29.6 C
Chandauli
Friday, September 18, 2026

Buy now

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,कचहरी के पास से पुलिस व सर्विलांस टीम ने दबोचा गया

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से मुखबिर की सूचना पर लूट के मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश को चंदौली कचहरी के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश सलमान पुत्र अब्दुल मजीद 22 वर्ष निवासी मरखामऊ, थाना मऊआइमा, प्रयागराज का रहने वाला है।सीओ सदर नामेन्द्र कुमार ने बताया की 27 नवंबर को इम्तियाज खान ने सैयदराजा थाने में तहरीर देकर बताया था कि ट्रक संख्या बीआर 01 जीएफ 8742 पर करीब 25 टन कोयला लादकर डेहरी से सीतापुर के लिए रवाना किया गया था। 28 नवंबर की रात बगही कुम्भापुर के पास ट्रक लूट लिए जाने की सूचना मिली। तलाश के बाद ट्रक नहीं मिलने पर चालक व खलासी पर संदेह जताया गया था। मामले में सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर चंदौली कचहरी के पास सलमान को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ सैयदराजा थाने में धारा 310(2), 317(3), 317(5), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त के खिलाफ प्रयागराज, जौनपुर समेत विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, कांस्टेबल विजय त्रिपाठी, रनवीर सिंह तथा स्वाट व सर्विलांस टीम शामिल रही।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights