36.1 C
Chandauli
Thursday, July 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 486

ऋण गबन मामले में बैंक प्रबंधक व प्रोपराइटर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

गबन

Young Writer, चंदौली। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत दोना-पत्तल बनाने व विक्रय हेतु स्वीकृत छह लाख का ऋण आवेदक संतोष को न देकर बड़ौदा यूपी बैंक शाखा इलिया शाखा के प्रबंधक द्वारा गबन किए जाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने धारा-156(3) के तहत पीड़ित पक्ष के आवेदन को स्वीकर कर लिया है। न्यायालय ने थाना प्रभारी इलिया आदेश दिया कि है कि उक्त मामले में प्रार्थना-पत्र के आलोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत विवेचना करने का आदेश दिया है।

पीड़ित पक्ष के आवेदन-पत्र को प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ता राकेश रत्न तिवारी ने तर्क प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत दोना-पत्तल बनाने व विक्रय करने के लिए बड़ौदा यूपी बैंक शाखा इलिया से आवेदन किया था। आवेदक संतोष के खाता संख्या- 618132010084580 में छह लाख का ऋण स्वीकृत हुआ था, लेकिन तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनीष द्वारा आवेदक को बिना सूचना दिए दुकानदार अरुण आटो मोबाइल्स के प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह चकिया के खाते में स्थानान्तरित कर दिया। ऐसे में ऋण के लिए आवेदन करने वाले संतोष बार-बार बैंक शाखा प्रबंधक से सम्पर्क किया तो उसे अरुण आटो मोबाइल्स के दुकानदार से मिलने की बात कही गयी। संतोष चकिया स्थित उक्त फर्म के प्रोपराइटर से भी मिला। वहां उसे उपकरण के लिए आश्वासन दिया गया और उसे बार-बार दौड़ाया गया। कुछ दिनों बाद में ऋण वापस होने की बात बताई बैंक शाख प्रबंधक द्वारा गयी और उसे वापस मंगाने के लिए 50 हजार की मांग की गई। बाद में उसे बताया गया कि सरकार ने उसका ऋण कैंसिल कर दिया गया है। लेकिन कुछ दिनों बाद ऋण के रकम की वसूली के उसके घर बैंक कर्मी आए तो उसके होश उड़ गए। ऐसे में संतोष भागा-भागा बैंक शाखा प्रबंधक के पास गया तो उन्होंने उसे बैंक से भगा दिया और दोबारा बैंक आने पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। दूसरी ओर बैंक द्वारा बार-बार संतोष के घर ऋण के पैसे वापस करने के लिए नोटिस भेजी जा रही है जिससे संतोष काफी परेशान व मानसिक रूप से अवसाद की स्थिति में है। इस मामले को लेकर संतोष एसपी चंदौली व उच्चाधिकारियों के यहां भी गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक इलिया के तत्कालीन प्रबंधक मनीष और अरुण आटो मोबाइल्स के प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए विवेचना करने का आदेश थाना प्रभारी इलिया को दिया है।

बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली लूटे 13 लाख

लूट की घटना के बाद सैयदराजा एसबीआई शाखा के बाहर जुटी भीड़ व पुलिस फोर्स।

सैयदराजा कस्बे में स्टेट बैंक शाखा के पास दिनदहाड़े हुई वारदात

Young Writer, सैयदराजा। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास सोमवार को बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 13 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने बैंक कर्मचारियों उसके बाहर घूम रहे लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुट गई।

बताते हैं कि नौबतपुर इंडियन आयल जायसवाल एंड कम्पनी पेट्रोल पंप से पैसा लेकर पम्प के कर्मचारी इस्लाम और विजय पेट्रोल पंप से मैजिक वाहन में बैठक सैयदराजा स्टेट बैंक में 13 लाख तीस हजार रुपये जमा करने जा रहे थे। जैसे ही दोनों सैयदराजा कस्बे में पहुंचे की पहले से घात लगाए बदमाशों ने इस्लाम से पैसों से भरा बैग छीनने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने इस्लाम के पैर में गोली मार दिया और पैसों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। हालांकि घटना में इस्लाम के जांघ पर गोली लगी, लेकिन जेब में बैंक का जमा पर्ची व पैसे होने के कारण वो बाल बाल बच गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगों की सूचना पर पहुची कई थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। वही घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी व क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही आगे की कार्यवाही में जुट गए। घटना से आस पास के व्यापारियों में दहशत कायम है।

चहनियां पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों को विषैले जंतुओं से खतरा

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उगा झाड़ झंखाड़।

Young Writer, चहनियां। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों सफाई नहीं होने के कारण झाड़-झंखाड़ से पट गया है। परिसर स्थित सभी आवासीय बिल्डिंग के अगल-बगल झाड़ झंखाड़ के कारण विषैले जानवरों से वहां निवासरत कर्मचारियों हमेशा खतरा बना रहता है। जिसे देखते हुए बरसात से पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों ने साफ-सफाई कराने की मांग की है।
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बन रहा सीएचसी बिगत कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। जिसके चलते आवासीय बिल्डिंगों के इर्द गिर्द झाड़-झंखाड़ से पट गया है। एक तरफ खण्ड विकास कार्यालय के पीछे बगीचेनुमा झाड़-झंखाड़ है। जो खण्ड विकास कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोनों के अगल-बगल है। स्वास्थ्य विभाग के कैम्पस में कई बार जहरीले जानवरों को पकड़कर स्वास्थ्य कर्मी दूर छोड़ चुके है। कई बार कैम्पस में रात्रि में विषैले सांपों की मौजूदगी के कारण अफरातफरी मच चुकी है। आवास में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की नींद तक हराम हो चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए बरसात से पूर्व स्वास्थ्य विभाग के कैम्पस को सफाई कर्मियों से साफ कराने की मांग की है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र उम्दा कार्य करने वाले डा. नदीम अशरफ सम्मानित

दिल्ली में डा. नदीम अशरफ को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड देकर सम्मानित करते अतिथिगण।

Young Writer, चंदौली। मानव खिदमत फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी व अग्रणी समाजसेवी डा.नदीम अशरफ को स्वास्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रविवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। विदित हो कि मानव खिदमत फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डा.नदीम अशरफ द्वारा चहनियां ब्लॉक के 60 गांव को गोद लेकर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ सेवा उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। इनके साथ इनकी पत्नी डॉ0 नूरी अहमदी बखूबी साथ दे रही हैं।
लीडीफाई इंडिया संस्था की तरफ से दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में देश भर के तीस ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान दे रहे हैं। जिसमें जनपद के चहनियां ब्लॉक के मारूफपुर में स्थित मानव खिदमत फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डा.नदीम अशरफ को स्वास्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले भी इनको कई सम्मान मिल चुके हैं।

चहनियां को स्मार्ट ब्लाक बनाने की प्रमुख ब्लाक ने की मांग

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान करते प्रमुख अरुण जायसवाल

Young Writer, चहनियां। चहनियां ब्लाक मुख्यालय को जनपद का स्मार्ट परिसर बनाने के बाद पूरे ब्लाक को स्मार्ट ब्लाक बनाने के लिए प्रमुख अरुण जायसवाल ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या से मुलाकात की और इस बाबत रिपोर्ट प्रस्तुत करके विकास कार्यों कराने की मांग किया। वहीं उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
विदित है कि ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल के द्वारा चहनियां खण्ड विकास परिसर को जनपद का स्मार्ट परिसर बनवा दिया है। अब वीआईपी सभागार बनवाने की कवायद चल रही है। इसके अलावा कई गांवों में प्रमुख द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जनपद का स्मार्ट ब्लाक बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख अरुण जायसवाल ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात कर पैकेज की मांग किया। लखनऊ से लौटने के बाद प्रमुख ने पत्रकारों को बताया कि चहनियां ब्लाक को स्मार्ट ब्लाक बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री महोदय को रिपोर्ट दिया हूं। इसमे मुख्य रूप से पहले मुगलसराय जाने वाले मुख्य मार्ग का कायाकल्प होगा। इसके बाद गांवो के मार्ग व अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का प्रयास होगा।

पर्यावरण को स्वस्थ व संतुलित बनाए रखते हैं पौधः छत्रबली सिंह

तियरी गांव में पौधरोपण करते पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह व अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा।

Young Writer, इलिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा‚ पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह की अगुवाई में तियरी गांव में पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आमजन से पौधरोपण करने तथा पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया। पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कहा कि पौधों से धरा पर हरियाली है जो पृथ्वी का श्रृंगार करने के साथ ही मानव जीवन के जरूरी आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही पर्यावरण को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करती है। इस दौरान आम, जामुन, शीशम, शागौन व चिलबिल के पौधे लगाए गए। इस मौके पर मौजूद गणमान्य नागरिकों ने अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा के साथ रोपित किए गए पौधों की देख रेख का प्रढ़ लिया और आगे भी पौधा लगाने का शपथ लिया।

उन्होंने कहा कि आज सरकार पौधरोपण को लेकर बेहद संजीदा है और प्रति वर्ष करोड़ों की संख्या में पौध रोपित कर उनके संरक्षण का दायित्व सरकार निभा रही है। ऐसे में हम सभी को भी पौधरोपण व उनके संरक्षण की मुहिम से जुड़ने की जरूरत है‚ ताकि तेजी से कम होते पेड़–पौधों के कारण बिगड़ते मौसम व पर्यावरण को फिर संतुलित करने की दिशा में प्रभावी पहल हो सके। कहा कि पर्यावरण की सेहत को दुरूस्त रखने के लिए पौधों का होना बहुत जरूरी है। पौधे पर्यावरण संतुलन को बनाए रखते हैं। आज जिस गति से पौधों का कटान हो रहा है उससे पृथ्वी पर पर्यावरण को भारी क्षति हुई है। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं के रूप में इंसान को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है, लिहाजा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौध रोपित किया जाना बेहद आवश्यक है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, मुन्नू सिंह, साहब सिंह, राकेश सिंह, विकास आजाद विक्कू सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

विधायक सुशील सिंह व प्रमुख अजय सिंह ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन,पौध रोपण के बाद बाटी ट्राई साइकिल

 

 चन्दौली।:यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन ब्लाक सभागार में 51 किलो लड्डू के साथ और केक काटकर धूम धाम से मनाया गया।रविवार की शाम सैयदराजा विधायक सुशील एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर 51 किलो लड्डू और केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनको जन्मदिन की बधाई दी।इस अवसर ब्लाक परिसर में पौधारोपण के साथ साथ  जरूरत मंद लोगो मे ट्राइसाइकिल का वितरण भी किया गया।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का पहिया पूरी रफ्तार से घूम रहा है। योगी आदित्यनाथ एक युगपुरुष हैं। समस्त प्रदेश की जनता का वह एक समान रूप से ध्यान रखते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई।ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि बाबा की अगुवाई में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है।प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है।यही वजह है कि आज हर घर मे बाबा का जन्मदिन मनाया जा रहा है और उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की जा रही है।ब्लाक परिसर में इस दौरान विधायक सुशील सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अजय सिंह द्वारा पौधारोपण भी किया गया व दिव्यांगों में ट्राई साइकिल भी वितरित किया गया।इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरीः अजीत सोनी

फुटिया गांव में पौधरोपण करती जन सहयोग संस्थान ट्रस्ट की सचिव प्रियंका गुप्ता।

Young Writer, चंदौली। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जन सहयोग संस्थान ट्रस्ट की ओर से गौतम नगर व ग्राम फुटिया में संस्था के सदस्य व पदाधिकारी के देख रेख में जगह जगह फल व छायादार वृक्ष के पौधा रोपित किया गया। इस दौरान आम, जामुन, शीशम, शागौन व चिलबिल के पौधे लगाए गए। संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी, सचिव प्रियंका सोनी, कोषाध्यक्ष हिमांशु वर्मा व सहयोगी राजीव मौर्य, सुरेंद्र प्रजापति, विरेन्द्र, प्रशंसा सिंह, प्रियांशी व मंगल प्रजापति उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों ने रोपित किए गए पौधों की देख रेख का प्रढ़ लिया और आगे भी पौधा लगाने का शपथ लिया। अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि पर्यावरण की सेहत को दुरूस्त रखने के लिए पौधों का होना बहुत जरूरी है। पौधे पर्यावरण संतुलन को बनाए रखते हैं। आज जिस गति से पौधों का कटान हो रहा है उससे पृथ्वी पर पर्यावरण को भारी क्षति हुई है। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं के रूप में इंसान को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है, लिहाजा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौध रोपित किया जाना बेहद आवश्यक है।

दूसरी तरफ आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों द्वारा संस्थान में वृक्षारोपण कर लोगों पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने का सन्देश दिया गया। इस अवसर पर जन सहयोग संस्थान के सदस्य प्रियांशु कुमार, प्रकाश कुमार यादव, रोहित, करण यादव, मयंक, हरेंद्र, संदीप, राहुल और शेलेंद्र उपस्थित थे।

नीति आयोग सहयोगी संस्था विश्व पर्यावरण संरक्षा प्रतिबद्धता के 50 वर्ष पूर्ण होने पर वैश्विक स्तर पर जहाँ पूर्ण विश्व ’केवल एक धरती’ का सन्देश उत्सव माना रहा है। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस को नीति आयोग सहयोगी संस्था पीरामल फॉउंडेशन व हेल्पिंग नेचर फॉउंडेशन ने विकास खंड नियामताबाद के ग्राम पटनवा में सामुहिक स्वच्छता और वृक्षारोपण गतिविधियों का क्रियान्वयन कर जिला स्तर पर पर्यावरण संरक्षा का संदेश दिया। ग्राम प्रधान रमा शंकर यादव, रवि शंकर पाण्डेय और हिमाशु दुबे, अनिल शुक्ला, अजय सिंह, दिलीप सिंह, मुकेश सिंह, अरविंद गुप्ता उपस्थित रहें।

समाधान दिवसः 106 प्रार्थना पत्र में 17 का मौके पर निस्तारण

सदर तहसील सभागार में फरियाद सुनते अधिकारीगण।

जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
Young Writer, डीडीय नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी को फरियादियों ने अपना प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने मौके पर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया और शेष प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारी को दे गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आवास, चकरोड, नाली निर्माण, अवैध कब्जा, भूमि धरी सीमांकन आदि का 106 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है, कुछ प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर आए उनके प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से पढ़ा जाए और उसका निस्तारण जल्द से जल्द करें फरियादियों को बार-बार ना दौड़ाये और ना ही परेशान करें साथ ही संबंधित लेखपालों को भी कड़ी चेतावनी दी कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने समाधान दिवस खत्म होने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों निर्देशित करते हुवे कहा कि जनपद में जितने भी अवैध बस अड्डे है उनको चिन्हित कर ले किसी भी दशा में रोड पर जाम की स्थिति पैदा न हो। नालो एवम तालाबों की साफ सफाई जल्द से जल्द पूर्ण कर ले ताकी बारिश के समय जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो। बताया कि प्रत्येक दशा में जन समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुवे उनकी समस्या का समाधान करे अगर बातचीत से निवारण होने लायक हो तो दोनों पक्ष से मौके पर बात कर उसका निवारण करे या किसी का मामला न्यायालय तक जाता है तो दोनों पक्षों से लिखित में ले जब तक न्यायालय का फैसला नही आ जाता है तब तक हम इसपर दूसरा नया विवाद नहीं करेंगे। आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करे।

संपूर्ण समाधानः 56 पड़े प्रार्थना पत्र में 19 का हुआ निस्तारण

चंदौली। सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या सुनी और उससे निस्तारण करने का भरोसा दिया। इस दौरान कुल 56 प्रार्थना पत्र पढ़े, जिसमें 19 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए भेज दिया गया और बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर अवगत कराएं, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 प्रार्थना पत्र फरियादियों की ओर से डाले गए। जिसमें राजस्व के 17 पुलिस के साथ, विकास संबंधित नौ, सिंचाई संबंधित तीन, शिक्षा महकमे से संबंधित एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया। इसके अलावा राजस्व विभाग के 17, विद्युत विभाग का एक समेत कुल 19 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरियादियों व पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए सरकार गंभीर है। सरकार का प्रयास है कि पीड़ितों को त्वरित व गुणवत्तापरक तरीके से समस्या का निस्तारण कर न्याय सुलभ कराया जाए। समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं उसका निस्तारण करना हम सभी अधिकारियों का दायित्व है जो भी प्रार्थना पत्र पड़े हैं उसका निस्तारण का दायित्व संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी है। शिकायतों को समय से निस्तारित करें ताकि सरकार की मंशा फलीभूत हो सके।

सकलडीहा तहसील सभागार में समाधान दिवस में समस्या सुनते फरियादी।

समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगा क्षम्यः एडीएम

सकलडीहा। सकलडीहा तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी उमेश चन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 125 प्रार्थना पत्रों में 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम के निर्देश के बावजूद कई ब्लॉक सचिवों के अनुपस्थित होने पर नाराजगी जताया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व के मामले को लेकर फरियादी पहुंचे हुए थे। एडीएम उमेश चन्द्र मिश्र ने फरियादियों की समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ लम्बीत पड़े मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। किसी भी विभाग का आईजीआरएस लम्बित होने पर कार्रवाई रिपोर्ट भेजा जायेगा। पंचायत भवन, अमृत सरोवर, पशुआश्रय, भूसा प्रबंधन, बरसात से पूर्व साफ सफाई व जाम और अतिक्रमण की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। पिछले समाधान दिवस के दो दर्जन से अधिक लम्बित शिकायतों को लेकर नाराजगी जताया। अंत में तहसीलदार ने लेखपाल और कानूनगों के साथ बैठक कर शिकायतों को दूर करने पर बल दिया। इस मौके पर एसडीएम अजय मिश्रा, तहसीलदार डा. वंदना मिश्रा, बीडीओ अरूण पांडेय, एसडीओ विद्युत सुशील कुमार, सीडीपीओ अवधेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, केके मिश्रा, विक्रांत श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, कोतवाल विनोद मिश्रा, विपिन सिंह मौजूद रहे।

विकास की नई इबारत लिखेगा सैयदराजा विधानसभाः सुशील सिंह

कंदवा। क्षेत्र के भदखरी गांव में शनिवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पंचायत भवन का शिलान्यास किया। वही पंचायत भवन का निर्माण तय समय मे करवाने का आश्वासन दिया, ताकि आम जनमानस को पंचायत भवन का लाभ मिल सके। साथ ही विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा कि आमजन ने जिस उम्मीद के साथ नई सरकार का गठन किया है उसके अनुरूप सैयदराजा विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। साथ ही विधानसभा को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गांवो के विकास से ही प्रदेश व देश का विकास सम्भव हो सकता है। भाजपा विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है।भाजपा शिलान्यास व उद्घाटन दोनों करने का काम करती है। ग्रामीणों को गांव में पंचायत भवन बनवाने के लिए मांग चल रही थी। प्रयास है कि विधानसभा का प्रत्येक गांव विकास का रोल मॉडल बने, ताकि विधानसभा को विकास की कड़ी से जोड़ा जा सके। इस मौके पर महेंद्र सिंह, भगवती तिवारी, मृत्युंजय सिंह दीपू, मनीष सिंह, बुधी राम, अजय सिंह, अरून सिंह, गिरीश नारायण सिंह, जगदीश सिंह, वीरेंद्र बिन्द, महेंद्र कवि, नीलकमल राही, छविनाथ, संजय सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि रहे।

Chandauli
overcast clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
45 %
2kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
35 °
Sun
30 °
Mon
28 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights