26.7 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 758

चकिया के पीड़ित पत्रकार की लड़ाई लड़ेगा अधिवक्ता समाज

बार सभागार में बैठक में पत्रकार पर हुए एफआईआर की घटना की निंदा करते अधिवक्ता।


चंदौली। बार सभागार में शुक्रवार को संयुक्त बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने समाज के चैथे स्तंभ जनपद के चकिया क्षेत्र के मीडिया कर्मियों के विरूद्ध बिना किसी तथ्य के सुनी-सुनाई बातों के आधार पर फर्जी तरीके से विधि-विरूद्ध कार्यवाही पर नाराजगी जताई। इसका संयुक्त बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया और ऐसी कार्यवाही की घोर निंदा की। बैठक में सर्वसम्मति से इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि चकिया विधायक शारदा प्रसाद द्वारापने पद व सत्ता का दुरूपयोग करते हुए गरीब मजदूरों की आवाज को खबर के माध्यम से उठाने पर खुन्नस खाकर चकिया पुलिस को अपने अरदब में लेते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति निवारण अधिनियम जैसी गंभीर धाराएं लगवा दी। ऐसे राजनेता जनहित का कार्य करने की बजाय अपने जनविरोधी कृत्यों से सरकार की मंशा को भी पलीता लगा रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में संयुक्त बार एसोसिएशन चंदौली पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा है और आगे की कानूनी लड़ाई भी चंदौली का अधिवक्ता समाज लड़ेगा। बताया कि पत्रकार की रिहाई के लिए न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल कर दी गयी है। उक्त मामले में अधिवक्ता महामंत्री झन्मेजय सिंह व पंकज सिंह पीड़ित पत्रकार का पक्ष मजबूती के साथ रखेंगे। इस अवसर पर महामंत्री धनंजय सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिनव आनंद सिंह, नीरज सिंह, राकेश रत्न तिवारी, शमशुद्दीन, चंद्रभूषण यादव, हिटलर सिंह, रामप्रकाश मौर्या आदि उपस्थित रहे। संचालन उज्ज्वल सिंह ने किया।

शिक्षा के लिए सभी समाज, के लोगो को करे जागरूक: रीता रानी

चंदौली।  जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार प्रधानाचार्य रीता रानी की अध्यक्षता में छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत शपथ ग्रहण कराया गया साथ ही छात्राओं को आपातकालीन सहायता एवं हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया गया व अध्यापिकाओ एवं अभिभावकों के द्वारा बालिकाओं का अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए व आत्म सुरक्षा सीखने के लिए जागरूक किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि बालिकाओं को सशक्त एवं मजबूत बनना चाहिए और अपने हौसलों को मजबूत करना चाहिए मजबूत बनने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है जिससे दुनिया की हर लड़ाई लड़ी जा सकती है शिक्षा के लिए सभी समाज के लोगो को जागरूक करे ताकि समाज मे नया बदलाव आ सके।इस दौरान उर्मिला चौधरी नीलम सिंह कुमारी अंजू  दीपा सिंह पवन यादव उपस्थित रही! कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षिका सुश्री अंजू कुमारी ने किया!

आरबीआई द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करे बैंककर्मी

 

आरबीआई के प्रोटोकाल का पालन करें बैंककर्मीः एएसपी
चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम की अध्यक्षता में बैंक प्रबंधकों व सीएससी संचालकों की बैठक की हुई। इस दौरान एएसपी ने बैंकों के साथ-साथ ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा के साथ-साथ विभिनन बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही आरबीआई की गाइडलाइन को बैठक की पटल पर रखा। कहा कि बैंक कर्मी आरबीआई के दिशा-निर्देश का पूर्णतः पालन करें।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा गार्डों को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। और बैंकों के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को सदैव क्रियाशील रखें। सीसीटीवी कैमरों का समुचित रखरखाव रखें। बैंक शाखा में गले अलार्म को समय से ठीक करा लें। कहा कि आरबीआई द्वारा जारी प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन किया जाए। पुलिस द्वारा भी सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी जा रही है। कहा कि जिन बैंकों में अलार्म व सीसीटीवी कैमरे के साथ फायर अलार्म खराब है उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि कोई घटना ना हो सके। उन्होंने प्रबंधकों सीएससी कर्मियों से कहा कि यदि कोई समस्या होता है तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उसका निस्तारण हो सके।

विवेचना में लापरवाही पर 6 दरोगा निलंबित


चंदौली। विवेचना में अपनी मनमर्जी की बादशाहत कायम रखने वाले उपनिरीक्षकों की अब खैर नहीं है। यदि विवेचना में विलंब हुआ तो उन्हें कोर्ट को फटकार के साथ को कार्यवाही को भी झेलना होगा। जैसा कि इस वक्त चन्दौली जिले के 6 दरोगा झेल रहे हैं। विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 दरोगा सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर एसपी चंदौली ने की है, वहीं एक साथ 6 दरोगा के निलंबन से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। एडिशनल एसपी दयाराम ने निलंबन की पुष्टि की है। कहा कि जो दरोगा विवेचना को विलंबित और प्रभावित करने की मंशा रखते हैं ऊसर फौरन त्याग दें और महकमे की मंशा के अनुसार कार्य करें, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
बताया जा रहा है कि 2018 में जिले के विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में भ्रष्टाचार सामने आने पर तत्कालीन डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर सदर व चकिया कोतवाली समेत अन्य थानों पर 6 क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसकी विवेचना क्षेत्रीय हल्का प्रभारी कर रहे थे, लेकिन विवेचना के दौरान विवेचकों ने लापरवाही बरतते हुए नियम 141 के तहत किसी भी आरोपी को नोटिस तामील नहीं कराया गया,और विवेचना पूर्ण करते हुए कोर्ट को अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी। वहीं कोर्ट में ट्रायल के दौरान यह बात सामने आ गई कि विवेचना में लापरवाही बरती गई, और बिना नोटिस दिए बिना आरोपी पक्ष की बात सुने विवेचना पूरी कर ली गई.जिसको लेकर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए एसपी चंदौली को इस मामले से जुड़े सभी विवेचकों पर कार्रवाई के लिए निलंबित किये जाने के निर्देश दिए. वहीं कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए इससे जुड़े सभी 6 विवेचकों चौथी यादव, शिवानंद वर्मा, सत्यनारायण शुक्ला, अवधेश सिंह, सुनील मिश्रा और राजकुमार शामिल है। इस बाबत एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 दरोगा निलंबित किये गए है।

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस तत्पर :लक्ष्मण

सैयदराजा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर गुरुवार को  पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गो पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन स्वामिओ में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के कागजात पूरा नही होने पर वाहनों का चालान कर उनके स्वामिओ से शमन शुल्क भी  वसूल किया।

 इस दौरान कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर शासन की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।हर हाल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस तत्पर है। चेकिंग अभियान में पुलिस ने सड़क पर शराब पीने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया है। पुलिस ने रात्रि में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कार्यवाही भी कर रही है। और उनका चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूल कर रही है।

पुलिस ने सैयदराजा नगर सहित जमानियां मोड़ जेठमल पुर भतीजा रोड फुटिया लोकमनपुर विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया।

सीडीओ बोले‚ योजनाओं से जुड़ी फाइलें लम्बित ना करें बैंक

कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते सीडीओ।


चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी अजितेंन्द्र नारायण के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) की बैठक हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान दुर्घटना बीमा योजना, किसान फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, जन-धन योजना सहित सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की समीक्षा की गई।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का खाता प्राथमिकता के आधार पर खोलें जाय। एक सप्ताह के अंदर लंबित खाते हर हाल में खोलना सुनिश्चित करें। स्वयं सहायता समूह के ग्राम संगठनों की लंबित फाइलों को शत-प्रतिशत निस्तारित करे। सरकार द्वारा किसानों को पशुपालन के लिए बैंक के माध्यम से पशुपालन क्रेडिट कार्ड बनाकर ऋण का वितरण किया जाता है जिससे पशुपालन रोजगार में बढ़ावा ला सके। पशुपालक क्रेडिट कार्ड से संबंधित पत्रावलीयों के निस्तारण में तेजी लाया जाए। लंबित पत्रावलियों को अगली बैठक के पूर्व शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। कहा कि सरकारी योजनाओ से लोगों के जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक बदलाव होता है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में बिजनेस लोन आसानी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में प्रगति अत्यंत असंतोषजनक है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। अटल पेंशन योजना की प्रगति खराब रहने पर ब्रांच प्रबंधको को रुचि लेकर प्रगति लाने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष किसान क्रेडिट कार्ड तेजी से बनाना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अगली बैठक से पूर्व अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभार्थियों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराएं। इस दौरान जिला अग्रणी प्रबंधक, डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नौगढ़ में नक्सली मूवमेंट को लेकर पुलिस अफसरों ने की मंत्रणा

नौगढ़ में नक्सली मूवमेंट को लेकर बैठक करते पुलिस अफसर।


नौगढ़। चंदौली जनपद के नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र, चंदौली व मिर्जापुर के साथ ही पड़ोसी प्रांत बिहार के कैमूर जिला के सुरक्षा बल अधिकारियों की बैठक गुरुवार को थाना सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान नक्सल मूवमेंट के बारे में गहन वार्ता करके विचारों को साझा किया गया। नक्सली गतिविधियों व संदिग्धों के बारे में जांच पड़ताल व संयुक्त कार्यवाही किए जाने पर बल दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार ने कहा कि नक्सली या अन्य अपराधी जिला व प्रदेश की सीमा से बाहर दूसरे जिले व प्रदेश में जाकर शरण ले सकते हैं। इसलिए सूचनाओं का आदान-प्रदान में मजबूती लाते हुए त्वरित कार्यवाही में साझा सहयोग किया जाना चाहिए। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए सभी थानाध्यक्ष पुलिस चैकी प्रभारी कस्बा इंचार्ज गांव की बस्तियों में जाकर के पड़ताल करें। सुनिश्चित कर लें कि क्या-क्या समस्याएं ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जिसकी सूचना पुलिस उच्चाधिकारियों के माध्यम से संबंधित विभाग को प्रेषित कर के यथा संभव निदान कराया जा सके। बताया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादियों की फरियाद पूरी तन्मयता से सुनकर यथावोचित निराकरण किया जाना चाहिए। ग्राम सुरक्षा समितियों की सक्रियता पर ही छोटे छोटे मामलों का निदान संभव है, जिससे बड़े मामलो की उपज ही नहीं होने पाए। कहा कि कर्मचारियों का कार्यस्थल गांव से ही होता है। जिनके संज्ञान में नक्सलियों व संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता संबधी आवागमन आते ही तत्काल नजदीकी थाना पुलिस को सुचित किया जाय।जिससे त्वरित स्थलीय परीक्षण व कार्यवाही किए जाने को बल मिल सके। इस अवसर पर एएसपी आपरेशन कैमूर नितिन कुमार, सीओ आपरेशन दूद्धी सोनभद्र राम अशीष यादव, सीओ चुनार मिर्जापुर रामानंद राय, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव, सुभाष यादव, पशुपतिनाथ तिवारी मौजूद रहे।

गिरफ्तार पत्रकार के रिहाई की मुहिम हुई तेज

चकिया में एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा को ज्ञापन सौंपते पत्रकार।

चंदौली। जेल में निरूद्ध चकिया के पत्रकार की रिहाई की मुहिम गुरुवार को गति पकड़ती नजर आयी। इस दौरान चकिया के साथ-साथ चंदौली जिला मुख्यालय पर पत्रकार चकिया विधायक के दमनकारी सोच के खिलाफ लामबंद नजर आए। चेताया कि यदि पत्रकार कार्तिकेय पांडेय की रिहाई जल्द नहीं हुई और उस पर लगे फर्जी मुकदमें को नहीं वापस लिया गया तो चंदौली के पत्रकार बड़ा आंदोलन करेंगे। आरोप लगाया कि इस प्रकरण में पुलिस की कार्य प्रणाली भी संदिग्ध दिख रही है। सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पत्रकार पर मामला दर्ज किया गया है।

इसी क्रम में बिछियां धरनास्थल पर पत्रकारों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से गुस्साए मीडिया कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही गिरफ्तार पत्रकार कार्तिकेय पांडेय की जल्द से जल्द रिहाई व मुकदमें को वापस लेने की मांग की। इस दौरान विधायक चकिया पर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान बसपा नेता अशोक त्रिपाठी छोटू ने धरने को समर्थन दिया। साथ ही पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि चकिया विधायक को जनहित के कार्यों में मशगूल होना चाहिए, लेकिन जनता व पत्रकारों की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। उनकी यह दमनकारी सोच अब ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रहेगी। अंत में पत्रकारों ने एसडीएम सदर संजीव कुमार को पत्रक देकर न्यायोचित कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस अवसर पर अमित द्विवेदी, सुजीत, चंदन, रवि, मुरली श्याम आदि उपस्थित रहे।


चकिया। प्रकाशित खबर से नाराज विधायक शारदा प्रसाद द्वारा दो पत्रकारों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराये गए मुकदमे से स्थानीय मीडिया कर्मी गुरुवार को आक्रोशित नजर आए। पत्रकारों ने गुरुवार को नगर के गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया और एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा को पत्रक सौंपा। इस दौरान पत्रकारों ने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा जान-बूझकर बिना किसी गलती के चकिया के पत्रकार कार्तिकेय पांडेय और चन्दौली के पत्रकार रोहित तिवारी के ऊपर कोतवाली पुलिस से दबाव बनाकर उनके विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कार्तिकेय पांडेय को जेल भेजवा दिया गया है, जो न्याय संगत नहीं है। पत्रकारों ने चेताया कि 24 घंटे के अंदर विधायक द्वारा मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो तमाम पत्रकार संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रदीप उपाध्याय, त्रिनाथ पांडेय, तरुण भार्गव, दीपू द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, राजकुमार सोनकर, संतोष गुप्ता, रामयश चैबे, आदित्य सिंह, भानु प्रताप, विवेक कुमार यादव मौजूद थे।

कमालपुर में व्यापारियों की परेशानी का सबब बना लंगूर धराया


कमालपुर। व्यापारियों व आम लोगों के परेशानी का सबब लंगूर गुरुवार को पूरे दिन के जद्दोजहद के बाद पकड़ा गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली के पहल पर वन विभाग ने लंगूर को पकड़कर पिंजरे में डाल दिया। इससे कस्बावासियों सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
कमालपुर कस्बा में एक माह से लंगूर काफी आतंक मचाया हुआ था। कस्बावासियों के दुकानों के सामान फेकने का काम कर रहा था। दुकान के सामने खड़े वाहनों को गिराकर क्षतिग्रस्त करने से बाइक चालको को काफी नुकसान उठाना पड़ता था। राहगीरों को लंगूर पीछाकर मारने के साथ चोटिल कर देता था। इससे कस्बावासियों सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों को लंगूर के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। बीते दिनों कस्बावासियों ने पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली से समस्या के निदान को गुहार लगाया था। व्यापारियों के समस्या पर उन्होंने तत्काल वन रेंजर खालिक अहमद से पिजड़ा लगाकर लंगूर को पकड़ने का आग्रह किया था। वन विभाग ने कस्बा में पिजड़ा में केला लटकाकर रख दिया। लंगूर केला खाने के चक्कर मे पिजड़े में कैद हो गया। इससे कस्बावासियों सहित ग्रामीणों ने राहत महसूस किया।

यूपी बोर्डः अंक सुधार का आज अंतिम अवसर


चंदौली। यदि आप यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी रहे हैं और अंक में सुधार की इच्छा रखते हैं तो शुक्रवार आपके लिए अंतिम अवसर है। लिहाजा आप जल्द से जल्द अपने विद्‍यालय से सम्पर्क कर जरूरी दस्तावेज मुहैया करा दें‚ ताकि विद्‍यालय अपनी लागिन आईडी से आपका विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर सके। अबकी बार इसके लिए आपको को भी शुल्क देने की जरूरत नहीं है।

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंक सुधार परीक्षा के लिए पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की है। यह जानकारी देते हुए डीआईओएस ने बताया कि जनपद के समस्त विद्यालय अंक सुधार से जुड़े आवेदन को पोर्टल को करना सुनिश्चित करें। आवेदन के लिए अंतिम तिथि में कोई वृद्धि नहीं होगी। ऐसी दशा में जिन्हें भी आवेदन करना है वह अंतिम तिथि 27 अगस्त तक प्रत्येक दशा में आवेदन कर लें। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। बताया कि सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक इसका अनुश्रवण करेंगे तथा रैंडम आधार पर अपने क्षेत्र में सभी जिलों में कुछ स्कूलों को फोन करके इस बात की पुष्टि करेंगे कि यह सूचना बच्चों व अभिभावकों को प्राप्त हो गई है।

Chandauli
scattered clouds
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
68 %
3.1kmh
31 %
Sun
25 °
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights