34.3 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने डॉ. विजय लक्ष्मी पाण्डेय को किया सम्मानित

- Advertisement -


चंदौली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने वाराणसी में आयोजित एक सम्मान समारोह में चंदौली स्थित न्यू आदित्य मैटरनिटी नर्सिंग होम की चिकित्सक बांझपन स्त्री एव प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय लक्ष्मी पाण्डेय को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर अस्पताल के प्रबंधक से पंकज पांडेय उपस्थित रहे।
डॉ. विजय लक्ष्मी पाण्डेय ने इस सम्मान को पूरे अस्पताल परिवार की मेहनत और मरीजों के विश्वास का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल की ओर से बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।सम्मान समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने निजी अस्पतालों से भी साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छ वातावरण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अस्पताल के प्रबंधन पंकज पांडेय ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यू आदित्य मैटरनिटी नर्सिंग होम मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम, आधुनिक सुविधाएं और मरीजों की देखभाल के लिए समर्पित स्टाफ उपलब्ध है। न्यू आदित्य मैटरनिटी हॉस्पिटल क्षेत्र के लोगों को मातृत्व एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights