25.5 C
Chandauli
Saturday, October 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 727

अज्ञात कारणों से लगी आग ऑटो जलकर खाक, परिवार के सामने जिविकोपार्जन का संकट


 चंदौली कंदवा थाना क्षेत्र के अंरगी गांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात करणों से आग लग गयी।जिससे ऑटो पुरी तरह जलकर खाक हो गयी। ग्रामीणों की प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन ऑटो पूरी तरह जल गयी थी।जानकारी के अनुसार अरंगी गांव निवासी नगीना पासवान के घर के बगल में जगदीश सिंह के द्वारा पर विगत कई दिनो से टेम्पू खड़ी की जाती है। इसी ऑटो से अपने परिवार का जिविकोपार्जन करते है।मंगलवार की रात करीब डेढ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी।आग देखते ही देखते इतना तेज हो गयी।कि तब से ऑटो जलकर खाक हो गयी।तो किसी तरह जानकारी ग्रामीणो को हुई।तो शोर मचाने लगे तब जाकर ग्रामीणों ने बहुत मशक्कत के बाद ऑटो में लगी आग पर काबू पाया गया।इस संबंध थाना प्रभारी हरीश्चन्द्र सरोज ने बताया कि इसकी जांच पड़ताल की जा रही।

लीलावती अस्पताल में इलाज़ के दौरान मंत्री अनुप्रिया पटेल की सास की मौत

लखनऊ। केंद्र सरकार में वाणिज्य व उद्योग मंत्री अनुप्रिया पटेल की सास व आशीष पटेल की मां का देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया। कई दिनों से चल रही बीमार मां का इलाज चल रहा था, इलाज के बाद बुधवार की देर रात्रि निधन हो गया। अपना दल एस के नेता आशीष पटेल की मां कृष्णावती देवी इधर काफी दिनों से बीमार चल रही थी, जहां उनका इलाज चल रहा था।

ऐसे में बुधवार की देर शाम कृष्णावती देवी का तबीयत खराब हो गया। तबीयत खराब होने के बाद अनुप्रिया पटेल सारा कार्य छोड़ कर मां के पास पहुंच गए, जहां इलाज के दौरान कृष्णवती देवी उम्र 70 वर्ष का निधन हो गया। मां का निधन होने के बाद आशीष पटेल के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया, जहां अनुप्रिया पटेल भी गम में डूब गई। इस बात की जानकारी आशीष पटेल ने ट्वीट करके दिया है।

हस्ताक्षर करके गायब दो शिक्षकों का वेतन रोका नेशनल इंटर कालेज के निरीक्षण में डीआईओएस ने पकड़ी गड़बड़ी

चन्दौली।सैयदराजा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह मंगलवार को नेशनल इंटर कालेज के दौरे पर थे। इस दौरान उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करके दो शिक्षक कालेज से गायब मिले। इस लापरवाही पर डीआईओएस खासे नाराज दिखे और उन्होंने लापरवाह शिक्षकों का वेतन रोक दिया और एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं कक्षाएं संचालित होने के बावजूद कुछ शिक्षकों के कक्षाओं से बाहर होने पर जमकर फटकार लगाई। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विजय प्रकाश सिंह के जब नेशनल इंटर कालेज के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन के उपरांत मौजूद शिक्षकों का भौतिक सत्यापन किया तो शिक्षक रामनगीना सिंह और रजनीकांत सिंह गायब मिले। जांच में इन शिक्षकों के अक्सर गायब रहते की शिकायत पुष्ट होने पर डीआईओएस इन दोनों शिक्षको का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। जांच के दौरान प्रधानाचार्य भी अनुपस्थित थे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य से  फीस के बाबत पूछताछ करने पर कुछ भी ना मालूम होने की बात कही। शिक्षको ने बताया कि फीस कार्यालय में ना जमा होकर प्रधानाचार्य के पास जमा होती है जिस पर डीआईओएस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जमकर क्लास लगाई। वहीं फीस रजिस्टर की जांच के दौरान सभी फीस रसीद पर एक ही शिक्षक मार्कण्डेय प्रसाद का हस्ताक्षर मिला। इस बाबत जवाब-तलब किया और चेताया कि यदि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता मिली तो हस्ताक्षर करने वाले शिक्षक पर कठोर करवाई की जाएगी। वहीं जनरेटर के नाम पर वसूले जा रहे शुल्क बाबत भी नाराजगी जताई। अंग्रेजी के प्रवक्ता अर्पण सिंह को शिक्षको और छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक बाते लिखने पर जमकर क्लास लगाई और भविष्य में इस तरीके की बातों के पुनरावृत्ति होने पर शिक्षक को निलंबित करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही शिक्षको की छुट्टी के लिए अलग से रजिस्टर बनाने को कहा।इनसेट– क्या कहते हैं डीआईओएससैयदराजा। डीआईओएस डा. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि नेशनल इंटर कालेज में जांच में भारी अनियमितता मिली। प्रधानाचार्य के अनुपस्थित होने के फीस का पूरा विवरण नहीं मिल सका। प्रधानाचार्य और प्रबन्धक को फीस के विवरण के साथ गुरुवार को तलब किया गया है। विद्यालय में फीस में यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता मिली तो सम्बन्धित शिक्षक और लिपिक के ऊपर कार्यवाई की जाएगी।

एसपी ने सराफा मार्केट में किया भ्रमण व्यापारियों से किया संवाद

 
चंदौली शहर में वाहन चेकिंग लम्बे समय से हो रहा है । थाना स्तर से पुलिस वाले एक निश्चित जगह या चौक पर वाहन चेकिंग करते हैं । पर इससे बाइकर्स पर लगाम नहीं लग पता है।इसके लिए सोमवार की शाम अचनाक एसपी अमित कुमार सड़क पर उतर गए और और मुगलसराय नगर में खड़े होकर दोपहिया चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जिसमें वाहन चालकों में हड़कंप मच गया वही बाइक चालक इधर उधर भागते नजर आए इस दौरान उन्होंने नगर के सराफा मार्केट भ्रमण व्यापारियों से वार्ता किया कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवा ले जिससे कोई घटना ना घट सके कहां की यदि कोई भी घटना घटती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें उन्होंने नगर में बिना मास्क के तफरी कर रहे लोगों से मार्क्स लगाने के लिए जागरूक किया कहां की कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है जरा सा लापरवाही घातक साबित हो सकती है इसलिए भीड़ भाड़ में मार्क्स का प्रयोग करें ताकि इस बीमारी से निजात मिले उन्होंने मुगलसराय कोतवाल से शराब और बीयर की दुकानों के आसपास खड़े लोगों की तलाशी लेने को कहा इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया 

अचानक सड़क पर उतरे कोतवाल भागने लगे बाइक सवार जाने क्या है पूरा मामला

सैयदराजा। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में मंगलवार की शाम पुलिस टीम ने नगर सहित आस पास के विभिन्न क्षेत्रों में  दो पहिया वाहनो के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया । जिसे लेकर वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा । बता दें कि अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार प्रयागराज के निर्देश पर सोमवार को कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सैयदराजा नगर सहित जमानिया तिराहा दुधारी पुलिया, नौबतपुर बॉर्डर कस्बा  धरौली में चेकिंग अभियान चलाया गया। और संदिग्ध वाहन ,संदिग्ध व्यक्ति की तलासी ली गयी।वहीभारी संख्या में पुलिस बल को देख कर वाहन स्वामी इधर – उधर भागते नजर आए । थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बगैर हेमलेट तथा बाइक पर तीन सवारी बैठे लोगों को फटकार लगाते हुए हेमलेट लगाने की सलाह दी और चार पहिया वाहन स्वामियों को सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया । चेकिंग के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को देख कर बाजार में थोड़ी देर हड़कंप की स्थिति बनी रही । 

शिक्षकों ने रामपुर प्रधान को किया सम्मानित

 कंदवा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर के प्रांगण में ग्रामसभा रामपुर की ग्राम प्रधान संगीता देवी, प्रधान पति संतोष कुमार का प्रधानाध्यापक बलराम पाठक की ओर से माल्यार्पण करने के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानि किया गया। इसके साथ ही प्रधान संगीता देवी ने समस्त अध्यापकों, रसोइयों एवं छात्रों से संवाद किया। उन्होंने मध्यान भोजन, विद्यालय की साफ-सफाई, अध्यापन कार्य एवं अन्य कार्यों के संदर्भ में विचार विमर्श किया। प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का विवरण एवं उस पर संबंधित कार्य योजना के बारे में अवगत कराया। प्रधानाध्यापक द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवशेष कार्य कक्षा कक्ष में टाइल्स लगाने के कार्य के साथ ही  दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय, विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई, समरसेबल एवं पेयजल की स्थिति की जानकारी दी। इस अवसर पर रिंकू चंद कनौजिया, लकमुद्दीन, मयंक मौर्य, राजेश बिंद, मनीषा, रूहिया खानम, शिवमुनि राम, शेखर, सावित्री, नींदा तथा सफाई कर्मी विनोद उपस्थित रहे।

सयुस की बैठक में गूंजा हर बूथ यूथ का नारा

चकिया में सयुस की बैठक में उपस्थित युवा सपाई।


युवजन सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन के कार्यों को देखा
चकिया। नगर स्थित विधानसभा के केंद्रीय-कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा की बैठक हुई। इस दौरान सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने हर बूथ पर यूथ के नारे को बुलंद किया। साथ ही जन-मन विजय अभियान की समीक्षा बैठक की गई।
इस दौरान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। पिछड़े, दलित का उत्पीड़न और शोषण करने में भाजपा सबसे आगे है। वंचित समाज के संवैधानिक अधिकारों पर खुलेआम हमला हो रहा है। जनता बीजेपी की कुनीतियों से कराह रही है। सर्व समाज का उत्थान समाजवादी सरकार में ही सम्भव है। प्रभारी शिवशंकर यादव मंगल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के दुख की असली वजह है। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश बदहाली का शिकार हो गया है। अंत में मोहम्मद इलियास हवारी व अनिल राजभर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर मौर्या ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जनसम्पर्क के जरिए लोगों को सपा से जोड़ने की मुहिम को गति देनी होगी। दलितों, अतिपिछड़ों व पिछड़ों के जख्म पर मरहम लगाना होगा, जो सरकार की नीतियों व कृत्यों ने उन्हें पहुंचा है। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, प्रभुनारायण यादव, मनोज यादव, दशरथ सोनकर, मुस्ताक अहमद, शमशेर यादव, प्रवीण कुशवाहा, रामअशीष पासवान, अमित पांडेय, प्रीतम जायसवाल, इमरान, रहीम खान पदाधिकारी मौजूद रहे।

बोलेरो‚ सूमो में भरकर जा रहे थे मवेशी पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ा


बोलेरो में लादे गए मवेशियों को बाहर निकालते ग्रामीण।


शहाबगंज‚ चंदौली । स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की भोर में पशु लेकर तीन वाहनों से 11 मवेशी मुक्त कराए। इस दौरान तीन पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। तस्कारों के पास से एक कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने वाहनों को सीज करने के साथ पशु तस्करों को पशु क्रुरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर लेवा-इलिया मार्ग से गौवंश लेकर बिहार जा रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तियरा गांव तिराहा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दिया। पुलिस की घेराबंदी देखकर पशु तस्कर भागने के चक्कर में वाहन लेकर नहर में चले गये। इसके बाद पुलिस तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। वही सूमो, बोलरों व एक पिकअप से 11राशि गौवंश बरामद हुआ। एक तस्कर के पास एक अदद तमंचा 12 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त रामजन्म सोनकर पुत्र मिठाई सोनकर ग्राम रामपुर ढबई थाना अहरौरा मिर्जापुर, अशोक चौहान पुत्र रामदेव चौहान, केशरीपुर थाना रोहनिया वाराणसी, डब्बू राय पुत्र लालमनी ग्राम करसड़ा थाना कछवा मिर्जापुर के निवासी हैं। अभियुक्तों के निशानदेही पर वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सभी तस्कर शातिर किस्म के है। सभी को पशु क्रुरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

कई नेताओं ने भाजपा-सुभासपा छोड़कर थामा सपा का दामन


चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा व सुभासपा छोड़कर आए नए साथियों का जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने इश्तकबाल किया। सपा से जुड़ने वाले साथियों को समाजवादी विचाराधारा को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपने के साथ ही जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर देती है। कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान सपा ने हमेशा किया है और आगे भी इसे निरंतर बनाए रखा जाएगा। समाजवादी डा. राममनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है जो समाज में शांति, सद्भाव व प्रेम-भाईचारे को मजबूती प्रदान करनी मंशा व सोच के साथ राजनीति करती है। सपा ने हमेशा अराजकता करने वालों, समाज व देश को खंडित करने की सोच रखने वालों का विरोध किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी को मिलकर समाजवाद की ताकत का ऐहसास कराते हुए समाजवादी सरकार बनाना होगा। इस अवसर पर क्षमानंद पाठक, डा. सुदर्शन राजभर, जोखू राजभर, महेश प्रजापति, गुड्डू राजभर, दीपक कुमार राजभर, दरोगा राजभर, इम्तियाज शाह, सेराज शाह, राहुल राजभर, कमलेश राजभर आदि उपस्थित रहे। निरंतन कन्नौजिया के अलावा सपा जिला सचिव केशव राजभर, राजा खां ने पार्टी में शामिल होने वाले नए साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

पूर्व मध्य रेलवे ने 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि बढ़ाई


डीडीयू नगर‚ चंदौली। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने‚ पहुंचने एवं गुजरने वाली 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में वृद्धि की है। इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। विस्तारित परिचालन अवधि के अनुसार चलायी जाने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं– 
1. 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा । 

2. 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा ।

3. 02913 बांद्रा टर्मिनस-सहरसा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन बांद्रा टर्मिनस से अगली सूचना तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।

4. 02914 सहरसा-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन सहरसा से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा।

5. 09271 बांद्रा टर्मिनस-पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन बांद्रा टर्मिनस से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा । 

6. 09272 पटना-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना से अगली सूचना तक प्रत्येक बुुधवार को किया जाएगा ।

7. 09313 इंदौर-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार एवं बुुधवार को किया जाएगा।

8. 09314 पटना-इंदौर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगली सूचना तक प्रत्येक बुुधवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा।

9. 09321 इंदौर-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन इंदौर से अगली सूचना तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा।

10. 09322 पटना-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन पटना से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।

11. 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 25.06.2022 तक किया गया है। 

12. 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 27.06.2022 तक किया गया है। 

13. 02987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01.07.2022 तक किया जाएगा।

14. 02988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30.06.2022 तक किया जाएगा ।
15. 02495 बीकानेर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 30.06.2022 तक किया गया है।

16. 02496 कोलकाता-बीकानेर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 01.07.2022 तक किया गया है। 

17. 08181 टाटा-थावे विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।

18. 08182 थावे-टाटा विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 02.01.2022 तक किया गया है । 

19. 08183 टाटा-दानापुर विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है।

20. 08184 दानापुर-टाटा विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 01.01.2022 तक किया गया है।

21. 08625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 01.01.2022 तक किया गया है ।

22. 08626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।

23. 08623 इसलामपुर-हटिया विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 03.01.2022 तक किया गया है।

24. 08624 हटिया-इसलामपुर विशेष गाड़ी के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।

25. 02583 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 30.12.2021 तक किया गया है ।

26. 02584 आनंद विहार टर्मिनस-हटिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।

27. 02579 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 30.12.2021 तक किया गया है ।

28. 02580 आनंद विहार टर्मिनस-हटिया स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है ।

29. 02585 सांतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 27.12.2021 तक किया गया है।

30. 02586 आनंद विहार टर्मिनस- सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 28.12.2021 तक किया गया है ।

31. 08103 टाटा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 29.12.2021 तक किया गया है ।

32. 08104 अमृतसर-टाटा स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि का विस्तार 31.12.2021 तक किया गया है।

33. 02871 इसलामपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01.01.2022 तक किया जाएगा।

34. 02872 नई दिल्ली-इसलामपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02.01.2022 तक किया जाएगा। 

उपरोक्त जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार की ओर से जारी की गयी है।

Chandauli
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
78 %
2.4kmh
100 %
Sat
26 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Verified by MonsterInsights