26.7 C
Chandauli
Sunday, November 1, 2026

Buy now

Home Blog Page 756

पत्रकार प्रकरणः चकिया में पुतला दहन के प्रयास‚ पुलिस से हुई छिनाछपटी

चकिया में विधायक के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी करते ब्राह्मण समाज के लोग।


चकिया। खबर लिखने से खफा भाजपा विधायक शारदा प्रसाद द्वारा दो पत्रकारों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराने का मामला अब तेजी से तुल पकड़ने लगा है। इस मामले में शनिवार को नगर के गांधी पार्क तिराहे पर पत्रकारों के समर्थन में उतरे ब्राह्मण समाज ने चकिया विधायक का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज व कोतवाली पुलिस के बीच काफी देर तक छिनाछपटी हुई। अंततः पुलिस ने विधायक का पुतला छिन लिया। इससे गुस्साए ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं ने विरोध में जमकर नारेबाजी की।

चकिया में ब्राह्मण समाज के लोगों से पुतला छिनती कोतवाली पुलिस।


इस दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक शारदा प्रसाद द्वारा जानबूझकर द्वैषपूर्ण भाव से चकिया के पत्रकार कार्तिकेय पांडेय और चन्दौली के पत्रकार रोहित तिवारी के ऊपर कोतवाली पुलिस पर दबाव बनाकर उनके विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इतना ही नहीं कार्तिकेय पांडेय को जेल भेजवा दिया है जो न्याय संगत नहीं है। चेताया कि विधायक ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो ब्राह्मण समाज के अलावा अधिवक्ता समाज और पत्रकार संगठन से जुड़े लोग आंदोलन को तेज करेंगे। ब्राह्मण समाज के प्रदर्शनकारियों ने काली मंदिर से गांधी पर तिराहे तक हाथ में चकिया विधायक शारदा प्रसाद का प्रतीकात्मक पुतला लेकर जुलूस निकाला। गांधी पार्क तिराहे पर पुतला दहन करने के दौरान मौके पर मौजूद कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस वालों ने पुतले को अपने कब्जे में ले लिया। इस अवसर पर अवधेश द्विवेदी, तरुण भार्गव, अनिल द्विवेदी, प्रदीप उपाध्याय सोनू दुबे, कमलेश तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, बेचन पाठक, अभिषेक पांडेय, अमित पांडेय, चीकू पान्डेय शामिल रहे।


भाजपा कार्यालय के बाहर सड़क पर नारेबाजी करते धरनारत पत्रकार।

भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे पत्रकार
चंदौली। चकिया विधायक शारदा प्रसाद के खिलाफ शनिवार को चंदौली के पत्रकार लामंबद नजर आए। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पत्रकारों का एक दल भाजपा कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। पत्रकारों ने भाजपा कार्यालय से निकल रहे भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के वाहन को घेर लिया और सड़क पर बैठक कर चकिया विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि भाजपा के विधायक पत्रकारों का दमन कर रहे हैं, जिसे चंदौली के पत्रकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्ता में आसीन जनप्रतिनिधियों का काम जनता के हित में कार्य करना होता है, लेकिन ये अपने पद का दुरूपयोग कर आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पत्रकार ने जन समस्या से जुड़ी खबर को पटल पर लाया। यही बात चकिया विधायक को नागवार लगी और उन्होंने पत्रकार कार्तिकेय पांडेय व रोहित तिवारी के ऊपर दर्ज एफआईआर को पूरी तरह से गलत एवं फर्जी करार दिया। कहा कि खबर चलाने के बदले एक पत्रकार को आज जेल की सलाखों के पीछे हवा खा रहा है। इस मामले में पत्रकार के साथ पुलिस ने अपराधी जैसा व्यवहार किया है, जो उसकी मंशा व कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करता है। कहा कि पत्रकार की रिहाई व उसे न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा। लगातार मिल रहे समर्थन से आंदोलन दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। इस अवसर पर अशोक कुमार जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, तलवार सिंह, आरिफ आलम, मुकुटधारी, सचिन पटेल, साकिर अंसारी, श्याम कुमार यादव, मुरली यादव, भूपेंद्र कुमार, सुजीत, चंदन, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

जीवन की सुरक्षा के लिए बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें: लक्ष्मण

सैयदराजा।एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जनपद में अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने शनिवार को दो पहिचा व चार पहिया वाहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे नगर में हड़कंप मच गया। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गई। बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों का चालान गया। और बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा के लिए बाइक चालक हेलमेट जरूर पहनें। वही संदिग्ध होने पर चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गयी।और पूछताछ कर उन्हें रवाना किया गया।

नींव खोदते समय युवक के ऊपर गिरी कच्ची दीवाल, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव में आवास के लिए नींव खोदते समय कच्ची दीवार गिर गयी। इससे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी। भेज दिया
बताते है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौरी गांव निवासी आजाद बिंद 25 वर्ष को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। जिसका नींव कच्ची दीवार के बगल में खोदते समय आजाद के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। जिसमें दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते भारी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए वही
सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, मौका मुआयना कर परिजनों से शासन की तरफ से हर सम्भव आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

सर्पदंश से महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। सदर ब्लॉक क्षेत्र के शिवपुर गांव में गुरुवार की बीती रात बिस्तर पर चढ़े सांप ने एक महिला को डस लिया। महिला के शोरगुल करने पर परिजनों में हड़कंप मच गया परिजनों ने आनन.फानन में महिला को  लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देख बीएचयू के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई  

बताते हैं कि शिवपुर अकोढा गांव निवासी रुकमणी देवी पत्नी श्याम नारायण 48 वर्ष रात अपने कमरे में बिस्तर पर सो रही थी। तभी देर रात किसी समय जहरीला सांप बिस्तर पर चढ़ गया । इसी बीच महिला द्वारा सांप किसी तरह दब गया। और महिला को  डस लिया । महिला के शोरगुल करने पर परिजन भी जग गए परिजनों ने आनन-फानन में महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत चिंताजनक होने पर उसे  बीएचयू के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

एसपी ने शराब की दुकानों पर किया छापेमारी मचा हड़कंप

चन्दौली।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी नौगढ़ व प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ सहित पुलिस बल के साथ कस्बा नौगढ़ में पैदल गश्त किया।और व्यापारी बन्धुओं से मिलकर उनके परेशानियों को जाना उनसे बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने ने पुलिस बल के साथ शराब की दुकान को भी चेक किया इससे शराब की दुकानदारों में हड़कंप मच गया। शराब की दुकानों का कागजात पूरा नही होने तत्काल दुकानों को बन्द कराया और कार्यवाही करने के लिए संबंधित थाने को निर्देश दिया
इस दौरान उन्होंने व्यापारी बंधुओं से कहा कि सभी व्यापारी अपने अपने दुकान के सामने सीसी टीवी कैमरा लगवा ले जिससे जान माल की सुरक्षा बनी रहे। हमेशा पुलिस का सहयोग करे पुलिस हर वक्त आप के साथ है। कही कोई परेशानी या घटना होती है। तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। कहा कि कोरोना वायरस अभी पुर्ण तरीके से समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी व्यापारी अपने दुकान के अंदर मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करे और दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए किसी दुकानदार के दुकान पर भीड़ दिखी तो उसका चालान कर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी उन्होंने पुलिस बल के साथ नौगढ़ के जंगलों में कांबिग किया और वनवासी से मिलकर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

कोविड नियमों का पालन करते हुए मनाएं जन्माष्टमी का त्यौहार


कमालपुर। स्थानीय पुलिस चैकी में शनिवार को थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने व्यापारियों व सवर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्थानीय बाजार के साथ विभिन्न समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य मुद्दों पर बातचीत की। कहा कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाएं। बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि बाजार में जाम की स्थिति न बनने दें। पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा व सहयोग के लिए हैं। असामाजिक तत्वों व नशीले पदार्थ आदि का अवैध धंधा करने वालों के बारे में भी पुलिस को सूचना दें। बैठक में सवर्ण व्यवसायियों को सीसीटीवी कैमरा अपने दुकानों की सुरक्षा के लिए लगाने की सलाह दी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यापारियों के सुझाव भी लिए। व्यापर मण्डल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन को जब-जब सहयोग की जरूरत पड़ी है, व्यापार मंडल ने सहयोग दिया है। उन्होंने व्यापारियों व स्थानीय लोगों की समस्याएं गिनाई और समस्या के निराकरण की पहल किए जाने की आवश्यकता जताई। इस मौके पूर्व प्रधान दयाराम यादव, मदन मोहन रस्तोगी, सीताराम वर्मा, अरविंद वर्मा, संतोष कुमार गोड़, मनोज अग्रहरि, अजय रस्तोगी, सुरेंद्र जायसवाल राकेश वर्मा, इमरान अली मौजूद थे।

कोविड-19ः मेगा कैम्प में 30782 लोगों को लगा टीका

चंदौली के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के 111 सत्रों में चला विशेष अभियान
चंदौली। चंदौली जिले में अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए विभाग द्वारा शुक्रवार को मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 111 सत्रों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जिले में 30000 के लक्ष्य के सापेक्ष 30782 लोगों का टीकाकरण किया गया। विभाग द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को निकटतम टीकाकरण केंद्र पर जाकर आसानी से टीकाकरण के लिए जोर दिया जा रहा है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डा. आरबी शरण ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उपकेंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला पुरुष अस्पताल और जिला महिला अस्पताल पर निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु के आम जन कि सुविधा को देखते हुए जिले में 111 सत्र के माध्यम से कोरोना की प्रथम व दूसरी डोज लगाई गयी है। जले में अभी तक 599806 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें से लोगों को पहली डोज एवं 530128 लोगों को दूसरी डोज 69678 लगाई जा चुकी है।

60 लाख की शराब को डेढ़ करोड़ में बेचने की योजना पर पुलिस ने फेरा पानी

क्राइम ब्रांच व चंदौली काेतवाली पुलिस ने शराब की खेप पकड़ी
चंदौली। क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान में शनिवार को हरियाणा से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर स्थित आरती मिल के पास पुलिस दल ने मुखबिर खास की सूचना पर ट्रक को रोका और जांच पड़ताल की तो उस पर 60 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसे बिहार तस्करी करके डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने की योजना थी, जैसा कि चंदौली पुलिस दावा कर रही है। एएसपी दयाराम ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस टीमें लगाई गयी हैं। इसी बीच सदर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पर शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाने की योजना है। इसके बाद क्राइम ब्रांच व सदर कोतवाली पुलिस नरसिंहपुर गांव स्थित आरती मिल के पास हाइवे पर वाहनों के जांच-पड़ताल में जुट गए, तभी एक ट्रक आता दिखा। पुलिस ने वाहन रोका और ट्रक पर लोड सामान से जुड़े दस्तावेज तलब किए तो चालक ने पुलिस को बिल्टी दी, जिसमें सोयाबीन लगा होने का उल्लेख था। इसके बाद पुलिस ने जब ट्रक पर लगी बोरियों को चेक किया तो उसमें धान की भूसी भरी हुई मिली। आशंका होने पर पुलिस ने जब बोरियों की तलाशी ली तो उसमें शराब की कुल 700 पेटी बरामद हुई। बरामद शराब को पुलिस ट्रक समेत थाने ले आई और पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में जुट गयी। इस बाबत तस्कर धर्मवीर ने खुद को हरियाणा प्रांत के कैथल जिला अंतर्गत पाई गांव निवासी बताया। कहा कि वह अंग्रेजी शराब को लोड कर बिहार ले आ रहा था और पुलिस जांच से बचने के लिए उसके मालिक ने उसे यह बिल्टी दी थी। बताया कि इसके लिए उसे वेतन के अतिरिक्त 50 हजार रुपये प्रति चक्कर मिलता था। इसके पूर्व वह राजस्थान, गाजियाबाद व बिहार में शराब तस्करी करते हुए पकड़ा जा चुका है।
60 लाख का माल डेढ़ करोड़ में बेचने की थी योजना
चंदौली। बिहार प्रांत में शराब बंदी के बाद इसकी तस्करी व अवैध बिक्री पूरे शराब पर है। तमाम रास्तों से बिहार में शराब को ले जाकर उसे ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। इस बात की पुष्टि शनिवार को पकड़े गए हरियाणा के तस्कर ने की। बताया कि ट्रक पर 60 लाख रुपये की शराब लेकर बिहार सप्लाई करने जा रहा था, जहां उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये में ब्लैक मार्केट में बेचने की योजना थी, लेकिन पुलिस कार्यवाही के कारण यह सफल नहीं हो सकी।
लाख प्रयास के बाद भी नहीं रुक रही तस्करी
चंदौली। तमाम आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस के सर्विलांस व पेट्रोलिंग व सतर्कता के बाद भी बिहार प्रांत में शराब सहित तमाम मादक पदार्थों व मवेशियों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि पुलिस के बाद एक वृहद तंत्र है, जिसमें बड़ी पुलिस फोर्स के साथ इंटेलिजेंस व स्थानीय पुलिस की गश्ती टीम व हाइवे पेट्रोलिंग व क्यूआरटी के साथ डायल-112 जैसे गश्ती टुकड़ियों हैं। बावजूद इसके तस्करी पर लगाम नहीं लग पाना एक बड़ा सवाल है। भले ही पुलिस समय-समय पर कुछ मामलों का खुलासा करके अपनी पीठ थपथपा ले, लेकिन अधिकांश मामले में तस्कर पुलिस को गच्चा लेकर निकलने में सफल हो जाते हैं।

पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी में जान फूंकेगा मुख्तार अंसारी का परिवार

मुख्तार अंसारी के भाई ने अंबिका चौधरी संग सपा का दामन थामा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मिशन–2022 के फतह के लिए अपनी कमजोर कड़ियों को मजबूत करने के साथ ही ढिले हो चुके कल–पुर्जों को दुरूस्त कर रही है। साथ ही नए पुर्जे भी जोड़े जा रहे हैं‚ ताकि सपा का इंजन बिना किसी रुकावट के चुनाव में दौड़े और सबसे तेज दौड़े। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने बसपा नेता व पूर्वांचल के बड़ा राजनीतिक रसूख रखने वाले मुख्तार अंसारी के भाई सिब्गतुल्लाह अंसारी को अपने पाले में लेने में सफल रही है। जी हांǃ यह खबर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से छनकर निकली है और पूरी तरह से पुष्ट है। यह वही सिब्गतुल्लाह अंसारी है‚ जो मोहम्मदाबाद से 2007 में विधायक बने। 2012 में अपनी अपने परिवार की पार्टी कौमी एकता दल से विधायक चुने गए। 2017 में बसपा के चुनाव चिह्न से भी चुनाव लड़े‚ लेकिन विधानसभा तक नहीं पहुंच पाए। बीते पंचायत चुनाव के दौरान ही अंसारी बंधुओं के हाथी से उतरकर साइकिल पर सवार होने की रणनीति तैयार हो गई थी। इसके लिए कई दौर की बातचीत की गई। इसी बीच पूर्वांचल की सियासत में खासा दखल रखने वाले बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिब्गतुल्लाह अंसारी शनिवार को समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। उनके साथ अंबिका चौधरी ने भी सपा की सदस्यता ले ली।

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सांसद रामकिशुन के बड़े भाई


चंदौली। चन्दौली के पूर्व सांसद और सपा नेता रामकिशुन यादव के चचेरे बड़े भाई और जिला पंचायत सदस्य तेज नारायन के पिता के निधन से पूरा परिवार शोककुल रहा। शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव और परिवार के सदस्यों के साथ कि उनके समर्थकों की मौजूदगी में वाराणसी के मणिकर्णिका घर पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुई दूसरी और बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुनके आवास पर पूरे दिन शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
बताते हैं कि रामकिशन यादव के बड़े भाई चंदौली जिले में जिला पंचायत सदस्य तेज नारायण यादव के पिता थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही समाजवादी पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता रामकिशुन यादव के दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए इकट्ठे हो गए। इस दौरान उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। शुक्रवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर कर दिया गया। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, नफ़ीस अहमद, मुगलसराय नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विदित हो कि रामकिशुन का परिवार चन्दौली के कद्दार और मजबूत राजनीति रसूख रखने वालों में गिनती होती है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक गंजी प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत को रामकिशुन और उनके भाई बाबूलाल यादव तथा अगली पीढ़ी में जिला पंचायत सदस्य और पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य न केवल संभालने का काम किए, बल्कि उसे पूरी शिद्दत से आगे बढ़ा रहे हैं।

Chandauli
scattered clouds
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
68 %
3.1kmh
31 %
Sun
25 °
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights