32.4 C
Chandauli
Monday, August 3, 2026

Buy now

गरीब बेटी की शादी का सहारा बना हाशमी कॉन्फ्रेंस,मुख्यालय स्थित मैरिज लान में सादगीपूर्ण समारोह के साथ निकाह संपन्न

- Advertisement -


चंदौली। सामाजिक संगठन हाशमी कॉन्फ्रेंस की पहल पर रविवार को मुख्यालय स्थित एक मैरेज लॉन में एक गरीब बेटी का विवाह सकुशल संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उपहार भेंट कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
हाशमी कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना है। इसी क्रम में एक और जरूरतमंद बेटी का निकाह सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराया गया। समारोह में शामिल लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि अखलाक हाशमी ने कहा कि हाशमी कॉन्फ्रेंस अब तक दर्जनों गरीब बेटियों के हाथ पीले करा चुका है और आगे भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उनका कहना था कि किसी भी जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी आर्थिक अभाव के कारण न रुके, इसके लिए समाज के संपन्न लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर संगठन ने समाज के लोगों से अपील की कि वे गरीब, असहाय और बेसहारा परिवारों की मदद के लिए अपनी सहभागिता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशियां लाई जा सकती हैं। इस दौरान प्रदेश संरक्षक हाजी बदरुद्दीन हाशमी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी लाल मुहम्मद हाशमी,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेराज हाशमी,प्रदेश महासचिव शब्बीर आलम,प्रदेश कोषाध्यक्ष जावेद रज़ा हाशमी,प्रदेश संयुक्त सचिव अब्दुल कलाम,प्रदेश सचिव एहसान हाशमी,प्रदेश सचिव सनाउल्लाह हाशमी,इस्तियाक हाशमी,हारिश हाशमी,फ़करे आलम,एहतेशाम हाशमी,मो अफजल, फराज आरिश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights