26.5 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 483

चकिया की रीता पाण्डेय ने पुनः बढ़ाया जिले का गौरव, दूसरी बार जीता राज्य ICT पुरस्कार


चन्दौली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) लखनऊ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आई.सी.टी. प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बियासड़ की सहायक अध्यापिका सुश्री रीता पाण्डेय एक बार फिर अपनी मेहनत व काबिलियत के दम पर चयनित हुई। गौरतलब है कि विद्यालयीय शिक्षण अधिगम, ट्रेनिंग कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों में आई.सी.टी. की जरूरत और परिणाम को देखते इसके प्रभावी कौशल, क्रियान्वयन और परिणाम को देखते हुए एस.सी.ई.आर.टी इस प्रतियोगिता को कई चरणों में कराता है जिसका अंतिम स्तर पर आयोजन पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन और क्रॉस प्रश्नोत्तरी के माध्यम से 20-24 जून 2022 को लखनऊ में किया गया। इस अत्यंत प्रतिष्ठित मानी जाने वाली प्रतियोगिता में रीता पाण्डेय के चयन की खबर सुनते ही शिक्षक/शिक्षिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी और बधाई देने वालो का तांता लग गया। सुश्री रीता पांडेय जी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चकिया की ब्लॉक अध्यक्ष होने के साथ साथ अन्य कई समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर लगातर गरीबों/पिछड़ों की मदद और ABVP से जुड़कर विद्यार्थियों के मदद का कार्य भी कर रही हैं और साथ ही साथ एस.सी.ई.आर.टी के मॉड्यूल डेवलपमेंट, ऑनलाइन शिक्षण प्रशिक्षण से सम्बंधित विषयवस्तु और वीडियो बनाने, राज्य एवं जिले स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में योगदान साथ ही शिक्षिका की भूमिका में बेसिक शिक्षा परिषद का भी नाम रोशन कर रही हैं। अपने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में भी इनका बहुत बड़ा योगदान है। आई.सी.टी. से सम्बंधित होलोग्राम, स्क्रीन इनलार्जर, मोबाइल एप, लैपटाप, प्रोजेक्टर का तो प्रयोग होता ही है विद्यालय में 50 टैबलेट के साथ साइबर लाइब्रेरी भी विकसित हो रही है। रीता पाण्डेय यह प्रतियोगिता पिछले वर्ष भी जीत चुकी हैं। बधाई देने वालों में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर नीरज सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री इम्तियाज खान, जिला कार्यकारिणी सदस्य सन्तोष कुमार, मनोज पाण्डेय ब्लॉक मंत्री संजय यादव एवं अन्य पदाधिकारी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक , शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री कैलाश प्रसाद, ब्लॉक मंत्री इमरान अली, कोषाध्यक्ष विवेक सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री महेंद्र मौर्य, जिला संयुक्त मंत्री श्री नरेंद्र यादव, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेश पटेल, शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, दिलीप चौहान, जितेंद्र तिवारी, सदानंद दुबे, किरण कुशवाहा, रजनी जायसवाल इत्यादि प्रमुख थे।

मुहर्रम: इलिया और शहाबगंज थानों में हुई शांति समिति की बैठक

Young Writer, इलिया। मुहर्रम को लेकर इलिया थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार राय ने की । बैठक में मुहर्रम के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर लोगों से अपील की गई । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने तजियादारों से कहा कि आप सभी जानते ही हैं कि कोरोना के पिछले लहरों के कारण हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दो वर्षों से धार्मिक आयोजनों को मनाने पर पूर्ण रूप से रोक लगी रही। इसलिये परंपरागत रूप से नियत स्थान पर ही ताजिया स्थापित करें साथ ही निर्धारित रास्ते से ही ताजिया लेकर करबला पर जाए। उन्होंने ने कहा कि मुहर्रम पर्व का आयोजन सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार ही होना चाहिए। वहीं ताजियादारों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि जिस रास्ते से ताजिया निकालनी है उन रास्तों में पेडों की बढ़ी टहनियां व बिजली के तार लटके पड़े है उनको स समय हटवाने की मांग की। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि आप मुहर्रम के इस पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। प्रशासन आपके साथ है। जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन पर मनाही है। शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने पर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान चौकी इंचार्ज जय सिंह, अखिलेश सोनखर, अच्छेलाल यादव, राजेश यादव, अशरफ अली, अब्दुल हमीद, मोहम्मद अजीज, पवन यादव, गुड्डू सोनकर सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शहाबगंज। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय की अध्यक्षता में बुधवार की शाम को ताजियादारों के साथ शांति समिति की बैठक समपन्न हुई। जहां उन्होंने ताजियादारों से नियत स्थान पर ही ताजिया स्थापित करने का निर्देश दिया।निर्धारित रास्ते से ही ताजिया लेकर कर्बला पर जायेगा। 

विभिन्न गांवों से आये ताजियादारों ने बताया कि दो वर्ष बाद ताजिया निकालने के कारण रास्तों में बड़े पैमाने पर पेड़ की टहनियां बढ़ गयी। जिनको हटाने की मांग किया। इस पर सीओ ने अधीनस्थ कर्मियों को मौका मुआयना कर हटवाने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के कर्मचारियों से मिलकर लटके तारों का हटवाने का निर्देश दिया। कहा कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार के हथियार के प्रदर्शन पर रोक है। शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने पर कार्यवाही की जायेगी।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक रमाशंकर, रामदयाल, शिवकुमार, आकाश त्रिपाठी, ताजियादार महमूद आलम,मौलाना अजमल हयात, जुल्फिकार, खालिक अंसारी, अली सरवर, हाजी कलामुद्दीन, खुर्शीद अहमद,महताब,रितेश श्रीवास्तव, राकिब, अनीज सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं मुहर्रम का त्योहार:अमित कुमार


इलिया । मुहर्रम को लेकर इलिया थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार राय ने की । बैठक में मुहर्रम के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर लोगों से अपील की गई । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने तजियादारों से कहा कि आप सभी जानते ही हैं कि कोरोना के पिछले लहरों के कारण हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दो वर्षों से धार्मिक आयोजनों को मनाने पर पूर्ण रूप से रोक लगी रही। इसलिये परंपरागत रूप से नियत स्थान पर ही ताजिया स्थापित करें साथ ही निर्धारित रास्ते से ही ताजिया लेकर करबला पर जाए। उन्होंने ने कहा कि मुहर्रम पर्व का आयोजन सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार ही होना चाहिए। वहीं ताजियादारों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि जिस रास्ते से ताजिया निकालनी है उन रास्तों में पेडों की बढ़ी टहनियां व बिजली के तार लटके पड़े है उनको स समय हटवाने की मांग की। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि आप मुहर्रम के इस पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। प्रशासन आपके साथ है। जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन पर मनाही है। शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने पर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान चौकी इंचार्ज जय सिंह, अखिलेश सोनखर, अच्छेलाल यादव, राजेश यादव, अशरफ अली, अब्दुल हमीद, मोहम्मद अजीज, पवन यादव, गुड्डू सोनकर सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

चंदौली दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में एक कि मौत,दो गंभीर


चंदौली धानापुर थाना क्षेत्र के धराव निदिलपुर गांव के समीप बुधवार की शाम दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस की दी मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों को घायलों को धानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि धानापुर क्षेत्र के धराव गांव निवासी अभिषेक कुमार 25 वर्ष व उसका साथी बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी अरबिंद कुमार 24 वर्ष धराव से धानापुर जा रहे थे। वही धानापुर से धराव जा रहा। शमशेर उर्फ अवधेश 22 वर्ष अपने घर धराव आ रहा था। जैसे ही दोनों निदिलपुर गांव के समीप पहुंचे की तीनों युवकों की बाइक तेज़ रफ़्तार होने के कारण आमने -सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। वही सर में गंभीर चोट लगाने से शमशेर उर्फ अवधेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तेज आवाज सुनकर मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ शमशेर के मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दहाड़े मार कर रोने लगे।

अकाशी बिजली का कहर जारी ,युवक की मौत महिला झुलसी


तहसीलदार ने परिजनों को बंधाया ढ़ाढ़स
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बुधवार की सायं 25 वर्षीय श्यामबाबू राम की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गया जिसे परिजन आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है|
मुजफ्फरपुर गांव के बड़ी हरिजन बस्ती निवासी रमायन राम का के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र श्यामबाबू मजदूरी करता था| बुधवार की सायं हो रही तेज बारिश के दौरान बारिश से बचने के लिए वह सिवान में ही स्थित एक झोपड़ी में बैठा था| उसी दौरान तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया| घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई |
घटना की सूचना पर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे तहसीलदार विकास धर दुबे ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन की तरफ से प्राकृतिक आपदा में मिलने वाली 4 लाख रूपये की मुआवजा धनराशि व अन्य योजना का लाभ दिलाने की बात कही| श्याम बाबू का विवाह ढाई वर्ष पूर्व हुआ था।
घटना के बाद पिता रमायन, माता उर्मिला ,पत्नी आरती और भाई शंभू का रो रो कर बुरा हाल था|

इनसेट………

नौगढ।थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में बुद्ववार को सायंकाल आकाशीय बिजली की तपीश से मीना देबी 35 वर्ष झुलस गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
इस बारे में बताया जाता है कि मीना देबी हो रही बरसात के दौरानअपने पशुओं को बांध रही थी उसी समय आकाशीय बिजली की लपट लगने से झुलस गई।जिसे देख परिजनो ने 108 नंबर एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।जहां उपचार जारी है।

समस्याः मसौनी में कीचड़युक्त रास्ते से गुजर रहे शिक्षक व विद्यार्थी

मसौनी विद्यालय से पढ़कर कीचड़युक्त रास्ते से गुजरते बच्चे।
मसौनी विद्यालय से पढ़कर कीचड़युक्त रास्ते से गुजरते बच्चे।

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मसौनी में पढ़न वाले छात्र व पढ़ाने वाले शिक्षक इन दिनों मुश्किलों के दौर से गुजर रहे हैं। बारिश के कारण विद्यालय बारिश के पानी से घिर गया है। विद्यालय जाने वाले रास्ते व पगडंडी कीचड़ व फिसलन होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को कीचड़युक्त रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें गिरकर बच्चे घायल भी हो जा रहे हैं और उनके कपड़े भी खराब हो रहे हैं। इसे लेकर अभिभावकों व शिक्षकों में नाराजगी है।
विदित हो कि चंदौली मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर सदर विकास खंड के मसौनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते की हालत बारिश के कारण खराब है। स्थिति यह है कि बच्चों को कीचड़ युक्त रास्ते से गुजरना पड़ता है। वहीं शिक्षक भी इसका सामना कर रहे हैं। इसके चलते कई बार बच्चे गिरकर घायल भी हो गए और उनके कपड़े भी खराब हो गए। यही नहीं दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बच्चों और अब शिक्षकों का आना जाना दूर हो गया है। शिक्षकों की ओर से कई बार जिला अधिकारी से किया गया, लेकिन आज तक वैसे इस प्रकरण पर कोई पहल नहीं की गई। कीचड़ और जलभराव होने का कारण बच्चे गिरकर घायल भी हो रहे हैं और उनके कपड़े भी खराब हो जा रहे हैं, लेकिन सदर मुख्यालय से कुछ दूर पर विद्यालय होने के बाद भी ध्यान इस पर नहीं जा रहा है। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान से वार्ता की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

सहज योग शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

सहज योग शिविर में प्रतिभाग करते लोग।

Young Writer, चंदौली। सहज योग परिवार के तत्वाधान में हो रहे ध्यान शिविर में मंगलवार को लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दो दिवसीय शिविर में सभी साधकों ने अपने अंतर योग को जाना पहचाना और अपने आत्मसाक्षात्कार को प्राप्त किया। अपने अंदर सोई हुई शक्तियों को महसूस किया। डा.धनंजय सिंह ने बताया कि अब चंदौली में प्रत्येक रविवार को यह ध्यान का शिविर शाम 4 बजे से लेकर 5 बजे तक एसडी पब्लिक स्कूल (सती बाग) में चलेगा जो कि पूर्णता निःशुल्क होगा।
सहजयोग में कुण्डलिनी जागरण द्वारा निर्विचार समाधि एवं मानसिक शांति से लोगों को आत्मबोध होता है और अपने आप को जानने में सहायता मिलती है। माता निर्मला देवी द्वारा विकसित इस योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिहाज से अत्यंत लाभदायक पाया जाता है। सहजयोग में आसान मुद्रा में बैठकर ध्यान किया जाता है। ध्यान के दौरान इसका अभ्यास करने वाले लोगों के सिर से लेकर हाथों में ठंडी हवा का एहसास होता है, जिसे चैतन्य लहरियां कहते है और यही चैतन्य लहरियां मानव के शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक समस्याओं को ठीक करती है। प्रत्येक मनुष्य के शरीर में जन्म से ही एक सूक्ष्म तंत्र होता है जिसमें तीन नाड़ियां, सात चक्र और परमात्मा की दी हुई शक्ति (कुण्डलिनी शक्ति) विद्यमान है। परमात्मा की यही शक्ति जो कि कुण्डलिनी शक्ति के नाम से जानी जाती है, हमारी रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले भाग में सुप्त अवस्था में रहती है। माता निर्मला देवी द्वारा सहजयोग के माध्यम से कुण्डलिनी शक्ति की जागृति सहज में ही हो जाती है और मनुष्य योग अवस्था को प्राप्त करता है। योग परमात्मा की सर्वव्यापी शक्ति से जुड़ने का सरल मार्ग है। गुरुनानक, संत ज्ञानेश्वर, संत कबीर आदि महान ज्ञानियों के प्रवचन में सहजयोग का उल्लेख मिलता है। गीता, बाइबल, कुरान, गुरु ग्रंथ साहब आदि धर्म ग्रंथों में इसका जिक्र है। सहजयोग की मदद से कई लाईलाज बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे मानसिक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक आदि सभी तरह के लाभ मिलते है। यह आत्म ज्ञान को प्राप्त करने का बहुत ही सुलभ ध्यान पद्धति है, इस पद्धति को पाकर मानव प्रत्येक 1 कार्य को अपने जीवन को सफल बना सकता है। इससे तनाव दूर होता है, इसका अभ्यास करने वाला व्यक्ति पूरा दिन ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है। सहजयोग का अभ्यास विश्व के लगभग 140 देशों में किया जा रहा है, जिसे हर आयु, धर्म, जाति, संप्रदाय द्वारा अपनाया गया है। बीज का प्रस्फुटित होना एक जीवंत क्रिया है ठीक उसी तरह कुण्डलिनी शक्ति जागरण भी एक जीवंत क्रिया है। बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं भारतीय संस्कारों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण चित्र एकाग्रता एवं ईश्वर शक्ति का विकास आत्मविश्वास बढ़ाने की क्षमता का विकास भी होता है।

चंदौली पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षकों के कंधे पर लगाया स्टार, कहा- अब बढ़ गई जिम्मेदारी

चंदौली।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी ने बुधवार को जनपद में कार्यरत उपनिरीक्षक को निरीक्षक पद पर पदोन्नत होनें पर पुलिस लाइन में स्टार लगाकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी और अपने कत्तर्व्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के निर्वहन करने को प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाए गए उपनिरीक्षकों का विवरण

1- उ०नि०ना०पु० (112080020) जय सिंह

2- उ०नि०ना०पु० (122190060) सत्येन्द्र विक्रम सिंह

3- उ0नि०ना०पु० (910710040) संजय कुमार सिंह

4- उ०नि०ना०पु० (912321822) दीन दयाल पाण्डेय

5- ज०नि०ना०पु० (9206090190) श्रीकान्त पाण्डेय

6- उ0नि०ना०पु० (972521086) महमूद आलम अंसारी

7- उ०नि०ना०पु० (972031981) अरविन्द कुमार यादव

चंदौली जीआरपी पुलिस ने पकड़ी 70 लाख की हीरोइन, कोलकाता से दिल्ली जा रहा था तस्कर

चंदौली। भारतीय रेल मादक पदार्थों की तस्करी का मुफीद साधन बन गई है।जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा के हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। हेरोइन खेप को कोलकाता से दिल्ली ले जाई जा रही थी।आरोपी तस्कर जमील शेख बंगाल के मोर्शिदबाद का रहने वाला है.जो के पेशेवर तस्कर है जो चोरी छिपे ट्रेनों के माध्यम से हीरोइन तस्करी करता है।बहरहाल डीडीयू जीआरपी पुलिस इसे बड़ी कामयाबी बता रही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या डीडीयू जंक्शन मादक पदार्थों की तस्करी का ट्रांजिट जोन बन गया है।

अग्निशमन केंद्र निर्माण के लिए जा रही थी सीमेंट‚ रास्ते में पलटी पिकअप

जनपद चंदौली के रैथा के पास पलटी सीमेंट भरी पिकअप।
जनपद चंदौली के रैथा के पास पलटी सीमेंट भरी पिकअप।

Young Writer, धीना। धीना थाना अंतर्गत रैथा ग्रामसभा में निर्माणाधीन अग्नि शमन केंद्र के न निर्माण के लिए सीमेंट लेकर जा रही पिकअप मंगलवार की देर शाम रैथा गाँव के पास मुड़ते समय पलट गयी। इस दुर्घटना में खलासी घायल हो गया।
धीना थाना क्षेत्र के रैथा गाँव में नवनिर्माण अग्नि शमन केंद्र हेतु रामनगर से सीमेंट लोडकर पिकअप यूपी 65 सीटी 4180 रैथा गांव से गोपालपुर लिंक रोड से अग्नि शमन केंद्र रैथा को बनी कच्ची रोड पर मुड़ रहा था। बारिश के कारण हुई दलदल की वजह से पिकअप का पिछला बांया चक्का धंस गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर बांये तरफ पलट गयी। इस दुर्घटना में चालक राजेश यादव 22वर्ष व खलासी नरसिंह 19वर्ष दब गये। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और अग्नि शमन केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पिकअप से चालक व खलासी को बाहर निकाला जिसमें खलासी नरसिंह को दाहिने हाथ में चोट आयी। घायलों को समीप के अस्पताल में इलाज कराया गया।

Chandauli
clear sky
26.5 ° C
26.5 °
26.5 °
67 %
0.6kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Verified by MonsterInsights