33.3 C
Chandauli
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

Primary School बंशीपुर की सहायक अध्यापिका को पीएचडी की उपाधि

- Advertisement -

Chandauli News : चहनियां के बंशीपुर प्राथमिक बिद्यालय की शिक्षिका प्रज्ञा सिंह को गाज़ियाबाद में गत दिनों पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसे लेकर प्राथमिक बिद्यालय पर शिक्षिका को अध्यापकों ने भी सम्मानित किया। चहनियां की रहने वाले डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह की पुत्री प्रज्ञा सिंह बंशीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सहायक अध्यापक है। विगत दिन गाजियाबाद के इंडिया हैबिटेट सेंटर पर मैरी लैण्ड विश्वविद्यालय यूएसए के तरफ से डा पीके राजपूत व दीपिका जोशी ने शिक्षा में उत्कृष्ट  योगदान के लिये प्रज्ञा सिंह को पीएचडी के मानद उपाधि से सम्मानित किया। जिसे लेकर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को बंशीपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। इस दौरान सपना यादव, पूजा साहनी, नन्द किशोर यादव, प्रधान विजय कुमार, विकास गुप्ता, पूनम देवी, प्रेमा देवी, सरोज देवी, उषा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights