चंदौली। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के 60वें प्रांतीय अधिवेशन में वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री पद पर चंदौली कलेक्ट्रेट के सहायक कर्मचारी चंद्रभूषण प्रधान निर्वाचित हुए। उनके निर्वाचित होने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 12 सितंबर को लखनऊ स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में संघ का 60वां प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हुआ था। इसमें मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में चंद्रभूषण प्रधान को वाराणसी मंडल का मंडल मंत्री चुना गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कर्मचारियों ने चंद्रभूषण प्रधान का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों को लेकर कार्य करने पर जोर दिया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष जफर अहमद, जिलामंत्री धीरेन्द्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शशिप्रकाश उपाध्याय, आनंद कुमार, पूनम दूबे, आशीष कुमार सिंह, चंद्रकांत, प्रायजीत सैनी, राजेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, फहीम अहमद, आनंद श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, अजय उपाध्याय, राहुल, कमाल आसिफ, सुशील श्रीवास्तव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

