22.5 C
Chandauli
Sunday, October 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 412

आप का आरोप‚ यूपी सरकार ने ओबीसी आरक्षण में जानबूझकर की गड़बड़ी

Young Writer: चंदौली स्थित कमलापति पार्क में धरना देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
Young Writer: चंदौली स्थित कमलापति पार्क में धरना देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

Young Writer, चंदौली। निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण में योगी सरकार के विरोध में सोमवार को चंदौली स्थित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। और सरकार के विरोध नारे लगाये।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करके, आयोग बनाकर, सर्वे करवा कर आरक्षण लागू करना चाहिए था। लेकिन जान बूझकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में हाईकोर्ट ने चुनाव में ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया। कहा कि आप साफ तौर पर मानती है कि यह गड़बड़ी जानबूझकर की गई है। इसके लिए जो भी अधिकारी और सरकार के लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डा.दयाराम ने कहा कि अगर सरकार ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया तो आम आदमी पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर महासचिव प्रवीण चौबे, राजकुमार खरवार, रिजवान अहमद, संतोष तिवारी विकास कुमार, ओम प्रकाश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भारती, अरविंद विश्वकर्मा, जितेंद्र सोनकर, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

समाजसेवाः जनसहयोग संस्था ने बीमार बालिका को दान किया रक्त

Young Writer: अस्पताल में बालिका के परिजनों को रक्त प्रदान करते जन सहयोग संस्था के लोग।
Young Writer: अस्पताल में बालिका के परिजनों को रक्त प्रदान करते जन सहयोग संस्था के लोग।

Young Writer, चंदौली। जन सहयोग संस्था रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर क्रियाशील है और जरूरतमंदों को रक्त मुहैया कराकर उनकी मदद कर रही है। इसी कड़ी में संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी की अगुवाई में संस्था के सदस्य ने एक यूनिट रक्तदान किया।
बताते हैं कि चंदौली नगर स्थित वेदांत अस्पताल में ग्राम रोहुआ पुलिस स्टेशन दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ राज्य बिहार के निवासी राम बहादुर राम की 13 वर्षीय बेटी भर्ती है जिसे किडनी स्टोन की शिकायत है और उसके आपरेशन के लिए 3 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी जिसमें एक यूनिट रक्त उनके संबंधी ने दान किया। वहीं संस्था के सहयोगी विशाल शर्मा द्वारा एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। बालिका के परिजनों ने संस्था के कार्य व सहयोग की सराहना की। कहा कि विषम परिस्थितियों में संस्था ने उन तक रक्त पहुंचाकर बड़ा सहयोग देने का काम किया है। ऐसे काम से समाज के अन्य लोगों को प्रेरित होने के साथ ही रक्तदान के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

मनोज डब्लू की मांग‚ सिलेंडर ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार तंत्र को दंडित करे प्रशासन

कलेक्ट्रेट में डीएम को मांगों से अवगत कराते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।
कलेक्ट्रेट में डीएम को मांगों से अवगत कराते सपा नेता मनोज सिंह डब्लू।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने चारी व अदसड़ पम्प कैनाल परियोजना में भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट व किसानों के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी ईशा दुहन से मिले। उन्होंने रविनगर में हुए ब्लास्ट की घटना से अवगत कराया। कहा कि घटना में हताहत दोनों परिवार की विधवाओं को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया। कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर-ट्राली नो-इन्ट्री में दाखिल हुआ, जिसे घटना की वजह माना जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने मिनीमहानगर की बदहाल यातायात व्यवस्था से भी अवगत कराया।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई तो घटना के बाद जानकारी दी। परिजनों का कहना था कि नो-इट्री में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को जाने दिया गया, जिससे टकराने के बाद सिलेंडर के बाद पर आघात लगा और ब्लास्ट की घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। इस मामले में पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनकी आजीविका के लिए सरकारी नौकरी दी जाए। डीएम ने प्रकरण पर गंभीरता दिखाई और बताया कि कार्यवाही के साथ ही परिवार की मदद प्रशासन की प्राथमिकता में है। इसके अलावा मनोज सिंह डब्लू ने किसानों के मुद्दे को डीएम के समक्ष रखा। कहा कि सैयदराजा के चारी व अदसड़ में 40-40 करोड़ की लागत से पम्प कैनाल स्थापित किए गए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि दोनों परियोजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और आज तक दोनों कैनाल शुरू नहीं हो पाए। इन परियोजनाओं में आमजनता का पैसा लगा है। लिहाजा भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए और कैनाल की शीघ्र संचालन हो। इस अवसर पर नंद कुमार राय, मुन्नी लाल मौर्य, जेपी यादव, गणेश गुप्ता, मंसूर अंसारी, लल्लन बिंद, सुमंत चौहान आदि उपस्थित रहे।

प्राथमिक शिक्षा की नींव को मजबूत करने वाले शिक्षामित्रों ने सरकार से मांगा सम्माजनक मानदेय

बिछियां धरनास्थल से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट जाते शिक्षामित्र।
बिछियां धरनास्थल से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट जाते शिक्षामित्र।

धरनास्थल पर धरना देकर नियमावली में संशोधन कर समायोजन व नियमित करने की मांग

Young Writer, चंदौली। 22 वर्षों से प्राथमिक शिक्षा की नींव को सशक्त बना रहे शिक्षामित्र सोमवार को एक बार फिर समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर सड़क पर नजर आए और बिछियां स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। इसके बाद शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत की अगुवाई में शिक्षामित्रों ने डीएम ईशा दुहन को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। गुजारिश किया कि शिक्षामित्रों के मानदेय को महंगाई देखते हुए बढ़ाया जाए, ताकि वे अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सके।

बिछियां धरनास्थल पर धरने को संबोधित करते इद्रजीत यादव अजीत।

इस दौरान प्रांतीय मंत्री हेमंत मौर्य ने बताया कि शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की कमान संभाले हुए हैं। बावजूद इसके उन्हें बतौर पारिश्रमिक अल्प मानदेय के रूप में 10 हजार रुपये दिया जाता है जो बढ़ती महंगाई को देखते हुए परिवार चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों को इसी मानदेय में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व दवाई के साथ ही बेटे-बेटियों की शादी की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। इतना ही नहीं बूढ़़े मां-बाप की जिम्मेदारी व तीमारदारी भी हमारे ही कंधों पर ऐसे में शिक्षामित्र हर दिन आर्थिक समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं। शिक्षामित्रों को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए जो उनका है। जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव अजीत ने बताया कि पिछली सरकार ने शिक्षामित्रों का समायोजन का उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान देने का काम किया, लेकिन बाद में समायोजन को रद्द कर दिया गया, जिससे शिक्षामित्रों को बड़ी क्षति पहुंची। कई साथी इस आघात को बर्दाश्त नहीं कर सके और अब वे हमारे बीच नहीं है। लिहाजा वर्तमान में शिक्षामित्रों की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए सरकार अध्यापकों की तरह सम्मानजनक मानदेय प्रदान करें। इसके अलावा शिक्षामित्रों का समायोजन कर नियमित किया जाए, जिसके लिए शिक्षामित्रों की नियमावली में संशोधन किया जाए। इस अवसर पर रामप्रवेश, राजेश शास्त्री, संगीता सिंह, मनोज सिंह, रामकरन, संजय जैन, कैलाश यादव, श्याम दुलारी, सुनीता सिंह, अजीत तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेश सिंह ने किया।

चंदौली में ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, कार्यवाही में जुटी पुलिस परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। नगर स्थित मझवार स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 निवासी दद्दन सैनी 40 वर्ष किसी काम से मुंसफ कटरा की तरफ से सकलडीहा रोड की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना स्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। वही दूसरी ओर शनिवार की देर रात सैयदराजा वार्ड नंबर 10 निवासी नवमी 30 वर्ष रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। लोगो की सूचना पर पहुची जीआरपी पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत जीआरपी प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राष्ट्रीय जंबूरी प्रतियोगिताः राष्ट्रीय स्तर पर जलवा बिखेरेंगे चंदौली के स्काउट-गाइड

चंदौली जनपद के डीडीयू जंक्शन से रवाना होती स्काउट-गाइड की टीम।
चंदौली जनपद के डीडीयू जंक्शन से रवाना होती स्काउट-गाइड की टीम।

Young Writer, चंदौली। 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी 2022 में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के स्काउट-गाइड का जत्था शनिवार को स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन से पाली राजस्थान के लिए रवाना हुआ। उक्त प्रतियोगिता में जनपद से कुल 25 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिसमें जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज चंदौली, सकलडीहा इंटर कालेज सकलडीहा सागर स्काउट ओपन ग्रुप चंदौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेढावल इंटर कॉलेज धरांव, अमर शहीद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शहीदगांव से कुल 09 स्काउट और 12 गाइड, 3 गाइडर, 1 स्काउटर जनपद से प्रतिभाग करेंगे, जिसमें चंदौली के स्काउट और गाइड राष्ट्रीय स्तर पर चंदौली के साथ साथ उत्तर प्रदेश कि संस्कृति, खान पान, त्योहार, परिधान, उपज, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग  बोलचाल, के साथ साथ स्काउट गाइड प्रतियोगिता कलर पार्टी, मार्च पास्ट, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ फांस बंधन, पायनीयरिंग तथा शूटिंग जैसे क्रियाकलाप आदि में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यात्रा में टीम कोच के रूप में जिला संगठन आयुक्त स्काउट सैय्यद अली अंसारी और जिला संगठन आयुक्त गाइड अंजू कुमारी संयुक्त रूप से टीम को लेकर 18वीं राष्ट्रीय जम्बूरी पाली राजस्थान के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्काउट गाइड के सकुशल वापसी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, जिला मुख्यआयुक़्त डा. एसके लाल, जिला कमिश्नर डा.रामचंद्र शुक्ल, जिला सचिव वीरेन्द्र कुमार सिंह, सत्यमूर्ति ओझा, जेपी रॉवत, महेन्द्र कुमार, भानु प्रताप, फिरोज आदि पदाधिकारीयों ने शुभकामनाएं दीं। प्रादेशिक टीम में सुनीता मौर्या, रेखा, सत्यदेव, गुड़िया महिमा, जूही, सोनी, आकांक्षा, प्रीती, शिवानी, ज्योति, किरण, अरकान खान, जैद, आकाश, धीरज, शिवम्, अमन, विकास, आदित्य, अभिनव आदि प्रतिभागी जनपद से प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए।

भारत में भारतवासियों के हाथों बनेंगे गोला–बारूद व मिसाइलः राजनाथ सिंह

भभौरा में भाभी को श्रद्धाजंलि देते पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
भभौरा में भाभी को श्रद्धाजंलि देते पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

Young Writer, चकिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में भारत अपनी एक अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। देश बाहरी ताकतों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उक्त बातें अपने पैतृक गांव भभौरा में अपनी दिवंगत भाभी नयनतारा देवी के तेरहवीं में शामिल होने के बाद कार्यक्रम के दौरान कही। 
उन्होंने कहा कि भारत देश की सेना ने हमेशा अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है, जिससे आज हमारा देश सुरक्षित है। कहा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत बड़े-बड़े टैंक, गोले, मिसाइल और अत्याधुनिक हथियार भारत में बनेंगे। भारत वासियों के हाथों बनेंगे। भारत के लिए बनेंगे। साथ ही उसे पूरे विश्व को सप्लाई किया जाएगा। कोरोना कि फिर से वापस आने के सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना से निपटने कुछ त्वरित व प्रभावी फैसले लिए हैं जिससे आज देश में राहत की स्थिति कायम है। किसी भी तरह की समस्या से निबटने के लिए चिकित्सकों की टीम और हमारा पूरा देश कमर कसकर तैयार है। रक्षा मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की बागडोर अपने हाथों में ली है और देश को तरक्की की राह पर आगे ले जा रहे हैं। उससे पूरे विश्व में भारत में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रशंसा की। कहा कि पूरी दुनिया के अर्थशास्त्री मानते हैं कि 2027 आते-आते भारत पूरे विश्व में टॉप 3 की अर्थव्यवस्था वाले देश में शामिल हो जाएगा।


इनसेट—-
इन नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
चकिया।
क्षेत्र के भभौरा गांव में रक्षा मंत्री की भाभी की तेरहवीं में जनपद के भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, महामंत्री उमाशंकर सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, डा.प्रदीप मौर्य, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव, काशीनाथ सिंह, आशुतोष सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, अवनीश द्विवेदी चीनू, डा.कुंदन गौंड, गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, नागेश पांडेय मौजूद रहे।

ट्रैक्टर-ट्राली को आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट की वजह मान रहा पीड़ित परिवार

Young Writer: आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मौके पर जुटी पुलिस व स्थानीय लोगों की भीड़। फाइल फोटो।
Young Writer: आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मौके पर जुटी पुलिस व स्थानीय लोगों की भीड़। फाइल फोटो।

कुढ़कला निवासी मृतक के भाई चंद्रिका ने घटना को लेकर दी जानकारी

Young Writer, डीडीयू नगर। मिनीमहानगर के रविनगर में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में शनिवार को दूसरे दिन मृतक परिजनों के आरोप ने नया मोड़ दे दिया है। कुढ़कला निवासी मृतक के भाई चंद्रिका ने पुलिस पर उनके मन-मुताबिक तहरीर दिए जाने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि नो-इंट्री में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को जाने दिया गया, जिसके टकराने के बाद ही आक्सीजन सिलेंडर के फटने की बात कही। चंद्रिका का कहना है कि वह खुद आक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई का कार्य करते हैं।
उसके मुताबिक आक्सीजन सिलेंडर इतने मजबूत होते हैं कि उन्हें यदि पटका जाए तो भी वह नहीं फटेंगे। कहीं न कहीं शुक्रवार रविनगर में हुई घटना के वक्त कुछ ऐसा हुआ, जिससे सिलेंडर फट पड़ा। बताया कि आक्सीजन सिलेंडर व उतारने व रखने के लिए एक सहायक होता है, लेकिन व्यवहारतन वाहन चालक भी आक्सीजन सिलेंडर वाहन से उतारने व चढ़ाने में सहयोग कर देते हैं। जिस वक्त घटना हुई वहां से ट्रैक्टर-ट्राली गुजर रहा था, तभी वहां सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जैसा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। लेकिन घटना के बाद पुलिस बात को लगातार खारिज कर रही है और अपने मुताबिक तहरीर लिखवाने पर जोर-दबाव दे रही है। चंद्रिका का आरोप है कि नो-इन्ट्री में ट्रैक्टर-ट्राली का पहुंचना प्रथम दृष्टया पुलिस की चूक व लापरवाही को प्रदर्शित करता है। बावजूद इसके मृतक परिजनों के आरोप को पुलिस स्वीकार नहीं कर रही है और ना ही घटना के बाद कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अमला ही परिजनों के घर पहुंचकर उनका दुख-दर्द बांटने की पहल की है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है और इस प्रकरण में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। लेकिन पुलिस को परिजनों के आरोप को भी स्वीकार करते हुए उस एंगल से भी जांच-पड़ताल करनी चाहिए। जैसा कि ग्रामीणों व पीड़ित परिजनों की मांग है।

आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्टः मनोज सिंह डब्लू ने पीड़ित परिवारों का बांटा दर्द

कूढ़ कला में मृतक चंद्रभान राम की माता को ढांढस बंधाते मनोज सिंह डब्लू।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने संवेदना व्यक्त करने के साथ ही पहुंचाई आर्थिक मदद

Young Writer, डीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार को मिनीमहानगर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने डीडीयू नगर में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में मृत युवकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उनका दर्द बांटा और घटना के बाबत जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग देने के साथ ही भरोसे का मजबूत संबल भी प्रदान किया। मांग किया कि सिलेंडर ब्लास्ट प्रकरण की पुलिस व प्रशासनिक अमला निष्पक्ष जांच करे और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग के साथ ही मृतक राजन पाल व चंद्रभान राम की विधवा पत्नियों को सरकारी नौकरी देकर उनकी आजीविका का बंदोबस्त करते हुए मृतकों के बच्चों का भविष्य संवारने का काम करे।

Young Writer: कुढ़कला में मृतक चंद्रभान राम के पुत्र को दुलारते मनोज सिंह डब्लू।

इसके साथ ही मनोज कुमार सिंह डब्लू ने जनपद में मौजूद सत्ता पक्ष के 22 मत्रियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से घटना में मृतक परिजनों के दुख में शामिल होकर उनके आंसू पोछने की अपील की। कहा कि दोनों परिवारों को इस घटना में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। लेकिन दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति हम सभी अपनी संवेदनाएं व सहयोग पहुंचाकर उनके कष्ट को बांट जरूर सकते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण यह कि घटना के बाद स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं साझा न करना उनकी असंवेदनाशीलता को प्रदर्शित करता है। कहा कि कूढ़े खुर्द गांव में पीड़ित परिवार के द्वारा बातचीत में यह बताया गया कि घटना को लेकर पुलिस द्वारा अपने हिसाब से तहरीर देने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार की माने तो दुर्घटना कारित होने में कहीं न कहीं उस ट्रैक्टर-ट्राली की भूमिका है जो घटना के वक्त आक्सीजन सिलेंडर लदे पिकअप के बगल से गुजर रहा था। घटना के वक्त जिस इलाके से ट्रैक्टर गुजर रहा है उस इलाके में नो-इन्ट्री प्रभावी था। ऐसे में वह ट्रैक्टर कैसे और किस पुलिस कर्मी या अधिकारी की इजाजत से दाखिल हुआ। पुलिस महकमा इसकी जांच कर दोषी के विरूद्ध उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। साथ ही प्रशासनिक अमला मृत दोनों युवकों के विधवा पत्नियों को सरकारी नौकरी प्रदान कर उनके दर्द को बांटने का काम करें। उन्होंने पीड़ित दोनों परिवारों के जरूरत में खड़ा रहने का भरोसा दिया।

Young Writer: लाट नंबर–2 में मृतक राजन पाल के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते मनोज सिंह डब्लू।
Young Writer: लाट नंबर–2 में मृतक राजन पाल के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते मनोज सिंह डब्लू।

इसके बाद मनोज सिंह डब्लू डीडीयू नगर के लाट नंबर–2 स्थित मृतक राजन पाल के परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि जल्द ही वह प्रकरण को लेकर डीएम व एसपी से मुलाकात करेंगे, ताकि पीड़ित परिवारों तक सरकारी मदद पहुंचाई जा सके। वहीं घटना के कारणों का सही पता लगाकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही हो। चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पीड़ित परिवारों के हक के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, नंदकुमार राय, अखिलेश सिंह, धीरज यादव, अभिनव सिंह भल्ला, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।

बोर्ड परीक्षाः माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची

परीक्षा केंद्रों में बदलाव को लेकर दावे-आपत्ति के लिए शनिवार तक का समय निर्धारित

Young Writer, चंदौली। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर दी है। इस बात की जानकारी देते हुए प्रभारी डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के राजकीय, शासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के यूपी बोर्ड की परीक्षा-2023 के मद्देनजर केंद्र निर्धारण कर दिया गया है। बीते 28 दिसंबर को सूची को विभागीय वेबसाइट पर जारी करने के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को केन्द्र निर्धारण से संबंधित कोई भी आपत्ति है तो वह 31 दिसंबर तक परिषद के आधिकारिक ईमेल पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्राप्त किसी भी प्रकार की आपत्ति एवं प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। बताया कि यदि किसी को परीक्षा केंद्र को लेकर आपत्ति है तो निर्धारित समयावधि के अंदर अपनी आपत्ति विभाग व परिषद के समक्ष प्रस्तुत कर दें। आपत्तियों पर विचार कर उसे शासनादेश के अनुसार निस्तारित किया जाएगा। सूची सार्वजनिक होने के साथ के बाद कई प्रबंधक व प्रधानाचार्य बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों को लेकर असंतुष्ट और हलकान नजर आए। पूरे दिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालय स्थित नोटिस बोर्ड के साथ ही विभागीय वाट्सऐप ग्रुप पर जारी किए गए सूची का अवलोकन करते और विभागीय कर्मचारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराने नजर आए।

Chandauli
clear sky
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
79 %
0.1kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights