29 C
Chandauli
Tuesday, August 4, 2026

Buy now

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,विद्यार्थियों ने लिया नशा न करने का संकल्प

- Advertisement -


चंदौली। यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। वही सभी ने नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य अतिथि गगन राज सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रबंधक डॉ. धनंजय सिंह ने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज में जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेनट जे ने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और देश के भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कॉलेज की फैकल्टी आकृति यादव, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, अर्चना राज, स्नेहलता, रीता पाल, प्रियंका दुबे, सोनिका, अंजली पाल, आरती चौहान, आंचल वर्मा, गजाला नाजमीन, विजयलक्ष्मी, अभिनव यादव, नेहा भारती, प्रीति सिंह, अंकिता, नेहा पटेल, निक्की मिश्रा, अंशु सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights