26.7 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 757

हाउस अरेस्ट के बाद पुलिस गिरफ्त में आए जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर

लखनऊ आवास से जबरन गिरफ्तार किए गए अमिताभ ठाकुर

लखनऊ। जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर द्वारा गोरखपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से हाउस अरेस्ट चल रहे अमिताब ठाकुर को लखनऊ पुलिस शुक्रवार को जबरन उनके घर से उठा ले गयी। इस दौरान अमिताभ ठाकुर की पत्नी व आरटीआई एक्टीविस्ट नूतन ठाकूर ने पुलिस व सीएम योगी आदित्यनाथ पर कई गंभीर आरोप लगाए।

लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद प्रेसवार्ता करती डा़ नूतन ठाकुर।

लखनऊ पुलिस ने रेप पीड़िता आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसआईटी जांच की रिपोर्ट के आधार पर की गई है ऐसा बताया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और आईपीएस अमित पाठक से जांच समिति ने पूछताछ की थी। इस जांच समिति में डीजी आरके विश्वकर्मा और एडीजी मीरा रावत शामिल हैं। अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की ने अपने एक साथी के साथ पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के गेट के बाहर आत्मदाह कर लिया था। आत्मदाह से ऐन पहले उन्होंने फेसबुक लाइव करते हुए यूपी के कई पुलिस अफसरों समेत कुछ अन्य लोगों पर परेशान करने और दबाव बनाने का आरोप लगाया था। बाद में दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. दरअसल बलिया की रहने वाली पीड़िता वाराणसी के एक कॉलेज की छात्रा थी। उसने फेसबुक लाइव में वाराणसी के तत्कालीन एसएसपी रहे अमित पाठक, तत्कालीन सीओ भेलूपुर अमरेश सिंह बघेल, दरोगा संजय राय समेत अन्य पर सांसद को बचाने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया था।

सम्मान निधि के लिए दो साल से दफ्तर का चक्कर काट रहे किसान

उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय पर प्रदर्शन करते किसान।


सकलडीहा। उपसंभागीय कृषि प्रसार कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के मनमाने रवैये से आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को सम्मान निधि का पैसा न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि किसान सम्मान निधि का रजिस्ट्रेशन सहित अन्य जरूरी विभागीय कार्य पूर्ण कर हम सभी किसान तहसील से लेकर उपसंभागीय कार्यालय का चक्कर काट रहे है। फिर भी अधिकारी व कर्मचारियों के लापरवाही के कारण योजना के लाभ से हम सभी वंचित हैं।
किसानों ने बताया कि किसान सम्मान निधि व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले योजनाओं से गरीब किसानों में काफी राहत हैं। लेकिन विडम्बना यह है कि कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों की निष्क्रियता से सरकार की यह अतिमहत्वाकांक्षी योजना धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। खोर, चतुर्भुजपुर, तेनुवट, बरठीं, इब्राहिमपुर, दिनदासपुर, दिवाकरपुर सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के दर्जनों किसानो ने आरोप लगाते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी हमलोगों का किसान सम्मान निधि का पैसा नही आ रहा है। इसके लिए दो साल से तहसील और उपसंभागीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक खाते में किसान सम्मान निधि नहीं आयी। इस मौके पर प्रेमशीला, अशोक राजभर, महेंद्र राम, छोटेलाल गोंड, महेंद्र चैहान, मंजू राय रहे।

धानापुर प्रमुख अजय बने अनाथ बच्चों के पालनहार

अनाथ बच्चों के साथ धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह।


धानापुर। क्षेत्र के धरांव गांव में मां और पिता के निधन से अनाथ हुए तीन बच्चों की मदद को विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर पहुचे ब्लाक प्रमुख अजय सिंह आगे आए। बीडीओ गुलाब चंद सोनकर ने अनाथ हुए बच्चों को कई योजनाओं की माध्यम से मदद पहुंचाया।
आवश्यकता के अनुसार दो चैकी, 20 किलो चावल, 5 किलो दाल, एवं सात हजार नकदी देने के साथ-साथ आवास, शौचालय, हैंडपंप एवं अंत्योदय कार्ड आदि का त्वरित लाभ दिलाने का भरोसा दिया। ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार रुपये की एक मुश्त सहायता एवं बाल सेवा सामान्य योजना के तहत ढाई हजार रुपये प्रति माह के लाभ दिलाने के लिये सेक्रेटरी एवं ग्राम प्रधान से प्रस्ताव मांगा। कहा कि असहायों की मदद करना ही भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य है। इन बच्चों के भरण-पोषण के साथ ही शिक्षा-दीक्षा मुकम्मल होना इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर सभी योजनाओं की पत्रावली तैयार कराने का प्रधान एवं सेक्रेटरी को निर्देश दिया है।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बंद करें योगी सरकारः संतोष पाठक


चंदौली। आम आदमी प्रवक्ता व अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक शुक्रवार को भाजपा सरकार व उसके जनप्रतिनिधियों पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र के चैथे स्तंभ पर लगातार हो रहे हमला बंद करने व स्वतंत्र पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। कहा कि पत्रकारों को योगी सरकार जेल भेज रही है। विपक्ष की आवाज, छात्रों बेरोजगारों की आवाज, महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में उठ रही आवाज योगी सरकार पुलिस के बल पर दबाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि चकिया के पत्रकार कार्तिकेय पांडेय और रोहित तिवारी को भाजपा विधायक के कहने पर जिस तरह से दलित उत्पीड़न अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) के फर्जी मुकदमे में जिस तरह फंसाया गया वह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले पत्रकार सरकार की कमियों, भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। ऐसे पत्रकारों को पुलिस के बल पर रोकने का काम सरकार कर रही है। इसे आम आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि भाजपा के चकिया विधान सभा के विधायक शारदा प्रसाद ने अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए जिस तरह से चंदौली के पत्रकार कार्तिकेय पांडेय और रोहित तिवारी पर फर्जी एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कराया, वह लोकतंत्र के लिये बेहद खतरनाक व गंभीर चिंता का विषय है। मांग किया कि चकिया विधायक शारदा प्रसाद का अविलंब इस कृत्य के लिए माफी मांगे। साथ ही ऐसी फर्जी एफआईआर लिखने वाले अफसरों के खिलाफ निलंबन जैसी कार्यवाही की जाए।

अगस्त क्रांतिः सैयदराजा थाने को फूंका और फहरा दिया तिरंगा


सैयदराजा। आजादी से पूर्व सन् 1942 के अगस्त महीने में तत्कालीन बनारस का हिस्सा रहा चंदौली उद्वेलित हो उठा था। महात्मा गांधी के आह्वान पर सड़कों पर उतरे क्रांतिकारियों से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंक डाला। अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे के साथ 1942 में अगस्त क्रांति का आगाज हुआ।
जिले भर में नौ से 28 अगस्त तक लगातार क्रांतिकारियों का जुलूस निकला। 13 से 28 अगस्त के बीच चार दिन तत्कालीन बनारस के चार स्थानों पर क्रांतिकारियों पर फायरिंग हुई थी जिसमें 15 स्वतंत्रता सेनानी शहीद हो गए थे। पहली 13 अगस्त को वर्तमान में वाराणसी जिले के दशाश्वमेध में तो दूसरी महत्वपूर्ण घटना 16 अगस्त को वर्तमान में चंदौली जिले के धानापुर तथा तीसरी घटना चोलापुर मे चैथी घटना 28 अगस्त को सैयदराजा में घटी। महात्मा गांधी ने जब नौ अगस्त 1942 को मुंबई के करो या मरो का नारा लगाया तो उसकी गूंज धानापुर और सैयदराजा की धरती पर भी पड़ा। यहां के जर्रे-जर्रे में क्रांति की चिंगारी दहक उठी थी। जब महात्मा गांधी ने अग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के जरिए ब्रिटिश हुक्मरानों को ललकारा तो आजादी के नुमाइंदों के सीने में दबी आजादी की आग और भड़क गई। जगह-जगह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह शुरू हो गया। क्रांतिकारियों ने धानापुर में 16 अगस्त 1942 और सैयदराजा में 28 अगस्त 1942 को जान की बाजी लगाकर धानापुर और सैयदराजा थाने पर तिरंगा फहराया था। सैयदराजा में 28 अगस्त को श्रीधर, फेकू और गणेश शहीद हो गए थे। सैयदराजा कांड की गूंज ब्रिटेन की संसद में भी गूंजी और प्रधानमंत्री चर्चिल को बयान देने पर विवश कर दिया था। सैयदराजा कांड में घायल होने वाले क्रांतिकारियों में रामनरेश सिंह, रामधनी सिंह, रामदेव सिंह, जगत नारायण दुबे, चंद्रिका दत्त शर्मा, जोखन सिंह, कपिलदेव सिंह, देवनाथ सिंह, राम सेवक राम आदि शामिल थे। 28 अगस्त 1942 को मुटकपुआं निवासी जगत नारायण दुबे साथियों संग सैयदराजा थाने पर पहुंचे। दारोगा तक बात पहुंची कि स्वतंत्रता सेनानी थाने पर तिरंगा फहराना चाहते हैं। दारोगा ने मना किया, लेकिन आजादी के दीवानों ने अंजाम की परवाह किए बगैर हल्ला बोल कर थाना को आग के हवाले कर दिया। थाने पर तिरंगा फहराने की कोशिश में तीन क्रांतिकारी शहीद हो गए। खुद जगत नारायण दुबे को दो गोली लगी। बावजूद इसके सैयदराजा थाना भवन पर थोड़ी देर के लिए ही सही तिरंगा फहराया। जो लोग भी आजादी के लिए लड़ी गई इस लड़ाई में शामिल रहे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। महीनों जेल में बिताने और अंग्रेजों की यातना सहने के बाद 12 अक्तूबर 1943 को रिहा हुए।

करनौल में नाली खुदाई के दौरान गरीब परिवार का कच्चा मकान जमींदोज

करनौल में नाली खुदाई के दौरान जमींदोज कच्चा मकान।



शहाबगंज। क्षेत्र के करनौल गांव में पानी निकासी के लिए खुदाई के कारण दो परिवारों का कच्चा रिहाईशी मकान गिर गया, जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचें गुजारा करने को विवश हो गया।
बताते हैं कि करनौल गांव में जाम हो चुके सीवर के कारण दलित बस्ती में मेन सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। इस कारण आवागमन में समस्या हो रही थी। वहीं आए दिन गिरकर लोग घायल भी हो रहे थे। आमजन की इसी समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान ने शुक्रवार को नाली खुदाई कराकर सीवर निकालने का कार्य प्रारम्भ कराया। सीवर की पाइप निकालते ही राजेश पुत्र रामकृत व श्याम सुन्दर पुत्र विजयी का कच्चा रिहायशी मकान भरभरा कर गिर गया। इससे दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये। वहीं मकान के अंदर दबे गृहस्थी के सामानों को निकालने के कार्य में भी जुट गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनिराज यादव ने कहा कि मकान पहले से काफी जर्जर था। पानी निकासी के लिए नाली खुदाई के दौरान गिर गया है। लेखपाल बुलाकर जांच कर मुआवजा दिलाया जाएगा।

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान वाहन स्वामिओ में हड़कंप

सैयदराजा। जिले में हो रहे वाहन चोरी पर नियंत्रण और बाइक सवारों द्वारा किये जा रहे अपराध को लगाम लगाने के लिए सैयदराजा पुलिस ने शुक्रवार की शाम नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया इससे वाहन स्वामिओ में हड़कंप मच गया। कई बाइक सवार गली- कूचों से रास्ता बदल कर भागते नज़र आये
पुलिस ने नौबतपुर जमानियां चौराहा भतीजा रोड जेठमल पुर अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत वाहन चेकिंग अभियान का जायजा लेते रहे। पुलिस ने 20 बाइकों का चालान कर बिना मास्क घूम रहे तफरी करने वालो से दो हज़ार जुर्माना भी वसूल किया।पुलिस ने अभियान के दौरान संदिग्धों व उनके सामान की भी तलाशी ली।

चकिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत

चकिया नगर में किशोरी की मौत के बाद मौके पर जुटे लोग।


चकिया। नगर के वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी में रानी की बावली के पास बिजली विभाग की लापरवाही के चलते छत पर झाड़ू लगा रही 13 वर्षीय वैष्णवी 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। उस दुर्घटना में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि सोनभद्र जनपद के घोरावल निवासी राजेश राजभर की बड़ी पुत्री वैश्णवी रक्षाबंधन पर अपने अपने छोटे 8 वर्षीय भाई युवराज और अपनी नानी उर्मिला देवी के साथ रक्षाबंधन के त्यौहार पर चकिया स्थित अपने मामा मनीष राजभर के घर आई थी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करते हुए जीवन यापन करते हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार पर वैष्णवी अपने भाई युवराज के साथ चकिया नगर के वार्ड नंबर 6 में स्थित अपने मामा मनीष राजभर के घर आई थी, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार की सुबह अपनी मम्मी सजीत कर कर जिद कर व झाड़ू लगाने की बात का कर छत पर झाड़ू लगा रही थी उसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर वैष्णवी गंभीर रूप से झुलस गईद्य भांजी को को छटपटाता देख मामा मनीष राजभर भी तार से छुड़ाने के लिए उसे दौड़ पड़ेद्य घटना के दौरान मनीष जब तक कुछ कर पाते वैष्णवी ने दम तोड़ दिया थाद्य घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार विकास धर दुबे, कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी दुबे, सभासद वैभव मिश्रा, समाजसेवी कैलाश जयसवाल, प्रीतम जयसवाल, अजय राय आदि मौके पर पहुंच गए। जहां तहसीलदार ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर छत के ऊपर से गए हाईटेंशन के साथ को तत्काल हटवाने और मुआवजे की धनराशि देने की बात कही। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही चकिया पहुंचे मृतक वैष्णवी के पिता राजेश और माता निशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
इनसेट—–
फरियाद सुन ली होती तो नहीं जाती जान
चकिया। मनीष राजभर छत के ऊपर से होकर गुजरे हाईटेंशन बिजली तार को हटाने के लिए तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उसका कोई असर अधिकारियों को नहीं पड़ा। विद्युत विभाग के घोर लापरवाही के चलते गई वैष्णवी की जान चली गयी। लोगों में जबरदस्त आक्रोश के बाद भी बिजली विभाग के अफसर मौके पर नहीं पहुंचे।

कौशल विकास प्रशिक्षण से कुशल होंगे बेरोजगार युवा

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते डीडीएम नाबार्ड।


चंदौली। नाबार्ड की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्वांचल कम्प्यूटर संस्था द्वारा चकिया के विभूति नगर वार्ड में प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन ने शुभारंभ कर प्रशिक्षण के महत्व उनकी बारीकियों पर प्रकाश डाला। कहा कि यह प्रशिक्षण अपने जीवन में बड़ा परिवर्तन लाएगा, लिहाजा इसकी गंभीरता को समझें।
इस दौरान डीडीएम नाबार्ड की ओर से कौशल विकास प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा समूह, ऋण व अन्य लाभकारी योजनाओं से बेरोजगारों को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार से लैस करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्वांचल कम्प्यूटर के प्रबंधक रामचंद्र यादव की ओर से बताया गया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण नाबार्ड के सहयोग से कराया जा रहा है। प्रशिक्षको द्वारा सिलाई, पेंटिंग, स्विंग मशीन आपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। प्रशिक्षण अवधि में वित्तीय प्रबंधन, उद्यमिता विकास, लेखा-जोखा की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे स्वरोजगार में आ रही समस्याओं से निबटा जा सके। केंद्र प्रबंधक अनीता शर्मा द्वारा प्रशिक्षण से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गयी। कहा कि प्रशिक्षण को पूरी शिद्दत के साथ हासिल करें और इस दौरान कोविड-19 को देखते हुए सतर्कता बरतें।

पुलिस के हत्थे चढ़े बाइक तमंचा व गहने के साथ चार शातिर चोर

चंदौली। बबुरी पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने चार शातिर चोर को दो चोरी की मोटर साइकिल व चोरी के गहने के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष सतेंद्र विक्रम ने बताया कि अपराधियों और वांछितों के खिलाफ बबुरी थाना अंतर्गत बनौली चट्टी के पास चेकिंग अभियान चल रहा था। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल व पांच मोबाइल फोन, चार जोड़ी मीना, दो जोड़ी पायल प्लेट व सफेद धातु 21000 नगद व दो नाजायज तमंचे से साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गये चोरों ने बताया कि हम चारो लोग एक साथ मिलकर चोरी करते है। दोनों मोटरसाइकिल भी चोरी की है । पिछले साल होली वाले महीने में हम लोगो ने चन्दौली कचहरी के बाहर से चुराये थे । जिसका नंबर प्लेट हमने हटा दिया था । रक्षाबन्धन के दिन हम लोग बबुरी क्षेत्र में चोरी करने आये थे उसी रात में मोटर साइकिल वाहन संख्या UP67N7649 व एक अदद मोबाईल को हमने गोल्हिया गाँव से चोरी किया। वापस आते समय चन्दाईत गाँव से हमने दो मोबाईल व 2000 रुपये चोरी किये थे । तथा चाँदी की कटोरी को रक्षा बन्धन से दो दिन पहले पथरा महमूदपुर मुगलसराय के एक मकान मे हम चारो ने मिलकर चोरी किया था।तथा एक जोड़ी पायल नगद व लरी लगी हुई सफेद धातू था तथा दो जोड़ी मीना हरे रंग का नग लगा हुआ। सफेद धातू व एक सफेद धातू का प्लेट राखी से दो दिन पहले पथरा महमूदपुर मे चैनल का ताला तोड़कर जो चोरी हमने किया था तथा जो पायल आपको मिला है वह हमने करीब 1 माह पुर्व चकिया के बियासड़ गाँव के एक मकान से चोरी किये थे । तथा करीब दो माह पुर्व थाना चन्दौली के भिखारीपुर गाँव मे हम सभी ने रात मे एक मकान मे चोरी किया था । उस चोरी मे से चार जोडी मीना हम लोग के पास से बरामद हुआ है उपरोक्त सभी चोरियो में से जो भी सामान हम लोग पाये थे लगभग सभी बेच दिए है। जो चीजे बच गयी थी आज उसी को बेचने के लिए जा रहे थे।शातिर चोर पंकज यादव, अलीनगर राजकुमार रावत, अलीनगर रोहित यदाव, मुगलसराय दीपक अलीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।चेकिंग करने वाली टीम में कृष्ण कुमार यादव,अतुल कुमार वर्मा, गौरव राय, राहुल खरवार, अंकित सिंह शामिल रहे।

Chandauli
scattered clouds
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
68 %
3.1kmh
31 %
Sun
25 °
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights