कमालपुर। धीना पुलिस व स्वाट टीम ने सँयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की अलसुबह धीना रेलवे क्रासिंग के समीप अवैध शराब लदी पिकअप बरामद किया।मौके पर वाहन से अवैध 864 अंग्रेजी पाउच बरामद कर दोनों तस्करों को कागजी कार्रवाही कर जेल भेज दिया।उक्त शराब को तस्कर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते थे।
सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक नीले रंग की टाटा मैजिक पर तस्कर अवैध शराब लादकर कमालपुर धीना मार्ग से सैयदराजा होकर बिहार जा रहे।इस पर स्वाट टीम व धीना पुलिस धीना बाजार में रेलवे क्रासिंग के समीप घेराबंदी करके पिकअप का इंतजार करने लगें।पिकअप को पुलिस ने रोककर वाहन का तलाशी करने पर अवैध शराब बरामद हुआ।इसमें ऑफिसर च्वाइस 10 पेटी में 480 पाउच व 8 पीएम का 384 कुल 864 पाउच शराब प्राप्त हुआ।पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर मुकेश कुमार यादव छोटकी डियना थाना कराय जिला नालन्दा बिहार व चंदन कुमार निवासी ताड़पर चिकसौरा नालन्दा बिहार को कागजी कार्रवाही कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाले टीम में धीना थानाध्यक्ष अमित कुमार, उपनिरिक्षक शिवबाबू यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव,संजय सिंह, घनश्याम,,स्वाट टीम प्रभारी अजीत कुमार सिंह, निरीक्षक सत्येन्द्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह, राजेश यादव,आनंद कुमार सिंह आदि रहे।
चंदौली-पुलिस ने अवैध 864 पाउच के साथ दो तस्कर किया गिरप्तार
जनपद चंदौली के आधा दर्जन गांवों में लगा प्रशासन आपके द्वार चौपाल
चलो चंदौली अभियान के तहत गांवों में हुआ आयोजन
Young Writer, चंदौली। ‘चलो चन्दौली’ प्रशासन आपके द्वार-जनसंपर्क एव जन चौपाल’ अभियान के द्वितीय चरण के क्रम में मंगलवार विभिन्न गांवों में आयोजन हुआ। विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत धरौली, चहनियां के डेरवाकला, नियामताबाद के चंदाईत, शहाबगंज के बनरसिया, नौगढ़ के बरवाडीह तथा सकलडीहा के सराय पकवान में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इसके अलावा पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराने, विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। साथ स्थलीय सत्यापन, राजस्व, पुलिस, विकास आदि से संबंधित समस्याओं के मौके पर ही समाधान करने की पहल की गई। ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम चौपालों में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, आजीविका मिशन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यान, मत्स्य, समाज कल्याण, महिला कल्याण, दिव्यांगजन, पूर्ति, श्रम, बेसिक शिक्षा, राजस्व, खादी ग्रामोंद्योग आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया था। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। साथ ही एसडीएम अजय मिश्रा ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के चिन्हित लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र एव प्रमाण पत्र आदि का वितरित किया गया। उक्त ग्राम चौपालों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर उनका समुचित निस्तारण भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सदर अजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
माडल बायलाज के अनुरूप 19 जनवरी को होगा सिविल बार का वार्षिक चुनाव
बैठक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय
Young Writer,चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को बार सभागार में हुई। इस दौरान वार्षिक चुनाव को लेकर सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 जनवरी को चुनाव होगा। वहीं मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि पांच जनवरी निर्धारित की गई है। नौ व 10 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 11 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपादित किया जाएगा।
इस दौरान 12 जनवरी को नाम वापसी की तिथि नियत की गयी है। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए वरिष्ठ समिति का गठन किया गया है जिसमें कपिल देव सिंह, चंद्रमौली उपाध्याय, नन्दलाल, विनोद कुमार सिंह, शफीक खां के नाम के अतिरिक्त महेंद्र प्रताप सिंह व कामता प्रसाद का नाम सुझाया गया है। जो चुनाव को पारित प्रस्ताव के अनुरूप कराने का दायित्व निभाएंगे। बताया कि बार का वार्षिक चुनाव माडल बाइलाज के अनुरूप ही सम्पन्न होगा, जिसमें सीओपी कार्ड के अतिरिक्त अन्य किसी दूसरे फोटो प्रति मान्य नहीं होगा। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, अध्यक्ष सुभाष चंद्र तथा संचालन महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने किया।
चंदौली में 18 जनवरी से दूसरे चरण के ‘चलो चंदौली अभियान‘ का आगाज
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने सभी सरकारी महकमों को निर्देश दिया है कि चलो चंदौली अभियान के तहत द्वितीय चरण में 18 जनवरी से विभिन्न तिथियों में ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी। इसमें सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही पात्र लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएगी।
इस क्रम में 18 जनवरी को चंदौली विकास खंड के कोनियां, चहनियां के सरौली, नियामताबाद के कुंडलिया, शहाबगंज के भुड़कुडा और नौगढ़ के शमशेरपुर में जनसंपर्क व जन चौपाल आयोजित की जाएगी। वहीं 20 जनवरी को बरहनी के मानिकपुर, धानापुर, नियामताबाद के सुरौली, चकिया के हिनौती दक्षिणी, नौगढ़ के बसौली में चौपाल लगेगी। जबकि 23 जनवरी को चंदौली के दूदे, चहनियां के टांडाकला, नियामताबाद के कुंडाकला, शहाबगंज के खखड़ा, नौगढ़ के गढ़ावा में चौपाल आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 25 जनवरी को बरहनी के नरायनपुर, धानापुर के मुरलीपुर वीरासराय, नियामताबाद के बहादुरपुर, चकिया के सदापर, नौगढ़ के चुप्पेपुर में चौपाल लगायी जाएगी। साथ ही 27 जनवरी को चंदौली के सुदावं, चहनियां के कैली, नियामताबाद के कबीरपुर, शहाबगंज के रोहाखी, नौगढ़ के जनकपुर में चौपाल आयोजित होगी। वहीं 30 जनवरी को बरहनी के उरूवा उर्फ उदयपुर, धानापुर के पपरौली, नियामताबाद के जलीलपुर, चकिया के गनेशपुर, नौगढ़ के लक्षिमनपुर में चौपाल लगेगी। जबकि एक फरवरी को बरहनी के भुजना, चहनियां के सिकरौरा कला, नियामताबाद के डहिया, शहाबगंज के बरियारपुर, नौगढ़ के जरहर में चौपाल लगेगा। तीन फरवरी को बरहनी के सिधना, चहनियां के दरियापुर, नियामताबाद के गौरईया, चकिया के रामपुर कला, नौगढ़ के पिपराही, और छह फरवरी को बरहनी के मुड्डा, चहनियां के सोनबरसा, नियामताबाद के भोजपुर, शहाबगंज के छित्तमपुर, नौगढ़ के लौवारीकला, एवं आठ फरवरी को बरहनी के बसंतपुर, चहनियां के जलालपुर, नियामताबाद के मवईकला, चकिया के मुड़हुआ उत्तरी व नौगढ़ ब्लाक के बजरडीहा में जनचौपाल आयोजित की जाएगी।
आप का आरोप‚ यूपी सरकार ने ओबीसी आरक्षण में जानबूझकर की गड़बड़ी
Young Writer, चंदौली। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण में योगी सरकार के विरोध में सोमवार को चंदौली स्थित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। और सरकार के विरोध नारे लगाये।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करके, आयोग बनाकर, सर्वे करवा कर आरक्षण लागू करना चाहिए था। लेकिन जान बूझकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में हाईकोर्ट ने चुनाव में ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया। कहा कि आप साफ तौर पर मानती है कि यह गड़बड़ी जानबूझकर की गई है। इसके लिए जो भी अधिकारी और सरकार के लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डा.दयाराम ने कहा कि अगर सरकार ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया तो आम आदमी पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महासचिव प्रवीण चौबे, राजकुमार खरवार, रिजवान अहमद, संतोष तिवारी विकास कुमार, ओम प्रकाश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, अरविंद विश्वकर्मा, जितेंद्र सोनकर, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
समाजसेवाः जनसहयोग संस्था ने बीमार बालिका को दान किया रक्त
Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर क्रियाशील है और जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराकर उनकी मदद कर रही है। इसी कड़ी में संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी की अगुवाई में संस्था के सदस्य ने एक यूनिट रक्तदान किया।
बताते हैं कि चंदौली नगर स्थित वेदांत अस्पताल में ग्राम रोहुआ पुलिस स्टेशन दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ राज्य बिहार के निवासी राम बहादुर राम की 13 वर्षीय बेटी भर्ती है जिसे किडनी स्टोन की शिकायत है और उसके आपरेशन के लिए 3 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी जिसमें एक यूनिट रक्त उनके संबंधी ने दान किया। वहीं संस्था के सहयोगी विशाल शर्मा द्वारा एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। बालिका के परिजनों ने संस्था के कार्य व सहयोग की सराहना की। कहा कि विषम परिस्थितियों में संस्था ने उन तक रक्त पहुंचाकर बड़ा सहयोग देने का काम किया है। ऐसे काम से समाज के अन्य लोगों को प्रेरित होने के साथ ही रक्तदान के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
मनोज डब्लू की मांग‚ सिलेंडर ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार तंत्र को दंडित करे प्रशासन
सपा के राष्ट्रीय सचिव ने चारी व अदसड़ पम्प कैनाल परियोजना में भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट व किसानों के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिले। उन्होंने रविनगर में हुए ब्लास्ट की घटना से अवगत कराया। कहा कि घटना में हताहत दोनों परिवार की विधवाओं को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया। कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर-ट्राली नो-इन्ट्री में दाखिल हुआ, जिसे घटना की वजह माना जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने मिनीमहानगर की बदहाल यातायात व्यवस्था से भी अवगत कराया।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई तो घटना के बाद जानकारी दी। परिजनों का कहना था कि नो-इट्री में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को जाने दिया गया, जिससे टकराने के बाद सिलेंडर के बाद पर आघात लगा और ब्लास्ट की घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। इस मामले में पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी आजीविका के लिए सरकारी नौकरी दी जाए। डीएम ने प्रकरण पर गंभीरता दिखाई और बताया कि कार्यवाही के साथ ही परिवार की मदद प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसके अलावा मनोज सिंह डब्लू ने किसानों के मुद्दे को डीएम के समक्ष रखा। कहा कि सैयदराजा के चारी व अदसड़ में 40-40 करोड़ की लागत से पम्प कैनाल स्थापित किए गए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि दोनों परियोजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और आज तक दोनों कैनाल शुरू नहीं हो पाए। इन परियोजनाओं में आमजनता का पैसा लगा है। लिहाजा भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए और कैनाल की शीघ्र संचालन हो। इस अवसर पर नंद कुमार राय, मुन्नी लाल मौर्य, जेपी यादव, गणेश गुप्ता, मंसूर अंसारी, लल्लन बिंद, सुमंत चौहान आदि उपस्थित रहे।
प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूत करने वाले शिक्षामित्रों ने सरकार से मांगा सम्माजनक मानदेय
धरनास्थल पर धरना देकर नियमावली में संशोधन कर समायोजन व नियमित करने की मांग
Young Writer, चंदौली। 22 वर्षों से प्राथमिक शिक्षा की नींव को सशक्त बना रहे शिक्षामित्र सोमवार को एक बार फिर समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर सड़क पर नजर आए और बिछियां स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। इसके बाद शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने डीएम ईशा दुहन को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। गुजारिश किया कि शिक्षामित्रों के मानदेय को महंगाई देखते हुए बढ़ाया जाए, ताकि वे अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सके।

इस दौरान प्रांतीय मंत्री हेमंत मौर्य ने बताया कि शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की कमान संभाले हुए हैं। बावजूद इसके उन्हें बतौर पारिश्रमिक अल्प मानदेय के रूप में 10 हजार रुपये दिया जाता है जो बढ़ती महंगाई को देखते हुए परिवार चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों को इसी मानदेय में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व दवाई के साथ ही बेटे-बेटियों की शादी की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। इतना ही नहीं बूढ़़े मां-बाप की जिम्मेदारी व तीमारदारी भी हमारे ही कंधों पर ऐसे में शिक्षामित्र हर दिन आर्थिक समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं। शिक्षामित्रों को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए जो उनका है। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने बताया कि पिछली सरकार ने शिक्षामित्रों का समायोजन का उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान देने का काम किया, लेकिन बाद में समायोजन को रद्द कर दिया गया, जिससे शिक्षामित्रों को बड़ी क्षति पहुंची। कई साथी इस आघात को बर्दाश्त नहीं कर सके और अब वे हमारे बीच नहीं है। लिहाजा वर्तमान में शिक्षामित्रों की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए सरकार अध्यापकों की तरह सम्मानजनक मानदेय प्रदान करें। इसके अलावा शिक्षामित्रों का समायोजन कर नियमित किया जाए, जिसके लिए शिक्षामित्रों की नियमावली में संशोधन किया जाए। इस अवसर पर रामप्रवेश, राजेश शास्त्री, संगीता सिंह, मनोज सिंह, रामकरन, संजय जैन, कैलाश यादव, श्याम दुलारी, सुनीता सिंह, अजीत तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेश सिंह ने किया।
चंदौली में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, कार्यवाही में जुटी पुलिस परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। नगर स्थित मझवार स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 निवासी दद्दन सैनी 40 वर्ष किसी काम से मुंसफ कटरा की तरफ से सकलडीहा रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना स्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। वही दूसरी ओर शनिवार की देर रात सैयदराजा वार्ड नंबर 10 निवासी नवमी 30 वर्ष रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लोगो की सूचना पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत जीआरपी प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
राष्ट्रीय जंबूरी प्रतियोगिताः राष्ट्रीय स्तर पर जलवा बिखेरेंगे चंदौली के स्काउट-गाइड
Young Writer, चंदौली। 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी 2022 में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के स्काउट-गाइड का जत्था शनिवार को स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन से पाली राजस्थान के लिए रवाना हुआ। उक्त प्रतियोगिता में जनपद से कुल 25 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिसमें जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली, सकलडीहा इंटर कालेज सकलडीहा सागर स्काउट ओपन ग्रुप चंदौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेढावल इंटर कॉलेज धरांव, अमर शहीद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव से कुल 09 स्काउट और 12 गाइड, 3 गाइडर, 1 स्काउटर जनपद से प्रतिभाग करेंगे, जिसमें चंदौली के स्काउट और गाइड राष्ट्रीय स्तर पर चंदौली के साथ साथ उत्तर प्रदेश कि संस्कृति, खान पान, त्योहार, परिधान, उपज, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग बोलचाल, के साथ साथ स्काउट गाइड प्रतियोगिता कलर पार्टी, मार्च पास्ट, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ फांस बंधन, पायनीयरिंग तथा शूटिंग जैसे क्रियाकलाप आदि में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यात्रा में टीम कोच के रूप में जिला संगठन आयुक्त स्काउट सैय्यद अली अंसारी और जिला संगठन आयुक्त गाइड अंजू कुमारी संयुक्त रूप से टीम को लेकर 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी पाली राजस्थान के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्काउट गाइड के सकुशल वापसी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, जिला मुख्यआयुक़्त डा. एसके लाल, जिला कमिश्नर डा.रामचंद्र शुक्ल, जिला सचिव वीरेन्द्र कुमार सिंह, सत्यमूर्ति ओझा, जेपी रॉवत, महेन्द्र कुमार, भानु प्रताप, फिरोज आदि पदाधिकारीयों ने शुभकामनाएं दीं। प्रादेशिक टीम में सुनीता मौर्या, रेखा, सत्यदेव, गुड़िया महिमा, जूही, सोनी, आकांक्षा, प्रीती, शिवानी, ज्योति, किरण, अरकान खान, जैद, आकाश, धीरज, शिवम्, अमन, विकास, आदित्य, अभिनव आदि प्रतिभागी जनपद से प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए।











