34.3 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Chandauli:बबुरी रोड पर लटका बिजली का तार बना खतरा,बोले जेई जल्द होगा दुरुस्ती कार्य

- Advertisement -


चंदौली। नगर के बबुरी रोड स्थित कचहरी के समीप बिजली विभाग की कथित लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। सड़क के ऊपर बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहन, एम्बुलेंस, स्कूल वाहन और आम नागरिकों का आवागमन होता है, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में एक एम्बुलेंस इस लटके हुए तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। यदि समय रहते चालक सतर्कता नहीं बरतता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। लहिया नगर वार्ड नंबर-9 के सभासद विजय जायसवाल ने बिजली विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क पर लटके तार को दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द तार को ऊंचा कर सुरक्षित कराने की अपील की है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस बाबत अवर अभियंता प्रमोद यादव ने बताया कि बबुरी रोड पर लटके तार का मामला संज्ञान में आया है जल्द ही बिजलीकर्मियों को लगाकर उसको दुरुस्त कराया जाएगा।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights