25.5 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 728

हाइवे चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण


चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप मंगलवार को एनएच 2 को 6 लेन व सर्विस रोड बनाने के लिए एनएच 2,तहसील प्रशासन  व अलीनगर पुलिस, के साथ  अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला जिला प्रशासन ने जेसीबी मसीन द्वारा  अतिक्रमण को खाली कराया इस दौरान Nh2 के अधिकारियों ने बताया सभी मकानों व दुकानदारों को नोटिस देने के साथ ही मुआवजा भी उनके खाते में भेजने का काम किया है। इसके उपरांत दुकान व मकान खाली नहीं कर रहे लोगों के खिलाफ मंगलवार को तहसील प्रशासन के साथ एनएच टू व भारी संख्या में पुलिस बल जेसीबी के साथ पहुंचकर खाली कराने का काम शुरू किय। इस मौके पर एसडीएम विजय नारायण सिंह,लेखपाल वीरेंद्र यादव, अविनाश कुमार,अशोक मौर्य, गोपाल सिंह,सियाराम सहित तहसील प्रशासन व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।

करोड़ो की प्रतिबंधित दवा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

चंदौली। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर चेकिंग के दौरान चकिया तिराहे के पास से स्वाट सर्विलांस टीम और अलीनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक ट्रक और लग्जरी कार से अवैध तरीके से ले जायी जा रही 349 पेटियों में करोड़ों रुपये के प्रतिबंधित दवा बरामद किया है। वहीं छह अन्तप्र्रांतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा एएसपी दयाराम सरोज ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में किया। उन्होंने बताया कि  जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम और अलीनगर थाने की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित दवा फेंसाडाइल भारी मात्रा में ड्रग्स तस्कर बिहार तस्करी करने ले जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर के इनवाइस पर कम्पनी से माल निकलवाकार ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से माल को कम्पनी के मोटामो से निकलवा लेते हैं। लेकिन दवा को मेडिकल स्टोर पर न भेजकर फर्जी गोदाम बनाकर एकत्र करते हैं। इसके बाद वाहनों पर लादकर पश्चिम बंगाल सप्लाई कर देते हैं। आम जनमानस में नशेड़ी व्यक्ति इसे नशे के रुप इस्तेमाल करते हैं। यह गोरख धंधा करीब तीन वर्षों से वाराणसी के एवर्ट कम्पनी के गोदाम के आसपास से लुक छिपकर रात में छोटी बड़ी गाड़ियों से तस्करी करायी जा रही है। इसपर टीम ने सोमवार की रात चकिया चौराहे पर घेरेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 150 पेटी, लग्जरी कार से 24 पेटी और पिकअप से 75 पेटी में प्रतिबंधित दवा बरामद किया। वहीं 6 तस्करों को धर दबोचा। इस बारे में ड्रग्स इंसपेक्टर रामलाल ने बताया गया कि प्रत्येक शीशी में 20 ग्राम कोडिन फास्फेट आईपी मिला है। पकड़े गए तस्कर आजमगढ़ जिले के मंडा निवासी विशाल दुबे, वाराणसी के चांदपुर निवासी राजन कुमार भारती, वाराणसी के पंडितपुर निवासी नन्दू भारद्वाज, मुगलसराय के अमुआ निवासी रोहित, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिलीे के दाइपाड़ा भीटी रोड निवासी अब्दुल्ला खान, प्रतापगढ़ जिले के नियामक निवासी संतोष ने पूछताछ में बताया कि सभी लोगों का एक संगठित गिरोह है। हम सब मिलकर नालान्दा ट्रांसपोर्ट व लाइसेंसी मेडिकल स्टोरों के माध्यम से एबोट कम्पनी से माल निकलवाकर एक अपना गोदाम अलग बनाये हुए हैं। यहां से धीरे-धीरे माल वाराणसी से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल सप्लाई देते हैं। यहां इसकी अच्छी कीमत मिलती है। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी राजीव सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह, उपनिरीक्षक श्रीकांत पांडेय, सत्येंद्र यादव, शिवबाबू यादव, अजीत सिंह के अलावा संदीप कुमार, धर्मेंद्र यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, आनन्द सिंह, अमित यादव, राणा प्रताप सिंह, आनन्द कुमार, अमित सिंह, नीरज मिश्रा, प्रेम प्रकाश यादव, अजीत सिंह आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने पेशेवर फर्जी जमानतदारों के गिरोह का किया पर्दाफाश , दो गिरफ्तार

चंदौली – सदर कोतवाली ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है.जो जेल में बंद शातिर अपराधियों की कूटरचित कागजातों के सहारे जमानत कराता था. गैंग के सरगना के समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पिछले काफी दिनों से सूचना प्राप्त हो रही है जनपद के विभिन्न जघन्य अपराधों में जेल में निरुद्ध शातिर अपराधियों की जमानत पेशेवर जमानतदारों द्वारा पुलिस एवं राजस्व विभाग का कूटरचित जमानत सत्यापन आख्या तैयार कर एवं कूटरचित मोहर लगाकर कराई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक मिश्रा व चौकी प्रभारी कस्बा मनोज कुमार पाण्डेय की टीम गठित कर पेशेवर जमानतदारो के गैग के पर्दाफाश एवं गिरफ्तारी का निर्देश दिया. गठित टीम द्वारा फर्जी जमानतदारों की सूची तैयार की गयी और इस सूची को न्यायालय को भी प्राप्त कराया गया. जिसका संज्ञान न्यायालय द्वारा भी लिया गया. गठित टीम को सूचना मिली कि पेशेवर जमानदारों का एक गिरोह थाना अलीनगर में पजीकृत भादवि से सम्बन्धित जेल में निरुद्ध अभियुक्त जौनपुर निवासी अली हुसैन जमानत सत्यापन आदेश के पश्चात थाना के कूट रचित सत्यापन आख्या रमेश सिंह के नाम से तैयार कर कूटरचित मोहर लगाकर तथा तहसीलदार राजस्व के कूटरचित आख्या पर कूटरचित मोहर लगाकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कार्यालय में सोमवार को पत्रावली में रखने वाला है. इस दौरान तहसील परिसर से पुलिस ने उसे न्यायालय के बाहर धर दबोचा.

पुलिस ने बताया कि जिस रमेश सिंह के नाम की आख्या थाना चन्दौली के नाम से न्यायालय में प्रेषित किया गया है.जबकि इस नाम का निरीक्षक नियुक्त नहीं है,और न ही विगत कई वर्षों में नियुक्त रहा है. बताया कि अभियुक्त विनोद कुमार ग्राम छित्तो व भोला निवासी ग्राम फुटिया थाना व जिला चन्दौली है. उसके पास से रमेश सिंह थाना चन्दौली के नाम की कूटरचित आख्या एवं मोहर के साथ तहसीलदार सदर चन्दौली के नाम की कूटरचित आख्या एवं मोहर मिला है. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अशोक कुमार मिश्र, मनोज कुमार पाण्डेय, अखण्ड प्रताप रहे.

टांडा कला , गंगा में अटखेलिया कर रही डॉलफिन


चहनियां ।
क्षेत्र के गंगा तटवर्ती गांवो में भारी मात्रा में राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन मछली दिखने को मिल रही है । बलुआ बाल्मीकि कुंड से लेकर टाण्डाकला तक मछलियां फैली हुई है । जो पानी के वातावरण को शुद्ध करने में सहायक होती है । वन बिभाग के रेंजर ने सर्वे किया ।
इधर कुछ दिनों से राष्ट्रीय जलीव जीव डॉल्फिन मछलियां भी दिखने को मिल रही है । जिनका वजन एक कुन्तल से दो कुन्तल तक है । जो बाल्मीकि कुण्ड बलुआ से लेकर महुअर ,हरधन जुड़ा,बिजयी के पूरा,गणेश पूरा ,सोनबरसा व टाण्डाकला घाट तक भारी मात्रा में दिखने को मिल रहा है । डॉल्फिन मछली ज्यादा मात्रा में मिलने की सूचना पर पहुँचे वन बिभाग के रेंजर खलीक अहमद ने सर्वे किया । गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि हमलोग गंगा के वातावरण को शुद्ध करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है । किन्तु इतनी ज्यादा मात्रा में डॉल्फिन मछली हमलोगों के योजना में सहायक सिद्ध होंगे । डॉल्फिन गंगा में तो 10 वर्ष है किंतु छोटा ही दिखने को मिलता था । रेंजर खलीक अहमद ने बताया कि डॉल्फिन मछली क्षेत्र के गंगा नदी में कभी कभार एकाहक दिख जाती थी । किन्तु इन दिनों ज्यादा मात्रा में मछली दिखने को मिल रही है । इन्हें राट्रीय जलीव जीव का दर्जा दिया गया है । ये जहां ज्यादा मात्रा में रहती वहाँ का पानी शुद्ध हो जाता है । ये खुशी की बात है कि क्षेत्र बड़े बड़े डॉल्फिन मछलियां मिल रही है । बुधवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पर्यटक टीम सर्वे करने आ रही है । ये ज्यादातर गहराई वाले गंगा क्षेत्रो में मिलते है ।

..केवल अच्छी बातें व अच्छा इवेंट करना जानती है भाजपा

धीना। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू सोमवार को एक बार फिर भाजपा सरकार व उसके विधायक पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने धीना रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और बढ़े हुए यात्री किराए को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सरकार ने ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया। उन्हें स्पेशल ट्रेन का दर्जा देकर किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी। जिस टिकट पर धीना के लोग 10 रुपये खर्च कर मुगलसराय पहुंच जाते थे, आज उसी टिकट को यात्री 30 रुपये में खरीद रहे हैं। सरकार ने ट्रेनें घटा दीं, सुविधाएं नहीं बढ़ाई। लेकिन यात्री किराया को बेतहाशा बढ़ाया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार तेजी से लोगों को कंगाल बना रही थी। भाजपा केवल अच्छे इवेंट व अच्छे वादे करना जानती है। अच्छे कार्य के नाम पर भाजपा के पास गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। कहा कि तीन वर्ष पूर्व यहां राजनीतिक मंच सजा और भाजपा के विधायक व नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए। यहां ओवरब्रिज बनाने की बात कही, लेकिन तीन वर्ष बाज भी धीना रेलवे स्टेशन पर कोई ब्रिज नहीं दिखा। कई ट्रेनों के ठहराव का पूरी दमदारी से दावा व भरोसा किया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद फारक्का ट्रेन बंद कर दी गयी। साथ ही अपर इंडिया सहित अन्य ट्रेनों को बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों की फजीहत बढ़ गयी है। अब लोगों को यात्रा के लिए घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कुछ दिनों में गांव में रहने वाले गरीबों से उनकी झुग्गी-झोपड़ी व मकानों के एवज में टैक्स वसूल करेगी। लिहाजा इस सरकार को हटाना जरूरी हो गया है। ऐसे लोगों के लोक-लुभावन वादों के प्रभाव व बहकावे में न आकर जनता इन्हें सत्ता से हटाने का काम आगामी विधानसभा चुनाव में करें।

धीना रेलवे स्टेशन भाजपा सरकार पर निशाना साधते सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।

अनुदेशक भी हैं चंदौली के भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी

मानदेय रिकवरी व मुकदमा दर्ज करने के लिए की मांग

चंदौली। जिले के टांडाकला प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर तैनात अनुदेशक आशीष रघुवंशी की राजनीतिक दल में सक्रिय भागीदारी की शिकायत सोमवार को बीएसए से पत्र के माध्यम से भलेहटां निवासी दीपेश कुमार ने की। आरोप लगाया कि अनुदेशक आशीष रघुवंशी वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष है। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसपर बीएसए सत्येंद्र सिंह ने चहनियां एबीएसए को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
भलेहटां निवासी दीपेश कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व में राजनीतिक दल भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और वर्तमान में जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी चहनियां विकास खंड के टांडाकला प्रथम विद्यालय पर अनुदेशक के पद पर कार्यरत है। परिषदीय विद्यालय में रहने के बाद भी उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकारी सवेक आचरण नियमावली 1956 के नियम का लगातार कई वर्षों से उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियम 2 (ख) में वर्णित सरकारी सेवक की परिभाषा के तहत अनुदेशक पद आएगा। ऐसे में खुलेआम सोशल मीडिया एवं मंचों से राजनैतिक गतिविधियों में पदस्थ होकर व विभागीय अधिकारियों कृपा से शिक्षण कार्य से विरत रहते हुए अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर फर्जी उपस्थिति हस्ताक्षर पर अनुदेशक आशीष सिंह रघुवंशी लगातार नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। इसकी जांच कराकर मानदेय वसूली के साथ ही मुकदमा दर्ज कराते हुए सेवा समाप्त किया जाए। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र सिंह ने कहा कि चहनियां एबीएसए को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, आशीष रघुवंशी ने बताया कि वह लम्बे समय से भाजपा से जुड़े हैं और उनके भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनकी छवि को धुमिल करने के लिए इस तरह के प्रयास हो रहे हैं। बताया कि एक माह पूर्व ही अनुदेशक पद से इस्तीफा दे चुका हूं।

नौबतपुर में 43 मकानों पर गरजा बुल्डोजर, जाने क्या है पूरा मामला

सैयदराजा ।एनएच  व ज़िला प्रशासन  संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ सोमवार को नौबतपुर बार्डर पर अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जिला प्रशासन  सिक्स लेन और सर्विस रोड के निर्माण के लिए अधिग्रहीत 43 मकान को जेसीबी द्वारा  ख़ाली कराया । वर्षों से बना आशियाना और छोटी  दुकानें कुछ ही घंटों में पाँच जेसीबी मशीनों से ढहा दिया गया । वही दुकानदार दिनभर अपनी सामानों को समेटने में लगे रहे।जहा अफरा तफरी माहौल रहा। नौबतपुर बार्डर पर फ़्लाई ओवर के साथ सिक्स लेन तथा सर्विस रोड का निर्माण होना है ।बरसात के मौसम के कारण  निर्माण कार्य बंद था। मौसम ठीक होते ही जिला प्रशासन व नेशनल हाईवे के अधिकारी एक्शन मोड में आ गये हैं ।सोमवार को पाँच जेसीबी मशीनों के साथ नेशनल हाईवे के मैनेजर नागेश सिंह,तहसीलदार शैलेंद्र कुमार तथा कोतवाल लक्ष्मण पर्वत भारी पुलिस बल के साथ नौबतपुर बार्डर पहुँच गये और एक लाइन से उत्तर तरफ की 43 अधिग्रहीत मकानों और दुकानों को जेसीबी मशीनों से ख़ाली कराना शुरू किया ।कुछ लोगों ने कुछ समय की मोहलत तथा कुछ ने विरोध जताया लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी तथा सभी अधिग्रहीत ज़मीनों को ख़ाली करा दिया गया ।दो ऐसे भी मकान है जहाँ मूवाबजा का मामला निस्तारित न होने का मामला प्रकाश में आया जिससे उक्त ज़मीन ख़ाली नहीं करायी जा सकी ।इस दौरान नेशनल हाईवे के मैनेजर नागेश सिंह ने बताया की बरसात के मौसम के कारण निर्माण कार्य बंद था ।अधिग्रहीत ज़मीनें भी ख़ाली हो गयी है ।अब युद्ध स्तर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा ।इस दौरान क्षेत्रीय कानूनगो ,संजय यादव लेखपाल,वीर बहादुर सिंह,पंकज सिंह आदि मौजूद रहे ।

पति को मारने के प्रयास में पत्नी को आजीवन कारावास


चंदौली। अपर जनपद सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो राजेंद्र प्रसाद की अदालत ने सोमवार को हत्या के प्रयास के सुनवाई के बाद पत्नी को दोषी करार दिया। न्यायालय की ओर से दोषी पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है। साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदण्ड से भी दंडित किया है। अर्थदण्ड अदा नहीं करने की दशा में छह माह की अतिरिक्त सजा सुनाया है।
शहाबगंज थाना क्षेत्र के भूसीकृत पुरवा निवासी धनंजय कुमार ने 15 मार्च 2015 को थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि उसके पिता दीनानाथ और माता कमलावती देवी के बीच झगड़ा हुआ। रात में एक ही कमरे में सोए थे। इस बीच सुबह करीब साढ़े तीन बजे सोये हुए पिता के उपर माता ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। चींखने-चिल्लाने पर कुल्हाड़ी छोड़कर वह भाग गई। इस संबंध में कमलावती देवी के साथ ही उसके भाई व भतीजा मनोहर व संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में सुनवाई के दौरान विचारण में यह बात सामने आयी कि कमलावती का उसके बहनोई से अवैध संबंध था। इस दौरान विशेष अधिवक्ता पाक्सो शमशेर बहादुर सिंह ने अभियोजन की ओर से तर्क प्रस्तुत किया। इसपर न्यायाधीश ने साक्ष्य के आधार पर कमलावती को दोषी पाते हुए धारा 307 भारतीय दण्ड संहिता में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 326 में 10 वर्ष की कठोर सजा और 3 हजार रुपया जुर्माना लगाया। अदा न करने पर 3 माह की अतिरिक्त सजा और धारा 324 आईपीसी में तीन वर्ष की सजा व 2 हजार रुपया अर्थदंड लगाया। अर्थदंड न अदा करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा से दंडित किया है।

पॉलीटेक्निक की छात्रा ने किया कमाल, सिविल ब्रांच में किया टॉप

चन्दौली: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने अंतिम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.38 रहा। परिणाम देखकर बच्चें काफी उत्साहित दिखे।

इसी क्रम में चन्दौली पॉलीटेक्निक चन्दौली की सिविल ब्रांच की छात्रा आस्था सिंह ने पूरे तीनों सेशन मिलाकर 80.99% अंक लाकर अपने ब्रांच में टॉप कर अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का मान बढ़ाया।
बिछियां गांव निवासी बीर बहादुर सिंह की पुत्री आस्था सिंह ने कहा कि यह परिणाम मेरे माता-पिता के प्रेरणा से ही सम्भव हो पाया है। इसका श्रेय मेरे गुरुजनों को भी जाता है जिन्होंने कोरोना वायरस जैसी महामारी और लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थितियों में भी हमें ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दीं। मैं सभी लोगों की आभारी हूँ।

जिले में विद्युत स्पर्शाघात से तीन लोगों की मौत परिजनों में छाया मातम

चंदौली- जनपद में अलग – अलग घटनाओं में बिजली करेंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओडवार गांव में निर्माणाधीन मकान में काम करते हाईटेंशन तार के स्पर्श से 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई । दूसरी घटना बबुरी क्षेत्र के टड़िया गांव की है । घर की बिजली ठीक करते समय करेंट लगने से युवक की जान चली गई । वहीं बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में दुकान का शटर उठाते समय करेंट से युवक की सांस थम गई । परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार दिया । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के ओडवार गांव में निर्माणाधीन मकान में गांव का ही मजदूर दीपक 25 वर्ष सोमवार को काम कर रहा था । मकान का पिलर खड़ा करते समय समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छड़ स्पर्श कर गया । जद में आए दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । दूसरी घटना बबुरी क्षेत्र के टड़िया गांव की है । अलवदिया निवासी 38 वर्षीय नसीम शेख घर की बिजली ठीक कर रहा था । करेंट लगने से उसकी मौत हो गई ।

Chandauli
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
78 %
2.4kmh
100 %
Sat
26 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Verified by MonsterInsights