24.9 C
Chandauli
Wednesday, October 14, 2026

Buy now

Home Blog Page 485

मंकी पॉक्सः मानव से मानव में फैलता है यह खतरनाक बीमारी

Monkeypox

Young Writer, News DDU Nagar: नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के सह सयोंजक डा. ओपी सिंह ने स्वास्थ्य गोष्ठी में बताया कि कोरोना अभी ठीक से खत्म नहीं हुआ है कि अब मंकी पॉक्स (Monkeypox) की दस्तक ने लोगों को एक नए खौफ में डाल दिया है। मंकी पॉक्स एक ऐसा वायरस है जो मानव से मानव में फैलता है। यानी अगर कोई किसी संक्रमित के संपर्क में आता है तो उसे भी तुरंत पकड़ लेता है। मंकी पॉक्स ने केंद्र और राज्यों की सरकारों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
कई राज्यों में तो सरकारों ने खास गाइडलाइंस भी जारी कर दी हैं। यूरोप और अफ्रीकी देशों से इसके काफी मामले सामने आए हैं। यह वायरस काफी खतरनाक बताया जा रहा है जो फैल जाए तो कोरोना जैसी महामारी लोगों को देखने को मिल सकती है। यह वायरस चार स्टेजों में फैलता है जिसमें हर स्टेज पर अलग-अलग लक्षण देखने को मिलते हैं। पहली स्टेज पर कोई व्यक्ति अगर संक्रमित होता है तो वह लक्षण महसूस करना शुरू कर देता है। लक्षण अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़े होते हैं और काफी हद तक बुखार जैसे लगते हैं। पहली स्टेज के लक्षणों में आपको बुखार, शरीर में दर्द और थकान महसूस हो सकती है। मंकी पॉक्स की दूसरी स्टेज में बुखार जैसे लक्षण तो रहते ही हैं साथ ही स्किन पर थोड़ी संख्या में कुछ गांठ दिखनी शुरू हो जाती हैं। मंकी पॉक्स की तीसरी स्टेज पर लिम्फैडेनोपैथी हाथों, पैरों, चेहरे, मुंह या प्राइवेट पार्ट्स पर होने वाले दानों या चकत्ते में बदल सकती है। मंकी पॉक्स की चौथी यानी आखिरी स्टेज पर ये दाने या चकत्ते उभर कर बडे़ दाने हो जाते हैं या कुछ ऐसे पस्ट्यूल में बदल जाते हैं जिनमें मवाद भरी होती है।

चंदौली गंगा में नहाने गए छात्र का एक दिन बाद मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम


पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रविवार को रौना गांव स्थित गंगा घाट में नहाने गए 3 छात्रों में से एक छात्र की डूब जाने की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस गोताखोर की मदद से मौके पर पहुंचकर छात्र के शव की बरामदगी करने हेतु जुटी रही, मगर उसका शव बरामद नहीं हुआ। सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुरहना गांव में स्थित गंगा घाट पर किसी युवक का शव मिला है। जिसकी सूचना पर कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी रमेश यादव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गए। बताया जाता है कि उक्त शव उसी छात्र का था। जो रौना गांव स्थित नदी में डूब गया था। जिसकी शिनाख्त मुगलसराय के पटेल नगर निवासी आदित्य चौहान 16 वर्षीय के रूप में हुई। बालक की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। परिजन अपने पुत्र के सदमे से उबर ही नहीं पा रहे थे।

बीएसए ने बदला समयः अब सुबह 8 बजे खुलेंगे परिषदीय विद्‍यालय

जनकपुर प्राथमिक विद्यालय के बाहर इंतजार करते स्कूली बच्चे।

मौसम परिवर्तन के बाद बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को दिया निर्देश

Young Writer, चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कक्षा एक से आठ तक के समस्त परिषदीय विद्यालय अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे। मौसम परिवर्तन के बाद विभाग ने स्कूलों की समयावधि में परिवर्तन किया है। इसमें एक घंटे का समय प्रार्थना सभा व योगाभ्यास आदि के लिए रहेगा। वहीं आधे घंटे का लंच ब्रेक होगा। इसको लेकर बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिया है।
विदित हो कि ग्रीष्मावकाश के बाद 16 जून से परिषदीय विद्यालयों का संचालन शुरू किया गया था। अत्यधिक गर्मी व धूप को देखते हुए स्कूल का समय सुबह साढ़े सात से दोपहर डेढ़ बजे तक निर्धारित था। इसमें 12ः30 बजे तक पठन पाठन होता था, जबकि प्रधानाध्यापक व शिक्षक डेढ़ बजे तक स्कूल में रुककर अन्य विभागीय काम पूरा करते थे। फिलहाल मौसम में आए बदलाव के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों की समयावधि में बदलाव का निर्देश दिया है। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों की समयावधि बदलकर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कर दी गई है। इसको लेकर संबंधी को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान प्रार्थना व योगाभ्यास के लिए एक घंटे का समय आरक्षित रहेेगा, जिसमें विद्यालय में बढ़ने वाले बच्चों को योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है। साथ ही लेटलतीफी से बचने की हिदायत भी दी है।

ग्रापए पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे मजबूत संगठन: आनंद प्रताप सिंह

चंदाइत में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह।
चंदाइत में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चंदौली की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न

Young Writer, नियामताबाद। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह व जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह की उपस्थिति में तहसील इकाई चंदौली सदर की बैठक रविवार को चंदाइत के एक निजी विद्यालय हुई। इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने संगठन की सक्रियता को आगे बढ़ाने के लिए और जिला स्तरीय सम्मेलन के लिए चर्चा करते हुए सभी से सहभागिता देते हुए निरंतर आगे बढ़ने को कहा। वहीं ग्रापए को पत्रकारिता के क्षेत्र में सबसे मजबूत संगठन भी बताया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह निष्पक्षता के साथ करने की जरूरत है। संगठन के माध्यम से पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न का डटकर विरोध करने के लिए हम सबको लेकर सदैव तत्पर रहना चाहिए। चंदौली सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ने कहा कि तहसील के सदस्य अपनी लेखनी के माध्यम से कलमकार के दायित्व का निर्वाह निष्पक्षता के साथ करें। इस अवसर पर आए ग्रामीण पत्रकारों ने अपने विचारों को रखा एवं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त तक तहसील के सभी सदस्य अपना नामांकन फार्म वह आईडी प्रूफ शुल्क के साथ तहसील कार्यालय में जमा करा दें। ताकि समय से परिचय पत्र का वितरण किया जा सके। इस अवसर पर राजन कुमार गुप्ता, अखिलेश तिवारी, रविशंकर मिश्रा, दिलीप कुमार मौर्य, मुकेश जयसवाल ,प्रभात जायसवाल, सहित आदि लोग उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार चैबे ने किया।

सावन का सोमवारः शिव भक्तों के उद्घोष से गूंज उठी चंदौली

चंदौली स्थित आवास पर सावन के सोमवार को रूद्राभिषेक करते नारायण दास जायसवाल।
चंदौली स्थित आवास पर सावन के सोमवार को रूद्राभिषेक करते नारायण दास जायसवाल।

शिव मंदिरों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पूरे दिन सुनाई दी हर-हर महादेव की गूंज

Young Writer, चंदौली। सावन माह के दूसरे सोमवार को जनपद के सभी शिवालय हर-हर महोदव के उद्घोष से गूंज उठे। अलसुबह ही आस्थावानों व श्रद्धालुओं का सैलाब शिव मंदिरों पर उमड़ पड़ा था। लोगों ने पूरी आस्था व श्रद्धा का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान लोगों ने मंदिरों के साथ ही अपने मकान में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व रूद्राभिषेक कर परिवार कल्याण, सुख-समृद्धि की कामना के साथ ही मानव एवं जनकल्याण की मंगल कामना की। सावन के सोमवार के मद्देनजर सुबह ही लोगों ने स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण कर शिवालयों की ओर कूच कर गए। इस दौरान जगह-जगह कांवरियां भी भगवा वस्त्र धारण कर आस्था के रंग को चटख करते हुए नजर आए। जनपद के बरठी स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर, जागेश्वरनाथ मंदिर, झांसी स्थित शिव मंदिर के अलावा आनंदेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए सुबह ही श्रद्धालुओं की कतार लग गयी थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

डीडीयू नगर में दर्शन पूजन करते भक्तगण।
डीडीयू नगर में दर्शन पूजन करते भक्तगण।

इस क्रम में चंदौली नगर के श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर, महावीर मंदिर, चंदौली कोट स्थित शिव मंदिर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के शिव मंदिरों पर सावन के दूसरे सोमवार के दिन दर्शन-पूजन करने वाले आस्थावानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों ने बारी-बारी से शिव भक्तों ने दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। भारी भीड़ के कारण मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। दर्शन-पूजन के दौरान माथे पर चंदन लगाए शिव भक्तों के जयकारे व उद्घोष से शहरी एवं कस्बाई इलाकों के साथ ग्रामीण इलाकों का माहौल भक्तिमय हो उठा था। दर्शन-पूजन का यह दौर पूरे दिन अनवरत जारी रहा। लोग मंदिरों में दर्शन-पूजन कर ईश्वर की आराधना व उपासना करने में पूरी तन्यमता के साथ तल्लीन रहे। उधर, दूसरी ओर कावंरियों का जत्था ही पैदल अपने गंतव्य को जाते दिखे। जगह-जगह कांवरियों की सेवा के लिए लोग तत्पर रहे। वहीं पुलिस प्रशासन भी सावन के मद्देनजर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय व तत्पर नजर आयी। उधर, दूसरी ओर घरों के अंदर भी पूजन-अर्चन व शिवलिंग के अभिषेक का क्रम पूरे दिन चला। लोगों ने विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य और निगरानी में पूरे विधि-विधान के साथ शिव की पूजा-अर्चना की। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना की। वहीं कई स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से पूजन-अर्चन कर मानव कल्याण के लिए ईश्वर से कामना की और भगवान शिव के समक्ष शीश नवाया।

खड़े ट्रक से टक्कर के बाद केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू कर निकाला

Young Writer, News Chandauli: सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर में खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्कर में ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जिसमें ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर भी पुलिस व एनएचएआई की टीम ने किसी ने रेस्क्यू कर किसी तरह ड्राइवर को बाहर निकाला. वहीं जिला में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
दरअसल पूरा मामला यूपी बिहार बॉर्डर से सटे नौबतपुर का है जहां एक ट्रक पहले से ही खराब होकर खड़ी थी. इस बीच गंगा पेपर मिल की गाड़ी बिहार से माल पहुँचाकर लौट रही थी. इस बीच नौबतपुर में टक्कर हो गई। टक्कर होने मिल कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया‚ जबकि ड्राइवर क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया. मौके पर स्थानीय लोगों को भारी भीड़ जमा हो गई.घायल मिल कर्मी रामललित यादव को निकालकर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुँचाया‚ जबकि बिहार के गया निवासी ड्राइवर अनिल पूरी तरह से फंसकर बेहोश हो गया. मौके पर पहुँची एनएचएआई की टीम व सैयदराजा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुँचाया‚ जहां डॉक्टरो की टीम ने प्राथमिक उपचार किया. जिसके बाद लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की मदद से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया‚ जिसकी हालत गम्भीर बताइ जा रही है।

छेड़खानी के आरोपी को चार साल कैद की सजा, लगा अर्थदंड

चंदौली। विशेष न्यायाधीश (पास्को अधिनियम) राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को छेड़खानी के मामले की सुनवाई की। इस दौरान विद्वान अधिवक्ताओं का तर्क सुनने के बाद आरोप सिद्ध होने पर आरोपी छोटे लाल कहार को चार साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं पांच हजार रुपया अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगने का फैसला सुनाया।
अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पास्को शमशेर बहादुर सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत उपाध्याय ने तर्क प्रस्तुत किया। अधिवक्ता शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली में 14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने 5 अप्रैल 2017 को इस आशय का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उस दिन उसकी लड़की शाम साढ़े सात बजे घर पर खाना बना रही थी। इस दौरान उसकी पत्नी बाहर पानी लेने गई। इस बीच गांव का ही छोटेलाल कहार और बगल के ग्राम निवासी विकास पांडेय उसकी लड़की को जबरन कुछ दूर पर स्थित एक व्यक्ति के मड़ई के पास ले गए। इसपर उसकी लड़की चिखने चिल्लाने लगी। इससे आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। वह रात आठ बजे काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी ने आपबीती बतायी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान आरोप सिद्ध होने पर आरोपी युवक छोटेलाल कहार को धारा 345 ख व 452 आईपीसी भारतीय दंड संहिता में चार साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपया जुर्माना लगाया। अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं चार्टसीट

…डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने रोडवेज निर्माण कराने का दिया भरोसा!

कटसिला में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डा का नक्शा।
कटसिला में प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डा का नक्शा।

कटसिला में बस अड्डा निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले अधिवक्ता झन्मेजय सिंह

Young Writer, चंदौली। जनपद सृजन के 23 वर्ष बाद भी चंदौली विकास के मूल ढांचे को अभी तक अंगीकार नहीं कर पाया है। लेकिन एक बार फिर प्रशासनिक ढांचे को मुकम्मल करने की कवायदों पंख देने का प्रयास हो रहा है। इस कड़ी में अधिवक्ताओं के प्रयास से जिला न्यायालय निर्माण के बाद अब कटसिला मौजा में प्रस्तावित रोडवेज के निर्माण की प्रक्रिया गतिमान होती दिख रही है। इस प्रकरण को लेकर डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह ने सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के समक्ष इस प्रकरण को उठाया और बस अड्डा निर्माण से जुड़े दस्तावेज व फाइलों को उनके सिपुर्द करते हुए निर्माण का आग्रह किया।
अधिवक्ता झन्मेजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को बताया कि जनपद चंदौली में कटसिला मौजे में बस अड्डा निर्माण प्रस्तावित है। जिलाधिकारी चंदौली द्वारा कटसिला स्थित रकबा नंबर 62, 63, 65, 66, 67, 68, 69, 70, 71, 81, 82, 83, 84, 85, 87 अधिग्रहित किया जा चुका है। उक्त रोडवेज बस अड्डा निर्माण का कमिश्नर वराणसी द्वारा बीते 29 अप्रैल 2016 को भूमिपूजन किया गया था जिसके निर्माण पर कुल लागत 13 करोड़ 94 लाख खर्च होना थी। बताया कि रोडवेज बस अड्डा निर्माण के लिए जितनी जमीन की आवश्यकता है संबंधित किसानों ने सहमति पत्र लिखकर दे दिया है और भी अगर जमीन कम पड़ती है तो किसान देने के लिए तैयार है। इस प्रकरण से अवगत होने के बाद चंदौली एवं भारी उद्योग मंत्री भारत सरकार महेंद्रनाथ पांडेय द्वारा भरोसा दिया गया कि जल्द कार्रवाई शुरू हो जाएगी। प्रस्तावित नक्शा और लगभग 14 करोड़ की अनुमानित लागत जो किसानों की भूमि को क्रय करने के लिए चाहिए, उससे भी शासन स्तर से पहल कर उस धन को रिलीज कराया जाएगा। उधर, न्यायालय निर्माण में हो रही देरी के संदर्भ में जानकारी ली और आश्वस्त किया की जल्द ही न्यायालय निर्माण शुरू होगा उससे संबंधित सारे दस्तावेज उनके पास पहुंच गए हैं।

चंदौली कलेक्ट्रेट के पास भूमि केबल बिछाने के काम को जसुरी के किसान ने रोका

चंदौली कलेक्ट्रेट के पास बिजली के केबल बिछाने का विरोध करता किसान परिवार।
चंदौली कलेक्ट्रेट के पास बिजली के केबल बिछाने का विरोध करता किसान परिवार।

जमीन के बदले जमीन के भरोसा माना किसान परिवार

Young Writer, चंदौली। चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर के पास भूमिगत विद्युत केबल बिछाने के कार्य का शनिवार को एक किसान परिवार ने विरोध किया। किसान परिवार मुआवजा मिलने के बाद अपनी जमीन से केबल ले जाने की मांग कर रहा था। विरोध के बाद जहां बिजली विभाग ने कदम पीछे खींच लिए, वहीं सूचना पहुंचे एसडीएम सदर व भारी फोर्स के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बन गयी। ऐसी स्थिति में किसान का परिवार बच्चों के साथ जेसीबी के समक्ष खड़ा हो गया। मामला बिगड़ता देख एसडीएम सदर अजय मिश्रा ने डीएम संजीव सिंह से बातचीत कर किसान को जमीन के बदले अन्यत्र जमीन दिए जाने की बात कहकर मामले को संभाला, तब जाकर किसान परिवार मौके से हटा। इस दौरान पूरे दिन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व भारी पुलिस फोर्स कलेक्ट्रेट के पास डंटी रही। 

बताते हैं कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए स्वतंत्र फीडर के लिए भूमिगत केबिन बिछाई गयी है, जिसमें खराबी आने के बाद शनिवार को खोदाई कर नयी केबिन डाली जा रही थी। इस बीच जैसे ही जेसीबी जसुरी निवासी डोमन चौधरी के खेत के पास खोदाई के लिए पहुंची किसान द्वारा खुदाई कार्य को रोकवा दिया गया। थोड़ी देर में किसान पुत्र पूरे परिवार के साथ वहां आ गया। किसान परिवार जमीन का मुआवजा मिलने के बाद ही केबिन बिछाने के लिए खोदाई करने की मांग पर अड़ गए। विरोध के कारण बिजली विभाग के काम रोक दिया और अफसरों को इसकी जानकारी दी। मौके पहुंचे सदर तहसीलदार व पुलिसकर्मियों ने डोमन चौधरी के परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में समय के साथ मामला बढ़ता देख वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम अजय मिश्रा के साथ किसान परिवार की तनातनी हुई। इसके बाद भी किसान परिवार नहीं माना और उसका पुत्र कल्लू जेसीबी के आगे अपने बच्चों को लेकर खड़ा हो गया। मामला तनावपूर्ण होता देख मौके पहुंचे एसडीएम सदर व कोतवाल ने सूझ बूझ दिखाते हुए मामले को जमीन के बदले जमीन देने शांत कराया। उधर, जानकारी के बाद मौके पर सपा के पूर्व सांसद व जिला पंचायत सदस्य अशोक त्रिपाठी भी पहुंचे और डोमन चौधरी को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। सदर एसडीएम ने लेखपाल को निर्देश दिया कि तत्काल जमीन के बदले जमीन की व्यवस्था कर किसान को उपलब्ध कराई जाय। 

आधार से जुड़ेगा वोटर कार्ड यानी मततदाताओं का डाटा

आधार से जुड़ेगा मतदाताओं का डाटा

आधार से जोड़ने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर जुटाएंगे आधार नंबर

Young Writer, चंदौली। वोटर कार्ड यानी मतदाताओं का डेटा आधार से लिंक होगा। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। एक अगस्त से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के आधार नंबर जुटाएंगे। वहीं बूथों पर भी विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। आधार नंबर को आनलाइन अपलोड किया जाएगा।
आयोग ने मतदाता सूची में सम्मिलित सभी मतदाताओं के आधार नंबर स्वैच्छिक रूप से प्राप्त करने के लिए आनलाइन व आफलाइन प्रक्रिया शुरू की है। आफलाइन तरीके से आधार नंबर प्राप्त करने के लिए आयोग ने फार्म छह बी का प्रवधान किया है। बीएलओ घर-घर जाकर लोगों की डिटेल इकट्ठा करेंगे। सात दिन के अंदर करना होगा अपलोड बीएलओ को एक अगस्त से घर-घर जाकर मतदाताओं का आधार नंबर फार्म छह बी पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके सात दिनों के अंदर आधार नंबर को डिजिटाइज्ड करना होगा। बीएलओ आधार नंबर को Garuda App व ERO NET के जरिए आनलाइन अपलोड करेंगे।
आयोग ने आधार नंबर आनलाइन अपलोड करने की भी सुविधा शुरू की है। मतदाता चाहे तो पोर्टल पर फार्म छह बी भर सकता है। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के जरिए आधार नंबर को स्वप्रमाणित भी कर सकता है। आयोग ने प्रशासन को इस कार्य में राजनीतिक दलों, सिविल सोसाइटी संगठनों व स्वयंसेवी संस्थाओ की मदद लेने का सुझाव दिया है। निर्वाचन आयोग का मानना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए मतदाताओं का आधार नंबर जरूरी है। इससे न सिर्फ निर्वाचन प्रणाली पारदर्शी रहेगी, बल्कि मतदाताओं के नाम भी बेवजह सूची से नहीं कटेंगे। इस बाबत उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आयोग की मंशा के अनुरूप मतदाताओं के आधार नंबर प्राप्त करने के लिए एक अगस्त से अभियान चलेगा। वैसे सात अगस्त व चार सितंबर को बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Chandauli
clear sky
24.9 ° C
24.9 °
24.9 °
79 %
1.4kmh
0 %
Wed
25 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Verified by MonsterInsights