24.8 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 759

यूपी बोर्डः अंक सुधार का आज अंतिम अवसर


चंदौली। यदि आप यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी रहे हैं और अंक में सुधार की इच्छा रखते हैं तो शुक्रवार आपके लिए अंतिम अवसर है। लिहाजा आप जल्द से जल्द अपने विद्‍यालय से सम्पर्क कर जरूरी दस्तावेज मुहैया करा दें‚ ताकि विद्‍यालय अपनी लागिन आईडी से आपका विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सके। अबकी बार इसके लिए आपको को भी शुल्क देने की जरूरत नहीं है।

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंक सुधार परीक्षा के लिए पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की है। यह जानकारी देते हुए डीआईओएस ने बताया कि जनपद के समस्त विद्यालय अंक सुधार से जुड़े आवेदन को पोर्टल को करना सुनिश्चित करें। आवेदन के लिए अंतिम तिथि में कोई वृद्धि नहीं होगी। ऐसी दशा में जिन्हें भी आवेदन करना है वह अंतिम तिथि 27 अगस्त तक प्रत्येक दशा में आवेदन कर लें। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। बताया कि सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक इसका अनुश्रवण करेंगे तथा रैंडम आधार पर अपने क्षेत्र में सभी जिलों में कुछ स्कूलों को फोन करके इस बात की पुष्टि करेंगे कि यह सूचना बच्चों व अभिभावकों को प्राप्त हो गई है।

पुलिस गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में मचा हुआ हैहड़कंप,वहीं नागरिक पुलिस गस्त से कर रहे सुरक्षा का एहसास

चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पैदल मार्च किया। पुलिस ने  पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना। और व्यापारियों से कहा कि पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना दें, समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस दौरान थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकानों के सामने सीसी टीवी कैमरा जरूर लगवा ले कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए  पुलिस द्वारा प्रतिदिन कस्बा समेत गांवों में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गस्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। कस्बे से लेकर गांवों तक पूरे समय गस्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश भूमिगत हो रहे हैं। गस्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछतांछ कर तलाशी भी ले रही है। इस दौरान एसआई मनोज़ पांडेय,विवेक त्रिपाठी, सुनील तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

सास-बेटा-बहू सम्मेलन मे जगेगी परिवार नियोजन की अलख

चंदौली में 20 सितंबर से चलेगा विशेष अभियान‚ पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया खास कदम


चंदौली। नियोजन व जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरुषों की भागीदारी बेहद अहम है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने व परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने के लिए प्रदेश के मिशन परिवार विकास वाले जिलों में 20 सितंबर से सास-बेटा-बहू सम्मेलन आयोजित होगा।
इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि इसका उद्देश्य सास व बहू के मध्य समन्वय एवं संवाद को उनके पारस्परिक अनुभवों के आधार पर रुचिकर बनाने में खेलों व अन्य गतिविधियों का सहारा लिया जा सकता है, जिससे प्रजनन, स्वास्थ्य के प्रति अपनी अवधारणाओं, व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव ला सके। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल डा.एसके सिंह ने कहा कि परिवार में लगभग सभी निर्णयों में पुरुषों की सहमति सर्वोपरि होती है, इसलिए सास-बहू सम्मेलन के दौरान पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बेटे का भी प्रतिभाग किया जाना आवश्यक है। यहां बता दें कि सास-बेटा-बहू सम्मेलन में बेटा का आशय सास के बेटे यानि प्रतिभाग करने वाली बहू के पति से है। पत्रानुसार बताया गया है कि सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन उपकेंद्र स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक उप केंद्र पर 10 से 12 आशा कार्यकर्ता होती हैं, इसलिए समस्त आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सास-बेटा-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक माह आशा द्वारा हेल्थ प्रमोशन दिवस का आयोजन किया जाता है, इसलिए सितंबर व अक्टूबर के दौरान हेल्थ प्रमोशन दिवस का आयोजन सास-बेटा-बहू सम्मेलन के साथ जोड़कर किया जाएगा। सम्मेलन में प्रति आशा 8 से 10 परिवार से सास, बेटा व बहू सहित लगभग 90 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।

चंदौली के डा.गजन्फर बने एम्स में सीनियर डाक्टर

चंदौली नगर के युवा डा. गजन्फ़र इमाम देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में सीनियर डॉक्टर बने हैं। डाक्टर गजन्फ़र वहां सर्जरी विभाग में अपनी सेवाएं देंगे। युवा डॉक्टर के एम्स में चयनित होने पर परिवार एवं नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। उनके पिता डॉक्टर अब्दुल्ला मुज़फ्फर चंदौली क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक हैं और वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े रहते हैं। डा. गज़न्फर के सेलेक्शन पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि पैनेडेमिक के इस दौर में डॉक्टरों की महत्ता किसी से छुपी नहीं है। डॉक्टरों की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ गई हैं। एम्स देश का सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा सेवा संस्थान है वहां सेवाएं देना गौरव की बात है। विदित हो कि डा. गज़न्फर ने मेरठ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है और जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से एमएस की डिग्री ली है। टेलीफोनिक पर बात करते हुए उन्होंने परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि किसी भी डॉक्टर के लिए एम्स के जरिए देशवासियों की सेवा करना गौरव की बात है।

बढ़ती महंगाई व अपराध से यूपी की जनता त्रस्त

चंदौली सपा कार्यालय पर सयुस राष्ट्रीय महासचिव ने की संगठन की समीक्षा
चंदौली। समाजवादी युवजन सभा ने सपा कार्यालय पर समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव की अगुवाई में युवा सपाइयों ने सयुस के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन के कार्यों व उनकी गतिविधियों की समीक्षा दी। साथ ही संगठित होकर पार्टी की ताकत को बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि युवा साथियों को अपनी ताकत सही दिशा में लगाने की जरूरत है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश की बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त हो चुका है। युवाओं को नौकरी व रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्रों की भविष्य अंधकार में डाल दिया है। कहा कि ऐसी जनविरोधी सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। संगठन के कार्यों की समीक्षा इस उद्देश्य से की जा रही है, ताकि जो भी कमियां पटल पर आए उसे दूर करके हम सभी समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाएं। कहा कि सपा पार्टी ही नहीं परिवार है इसलिए परिवार के सदस्यों की तरह मिलकर कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर दिन लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हो रही है। असंवैधानिक कार्य खुलेआम सत्ता के संरक्षण में हो रहे हैं। बाजवूद इसके सरकार मूकदर्शक बनी है। आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। बेरोजगारी का आलम यह है कि युवा रोजगार नहीं मिलने से हताश व निराश होकर आत्महत्या कर रहे हैं। कर्ज में दबा किसान के आत्महत्या की घटनाएं बढ़ गयी हैं। महासचिव दिलीप पासवान ने कहा कि चंदौली समेत पूरे प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। कई स्थानों पर पीड़ित दलितों की फरियाद तक नहीं सुनी जा रही है। यह सरकार दलितों का उत्पीड़न व दमन करना चाहती है। सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज में असमानता व अराजकता बढ़ रही है। आरोप लगाया कि सूबे की सरकार सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमें कराने में व्यस्त है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, रामसिंह चैहान, बबलू यादव, विकास चैबे, जितेंद्र यादव, प्रवीन कुशवाहा, सुजीत कन्नौजिया, निरंजन कन्नौजिया, चंदन पासवान, महेंद्र यादव माही, विवेक विश्वकर्मा, बृजेश गोंड, बाबूलाल यादव, विरेंद्र यादव, कुलदीप यादव, विकास, धनंजय सिंह, गुड्डू पासवान आदि उपस्थित रहे।

अस्पताल व वृद्धाश्रम में गंदगी देख भड़की राज्य महिला सदस्य

चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य उषा रानी बुधवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर फरियादियों के लिए जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 8 मामले पड़े, जिसके निस्तारण के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को सौंप दिया गया। निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण जल्द किया जाय। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल व वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया, जहां गन्दगी देख वहां के लोगों को फटकार लगायी। कहा कि सरकार अस्पतालों पर विवेश ध्यान दे रही है अस्पतालों में किसी भी प्रकार की गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतिदिन अस्पताल के चादर, फर्श की सफाई होनी चाहिए। नहाने और अन्य कार्य के लिए मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। अगर लापरवाही पायी गयी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा। वहीं वृद्धा आश्रम में भी गंदगी देख वहा के लोगो को फटकार लगायी। कहा कि वृद्धा आश्रम में असहाय व बुजुर्ग लोग रहते है जिन्हें समय से भोजन और नाश्ते का बंदोबस्त करना है इसमें रहने बुजुर्गों व नेताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए इस दौरान एसआई श्याम तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव, अधिवक्ता झन्मेजय सिंह, हिटलर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

विद्युत पोल में उतरा,करेंट किशोर की मौत


सैयदराजा। क्षेत्र के काटा गांव निवासी रोहित गुप्ता 16 वर्ष बुधवार की सुबह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने रोहित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
घटना के बाद मृतक के पिता राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि रोहित घर के बाहर अपनी मङई में मवेशियों के गोबर की साफ-सफाई कर रहा था। घर के बाहर पास में ही बिजली का खम्भा था किसी तरह से अचानक करंट उतर गया व रोहित गुप्ता उसके चपेट में आ गया। घटना के बाद मौक पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह रोहित को खंभे से गलत किया और उसे जिला अस्पताल ले गए। उसके मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे दहाड़े मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि विद्युत पोल की देख-रेख समय-समय पर होती तो शायद विद्युत पोल में करेंट उतरने से रोहित की मौत नहीं होती।

विधायक के दबाव में मुकदमा दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्णः मनोज डब्लू

चकिया पुलिस द्वारा पत्रकारों पर हुए एफआईआर के बाबत बातचीत करते मनोज डब्लू।


चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू बुधवार को पुलिस लाइन में एएसपी दयाराम सरोज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चकिया थाना पुलिस द्वारा स्थानीय विधायक के दबाव में पत्रकारों के ऊपर एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि चकिया पुलिस की कार्यवाही चैथे स्तंभ पर गहरा आघात है। इस मामले में पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की आवश्यकता है। उन्होंने इसे पुलिस की दमनात्मक नीति बताया। साथ ही एएसपी से न्यायोचित कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि पत्रकार को लोकतंत्र का सजग प्रहरी कहा गया है, जो समाज को समय-समय सूचनाओं व अपनी लेखनी के जरिए आइना दिखाने का काम करते हैं। लेकिन वर्तमान में जिस तरह से पत्रकारिता व पत्रकारों को प्रभावित किया जा रहा है उससे पत्रकारिता की निष्पक्षता व पारदर्शिता प्रभावित हुई है। कहा कि चकिया पुलिस द्वारा जिस तरह से दो पत्रकारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पत्रकारों में दशहत कायम करने का प्रयास है। पुलिस जहां आम फरियादियों को संज्ञान लेने में महीनों व हफ्तों का वक्त लगा देती है। वहीं सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस पत्रकारों के खिलाफ संगीत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही करती है। इससे समाज में असंतोष व आक्रोश को बढ़ावा मिलेगा। एएसपी ने भरोसा दिया कि प्रकरण में किसी भी पक्ष के साथ पक्षपात या द्वैषपूर्ण कार्यवाही नहीं करेगी।

ग्रामीण हुए मुखर तो कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा

कोटेदार पर 114.70 कुंतल गरीबों का खाद्यान गबन करने का आरोप


सकलडीहा। सरकारी सस्ते गल्ले पर भ्रष्टाचार रुक नहीं रहा है। बर्थरा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर कोटेदार द्वारा खाद्यान का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। जिसकी जांच एसडीएम के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा किया गया। जांच में पुष्टि होने पर कोटेदार के खिलाफ बुधवार को सदर कोतवाली में पूर्ति विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कम्प मचा है।
बर्थरा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा पिछले आठ माह से अंगूठा लगाकर खाद्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर पिछले 21 अगस्त को ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर जमकर हंगामा मचाया। एसडीएम अजय मिश्रा और पूर्ति निरीक्षक चहनियां अमित द्विवेदी मौके पर पहंुचकर जांच पड़ताल किया। जांच के दौरान कोटेदार फरार होगया। 200 ग्रामीणों के बीच अधिकारियों ने बयान दर्ज कर दुकान को सीज करा दिया। 22 अगस्त तक कोटेदार को अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर अपनी बात रखने के लिये नोटिस चस्पा किया गया। लेकिन कोटेदार के उपस्थित नही होने पर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा और अमित द्विवेदी पुनरू पहंुचकर गोदाम की जांच किया। जहां मात्र चार बोरी सड़ा गला गेहूं पाया गया। शेष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और नियमित वितरण का 67.93 कुंतल गेहूं और 46.77 कुंतल चावल गायब होने पर कोटेदार के खिलाफ डीएम के निर्देश पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस बाबत एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि कोटेदार की भारी घोटाले को लेकर उच्चाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। शेष कार्रवाई की जा रही है।

डीएम बोले‚ गोल्डेन कार्ड बनाने में लाएं तेजी

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम संजीव सिंह।


शासी निकाय की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी निर्देश दिया कि गोल्डन कार्ड बनवाने में स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता उजागर हो रही है, यदि इसमें गति नहीं आई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को कहा कि प्रतिदिन मानिटरिंग करें। कॉमन सर्विस सेंटर से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड जारी कराने में पूरा योगदान दें। इसके अलावा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी निर्देशित किया जाए कि गांव में जो लोग कॉमन सर्विस सेंटर से तत्काल अपना गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। गोल्डन कार्ड के नोडल कर्मचारी द्वारा गोल्डन कार्ड बनाने में शिथिलता बरतने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। हेल्थ वेलनेस सेंटर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। कहा कि बैठकों में बार-बार निर्देशित किया जा रहा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्य की निगरानी करते रहें ठेकेदारों द्वारा कहीं किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो पाए इसके लिए मानिटरिंग बेहद जरूरी है। जननी सुरक्षा योजना में नियमताबाद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। जेएसवाई के लाभार्थियों की भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए लगातार भुगतान किया जाना सुनिश्चित हो। बरौनी चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 24 घंटे में लंबित पेमेंट का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। परिवार नियोजन कार्यक्रम की भी भुगतान किसी भी स्तर पर लंबित न रखें। जिलाधिकारी ने सभी सीएससी व पीएससी के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से चिकित्सक उपस्थित होकर ओपीडी देखें मरीजों से समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें इसके अलावा नीति आयोग के पैरामीटर बेहतर कार्य करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

निष्क्रिय आशाओं को नोटिस बाद बर्खास्त करने के निर्देश
चंदौली। जनपद में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा मरीजों को सुलभता से मिले। इसके लिए बेहतर कार्य योजना बनाया जाए। मरीज के द्वारा शिकायत संज्ञान में न आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की आशा प्रत्येक गांव से महीने में कम से कम 2 प्रसव जरूर कराएं। निष्क्रिय आशाओं को नोटिस जारी करें, इसके बावजूद भी कार्यों में सुधार नहीं आता है तो बर्खास्त कर दे। गर्भवती एवं प्रसव वाली महिलाओं का बेहतर ध्यान रखा जाए। डिलीवरी के पश्चात समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Chandauli
broken clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
64 %
2kmh
57 %
Sun
24 °
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights