36.1 C
Chandauli
Thursday, July 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 487

अमिलाई पहुंचकर पासवान समाज ने पीड़ित परिवार का बांटा दर्द

अमिलाई में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते पासवान समाज के लोग।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के अमिलाई में गत दिनों आर्केस्टा के दौरान हुए मारपीट की घटना में राधिका देवी व चौकीदार कन्हैया पासवान की मौत के बाद शनिवार को पासवान समाज के लोग पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान उन्होंने घटना के प्रति दुख जताया। साथ ही संवेदना व्यक्त करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की। कहा कि दुख की इस घड़ी में पासवान समाज पीड़ित परिवार के साथ है और जरूरत पड़ने पर परिवार की मदद के लिए समाज के लोग कंधे से कंधा मिला कर खड़े रखेंगे। बंसराज पासवान ने कहा कि मारपीट की घटना में दो लोगों की जान चली गयी। यह घटना दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे मामलों में मनबढ़ों के खिलाफ कठोर कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना होने पाए। इस मौके पर बंसराज पासवान, जवाहर पासवान, लक्ष्मण पासवान, महेंद्र पासवान, अरविंद पासवान, दिलीप पासवान, दीपक पासवान, जयप्रकाश पासवान, मुलायम सिंह यादव, राकेश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

चंदौलीअनियंत्रित डीसीएम पलटने से आधा दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर


चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव के समीप शनिवार को खच्चर से लदी डीसीएम पटलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही चार अन्य को मामूली चोटें आई। घटना में एक खच्चर की मौत हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दो की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते है कि बिहार प्रान्त के पटना जिले से खच्चर लाद कर प्रतापगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वो लीलापुर गांव के समीप पहुचे चालक को नीद आने के कारण डीसीएम अनियंत्रित हो कर पलट गई। घटना में चालक व खलासी मौके से फरार हो गए वही डीसीएम में सवार सुरेश 60 वर्ष भदसु प्रतापगढ़ बुददुल 40 वर्ष बिनोद 16 वर्ष प्रतापगढ़ सन्नी 16 वर्ष प्रतापगढ़ गोबिंद 25 वर्ष प्रतापगढ़ अशोक 30 वर्ष प्रतापगढ़ घायल हो गए वही एक खच्चर की मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने बुददुल व सुरेश की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस लाइन चंदौली में शव रखकर एएसपी से मांगा न्याय

पीड़ित परिजनों ने मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की 

चंदौली। कंदवा थानाक्षेत्र के दरौली गांव में दिन हुई मारपीट में घायल रामू यादव की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को लेकर मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने एएसपी सुखराम भारती से मिलकर मांग किया की। कहा कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एएसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

बताते हैं कि दरौली गांव के निवासी रामू यादव और विजय यादव के बीच खेत में मिट्टी डालने के दौरान विवाद हुआ था। 30 मई को सुबह खेत की तरफ जाने के दौरान कुछ लोगों ने घेरकर रामू की जमकर पिटाई कर दी। वहीं बीचबचाव करने पहुंचे रामू के बड़े बेटे अशोक यादव को भी गंभीर चोटें आई। परिवार के लोगों ने दोनों को आनन-फानन में बरहनी सीएचसी पर भर्ती कराया। दबंगों की पिटाई के कारण दोनों घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। दूसरी ओर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी रामू की हालत ज्यादा गंभीर देख वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि अशोक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान रामू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को लेकर पुलिस लाइन पहुंचे जहां पर बहु गीता यादव ने एएसपी सुखराम भारती से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की। बतायाकि आरोपी अभी भी बाहर घूम रहे हैं उनकी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। एएसपी ने भरोसा दिया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने शव को लेकर दाह संस्कार के लिए रवाना हुए।

संपूर्ण समाधानः 56 पड़े प्रार्थना पत्र में 19 का त्वरित निस्तारण

चंदौली तहसील सभागार में फरियाद सुनते अधिकारीगण।

Young Writer, चंदौली। सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या सुनी और उससे निस्तारण करने का भरोसा दिया। इस दौरान कुल 56 प्रार्थना पत्र पढ़े, जिसमें 19 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए भेज दिया गया और बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर अवगत कराएं, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार हैं।
सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 प्रार्थना पत्र फरियादियों की ओर से डाले गए। जिसमें राजस्व के 17 पुलिस के साथ, विकास संबंधित नौ, सिंचाई संबंधित तीन, शिक्षा महकमे से संबंधित एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो पाया। इसके अलावा राजस्व विभाग के 17, विद्युत विभाग का एक समेत कुल 19 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरियादियों व पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए सरकार गंभीर है। सरकार का प्रयास है कि पीड़ितों को त्वरित व गुणवत्तापरक तरीके से समस्या का निस्तारण कर न्याय सुलभ कराया जाए। समाधान दिवस में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं उसका निस्तारण करना हम सभी अधिकारियों का दायित्व है जो भी प्रार्थना पत्र पड़े हैं उसका निस्तारण का दायित्व संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी है। शिकायतों को समय से निस्तारित करें ताकि सरकार की मंशा फलीभूत हो सके।

असलहे से आतंकित कर व्यापारी से तीन लाख की लूट, जांच जारी

नौगढ़ थाना पुलिस की छानबीन में फर्जी निकला व्यापारी से लूट का मामला

Young Writer, नौगढ़। स्थानीय थाना पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्रवार की रात जलेबियां मोड़ के पास असलहे से आतंकित कर एक व्यापारी से तीन लाख का लूट की सूचना मिली। जानकारी के बाद मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गए। हालांकि की लूट की घटना को उन्होंने फर्जी बताया है।
बताते है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अमदहां चरनपुर निवासी गेहूं व्यापारी राजू उर्फ रंजीत केसरी पुत्र राम प्यारे केसरी रामनगर वाराणसी मिल से गेहूं का पैसा लेकर वापस अपने घर आ रहे थे। इसी बीच देर रात अचानक जिलेबिया मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोक लिया और रुपयों से भरा बैग मारपीट कर लूट ले गए। व्यापारी ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बदमाष रुपया लेकर फरार हो गए। व्यापारी राजू केसरी ने बताया कि रात्रि लगभग 8ः00 बजे अपनी बाइक से जैसे ही जिलेबिया मोड़ पर पहुंचा, तभी बिना नंबर की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश आए और गाड़ी को रोक लिया। बदमाश जबरी रुपयों से भरा बैग छिनने लगे। बैग छिनने के प्रयास में हमलावरों ने गेहूं व्यापारी को मारपीट कर असलहे से आतंकित किया और बैग लूट कर मौके से भाग निकले। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चकिया की तरफ फरार हो गए। जिसकी सूचना व्यापारी ने चौकी चंद्रप्रभा और थाना नौगढ़ को दी। लूट जैसे मामले को गंभीरता को लेते हुए थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय, चौकी इंचार्ज अमदहा राधा कृष्ण यादव, चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा मधुसूदन राय के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। इस बाबत एएसपी नक्सल सुखराम भारती ने बताया कि शुक्रवार की रात नौगढ पुलिस को तीन लाख की लूट की सूचना मिली थी। जिसपर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर स्थानीय पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में मामला फर्जी निकला परिजनों ने भी लिखित रूप से लूट की घटना न होने की बात कही है। झूठी एफआईआर लिखाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कांटा साइफन पर पाइप क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो रहा पानी

कांटा साइफन का मौका मुआयना करते जिला पंचायत सदस्यत रमेश यादव।

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के काटा गांव के समीप चंद्रप्रभा प्रखंड से निकली नहर के नीचे से अतिरिक्त पानी के निकासी हेतु बना साइफन क्षेत्रीय किसानों के लिए परेशानी व नुकसान का सबब बना हुआ है। स्थिति यह है कि साइफन में लगी पाइपें क्षतिग्रस्त है जिससे नहर का पानी बहकर बर्बाद हो जाता है। ऐसी स्थिति में समय पर कांटा इलाके के किसानों को सिंचाई के लिए समुचित पानी नहीं मिल पाता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा नहर विभाग के जेई, एसडीओ व एक्सईएन आदि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों ने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की।
विदित हो कि कांटा के पास नहर साइफन में वर्षों पुरानी पाइप लगी हुई है जिसमे कई पाइप फूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है यही वजह है की नहर का पानी फुटी पाईप के जरिए साइफन में बहकर निकल जाता है। इससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाती है जिसके अभाव सैकड़ों बीघा खेत की फसल को हर साल बर्बाद हो जाती है। साइफन क्षतिग्रस्त व जर्जर होने से नहर का पानी लगातार नदी में बहकर बर्बाद हो रहा है।
जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने किसानों की शिकायत पर मौका मुआयना किया और किसानों की इस समस्या को देखा। इसके बाद विभागीय अधिकारियों से मांग किया है कि चंद्रप्रभा प्रखंड के अफसर समय रहते यदि कुछ पाइपों को बदलवा लेंगे तो इससे टेल के किसानों द्वारा पानी का सदुपयोग हो सकता है और किसानों की बर्बाद होती फसल को भी बचाया जा सकता है। साथ ही फटी पाइप से चकिया-चंदौली मुख्य मार्ग के किनारों पर हो रही भारी कटान से बचाया जा सकता है जिससे जानमाल की रक्षा हो सकती है।

कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार लापरवाहः संतोष पाठक

चंदौली कलेक्ट्रेट में मोदी सरकार के खिलाफ धरनारत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

कश्मीरी पंडितों व गैर कश्मीरियों की हत्या से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Young Writer, चंदौली। कश्मीरी पंडितों व गैर कश्मीरियों की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन व धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्षन किया। अंत में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है जो 90 के दशक में उनके साथ हुआ था उनको घरों, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है उन्हें मारा जा रहा है, उनकी हत्याएं की जा रही है। बावजूद इसके ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार व भाजपा सिर्फ कश्मीर फाइल्स फिल्म का पोस्टर लगाने मे व्यस्त है। जनवरी 2022 से अब तक लगभग 30 कश्मीरी पंडित कश्मीर मे मारे जा चुके हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार बिल्कुल लापरवाह बनी हुई है। कहा कि इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर में एक महीने में कई टारगेट किलिंग के मामले सामने आए हैं। राहुल भट्ट, रियाज अहमद, सैफुल्लाह कादरी, अमरीन भट्ट और शिक्षिका रजनी बाला, बैंक मैनेजर विजय कुमार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। डा. दयाराम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कश्मीरी पंडित डरे और सहमे हुए हैं वो पलायन कर रहे। दहशत के माहौल में रोजी, रोजगार और व्यापार छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। कश्मीर के हालात में सुधार के लिए और वहां कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाए। इस अवसर पर प्रवीण चौबे, राजकुमार यादव, दीपक सिन्हा, मुख्तार राय, साजिद अंसारी, बीरेन्द्र यादव सहित मौजूद रहे।

गोल्डेन ऑवर में प्राथमिक उपचार देकर बचाएं घायल की जान

पुलिस लाइन सभागार में प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग लेते पुलिस कर्मी।

Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में दिए गये आदेशों व निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। मीटिंग में (गोल्डन ऑवर) में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देते हुए समय से हास्पिटल पहुंचाने व उसकी जान बचाने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में डा. शुभम सिंह द्वारा गोल्डन ऑवर प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति को हेड इंजरी होने पर सर्वप्रथम सिर को हाथ से पकड़ कर उठाये व घायल व्यक्ति के ब्लीडिंग वाले स्थान पर कपड़े से अच्छी तरह बांध दें और सांस लेने में दिक्कत आने पर कृत्रिम सांस दें। कृत्रिम सांस व अन्य दुर्घटना से घायल को तत्काल उपचार हेतु प्रशिक्षित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह द्वारा बताया कि उक्त प्रशिक्षण समय-समय पर पुलिस विभाग के साथ-साथ आम जन-मानस को भी कैंप लगाकर दिया जायेगा, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की दुर्घटना में मृत्यु दर में 50 प्रतिशत कमी लाये जाने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। कहा कि यातायात पुलिस और डायल-112 के कर्मी जो सड़क पर ड्यूटीरत रहते है इसलिए इन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस कार्यालय के अन्य शाखाओं से भी मुख्य-आरक्षी व आरक्षियों के अलावा टीएसआई लाल बहादुर पाण्डेय, आरक्षी सौरभ ओमप्रकाश आदि प्रशिक्षण में शामिल रहे। इस दौरान प्रभारी यातायात श्याम जी यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली सैयदराजा नगर पंचायत पोखरे में मिला युवक का शव,मची सनसनी


चंदौली सैयदराजा अंतर्गत नगर पंचायत पोखरे में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत पोखरे में युवक का शव उतराया मिला है युवक काले रंग का टी-शर्ट पहना हुआ हैं। जिसकी उम्र 32 साल हैं। शव का शिनाख्त नही हुआ है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक का शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा।

नीति आयोग के शीर्ष रैकिंग में बने रहने के लिए करें बेहतर कार्यः जिलाधिकारी

चंदौली कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक करते डीएम।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित इंडीकेटर्स की सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। समीक्षा के दौरान नीति आयोग द्वारा निर्गत माह अप्रैल की डेल्टा रैंकिंग में खराब प्रदर्शन वाले इंडीकेटर्स से संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त की। भविष्य के लिए सचेत किया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई, एमआईएस मैनेजर कौशल विकास को निर्देशित किया गया कि संबंधित इंडीकेटर्स के आंकड़ों का अपने स्तर पर परीक्षण करें तथा इनमें सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। भविष्य में इंडीकेटर्स रैकिंग में गिरावट को गम्भीरता से लिया जायेगा। बैठक में अतिरिक्त सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग से प्राप्त अनटाइड से धनराशि प्राप्त करने वाले विभागों से स्वीकृत प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन एवं व्यय की समीक्षा की गई। समस्त संबंधित विभागों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुये स्वीकृत कार्यों का शीघ्र पूर्ण करायें जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
45 %
2kmh
100 %
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
35 °
Sun
30 °
Mon
28 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights