चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनार्न्तत दर्जी व हलवाई ट्रेड का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को आरंभ हुआ। इस दौरान जिला उद्योग एव उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के सहायक आयुक्त प्रेम सिंह चयनित अभ्यर्थियों में पाठ्य सामग्री व टोपी आदि का वितरण करके कार्यक्रम का आगाज कियां
इस दौरान उन्होंने परम्परागत कारीगरों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के बारे में बताया। कहा कि आप सभी को निःशुल्क छह दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा कारीगरों की आर्थिक समृद्वि के लियें उनको तकनीकी, सैद्वान्तिक तथा व्यवहारिक जानकारी देकर अपनी उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार तथा उचित मूल्य के लिए बाजार से सीधे जोड़कर लाभान्वित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र तथा सरकार द्वारा ट्रेडवार टूल किट प्रदान किया जायेगा, जिससे परम्परागत कारीगरों की आर्थिक स्थित सुधारी जा सके। व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्व रोजगार योजना तथा मुद्रा ऋण योजना चलायी जा रही है। यूपिको के जिला समन्यवक रामचन्द्र ने कहा कि अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा तकनीकी, सैद्वान्तिक, व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा कारीगरों को अपने व्यवसाय को आधुनिक बनाने के लिए वित्तीय लेखा-जोखा तथा उद्यम रजिस्टेªशन की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राममनोहर, श्रीकान्त, हरे राम ज्योति, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, सना आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ट्रेनिंग पाकर खुद का हूनर संवारेंगे कारीगरः प्रेम सिंह
मसाला व फूलों की खेती से चंदौली के किसानों को अच्छा मुनाफा
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित गोष्ठी में स्टाल का निरीक्षण करते डीएम संजीव सिंह।
चंदौली। उद्यान एवं खाद्य संस्करण विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत केविके में आयोजित दो दिवसीय कृषक गोष्ठी शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएम संजीव सिंह ने दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने पराली समस्या दूर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश भी दिया।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने कहा कि किसान सब्जी, शिमला मिर्च, मसाला मिर्च, धनिया, लहसून, गेंदा कि खेती कर अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। इसके लिए अनुदान भी दिया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डा. एसपी सिंह ने मशरूम के उत्पादन करने के नवीनतम विधियों एवं अतिरिक्त आय अर्जित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषि वैज्ञानिक डा. दिनेश यादव ने रबी मौसम में औद्यानिक फसलों के उन्नत खेती पर चर्चा की। कहा कि बागवानी फसलों से किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उपकृषि निदेशक विजेंद्र कुमार ने कृषि विभाग की ओर से संचालित की जा रही प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मत्स्य विभाग के विकास ने मछली पालन से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करते हुए अतिरिक्त आय बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर उद्यान निरीक्षक सवुरेश मिश्र, हरिश्चंद्र पटेल, रणविजय सिंह, सहायक उद्यान निरीक्षक लालमुनी राम, संतोष कुमार, एसपी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
हरएक नागरिक के लिए मतदान का अधिकार, महत्वपूर्ण अधिकारः बाबूलाल
लालमनी महाविद्यालय में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करते जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव।
सपा छात्रसभा ने महाविद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान
चंदौली। जिले का समाजवादी छात्र सभा शुक्रवार को वोट बढ़ाओ, परिवर्तन लाओ जागरूकता को सफल बनाने के लिए महाविद्यालयों के दौरे पर रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव के नेतृत्व में छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने फगुईयां स्थित लालमनी महिला महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी छात्राओं को मतदाता सूची में नाम अंकित कराने के लिए फार्म-6 प्रदान किया। आह्वान किया कि अपने बूथ पर जाकर अपना नाम सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
इस दौरान बाबूलाल यादव ने बताया कि मतदान का अधिकार एक महत्वपूर्ण अधिकार है जो संविधान के जरिए देश के सभी नागरिकों को समान रूप से प्राप्त है। लिहाजा जिन छात्राओं ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वह अपने बूथ पर जाकर बीएलओ से सम्पर्क कर संबंधित दस्तावेज के साथ फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आनलाइन माध्यम से भी नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में उन्हीं नागरिकों को अपना मत देने का अधिकार होगा, जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज है, लिहाजा निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में भागीदार बनते हुए अपना नाम दर्ज कराएं। अंत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के कामकाज व उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि अखिलेश सरकार बनते ही छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटाप योजना के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएगी, ताकि पढ़ाई-लिखाई में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न होने पाए। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर पूरे सूबे में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र सभा कार्यक्रम चला रहा है। इस अवसर पर अतुल पांडेय, महासचिव मुख्तार अंसारी, दिलीप पासवान के अलावा कुलदीप, रिंकी, निधि पांडे, कविता, नेहा, शिवदयाल सिंह, प्रसनजीत कुमार, रुकमणी देवी उपस्थित रहे।
चंदौली में धूमधाम से मना आम आदमी पार्टी का 9वां स्थापना दिवस
चंदौली। आम आदमी पार्टी का 9वां स्थापना दिवस शुक्रवार को कैली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव व जनपद चंदौली के प्रभारी देवकांत वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान की रक्षक है। पार्टी की जन्म आज ही के दिन कांस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में हुआ था। जिलाध्यक्ष जितेंद्र खरवार ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज पूरे 9 साल की हो गई है, आज संविधान दिवस भी है और उसी संविधान की रक्षा करने के लिए हम लोग दिल में संकल्पित हैं।
इस दौरान जिला प्रवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे तेजी से बढ़ती हुई पार्टी है। जिसने कम समय में इतने बड़े मुकाम हासिल की हैं, जो किसी अन्य राजनैतिक दल ने नहीं हासिल किया था। आज आम आदमी पार्टी के देश में 83 विधायक हैं। संसद में चार सांसद हैं और पार्टी उत्तर प्रदेश गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस अवसर पर दयाराम ने कहा की भारत का संविधान ऐसा है जिसमें दलितों वंचितों को भी बराबरी का दर्जा हासिल है प्रवीण चौबे ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी में दिल्ली में ढेर सारे काम किए हैं जिससे हमारा सर फक्र से ऊंचा हो जाता है। इस अवसर पर प्रमोद मौर्या, प्रवीण चौबे, डा.दयाराम, साजिद अंसारी, मोहम्मद सुलेमान, अर्चना पांडेय, राजेश यादव, अजीत कुमार यादव, रामजन्म, रफीक अंसारी, आशीष मिश्रा, पवन चतुर्वेदी, मोइनुद्दीन, जितेंद्र सोनकर, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
देश के हर नागरिक को पढ़ना चाहिए देश का संविधानः रामकुमार
संविधान दिवस संगोष्ठी को संबोधित करते मुख्य अतिथि।
चंदौली। मुख्यालय स्थित एक लान में शुक्रवार को लार्ड बुद्धा डा.अम्बेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि कमिश्नर राम कुमार ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में जमींदारी प्रथा को लागू कर बांटो और राज करो का नियम बनाकर देश में ब्रिटिश शासन लागू किया। आजादी के बाद डा. अंबेडकर ने भारतीय परिस्थिति के अनुसार संविधान बनाया। बताया कि संविधान किसी देश का मूल ग्रंथ है, जिसके द्वारा उस देश का शासन चलता है। भारतीय संविधान में व्यक्तिगत और सामूहिक उत्तरदायित्व दिया गया है। इसके तहत शक्ति पृथक्करण का सिद्धांत निहित है। कहा कि डा. अंबेडकर को याद करने के लिए इस दिन को विधि दिवस के स्थान पर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि देशवासी अगर अपने संविधान को पढ़ लें तो उन्हें धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने की आवश्यकता ही नहीं होगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राम जनम बागी, विनोद कुमार, आरके गौतम, परवेज कादिर खान, शोभना नार्लीकर, रामसुभाष, सीमा प्रजापति, चंद्र भास्कर, अनिल मोरे, सिदार्थ बाहु, शैलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
सपा सरकार में पूरा होगा भदाहूं के गरीबों के पक्के आवास का सपनाः मनोज डब्लू
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शुक्रवार को भदाहूं गांव के दौरे पर थे। इस दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की दुश्वारियों व दर्द से रूबरू हुए। साथ ही उनमें कंबल का वितरण दिया। भरोसा दिया कि सपा की सरकार बनी तो भदाहूं को लोहिया गांव घोषित कराकर बेघर परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा किया जाएगा। इसके अलावा गांव की अन्य जरूरतों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। अंत में उन्होंने समाजवादी पार्टी के हाथों को सशक्त बनाने का आह्वान ग्रामीणों से किया।
इस दौरान उन्होंने संविधान दिवस के बारे में ग्रामीणों को बताया। कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान में प्रदत्त अधिकारियों व शक्तियों की देन है कि आज बड़े-बड़े महलों में रहने वाले रसूखदार गरीबों की झोपड़ी तक चलकर आ रहे हैं। आप से आपके वोट के लिए अनुनय विनय कर रही है। यह बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की त्याग, तपस्या के बाद दलित, पिछड़ों व गरीबों को मिला मतदान का अधिकार एक अमल्य तोहफा है जो अनमोल है इसकी कीमत को समझें। कहा कि अपने मत का निष्पक्ष, भयमुक्त व लोभरहित होकर इस्तेमाल करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में योगदान दें। कहा कि आज समाज के तोड़ने वाले लोग आपके बीच आएंगे, आपको अपना बताएंगे लेकिन आप सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मतदाताओं को उन लोगों में फर्क करके उन्हें पहचानना होगा कि कौन आपके बीच पांच साल रहा है और कौन चुनाव के वक्त आपके वोट को चुराने व उस पर डांका डालने आया है। भरोसा दिया कि समाजवादी सरकार बनने के बाद रुके पड़े विकास कार्य होंगे। साथ ही जनकल्याण का काम भी पूरी शिद्दत व ईमानदारी के साथ होगा। अंत में उन्होंने युवाओं को रोजगार की बात की। भरोसा दिया समाजवादी सरकार बनने के बाद आवाजापुर में सेना भर्ती कराई जाएगी। इस अवसर पर रामजनम यादव, चंदन सिंह, आनंद सिंह, बबलू सिंह, दामोदर सिंह, पप्पू सिंह, बबलू सिंह, मनीष सिंह, जितेंद्र सिंह, कबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता गोपाल सिंह व संचालन सुरेश यादव ने किया।
चंदौली विद्यालय जाते वक्त तेज़ रफ़्तार ट्रक ने अध्यापिका को रौंदा, मौके पर हुई मौत
चंदौली अलीनगर थाना क्षेत्र के पचपेड़वा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई
अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव निवासी परिषदीय विद्यालय के अध्यापक विनय सिंह अपनी पत्नी अध्यापिका प्रीति सिंह 38 वर्ष को कटसिलल स्थित यमुना शिक्षण संस्थान में बाइक से छोड़ने जा रहे थे । जैसे ही पंचफेड़वा के समीप पहुंचे की प्रीति सिंह अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क पर गिर पड़ीं । पीछे से आ रहा ट्रक उनको रौंदते हुए निकल गया । उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जबकि विनय सिंह बाल – बाल बच गए । मौके पर भारी भीड़ जुट गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पति – पत्नी वाराणसी । स्थित निजी फ्लैट में रहते थे ।
हार के दुर्भाग्य को जीत के सौभाग्य में बदल पाएंगे ’रामकिशुन’
चंदौली। पार्टी स्थापना के बाद समाजवाद के झंडे को चंदौली में अपनी कड़ी मेहनत व राजनीतिक कौशल से स्थापित करने वाले पूर्व सांसद रामकिशुन यादव व उनके परिवार की राजनीति इस वक्त हासिए पर आ गयी है। बावजूद इसके आज भी इन्हें कुशल राजनीतिक कौशल से हारे हुए रण को जीत में बदलने के महारथी कहा जाता है। इनका सभी दलों के नेताओं में सम्मान है, लेकिन वर्तमान में यह खुद की पार्टी से कटे-कटे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पिछले कई सालों से लगातार मिल रही हार ने इसकी साख व शख्सियत पर गहरा प्रभाव डाला है। विधानसभा चुनाव-2022 अब बेदह करीब है और कभी भी चुनावी बिगुल बज सकता है। बावजूद इसके पूर्व सांसद रामकिशुन की सक्रियता उस पैमाने पर नहीं दिख रही, जिसकी लोगों को उम्मीदें थी। वहीं उनकी पार्टी से चुनाव लड़ने के अन्य आकांक्षी व भावी एवं संभावित प्रत्याशी मैदान में अपनी जमीन को मजबूत करने की जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन पूर्व सांसद रामकिशुन का परिवार उस लिहाज से मौन है। कुल मिलाकर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव व्यक्तिगत तौर पर अपनी सक्रियता को बनाए हुए दिख रहे हैं। लेकिन पूर्व सांसद का राजनीति रण से दूरी बनाए रखना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चिंता बन सकती है। क्योंकि हालिया संगठन भी पूर्व सांसद को कुछ खास तवज्जो देता नहीं दिख रहा है, जबकि पूर्व सांसद का राजनीतिक कौशल, दशकों पुराना अनुभव जो उन्हें अपने पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक गंजी प्रसाद से मिला है उसका लाभ समाजवादी पार्टी के हित में लिया जा सकता है, लेकिन संगठन लगातार इससे परहेज करता नजर आ रहा है। अंदरखाने क्या चल रहा है यह कह पाना बड़ा मुश्किल है, लेकिन पूर्व सांसद रामकिशुन यादव की खामौशी बहुत कुछ बयां कर रही है। अब देखना यह है कि वह कब अपने मौन व मंथन को तोड़कर चंदौली की चुनावी सक्रियता का हिस्सा बनते हैं।
इनसेट—-
हार कर भी जीते हुए नजर आते हैं बाबूलाल
चंदौली। लगातार दो विधानसभा चुनाव में हार को झेल रहे पूर्व प्रमुख नियामताबाद बाबूलाल यादव आज भी कहीं से हताश व निराश नहीं नजर आते हैं, बल्कि पहले की तुलना में अब दोगुनी ऊर्जा व ताकत के साथ अपने विधानसभा इलाके के एक-एक बूथ को मजबूत बनाने में पूरी शिद्दत के साथ जुटे हैं। उन्होंने पिछले पांच साल अपनी कमियों पर काम किया और उसे मजबूती में बदलने में काफी हद तक सफल रहे। उनकी सक्रियता को देखकर यह अंदाज लगा पाना मुश्किल है कि वह एक हारे हुए जनप्रतिनिधि हैं या जीत हुए। उन्होंने लोगों से अपने जुड़ाव को और मजबूत बनाया। आज मुगलसराय विधानसभा का कोई भी चट्टी-चौराहा नहीं है, जहां बाबूलाल खड़े हों और उनके जानने-पहचानने वालों समर्थकों की भीड़ उनके इर्द-गिर्द नजर न आए। यह सबकुछ उन्होंने बीते पांच साल के अथक मेहनत से अर्जित किया है। ऐसे में टिकट को लेकर उनकी दावेदारी मजबूत तो है ही साथ ही वह जीत के भी हकदार नजर आ रहे हैं। फिलहाल जीत-हार का फैसला मतदाताओं के मूड पर निर्भर करता है लेकिन उनका व्यक्तित्व व आचरण एक उम्दा जनप्रतिनिधि के मानक पर खरा उतरता नजर आ रहा है।
इनसेट—-
…रामकिशुन परिवार को लगातार मिल रही हार
चंदौली। पिछले चुनावों के रिकार्ड को देखा जाय तो पूर्व सांसद रामकिशुन के व्यक्तित्व के लिहाज से यह बिल्कुल भी ठीक नहीं रहा। उनके छोटे भाई बाबूलाल यादव को वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से टिकट मिला। उस समय रामकिशुन तत्कालीन सांसद थे और सपा की सूबे में अच्छी लहर थी। बावजूद इसके बब्बन सिंह चौहान से वह मात खा गए। इसके बाद 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार रहते हुए भी रामकिशुन यादव अपनी सीट को बचाने में नाकाम रहे और उन्हें डा. महेंद्रनाथ पांडेय से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रामकिशुन यादव की साख को गहरा आघात लगा। अभी यह सबकुछ खत्म भी नहीं हुआ था कि जिला पंचायत चुनाव में उनके पुत्र संतोष यादव के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव लड़ने व जीतने की मंशा को पार्टी ने फलीभूत नहीं होने दिया। संतोष का टिकट कटने से रामकिशुन व उनका परिवार काफी आहत रहा। ऐसे में 2017 में एक बार फिर विधानसभा चुनाव आया और रामकिशुन यादव पार्टी को अपने भरोसे में लेकर अपने भाई बाबूलाल यादव के लिए फिर से टिकट लेने में सफल रहे। चुनाव लड़े और कड़ी मेहनत की, लेकिन उनकी मेहनत व समाजवादी पार्टी का जनाधार दोनों मिलकर बाबूलाल यादव को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके और एक बार फिर बाबूलाल यादव के हिस्से में आ गयी। इसके बाद लोकसभा में चुनाव लड़ने व जितने की आकांक्षा पाने रामकिशुन को पार्टी ने गठबंधन का झटका देकर चंदौली संसदीय सीट अपने सहयोगी दल जनवादी पार्टी के हवाले कर दी। इन तमाम घटनाक्रमों के साथ-साथ पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के परिवार व सपा पार्टी के बीच दूरिया बढ़ती गयी। संगठन के सूत्र बताते हैं कि पार्टी व रामकिशुन परिवार के बीच जो खाई बन गयी है वह निरंतर बढ़ती जा रही है। जो संगठन के साथ-साथ रामकिशुन परिवार के लिए ठीक नहीं है। दोनों एक-दूसरे के पूरक है यदि तालमेल का अभाव होगा तो दोनों की खास पर बट्टा लगेगा और राजनीतिक नुकसान दोनों का होना तय है। फिलहाल संगठन व पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के अंदर क्या चल रहा है यह बड़े से बड़ा राजनीति का जानकार फिलहाल बता पाने की स्थिति में नहीं है। लेकिन एक बड़ा सवाल जो अब भी कायम है कि क्या रामकिशुन यादव हार के दुर्भाग्य को अबकी बार जीत के सौभाग्य में बदल पाएंगे। यदि उन्हें ऐसा करना है तो संगठन का साथ व सहयोग उनके लिए बहुत जरूरी होगा? इसके लिए जरूरी है कि रामकिशुन यादव व संगठन के बीच तालमेल हो और दोनों एक-दूसरे के साथ मिलकर पूरी शिद्दत व ताकत से चुनाव लड़े और जीत हासिल करें।
इनसेट—-
टिकट मिलेगा या कटेगा यह सुनिश्चित नहीं
चंदौली। अबकी बार विधानसभा चुनाव-2022 में रामकिशुन परिवार को टिकट मिलेगा या कटेगा यह सुनिश्चित नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित है कि समाजवादी पार्टी की शीर्ष नेतृत्व रामकिशनु परिवार के राजनैतिक कद व रसूख को नजरअंदाज नहीं कर सकता। ऐसा माना व जाना जाता है कि चंदौली के हर विधानसभा सीट पर रामकिशुन यादव का अपना व्यक्तिगत वोट बैंक है जो किसी की हार को जीत तथा जीत को हार में बदलने की ताकत रखता है। ऐसे में भले ही जिला संगठन से रामकिशुन के समन्वय ठीक ढंग से बैठ नहीं पा रहा हो, लेकिन शीर्ष नेतृत्व उनके राजनीतिक वजूद को नजरअंदाज करके विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बिल्कुल भी अमल नहीं करना चाहेगी। क्योंकि ऐसे निर्णयों से समाजवादी पार्टी को ना सिर्फ चंदौली बल्कि पड़ोसी जिला वाराणसी में भी नुकसान की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि चंदौली के साथ-साथ रामकिशुन वाराणसी की राजनीति में अच्छा-खासा हस्तक्षेप रखते हैं और वहां भी इनके समर्थकों की तादाद अच्छी खासी है।
उद्यान विभाग औद्यानिक खेती पर चंदौली के किसानों को दे रहा अनुदान
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते वक्ता।
चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में गुरुवार को उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने फीता काटने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इसके बाद उद्यान अधिकारी अल्का श्रीवास्तव ने विभाग की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रथम आवक, प्रथम पावक के सिद्धांत पर संचालित हैं। इसके अंतर्गत सामान्य और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवारों को विभिन्न औद्यानिक कार्यक्रमों के माध्यम से लाभान्वित किया जाता हैं। योजना अंतर्गत जनपद में फल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में आम, अमरुद, किन्नो एवं केला के 35.0 हेक्टेयर, हाई वैल्यू वेजीटेबल क्राप (टमाटर, शिमला मिर्च, कद्दुवार्गीय, गोभीवर्गीय, और परवल) के अंतर्गत 88 हेक्टर तथा मसाला की खेती कार्यक्रम (मसाला मिर्च, प्याज, लहसून, एवं धनिया) के अंतर्गत 120 हेक्टेयर तथा फूलो की खेती कार्यक्रम के अंतर्गत 15 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। जिनपर 40 से 50 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य हैं। इसके अतिरिक्त मौन पालन, प्याज भण्डारण गृह की स्थापना, मशीनीकरण कार्यक्रम (मिनी ट्रैक्टर एवं पावर ट्रिलर) पर 25 से 50 प्रतिश का अनुदान अनुमन्य हैं। उपरोक्त कार्यक्रमों में जनपद को कुल 506 हेक्टेयर के भौतिक लक्ष्यों के सापेक्ष 51.06 लाख का वित्तीय लक्ष्य प्राप्त हुआ हैं। उद्यान निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि औषधीय पौध मिशन योजना के तहत जनपद के कृषको को औषधीय पौधो जैसे-तुलसी, सतावर, एलोवेरा की खेती पर 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाता हैं। एससीपी राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत कद्दुवर्गीय सब्जी, शिमला मिर्च, मसाला मिर्च, धनिया, लहसून, गेंदा कि खेती में 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाता हैं। मनरेगा के अंतर्गत जनपद के अनुसूचित जाति/जनजाति तथा लघु एवं सीमांत कृषक जिनके परिवार में मनरेगा जाब कार्ड उपलब्ध हो उनके प्रक्षेत्रो पर आम, अमरुद, नीबू के सघन बाग रोपण लिए मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना संचालित हैं जिसमे 60 हेक्टेयर के भौतिक लक्ष्यों के सापेक्ष 37.23 लाख के वित्तीय लक्ष्य स्वीकृत है। इस अवसर पर बसंत दुबे, हरिश्चंद्र पटेल, दिनेश यादव, विरेंद्र कुमार, सत्येंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
परिजनों पर टूटा दुखो का पहाड़ बहन की डोली उठने से पहले उठ गयी भाई की अर्थी, जाने क्या है पूरा मामला
पुर्वांचल डेस्क मड़िहान। बहन का तिलक चढ़ा कर लौट रहे भाई एवं एक रिश्तेदार की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बहन की डोली उठने से पहले पहले भाई व एक रिश्तेदार की मौत हो गई । घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत संतनगर चौकी के जमुहरा जंगल में पहुँचा ही था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तिलक चढ़ा कर लौट रहे भाई रिश्तेदार की टक्कर में घायल हो गए और मौत हो गई। श्याम मुरारी पुत्र बंधु पुत्र 28 वर्ष बरी थाना हलिया व अश्वनी पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल 14 वर्ष बाइक से संत नगर चौकी क्षेत्र के पीयूरी गांव में नारायण पुत्र महादेव के लड़की का तिलक देने गए थे ।जहां से वापस लौटते समय चौकी क्षेत्र के जमुहरा जंगल में अज्ञात वाहन के टक्कर से दोनों बाइक सवार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची संत नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संत नगर चौकी इंचार्ज माधव सिंह ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि बहन का तिलक चढ़ाने के लिए भाई गया था। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। बताते चलें कि हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी श्याम मुरारी पुत्र बंधु 28 वर्ष अपने रिश्तेदार अश्वनी पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल 14 वर्ष के साथ संत नगर चौकी क्षेत्र के पीयूरी गांव निवासी नारायण पुत्र महादेव के लड़के से अपनी बहन की शादी तय किया था। जिसके लिए बुधवार को तिलक देने के लिए अपने घर से अपने रिश्तेदार के साथ हालिया गए थे जहां तिलकोत्सव कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम हो गई। बहन का तिलक देकर श्याम मुरारी अपने रिश्तेदार अश्वनी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। जैसे ही जब जमुहरा जंगल के पास पहुंचा था की अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई











