35.3 C
Chandauli
Saturday, July 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 392

खुशखबरीः अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दिसंबर तक मिलेगा निःशुल्क राशन

Young Writer, चंदौली। जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र सिंह ने जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों को अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत माह जनवरी से दिसम्बर 2023 तक समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाना है।
सरकार के निर्णय को अमल में लाते हुए एनएफएसए से आच्छादित अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेंहू व तीन किलो चावल प्रति माह नियमानुसार निर्धारित तिथियों में वितरण कराया जाएगा। कहा कि जनपद के समस्त राशनकार्डधारक प्रत्येक माह निर्धारित वितरण तिथियों में उचित दर की दुकान पर जाकर अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डों पर आवश्यक वस्तुएं निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। माह जनवरी, 2023 में होने वाला निःशुल्क वितरण 06 से 16 जनवरी तक निर्धारित है।

सड़क सुरक्षा यातायात माह जागरूकता रैली को डीएम व एसपी ने दिखाई झंडी

Young Writer: कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा यातायात माह जागरूकता रैली को झंडी दिखाते डीएम व एसपी।
Young Writer: कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा यातायात माह जागरूकता रैली को झंडी दिखाते डीएम व एसपी।

Young Writer, चंदौली। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को सड़क सुरक्षा यातायात माह जागरूकता अभियान रैली से पहले जिलाधिकारी ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने परिसर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियम के पालन करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मौजूदगी में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलाने का कार्य किया गया और उसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया । जो कि जिला मुख्यालय होते हुए क्षेत्र के अन्य जगहों पर भ्रमण कर लोगों को जागरुक करने का कार्य करेगी। इस कार्यक्रम में डायल 112 पुलिस विभाग सत्ता यातायात विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग भी सम्मिलित रहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रणव कुमार झा उपस्थित रहे।

समाजसेवी ने सड़क किनारे पड़े घायल का कराया इलाज

नर सेवा नारायण सेवा कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं चकिया के युवा

चकिया चंदौली नगर के वार्ड नंबर 7 सिविल लाइन पश्चिमी स्थित यादव होटल के बगल में बुधवार की रात से ही एक 60 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त युवक लावारिस हालत में पड़ा था स्थानीय लोगों के अनुसार रात्रि में ही किसी गाड़ी से उसका एक्सीडेंट हो गया था । जिसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें आई हुई थी चोट लगने की वजह से वह बोलने और आंखें खोलने में भी असमर्थ था ।अगले दिन सुबह भाजपा नेता व युवा समाजसेवी शुभम मोदनवाल व दीपक चौहान को जानकारी मिलते ही तत्काल स्थानीय नागरिकों के सहयोग से गाड़ी पर बैठाकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाकर उक्त अर्ध विक्षिप्त बुजुर्ग का इलाज करवा कर जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया ।

समाजसेवी शुभम मोदनवाल ने कहा यूं तो सब जीते हैं अपने लिए कोई दूसरों के लिए जी कर तो देखें… बताया कि मेरे जीवन का उद्देश्य ही है समाज सेवा पिछले 14 वर्षों से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ समाज सेवा का बीड़ा उठाया है पूर्व में भी सड़क पर घायल हुए कई जानवरों का इलाज करा चुके हैं

दीपक चौहान ने बताया जरूरतमंदों की हर सम्भव सहायता व सेवा करनी चाहिए. सेवा कार्यों के लिए स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श हैं. हम उनके कथन “नर सेवा- नारायण सेवा” को अपने जीवन में उतार कर सेवा के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं

जानकारी मिलते ही नगर के युवा समाजसेवी व भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल ने युवाओं द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर डॉक्टरों की टीम से मिलकर घायल हुए व्यक्ति की समुचित इलाज की बात कही ।

इस दौरान समाजसेवी शुभम मोदनवाल, दीपक चौहान, कैलाश जायसवाल, सोनू यादव ,सरवन चौहान, विशाल शर्मा , अभिषेक मोदनवाल ,शिवाजी यादव मौजूद रहे

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. दीप नारायण ने दान किया नाड़ी शक्ति रॉड

Young Writer: माल्दह में डीएम व एसपी को नाड़ी शक्ति राड प्रदान करते डा. दीप नारायण सिंह।
Young Writer: माल्दह में डीएम व एसपी को नाड़ी शक्ति राड प्रदान करते डा. दीप नारायण सिंह।

जनपद चंदौली के माल्दह में आयोजित कार्यक्रम में डीएम व एसपी समेत 10 राड किया दान

Young Writer, चंदौली। अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) के प्रवक्ता व नाड़ी उपचार विशेषज्ञ डा. दीप नारायण सिंह बुधवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान जनपद के माल्दह गांव में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए। गांव के लोगों की सेहत में सुधार के लिए खुद के द्वारा खोजी गई नाड़ी शक्ति राड स्थानीय जन को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने नाड़ी शक्ति राड के फायदे गिनाए और लोगों को स्वस्थ व सेहतमंद रहने के प्रेरित व जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने डीएम ईशा दुहन व एसपी अंकुर अग्रवाल समेत कुल 10 नाड़ी शक्ति राड भेंट किया।

उन्होंने डीएम को यह जानकारी दी कि वह निजी खर्च से नाड़ी शक्ति राड लगवा रहे हैं। जनपद में 50 राड स्थापित करने की योजना है जो वह खुद के खर्च पर करेंगे। उनके द्वारा दान किए गए नारी शक्ति राड को विद्यालय भवन पर स्थापित किया जाएगा, ताकि स्कूली बच्चे, शिक्षक व आसपास रहने वाले ग्रामीण व आमजन नकारात्मक शक्तियों से दूर होकर अपने जीवन को सकारात्मकता के ओश से रौशन कर सके। बताया कि ऋग्वेद में इस नाड़ी शक्ति का उल्लेख है, जिसे आधार मानकर 2017 एमआईटी (MIT) और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) के सहयोग रिसर्च शुरू किया गया और 2022 जून तक क्वांटम आधारित नाड़ी शक्ति राड की खोज पूरी कर ली गई। फिलहाल यह राड अमेरिका, यूरोप, दुबई में उपयोग में लाए जा रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां उडीसा, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के अलावा यूपी के इलाहाबाद और जनपद चंदौली में 160 नाड़ी शक्ति राड सक्रिय है। बताया कि बकायदा इन राडों का विशेषज्ञों द्वारा इस बात का मूल्यांकन किया जा रहा है कि जिन इलाकों में राड लगाए गए हैं वहां क्या स्थिति है? उन्होंने बताया कि चंदौली उनकी जन्मभूमि है लिहाजा वह जनपद चंदौली को 50 नाड़ी शक्ति रॉड उपलब्ध कराएंगे, जिनकी को खोज उन्होंने स्वयं की है और इसका खर्च भी वह खुद ही उठा रहे हैं। बताया कि नीति आयोग ने 2046 तक देश के सभी विद्यालयों में नाड़ी शक्ति राड लगाने का लक्ष्य रखा है।

शहाबगंजः बैरक निर्माण में विलंब पर डीएम ने जेई व ठेकेदार को फटकारा

Young Writer: शहाबगंज में निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण करती डीएम।
Young Writer: शहाबगंज में निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण करती डीएम।

एसपी संग डीएम ने पुलिस बैरक व विवेचना कक्ष का किया निरीक्षण

Young Writer, शहाबगंज। जिलाधिकारी ईशा दुहन व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बुधवार को थाना परिसर में बन रहे पुलिस बैरक व विवेचना कक्ष का निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में तेजी लाने का ठेकेदार को निर्देशित दिया।
थाना में विवेचना कक्ष व बैरक का निर्माण पुलिस कर्मियों के लिए किया जा रहा है। जिसकी निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। जहां विवेचना कक्ष के निर्माण में मात्र एक राजगीर द्वारा कार्य होते देख ठेकेदार को श्रमिकों की संख्या और अधिक बढ़ाने व हर हाल मे 25 जनवरी तक दोनों भवनों का कार्य पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। साथ ही बैरक में खिड़की पर जाली लगाने व विद्युत के कार्य को समय से पुरा करने को निर्देशित किया।बैरक जाने वाले मार्ग तक इंटर लाकिंग कार्य कराने व महिला बैरके के जाने वाले रास्ते को सही करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के जेई सुनिल मौर्य द्वारा सही जानकारी न देने पर कड़ी फटकार लगायी। उन्होंन बताया कि भवन निर्माण में लगभग 1 करोड़ 23लाख के सापेक्ष 1 करोड़ 10लाख रुपया का भुगतान हो चुका है। फिर भी ठेकेदार द्वारा कार्य में लापरवाही बरता जा रहा है। भवन निर्माण में पहले ही बहुत विलम्ब हो चुका है जबकि भवन को 2021 में ही पूरा करना था। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य को निरीक्षण करने को निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा की 25 जनवरी तक कार्य पूरा कर विभाग को हैण्डओवर कर दें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रघुराज सिंह, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, आलोक सिंह, लालजी कुशवाहा, उपनिरिक्षक आकाश त्रिपाठी, अनिल सिंह, रमाशंकर राय सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

चंदौली डीएम का फरमानः धान खरीद में आड़े न आए बोरे व संसाधन की कमी

इलिया स्थित धान क्रय केंद्र का जायजा लेती डीएम ईशा दुहन।
इलिया स्थित धान क्रय केंद्र का जायजा लेती डीएम ईशा दुहन।

Young Writer, इलिया। जिलाधिकारी ईशा दुहन ने बुधवार को स्थानीय सहकारी समिति पर बनाए गए धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से धान खरीद के बारे में जानकारी ली। किसानों के धान को तौल कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा व बोरे के विषय में भी विस्तारपूर्वक पूछताछ की। इस दौरान टोकन वितरण में लापरवाही बरतने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी भोलानाथ को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि धान खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा धान खरीद में बोरे की कमी आडे नहीं आयेगी।
डीएम ने नंबर लगा चुके सभी किसानों के धान को क्रम के अनुसार नियमानुसार तौल कराए जाने का निर्देश दिया। केंद्र पर रात्रि के दौरान पिछले दिनों कुछ किसानों के धान को चोरी होने की शिकायत पर उन्होंने पुलिस की ड्यूटी लगाए जाने की भी बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी तथा किसान मौजूद रहे।

बरहनीः अंग्रेजों के जमाने का विद्यालय भवन नीलाम‚ जल्द हाेगा जमींदोज

Young Writer: अंग्रेजों के जमाने में बना पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी का भवन।
अंग्रेजों के जमाने में बना पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी का भवन।

Young Writer, कंदवा। ब्लाक संसाधन केंद्र बरहनी के सभागार मे बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच परिषदीय विद्यालयों पर स्थित जर्जर व निष्प्रयोज्य भवनों की नीलामी प्रक्रिया सकुशल संपन्न हुई। कुल 13 जर्जर भवनों की नीलामी हुई सबसे ज्यादा बोली अंग्रेजों के जमाने के बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी के लिए लगी निर्धारित 63367 रुपये से बोली शुरु होकर 1,91000 हजार तक पहुंच गई। इस भवन को लेने के लिए चार खरीदार आगे आए।
विकास खंड बरहनी में कुल 27 परिषदीय विद्यालयों पर जर्जर निष्प्रयोज्य हो चुके भवनों (School Building) के लिए नीलामी होनी थी। मंगलवार, बु़धवार दो दिन नीलामी की तिथी निर्धारित थी। इसी क्रम मे बुधवार को ब्लाक संशाधन केंद्र पर नीलामी की प्रक्रिया संपन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी रामआसरे की मौजूदगी मे कुल 13 भवनों की नीलामी हुई। सबसे ज्यादा बोली पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी तो वहीं सबसे कम 16 हजार की बोली बगही परिषदीय विद्यालय के लिए लगी, जिसकी निर्धारित राशि 12 हजार थी। इस दौरान योगेश सिंह, आशीष दूबे, अमित, जयप्रकाश, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रशिक्षणः चहनियां व धानापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिली ट्रेनिंग

Young Writer: धानापुर ब्लाक में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज करते प्रमुख अजय सिंह।
Young Writer: धानापुर ब्लाक में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज करते प्रमुख अजय सिंह।


Young Writer, चहनियां। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ व उपनिदेशक(पंचायत) वाराणसी मंडल के द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत विकास खण्ड चहनियां के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को ब्लॉक सभागार चहनियां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व खंड विकास अधिकारी प्रमोद गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रदाता संस्था के प्रतिनिधि के रामचन्द्र यादव, सहायक विकास अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आनन्द सिंह, रविकांत चौहान, नरेंद्र गुप्ता, मुकेश निषाद, संजय चौरसिया, अनिल यादव, सोनी सिंह, राधिका यादव, सुनीता देवी, नेहा मिश्रा, आशा देवी आदि उपस्थित थे।

Young Writer: चहनियां ब्लाक सभागार में जानकारी देते ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल।
Young Writer: चहनियां ब्लाक सभागार में जानकारी देते ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल।

धानापुर। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ व उपनिदेशक(पंचायत), वाराणसी मंडल, वाराणसी के माध्यम से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत ब्लाक धानापुर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज हुआ। इसका उदघाटन ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश सिंह धानापुर द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, जानकरी को बढाता हैं, समय समय पर होने वाले परिर्वतन से परिचीत कराता हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके तहत क्षेत्र पंचायत का गठन, क्षेत्र पंचायत समितियों, क्षेत्र पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) तथा केन्द्रिय व राज्य वित्त की जानकारी प्रथम दिन दी गयी। प्रशिक्षण प्रदाता संस्था के प्रतिनिधि के रूप में रामचन्द्र यादव उपस्थित रहे व प्रशिक्षण को सफल बनाने में अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान की।

जिम्मेदारीः शिवशंकर अग्रहरि पप्पू बने व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष

Young Writer: शिवशंकर अग्रहरि पप्पू को मनोनयन पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल।
Young Writer: शिवशंकर अग्रहरि पप्पू को मनोनयन पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल।

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 गांधीनगर निवासी शिव शंकर अग्रहरी उर्फ पप्पू को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों के हित में संगठन को मजबूत करने और ईमानदारी और निष्ठा से काम करने के लिए आह्वान किया और नियुक्ति पत्र सौंपा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने नगर निवासी शिव शंकर उर्फ पप्पू अग्रहरी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। कहा कि व्यापार संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों को जोड़ें और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है। जिला उपाध्यक्ष शंकर अग्रहरि पप्पू ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का प्रयास होगा। साथ ही व्यापार संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा।

चंदौली-चाय की जगह पी लिया चूहे मारने की दवा तीन की हालत गंभीर


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास पॉकेट संख्या चार पर बुधवार को चूहे मारने की दवा खाने से तीन लोगो की हालत बिगड़ गयी आनन फानन में परिजनों में तत्काल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि मंगलवार की देर रात राजधनी 38 वर्ष की पुत्री चाय बना रही थी। तभी अचानक लाइट लाइट कट गई। और उसने गलती से चाय पत्ती की जगह चूहे मारने की दवा डाल दी जिसको राजधानी व उसके दो पुत्र गणेश 18 वर्ष दिनेश 12 वर्ष में पी लिया थोड़ी देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी घटना से पूरे घर मे अफरा तफरी मच गया। परिजनों ने तत्काल तीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ चल रहा है।
इस बाबत ईएमओ डॉक्टर संजय ने बताया कि तीनों ने चाय समझ कर चूहे मारने की दवा पी लिए थे जिनका इलाज़ चल रहा है।

Chandauli
overcast clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
45 %
7.3kmh
95 %
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
42 °
Tue
30 °
Wed
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights