24.8 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 760

ग्रामीण हुए मुखर तो कोटेदार पर दर्ज हुआ मुकदमा

कोटेदार पर 114.70 कुंतल गरीबों का खाद्यान गबन करने का आरोप


सकलडीहा। सरकारी सस्ते गल्ले पर भ्रष्टाचार रुक नहीं रहा है। बर्थरा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर कोटेदार द्वारा खाद्यान का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। जिसकी जांच एसडीएम के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा किया गया। जांच में पुष्टि होने पर कोटेदार के खिलाफ बुधवार को सदर कोतवाली में पूर्ति विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कम्प मचा है।
बर्थरा खुर्द गांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा पिछले आठ माह से अंगूठा लगाकर खाद्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर पिछले 21 अगस्त को ग्रामीणों ने समाधान दिवस पर जमकर हंगामा मचाया। एसडीएम अजय मिश्रा और पूर्ति निरीक्षक चहनियां अमित द्विवेदी मौके पर पहंुचकर जांच पड़ताल किया। जांच के दौरान कोटेदार फरार होगया। 200 ग्रामीणों के बीच अधिकारियों ने बयान दर्ज कर दुकान को सीज करा दिया। 22 अगस्त तक कोटेदार को अधिकारियों के सामने उपस्थित होकर अपनी बात रखने के लिये नोटिस चस्पा किया गया। लेकिन कोटेदार के उपस्थित नही होने पर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा और अमित द्विवेदी पुनरू पहंुचकर गोदाम की जांच किया। जहां मात्र चार बोरी सड़ा गला गेहूं पाया गया। शेष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और नियमित वितरण का 67.93 कुंतल गेहूं और 46.77 कुंतल चावल गायब होने पर कोटेदार के खिलाफ डीएम के निर्देश पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस बाबत एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि कोटेदार की भारी घोटाले को लेकर उच्चाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। शेष कार्रवाई की जा रही है।

डीएम बोले‚ गोल्डेन कार्ड बनाने में लाएं तेजी

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम संजीव सिंह।


शासी निकाय की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी निर्देश दिया कि गोल्डन कार्ड बनवाने में स्वास्थ्य विभाग की शिथिलता उजागर हो रही है, यदि इसमें गति नहीं आई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को कहा कि प्रतिदिन मानिटरिंग करें। कॉमन सर्विस सेंटर से समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड जारी कराने में पूरा योगदान दें। इसके अलावा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी निर्देशित किया जाए कि गांव में जो लोग कॉमन सर्विस सेंटर से तत्काल अपना गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। गोल्डन कार्ड के नोडल कर्मचारी द्वारा गोल्डन कार्ड बनाने में शिथिलता बरतने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। हेल्थ वेलनेस सेंटर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। कहा कि बैठकों में बार-बार निर्देशित किया जा रहा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्य की निगरानी करते रहें ठेकेदारों द्वारा कहीं किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो पाए इसके लिए मानिटरिंग बेहद जरूरी है। जननी सुरक्षा योजना में नियमताबाद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। जेएसवाई के लाभार्थियों की भुगतान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए लगातार भुगतान किया जाना सुनिश्चित हो। बरौनी चिकित्सा प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 24 घंटे में लंबित पेमेंट का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। परिवार नियोजन कार्यक्रम की भी भुगतान किसी भी स्तर पर लंबित न रखें। जिलाधिकारी ने सभी सीएससी व पीएससी के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से चिकित्सक उपस्थित होकर ओपीडी देखें मरीजों से समन्वय स्थापित करते हुए बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें इसके अलावा नीति आयोग के पैरामीटर बेहतर कार्य करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित थे।

निष्क्रिय आशाओं को नोटिस बाद बर्खास्त करने के निर्देश
चंदौली। जनपद में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा मरीजों को सुलभता से मिले। इसके लिए बेहतर कार्य योजना बनाया जाए। मरीज के द्वारा शिकायत संज्ञान में न आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की आशा प्रत्येक गांव से महीने में कम से कम 2 प्रसव जरूर कराएं। निष्क्रिय आशाओं को नोटिस जारी करें, इसके बावजूद भी कार्यों में सुधार नहीं आता है तो बर्खास्त कर दे। गर्भवती एवं प्रसव वाली महिलाओं का बेहतर ध्यान रखा जाए। डिलीवरी के पश्चात समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

छित्तमपुर गांव में डायरिया संक्रमण फैला से मचा हड़कम्प

सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।


सकलडीहा। क्षेत्र के छित्तमपुर में डायरिया की चपेट में आने से बुुुधवार को सात बीमार हो गए। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। इस दौरान सोमवार की देर रात तक 27 लोग गंभीर रूप से बीमार होने पर सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वही इनका इलाज सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव स्वास्थ्य टीम की निगरानी में तत्काल शुरू कर दिया गया।वही देर रात तक गांव में डायरिया के प्रभाव को लेकर ग्रामीणों में खलबली मची रही।
डायरिया की चपेट में आने के बाद सोमवार की देर रात तक सकलडीहा सामुदायिक में 27 लोगो की हालत गंभीर देख तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया था। इस दौरान सोमवार की देर रात हालत गंभीर होने पर आरती 21, सुनीता 20, गोविंद 19, चिंता 45, कृष्णा यादव 27 वर्ष को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं शेष 21 ग्रामीणों का स्वास्थ्य टीम ने सुबह तक इलाज कर स्वस्थ होने पर घर भेज दिया। जिसमें महिला प्रभावती देवी की हालत पूर्ण रूप से ठीक न होने पर इलाज जारी रहा। शेष 21 लोगों को इलाज के दौरान स्वस्थ होने पर घर भेजा जा चुका है। इसी क्रम में मंगलवार को सात ग्रामीणों की डायरिया की चपेट में आ गए, जहां तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। जिसमें मधुबाला 35, उर्मिला 30, श्यामलाल 64, नीलम 17, चंद्र प्रकाश 14, उर्मिला 46, अंजली 25 मौजूद है। वही गांव में स्वास्थ्य टीम कैम्प लगा कर घर घर दवा व अन्य सामग्री वितरण के साथ ही साफ सफाई से खाने-पीने वाह वस्त्र की साफ सफाई से रहने की जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि गांव में अब तक कुल 136 व शेष सात ग्रामीण जो डायरिया प्रभावित है उनका स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जा रहा है। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने डा. एलबी शर्मा, डा. बीके प्रसाद, डा. डीके, राजेश, कृपाशंकर, राजेश चैधरी, क्षितिज, रमेश के साथ टीम गठित किया गया है।

रेलवे ट्रैक पर मिल वृद्ध का शव मची सनसनी


चन्दौली सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दिए घटना स्थल पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई इस दौरान कोतवाल सदर अशोक मिश्रा ने बताया की भगवानपुर रेलवे ट्रैक पर एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है जो छत -बिछत है जिसकी शिनाख्त अभी नही हो पाई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया दिया गया है पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

स्कोर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल


चन्दौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही पुलिया के पास बुधवार को स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया। वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अमाव गांव निवासी सुनील कुमार 25 वर्ष चन्दौली किसी काम से आया था काम ख़तम कर के वापस अपने घर जा रहा था जैसे ही वो नवही पुलिया के पास पहुचा की पीछे से रही तेज़ रफ़्तार स्कोर्पियो ने उसको टक्कर कर फरार हो गया जिससे सुनील कुमार लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर गया मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने घायल को अपने निजी साधन से जिला अस्पताल पहुचाया जहा उसका इलाज चल रहा है इस दौरान सदर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि नवही पुलिया के पास एक युवक का एक्सीडेंट हुआ है उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है युवक के मोबाइल द्वारा उसके परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

शहाबगंज ब्लाक में सफाई के नाम पर सरकारी धन निकासी का खेल


इलिया। ग्राम पंचायतों में सफाई सामग्री के नाम पर सरकारी धन की सफाई का अभियान शहाबगंज ब्लाक में बदस्तूर जारी है। आंकड़ें यह बयां करने के लिए पर्याप्त है कि अधिकांश ग्राम पंचायतों में सफाई के नाम पर गड़बड़झाला हुआ है, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में सफाई कार्य ठीक ढंग से नहीं हो पा रहे है। अब सवाल यह है कि सरकार सफाई के प्रति गंभीर है और उस पर धन खर्च कर रही है तो फिर गांवों के परिदृश्य में बदलाव क्यों नहीं आ रहा है? क्या भ्रष्टाचार की जड़ें सफाई व्यवस्था को भी पूरी तरह से जकड़ चुकी हैं। प्रभारी एडीओ पंचायत की माने तो दो लाख तक रुपये खर्च करने का अधिकार पंचायतों के पास होता है।
शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में सफाई सामग्री की खरीद के नाम पर 72 हजार तक आहरित किए गए। यह सभी धनराशि चालू वित्तीय वर्ष में निकाली गयी है। क्षेत्र के अमांव ग्राम पंचायत में 48800, वनभीषमपुर में 70 हजार, बरांव में 28060, बसाढ़ी में 24 हजार, भोड़सर में 52350, छित्तमपुर 37975, ढोढनपुर 38870, हाटा में 10980, जिगना में 72 हजार, किड़हिरा में 41500, नौडिहा 57 हजार, राममाड़ो 41800, सरैयां 11 हजार व मंगरौर ग्राम पंचायत में 11578 रुपये की निकाली की गयी है। ये ग्राम पंचायतें मात्र नजीर हैं। तमाम ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां सफाई के मद में सरकारी धन की सफाई बड़ी सफाई के साथ की गयी है। इसमें अधिकांश गावों में ग्राम पंचायत के प्रधान व सेक्रेटरी की भूमिका पर ग्रामीण सवाल कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गयी है। कुछ गांव की बस्तियां व इलाके ऐसे हैं जहां साफ-सफाई के साथ ही दवाओं के छिड़काव की आवश्यकता है, लेकिन प्रधान व सेक्रेटरी उनकी फरियाद नहीं सुनते। ऐसे ही हालत कायम रहे तो डायरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना है।
…क्या कहते हैं जिम्मेदार अफसर
इलिया। सफाई के मद में सरकारी धन की हुई निकासी के बाबत प्रभारी एडीओ पंचायत चंद्रबली मौर्या ने बताया कि ग्राम पंचायतों को दो लाख रुपये तक धन आहरित करने का अधिकार है वह उसे अपने स्वेच्छा व विवेक के आधार पर ग्राम पंचायतों में खर्च कर सकते हैं। कहा कि कोरोनाकाल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में दवा का छिड़काव कराया गया था उसके बाद से ग्राम पंचायत की ओर से गांवों में दवा का छिड़काव नहीं कराया गया था। धन निकासी के बाबत बताया कि इस बारे में ग्राम पंचायतों में तैनात सेक्रेटरी ही बता पाएंगे। जो फाइलें ब्लाक मुख्यालय आती हैं उसी के बारे में ही जानकारी हो पाती है।

डा. राममनोहर लोहिया भवन पर सपाइयों ने बीपी मंडल को दी श्रद्धांजलि

सपा कार्यालय पर बीपी मंडल को श्रद्धांजलि देते सपाई।
चंदौली। क्षेत्र के नरसिंहपुर खुर्द जिला कार्यालय डा.राम मनोहर लोहिया भवन चंदौली पर बीपी मंडल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष राम सिंह चौहान की अगुवाई में सपाइयों ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व व उनके योगदान पर प्रकाश डाला।इस दौरान सयुस महासचिव दिलीप पासवान ने कहा कि बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल एक सशक्त भारतीय राजनेता थे‚ जो भारतीय संसद के सदस्य, बिहार के मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग (अन्य पिछड़ा वर्ग) के निर्माता व अध्यक्ष रहे। बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। वे जाने-माने अधिवक्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रासबिहारी मंडल व सीतावती मंडल की सातवीं संतान थे। ये एक जमींदार परिवार से नाता रखते थे। कहा कि बीपी मंडल ने उन बहुजनों छोटी जातियों, शूद्र व अछूत कहा जाता था उन सभी को शक्तिहीन से सशक्त बनाया और सर्वसमाज को समता आधारित न्याय का रास्ता दिखाया। आज दलित व पिछड़ा समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। कहा कि हम सभी को आज समाज में आयी अस्थिरता, असमानता को दूर करने के लिए बीपी मंडल की सोच को आत्मसात करने हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाना होगा। इस मौके पर लल्लन यादव, अनिल यादव, लल्लू चंदन पासवान, चंदन यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली में भाजपा ने किया बूथ सत्यापन कार्य का आगाज

चंदौली नगर में बूथ सत्यापन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व अन्य।


चंदौली। भाजपा जिले में बूथ सत्यापन अभियान चला रहा है, ताकि बूथ इकाई को अस्तित्व में कायम रखने के साथ ही उसे सक्रिय बनाए रखा जाए और चुनाव के समय इसी बूथ के बल पर विरोधियों को मात दी जाए। इस कड़ी में बुधवार को सेक्टर संयोजक उपेंद्र तिवारी के आवास पर शक्ति केन्द्र की बैठक बुलाई गयी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने सत्यापन कार्य पूरा करने के साथ ही आगामी योजना पर मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनकर व अन्य पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।
जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चंदौली पश्चिमी मंडल के चंदौली नगर के शक्ति केंद्र संख्या पांच पर बूथ सत्यापन अभियान की शुभारंभ किया गया है। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ बूथ सत्यापन का कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया है। इसमें किसी भी तरह की कोताही ना हो, इसका पदाधिकारी ध्यान रखें। कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन की सभी छोटी-बड़ी गतिविधियां महत्वपूर्ण है, लिहाजा लापरवाही से बचे। मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनकर ने बताया कि सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाने, सभी बूथों पर पूर्व में बनाई गई समितियों का वरिष्ठ नेताओं द्वारा सत्यापन कार्य करना है। इसके अलावा सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की एक नई टीम तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इस अभियान में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला मंडल के पदाधिकारी एक-एक शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी तय किया गया है। इस दौरान राकेश तिवारी, मनोज सिंह पिंकू, उपेंद्र पांडेय, अरविंद सिंह,अजय सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा ने लगाई फांसी परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली चौकी अंतर्गत हलुवाॅ नरहन गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा शना परवीन ने संदिग्ध परिस्थिति में सीलिंग में लगे पाइप के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली परिजनों ने जब देखा तो दहाड़ मार कर रोने लगे आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु ज़िला चिकित्सालय भेज दिया  जानकारी के अनुसार शना परवीन कोनिया गांव के एक विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी मंगलवार की शाम किन्हीं कारण अपने मकान में लगे पाइप के सहारे अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी।  सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मौत की खबर सुनते ही गांव के लोग भारी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। इस दौरान धरौली चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने बताया कि हलुआ गांव में एक लड़की की मौत की सूचना मिली है जिसने आत्महत्या किया है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

भाजपा कार्यालय पर याद किए गए कल्याण सिंह

भाजपा कार्यालय पर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते भाजपाई।


भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
चंदौली। भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल राष्ट्र नायक स्वर्गीय कल्याण सिंह का श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना एक युग का अंत है। कहा कि देश व प्रदेश उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।


इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह श्रीराम मंदिर आंदोलन की नीव थे उनका सारा जीवन राष्ट्र एवं हिंदुत्व और प्रभु श्री राम के आदर्श के प्रति समर्पित रहा। उनके शासन में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही। हिंदुत्व के पुरोधा कल्याण सिंह को यह देश कभी भुला नहीं सकता। श्रद्धांजलि सभा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, रमेश जयसवाल, उमाशंकर सिंह, अखिल पोद्दार, चेयरमैन रविंद्रनाथ, शिवराज सिंह, शिवपूजन राम, शिव तपस्या पासवान, हरिवंश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
इनसेट—-
भाजपा पश्चिमी मंडल ने दी श्रद्धांजलि
चंदौली। भाजपा पश्चिमी मंडल की ओर से कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष दिलीप कुमार सोनकर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। दिलीप सोनकर ने कहा कि कल्याण सिंह अपने कड़े प्रशासन और दृढ़ संकल्प के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। इस अवसर पर कन्हैया मोदनवाल, उपेंद्र तिवरी, मनोज सिंह पिंकू, राजेश, प्रमोद सिंह, पंकज ओझा, मनोज सिंह, महेश कश्यप, जयप्रकाश पासवान, कालिका, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
broken clouds
24.8 ° C
24.8 °
24.8 °
64 %
2kmh
57 %
Sun
24 °
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights