36.2 C
Chandauli
Thursday, July 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 484

Health: ‘हर रविवार मच्छरों पर वार’ का स्वास्थ्य विभाग ने दिया संदेश 

चंदौली जनपद के जनसमुदाय के सहयोग, सतर्कता और जागरूकता से होगी रोकथाम

Young Writer, Chandauli News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया से निपटने के लिए हरसम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में एक से 30 जून तक मलेरियारोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत जनमानस में मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जागरूकता लाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO Chandauli) डा. वाईके राय ने कहा कि अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना विभाग का उद्देश्य है। मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो परजीवी रोगाणु (प्लाज्मोडिय) से होती है। मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। मलेरिया रोग की शीघ्र पहचान करते हुए नजदीकी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। 

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) राजीव सिंह ने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से लोगों की मलेरिया की निःशुल्क जांच एवं ग्रामीण इलाकों में मलेरिया से बचाव के लिए शीघ्र निदान और उपचार की व्यवस्था है। अभियान में अब तक एक भी मलेरिया के मरीज नहीं पाये गए। इस अभियान में ब्लॉक स्तरीय आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के सहयोग से जनसमुदाय को जागरूक एवं उनकी भागीदारी द्वारा मच्छर (वेक्टर) के प्रजनन होने वाले स्थानों जैसे-जलपात्रों को खाली कराया जा रहा है। कूलर, पानी के टैंक, गमलें, पशु पक्षियों के पानी पीने के पात्र को सप्ताह में एक बार खाली कर सफाई करना चाहिए। जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव व घरों के आसपास साफ-सफाई तथा ‘हर-रविवार मच्छर पर वार’ संदेश को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का कार्य किया जा रहा है। डीएमओ ने बताया कि जनपद के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा गृह भ्रमण कर लोगों को मलेरिया की निःशुल्क जांच और इलाज आदि की जानकारी दे रही है। आंगनबाड़ी, गृह भ्रमण कर गर्भवती के टीकाकरण के साथ ही मलेरिया की जांच एवं मच्छरदानी लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

UP Board: नौ जून को नहीं आएगा परीक्षा परिणाम

Young Writer : UP BOARD

Young Writer, Chandauli News: UP Board ने High School और Inter की कक्षाओं के Result-2022 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अपना नजीता जानने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने UP Board के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जो नौ जून को जारी होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। अभी रिजल्ट जारी किए जाने की नयी तिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी नहीं की गई है। ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को अपना परिणाम जानने व आगे की पढ़ाई की योजना को प्रभावी रूप से अमल में लाने के लिए कुछ और दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि अभी तक परीक्षा रिजल्ट को जारी करने की नवीन तिथि व समय के विषय में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। उच्चाधिकारियों की माने तो जल्द ही Result की तारीखों का ऐलान UP Board की तरफ से कर दिया जाएगा। बताया कि 10वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें कि यूपी बोर्ड के Result की तारीख और समय के विषय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा रिजल्ट से पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि नौ जून को यूपी बोर्ड का परीक्षाफल जारी नहीं किया जाएगा। 

Praveen Sonkar ने समाजवादी पार्टी काे छोड़ा, भाजपा में जाने के दिए संकेत

Praveen Sonkar

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर जमीनी कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करने का आरोप

Young Writer, Chandauli News: समाजवादी पार्टी में मजबूत दलित नेता के रूप में उभर रहे इंजीनियर प्रवीण सोनकर ने सपा की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी संगठन की भूमिका को संदिग्ध करार दिया। साथ ही संगठन में पिछड़े, दलितों के साथ छल करने व उनकी अनदेखी के साथ ही सर्वसमाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि सपा के बड़े नेता नेता जनहित के मुद्दों से विमुख होकर सत्ता लोलुपता एवं उच्च पद के मद में चूर होकर जमीनी कार्यकर्ताओं की निरंतर उपेक्षा करते चले आ रहे है, जिससे आहत होकर संगठन को छोड़ने जैसा साहसिक निर्णय लेना पड़ा। साथ ही उन्होंने आगे आने वाले दिनों में भाजपा को ज्वाइन करके समाजसेवा के कार्य को निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा संगठन के अनुशासन व आपसी तालमेल का जिक्र करते हुए जमकर तारीफ की।

Praveen Sonkar

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संबोधित अपने इस्तीफे में इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर ने बताया कि उन्होंने IIT-BHU जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद सिंचाई विभाग में एक दशक तक अपनी सेवाएं प्रदान की और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ा रहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों, सिद्धांतों व कार्यशैली से प्रभावित होकर अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर पूर्ण रूप से समाजसेवा एवं जनहितैषी कार्यों में जुट गया। बताया कि किसान परिवार में पैदा हुआ हूं और सर्वसमाज की सेवा में सदैव समर्पित रहा। बावजूद इसके सपा द्वारा सहयोग एवं सम्मान के बजाय सदैव निराषा ही प्राप्त हुई। उन्होंने खखड़ा गांव की घटना की जिक्र करते हुए उल्लेख किया कि पीड़ित रामू यादव पुत्र पारसनाथ यादव की झोपड़ी में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिसमें उनके कई मवेशियों की मौत हो गयी। उक्त प्रकरण में समाजवादी पार्टी जनपद-चंदौली का कोई भी नेता व पदाधिकारी पीड़ित के पक्ष में आवाज उठाने नहीं आया। शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने के बाद भी पीड़ित रामू यादव की कोई मदद नहीं हुई। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्णतः उदासीन हो चुका है, जिससे आहत होकर समाजवादी पार्टी के सभी दायित्वों से खुद को अलग करने का निर्णय पड़ा। बताया कि वह सपा को छोड़ रहे हैं, लेकिन चकिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति सेवा से उनका लगाव व जुड़ाव कायम रहेगा और आगे भी उन्होंने जन-जन की समस्या को दूर कर

Praveen Sonkar ने छोड़ी सपा, भाजपा में जाने के संकेत

Young Writer: Praveen Sonkar

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर जमीनी कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करने का आरोप

Young Writer, Chandauli News: समाजवादी पार्टी में मजबूत दलित नेता के रूप में उभर रहे इंजीनियर प्रवीण सोनकर ने सपा की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी संगठन की भूमिका को संदिग्ध करार दिया। साथ ही संगठन में पिछड़े, दलितों के साथ छल करने व उनकी अनदेखी के साथ ही सर्वसमाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि सपा के बड़े नेता नेता जनहित के मुद्दों से विमुख होकर सत्ता लोलुपता एवं उच्च पद के मद में चूर होकर जमीनी कार्यकर्ताओं की निरंतर उपेक्षा करते चले आ रहे है, जिससे आहत होकर संगठन को छोड़ने जैसा साहसिक निर्णय लेना पड़ा। साथ ही उन्होंने आगे आने वाले दिनों में भाजपा को ज्वाइन करके समाजसेवा के कार्य को निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा संगठन के अनुशासन व आपसी तालमेल का जिक्र करते हुए जमकर तारीफ की।

Praveen Sonkar

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संबोधित अपने इस्तीफे में इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर ने बताया कि उन्होंने IIT-BHU जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद सिंचाई विभाग में एक दशक तक अपनी सेवाएं प्रदान की और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ा रहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों, सिद्धांतों व कार्यशैली से प्रभावित होकर अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर पूर्ण रूप से समाजसेवा एवं जनहितैषी कार्यों में जुट गया। बताया कि किसान परिवार में पैदा हुआ हूं और सर्वसमाज की सेवा में सदैव समर्पित रहा। बावजूद इसके सपा द्वारा सहयोग एवं सम्मान के बजाय सदैव निराषा ही प्राप्त हुई। उन्होंने खखड़ा गांव की घटना की जिक्र करते हुए उल्लेख किया कि पीड़ित रामू यादव पुत्र पारसनाथ यादव की झोपड़ी में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिसमें उनके कई मवेशियों की मौत हो गयी। उक्त प्रकरण में समाजवादी पार्टी जनपद-चंदौली का कोई भी नेता व पदाधिकारी पीड़ित के पक्ष में आवाज उठाने नहीं आया। शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने के बाद भी पीड़ित रामू यादव की कोई मदद नहीं हुई। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्णतः उदासीन हो चुका है, जिससे आहत होकर समाजवादी पार्टी के सभी दायित्वों से खुद को अलग करने का निर्णय पड़ा। बताया कि वह सपा को छोड़ रहे हैं, लेकिन चकिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति सेवा से उनका लगाव व जुड़ाव कायम रहेगा और आगे भी उन्होंने जन-जन की समस्या को दूर करने के लिए तटस्थ रहने की बात कही।

PM Modi व CM Yogi ने किया चहुमुखी विकासः अभिमन्यु सिंह

Young Writer: Chandauli BJP Office
Chandauli BJP कार्यालय पर विकास तीर्थ बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाते अभिमन्यु सिंह।

भाजयुमो की ओर से BJP जिला कार्यालय से निकाली गई बाइक यात्रा

Young Writer, Chandauli News: भाजयुमो जिला इकाई की ओर से Narendra Modi सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विकास तीर्थ बाइक यात्रा भाजपा कार्यालय से निकली। उक्त बाइक रैली को BJP जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है। इन नेताओं के नेतृत्व में देश व राज्य में जबरदस्त प्रगति हुई है।

BJP Office Chandauli

कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज को लेकर विपक्षी द्वारा लंबी राजनीति की गई लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद ही मेडिकल कॉलेज की नींव पड़ी और आज मेडिकल कॉलेज बन ही रहा है। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे आकर्षक निवेश स्थलों में एक बन गया है केवल दो ही दिन पहले पीएम मोदी ने 80000 करोड रुपए की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके पूर्व विकास तीर्थ बाइक यात्रा जिला कार्यालय से प्रारंभ और जनपद के ऐसे स्थान जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी कार्य हुए हैं वहां से यात्रा प्रारंभ होते हुए विकास भवन से बिछिया होते हुए सकलडीहा रोड से ओवरब्रिज से होते हुए सैयदराजा नगर में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नौबतपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से होते हुए मंडी के रास्ते हुए चकिया विधानसभा में सीआरपीएफ कैंप से होते हुए चकिया नगर में यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान बाइक यात्रा में जितेंद्र पांडेय, प्रतीक पांडेय, जय सिंह, हर्षित तिवारी, गोपाल सिंह, करण सिंह, विपुल विवेक त्रिपाठी, विपिन सिंह, विवेक सिंह, कमलाकर दुबे, अमित तिवारी अमित पांडेय, कमलाकर दुबे, रितेश राइटर, दीपक सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Naugarh: कस्तूरबा विद्यालय में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर ठेकेदार को नोटिस

मझगाई में बन रहा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का भवन।

Young Writer, Naugarh News: Kasturba Gandhi Awasiya Balika Vidyalaya (बनगांव) मझगांई के आवास निर्माण में दोयम दर्जे की निर्माण सामग्री उपयोग होने की जांच में पुष्टि होने पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण ने कार्यप्रभारी को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। बताया जाता है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (बनगांव) मझगाई में आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म का ईंट, छड़, डाला गिट्टी व बालू आदि भवन निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने बीते दिनों संपूर्ण समाधान दिवस मे किया था। आरोपों की जांच मे घटिया निर्माण सामग्री प्रयुक्त होने की पुष्टि होने पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेन्द्र नारायण ने संबंधित ठेकेदार को चेतावनी देते हुए तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

PM Kisan Tractor Yojana: ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को सब्सिडी देगी सरकार

Young Writer: PM Kisan Tractor Yojana

कृषि विभाग की मानें तो जनपद में अभी तक लक्ष्य नहीं हुआ निर्धारित

Young Writer, चंदौली। किसानों की स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक सुरक्षा देने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं को चला रही है। प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार द्वारा 20 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जनपद में इस योजना के तहत अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया।

PM Kisan Tractor Yojana: आज के इस दौर में कृषि उपकरणों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। कृषि उपकरणों की कीमतों में वृद्धि होने से किसानों के लिए उन्हें खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में इसका सीधा असर कृषि पैदावार पर पड़ रहा है। खेती करने के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी उपकरण है। जुताई से लेकर दूसरे कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में सरकार द्वारा ट्रैक्टर खरीद पर दी जाने वाली सब्सिडी किसानों के लिए उपहार से कम नहीं है। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के तहत किसान ट्रैक्टर खरीदने पर मिल रही सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन अभी सरकार की ओर से लक्ष्य का निर्धारण नहीं हुआ, न ही अभी कोई शासनादेश इसके बाबत आया है। इस योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर खरीदते समय आधा पैसा किसानों को देना होगा। वहीं आधा पैसा सरकार देगी। केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें भी किसानों को ट्रैक्टर खरीदते समय 20 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही हैं। अगर आप खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाना होगा। अगर किसान पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है।

PM Kisan Tractor Yojana में आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो आदी चीजों की जरूरत होगी। कृषि उपनिदेशक विजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से किसानों के लिए सब्सिडी सरकार की ओर से अभी जारी नहीं की जा रही ह। जैसे ही जारी होगी किसानों को कृषि यंत्रों व अन्य सामग्रियों पर मिलने वाले सब्सिडी को प्रदान करा दिया जाएगा।

 

चंदौली चकिया भजपा विधायक के स्कॉर्पियो व डम्फर में आमने सामने टक्कर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे,हालत गंभीर

Young Writer, Chakia News: Chakiya थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मोड़ के पास मंगलवार की देर रात डंपर और Chakiya से BJP के विधायक कैलाश खरवार स्कॉर्पियो की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में Chakiya विधायक कैलाश खरवार व गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची Chakia पुलिस ने तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां भाजपा विधायक कैलाश खरवार की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने BHU Trauma Centre Varanasi के लिए रेफर कर दिया गया।

बताते हैं कि चकिया विधायक कैलाश खरवार मंगलवार की देर रात चकिया से अपने घर जा रहे थे जैसे ही वह सिकंदरपुर मोड़ के समीप पहुंचे की सामने से आ रही डंपर ने उनके स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दिया हादसे में स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। वहीं चकिया विधायक कैलाश खरवार व उनका गनर अनिल सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क दुर्घटना की जानकारी स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल घायल विधायक व उनके गनर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया‚ जहां चिकित्सकों ने चकिया विधायक कैलाश खरवार की हालत की हालत चिंताजनक देख BHU Trauma Centre के लिए रेफर कर दिया‚ जहां उनका उपचार चल रहा है।

Naugarh ब्लाक के ग्राम सचिव व सफाई कर्मी निलंबित

Young Writer, Chandauli News: Naugarh ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी गुड्डू प्रसाद सामुदायिक शौचालय निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिए गए। इसके अलावा डीपीआरओ ब्रह्मचवारी दुबे ने कार्यों में लापरवाही पर अमृतपुर ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी ओम प्रकाश को भी सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों कर्मियों को Naugarh विकास खंड से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं जांच के लिए एडीओ पंचायत Chandauli व Sakaldiha को नियुक्त किया गया है।
इस बाबत डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि Naugarh विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी गुड्डू प्रसाद पर अमृतपुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण में अनियमिता और देवखत में हैंडपम्प की मरम्मत नहीं कराए जाने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच करायी गई, जिसमें शिकायत सही पायी गई। वहीं मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया तो अमृतपुर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य एक साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं कराया गया है। वहीं देवखत में हैंडपम्प काफी समय से खराब होने के बाद भी उसकी मरम्मत कराकर पेयजल की व्यवस्था नहीं किया गया था। इसपर उक्त सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अमृतपुर गांव के राजस्व ग्राम विनायकपुर के प्राथमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में चारों तरफ गंदगी मिली। वहीं नियमित नहीं आने की शिकायत भी मिली। इससे कार्यों में लापरवाही व उदासीनता बरतने पर उक्त सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही नौगढ़ विकास खंड से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं Sakaldiha और Chandauli विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को जांच कर एक पक्ष के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। डीपीआरओ की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मियों में खलबली मची हुई है।

MGKVP: नकल करते हुए पकड़ा गया छात्र Rusticate

Young Writer: नकल

Young Writer, Dhanapur: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP Varanasi) के स्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थी किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग परीक्षा के दरम्यान न कर पाएं। इस क्रम में मंगलवार को मां गायत्री महिला महाविद्यालय में शाम की पाली में 03 बजे से 04ः30 तक MGKVP के शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित थी। इस दरम्यान एक परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नकल करते हुए धरा गया, जिसे प्राचार्य डा. उमेश प्रसाद सिंह ने Rusticate कर दिया। बताया कि महाविद्यालय के सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। परीक्षा के दौरान उक्त परीक्षार्थी की सारी गतिविधियां CCTV कैमरे में कैद हो गयी। निगरानी के दौरान परीक्षार्थी द्वारा नकल करने की पुष्टि होने के बाद कक्षा में जाकर जब उसकी उत्तर-पुस्तिका की जांच की गयी तो उसमें अनुचित साधन के प्रयोग की पुष्टि हो गयी। इसके बाद उक्त परीक्षार्थी को Rusticate कर दिया गया। कहा कि परीक्षा की शुचिता के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Chandauli
overcast clouds
36.2 ° C
36.2 °
36.2 °
44 %
0.5kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
35 °
Sun
30 °
Mon
29 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights