23.7 C
Chandauli
Thursday, October 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 488

GST का 47वां परिवर्धन लागू ना करे सरकारः राघवेंद्र सिंह

चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को निवेदन पत्र सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को निवेदन पत्र सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।

जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Young Writer, चंदौली। जिला उद्योग व्यापार मंडल चंदौली की नवगठित इकाई की पहली शनिवार को हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यालय हुई बैठक में संगठनात्मक दृढ़ता, व्यापारिक समस्याओं के साथ ही स्थानीय कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त प्रदेश इकाई द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के साथ ही प्रदेश एवम केंद्र सरकार द्वारा GST के 47वें परिवर्धन बैठक द्वारा 18 जुलाई से नवअधिभारित टैक्स को लागू नहीं करने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम संबोधित निवेदन पत्र जिलाधिकारी को दिया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों का एक समतामूलक एवं परिपूर्ण संगठन है जिसका गौरवशाली अतीत रहा है, आज जो हमें यह दायित्व प्रदेश संगठन द्वारा दिया गया है, उसे इकाई के सदस्यों व पदाधिकारियों के सहयोग से पूरा करने का प्रयास होगा। बैठक के अंत में संगठन के वरिष्ठ सदस्य विद्यासागर गुप्ता नवगठित इकाई का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उसके सफलतम भविष्य की कामना की। अंत में जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इजहार अंसारी के छोटे भाई की असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में रामदेव साहू, रामचंद्र जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, हरिश्चन्द्र पटवा, मनीष गुप्ता,  शिवेंद्र सिंह, ललित जायसवाल, रामबाबू सोनकर, धर्मेन्द्र सोनकर आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री संतोष जायसवाल ने किया।

कॉमन सर्विस सेंटर में धुमधाम से मना CSC दिवस

चंदौली में केक काटकर CSC दिवस मनाते VLE व जिला प्रबंधक।
चंदौली में केक काटकर CSC दिवस मनाते VLE व जिला प्रबंधक।

CSC दिवस के अवसर पर चंदौली जनपद में संचालित कामन सर्विस सेंटरों पर विविध कार्यक्रम आयोजित

Young Writer, चंदौली। भारतीय सूचना मंत्रालय के उपक्रम CSC e -governance services india limited के स्थापना दिवस पर शनिवार चंदौली जिले के 700 से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में CSC दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पे ज़िले में CSC द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र के ऑफिस में केक काट कर एवं CSC के विभिन्न सेवाओ में उत्कृट कार्य करने वाले VLE को सम्मानित किया गया। इस अवसर पे ज़िले के CSC बाल विद्यालय बच्चो को को पुस्तक एवं पेंसिल का वितरण किया गया।
इस अवसर पे कॉमन सर्विस सेंटर चंदौली के जिला प्रबंधक रामभरोसे ने बताया कि आज CSC दिवस के अवसर पर जिले के लगभग 700 से ज्यादा सेंटर पेरमनाया गया और इस अवसर पे ग्रामीण को PMFBY, किसान KCC, प्रधानमंत्री सम्मान निधि और CSC पे उपलब्ध 200+ से ज्यादा सेवाओ के बारे में जागरूक किया गया। कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक राम भरोसे व अजय पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया विजन को ग्रामीण स्तर पे आज सच्चे रूप में CSC ही साकार कर रही है। आज के समय में चाहे कोई फार्म भरना हो, पैसे निकालना हो या पेंशन के लिए KYC सभी काम गांव में ही हो जाता है और छोटे छोटे काम के लिए सरकारी विभाग के चक्कर नही लगाना पड़ता, बल्कि बड़ी सुगमता के साथ आज सभी काम उनके गांव में ही हो जाता है। आगामी समय मे भी बहुत सी सरकारी योजना कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उपलब्ध होंगीं।आज की CSC दिवस के अवसर पे चंदौली जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले VLE को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें पंकज, नौसाद , मुकुधारी,एवं अन्य VLE बंधु रहे।

चंदौली में केक काटकर CSC दिवस मनाते VLE व जिला प्रबंधक।

चंदौली कोतवाल ने दिखाई दरियादिली सड़क पर तड़प रहे युवक को अपने वाहन से पहुचाया अस्पताल, लोगो ने की सराहना


चंदौली। नगर के मझवार स्टेशन के समीप नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की देर रात सड़क पार करते समय तेज़ रफ़्तार पिकअप ने एक युवक को टक्कर मार कर फरार हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुचे सदर कोतवाल संतोष सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए युवक को अपने पुलिस वाहन ने बैठाकर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और खुद कोतवाली के लिए पैदल निकल गए वही युवक का इलाज चल रहा है।
बताते है कि बिहार प्रान्त के मोहनियां निवासी अंकित कुमार 25 वर्ष चन्दौली किसी काम से आया था जैसे ही वो मझवार स्टेशन के समीप सड़क पार कर रहा था कि मुगलसरायसराय की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार पिकअप ने उसको टक्कर मार दिया। दुर्घटना में अंकित बीच सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। तेज़ आवाज सुनकर घटना स्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुचे सदर कोतवाल संतोष सिंह ने अंकित के प्रति दरियादिली दिखते हुए तत्काल अपने पुलिस वाहन से इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और खुद कोतवाली के लिए पैदल निकल गए। उनकी दरियादिली देख घटनास्थल पर जुटे लोगों ने उनकी सराहना की वही अंकित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

शहाबगंज। थाना क्षेत्र के परासी कला गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर मारने से विकलांग साइकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

परासी कला गांव निवासी विकलांग जनार्दन साहनी पुत्र रामनरेश साहनी उम्र 35 वर्ष चकिया से साईकिल पर बोरी में मक्का भरकर घर जा रहे थे। वह जैसे ही परासीकला गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे जनार्दन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कम मच गया।

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी उर्वरक का नवीनतम स्वरूप

चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को इफ्को द्वारा सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की उपस्थिति में क्षेत्रीय प्रबंधक इफको चंदौली द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा इफको के नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के बारे में चर्चा की गई। 

इस दौरान उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया व नैनो डीएपी उर्वरक का नवीनतम स्वरूप है, जो उर्वरक की किल्लत को दूर करेगी और किसानों के उर्वरक पर होने वाले खर्च को कम करेगी। पॉस मशीन द्वारा नियमित रूप से उर्वरक का वितरण कर वह नैनो यूरिया से खेती से लागत में कमी आ सकती है। साथ ही 500 उस में एक एकड़ में यूरिया की कमी पूरी की जा सकती है। साथ ही जिले में डी ए पी व यूरिया पर्याप्त मात्रा में है। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक विपणनएसपी सिंह व मुख्य प्रबंधक कृषि सेवा जीपी तिवारी व शिवम तिवारी जिले के सहकारी समिति के सचिव बसंत, नवीन, मयंक कुमार सिंह, सुरेश, डा.दिनेश यादव आदि रहे।

चंदौली बलात्कार के आरोप में दोष सिद्ध होने पर आरोपी को 14 वर्ष की कारावास 10 हजार रुपया जुर्माना


चंदौली। विशेष न्यायाधीश (पास्को अधिनियम) राजेंद्र प्रसाद की अदालत ने शुक्रवार को बालिका से साथ हुई बलात्कार के मामले की सुनवाई की। इसमें दोष सिद्ध होने पर आरोपी राजन गुप्ता को 14 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। वहीं 10 हजार रुपया जुर्माना लगाया। जुर्माना अदा न करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा का फैसला सुनाया।
कोर्ट में अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता पास्को शमशेर बहादुर सिंह ने मुकदमें की पैरवी की। उन्होंने बताया कि चकिया नगर क्षेत्र की 10 वर्षीय पीड़िता की मां आरोप था कि उसकी पुत्री कक्षा चार में पढ़ती है। बेटी के स्कूल आते-जाते समय आरोपी राजन गुप्ता आएदिन छेड़खानी और अश्लील हरकत करता था। पीड़िता की मां ने इस संबंध में 23 जून 2016 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसपर आरोपी युवक ने पीड़िता और उसकी मां को उठवाने और गलत काम करने की धमकी भी दी थी। विवेचना के दौरान अपने बयान में आरोपी पर घर में घुसकर बलात्कार करने का आरोप भी पीड़िता ने लगाया। इसपर पुलिस ने धारा 3/4 पास्को एक्ट की बढोत्तरी करते हुए मामले को न्यायालय में पेश किया। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश पास्को अधिनियम की कोर्ट में हुई। इसमें आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को धारा 504 आईपीसी में एक साल, 506 आईपीसी में दो साल, धारा आठ पास्को अधिनियम में ढाई वर्ष और धरा 4 (1) पास्को अधिनियम में 14 साल की कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। वहीं 10 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। कोर्ट के इस फैसले से पीड़िता को छह साल बाद न्याय मिला है।

जिलाधिकारी के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कई कर्मचारी 

चंदौली ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण में उजागर हुई खामियां

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह, सदर विकास खंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर देखा। जिसमें सुरेंद्र कुमार, अभिनव कुमार सिंह, माया शंकर यादव, कान्त तिवारी समेत चार लोग अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने चारों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने कनिष्ठ सहायक गीता सिंह से मनरेगा योजना अंतगर्त कराएं गए कार्यों की प्रगति व आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त शिकायत संदर्भ रजिस्टर का अवलोकन किया। अनिल कुमार सिंह से फोन पर निस्तारण का जानकारी ली जो संतोषजनक नहीं मिला। जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी सदर तारकेश्वर सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ब्लाक के 1489 लेबरो का अभी तक आधार फीडिंग नहीं रहने पर गहरी नाराजगी जताते हुए तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी। समय से कार्यालय में उपस्थित होकर जनता की शिकायतों का समुचित निस्तारण समय बद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। कार्यालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव किया जाए। सभी पटल कर्मचारियों का समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें डिफाल्टर की श्रेणी में कत्तई न हो। निस्तारण में निष्पक्षता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

नवहीं गोली कांड में तीन के खिलाफ एफआईआर, एक गिरफ्तार

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवहीं गांव निवासी फल विक्रेता नीरज को गोली मारने के मामले में पुलिस तीन युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर हुई है। 13 जुलाई को ही मनबढ़ युवकों ने फल खरीदकर पैसे नहीं देना चाहते थे। पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को नवहीं गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ गोलू और मझवार के डबलू सिंह के पुत्र रिशु सिंह ने नवहीं पुलिया पर फल की दुकान लगाने वाले नीरज से फल खरीदा। पैसे मांगने पर विवाद करने लगे। 

आरोप है कि मझवार और नवहीं के कुछ मनबढ़ युवक दुकानदारों पर रौब गांठते रहते थे। स्थानीय दुकानदारों पर अपना वर्चस्व बनाने के लिए आए दिन विवाद करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती इसलिए मनबढ़ हो चुके हैं। बहरहाल नीरज ने युवकों से पैसे मांगें तो विवाद हुआ और गुरुवार की शाम गोलू और रिशु नशे ही हालत में पहुंचे और नीरज पर लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। उनके साथ एक और युवक भी था जिसे नीरज नहीं पहचान पाया। नीरज को गोली मारने के बाद गोलू को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जबकि रिशु और उसका साथी भाग निकले। गोली से घायल नीरज को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गोली उसके कमर को छूकर निकल गई। सदर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोलू सिंह, रिशु सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

चंदौली करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सकलडीहा, कोतवाली क्षेत्र के ओरवा गांव में सुबह भैंस चराने गये 60 वर्षीय किसान विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत होगयी है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है। पुलिस पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर अगली कार्रवाई में जुट गयी है। पीएम होने के बाद देर शाम को शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका दाह संस्कार परिजनों द्वारा बलुआ घाट पर किया गया।
ओरवा गांव के स्व. सुक्खन मौर्या का 60 वर्षीय पुत्र राम सहाय मौर्या किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। राम सहाय के दो पुत्र राजू और काजू है। सुबह पत्नी लीलावती देवी से कहकर भैंस लेकर खेत में चराने के लिये निकले थे। घर से समीप एक खेत में लोहे की कटिला तार लगाकर किसान द्वारा घेरा गया था। पास में एक पोल की लोहे की तार से सपोट के लिये जमीन के अंदर धंसाया गया था। अचानक तार से सटे कटिला तार में करेंट उतर जाने से कटिला तार से गुजर रहे किसान अचेत होकर गिर गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में निजी हास्पीटल ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया गया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि परिजनों द्वारा करेंट से मरने की बात कही गयी है। पीएम रिपोर्ट केआधार पर कार्रवाई दर्ज की जायेगी।

चंदौली लग्ज़री गाड़ियों से हो रही थी गांजा की तस्करी, क्राइम ब्रांच की टीम ने तस्कर को गिरफ्तार, आठ लाख की गांजा व तमंचा कारतूस बरामद

सकलडीहा। गांजा की तस्करी लग्ज़री गाड़ियों से जोरों पर हो रहा है। मुखबीर की सूचना क्राइम ब्रांच की टीम धीना पुलिस के साथ इमिलिया तिराहा पर वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। इसी बीच नीले रंग की वीआईपी कार आते देख पुलिस ने टार्च जलाकर रोकने का ईशारा किया। पुलिस को देखते ही तस्कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेरा बंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान करीब आठ लाख की अवैध गांजा व एक तमंचा और कारतूस व कार बरामद किया। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने स्वाट टीम के साथ पूछताथ के बाद तस्कर को न्यायालय से जेल भेज दिया।
गाजीपुर जनपद के थाना भावर अर्न्तगत परसदा गांव निवासी अरविंद यादव उड़ीसा से छत्तीशगढ़ की नंबर लगी नीले रंग की वीआईपी गाड़ी से करीब 75 किलो गाजा कीमत आठ लाख की सीट के अंदर छुपाकर वाराणसी हरहुआ जा रहा था। मुखबीर की सूचना पर स्वाट व सर्विलांस टीम धीना पुलिस के साथ इमिलिया तिराहे के पास वाहनों की जांच में जुटी थी। सामने से तेज रफ्तार में आ रही नीले रंग की वाहन को टार्च जलाकर रूकने का ईशारा किया। पुलिस को देख तस्कर भागने लगा। जिसे स्वॉट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर लगातार तस्करों की धरपकड़ अभियान के तहत आठ लाख की गांजा व तंमचा कारतूस व कार के साथ एक तस्कर को स्वॉट व सर्विलांस टीम के माध्यम से गिरफ्तार किया गया है। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में अजीत सिंह स्वाट प्रभारी, एसआई सतेन्द्र विक्रम सिंह, सर्विलांस प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,थाना प्रभारी विपिन सिंह,एसआई शिवशंकर सिंह, आनंद सिंह, अमित सिंह, घनश्याम वर्मा, सूरज सिंह, देवेन्द्र सरोज, गणेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट में….
फोन से गांजा भरी गाड़ी छोड़ने का मिलता था लोकेशन
पकड़ा गया गांजा तस्कर अरविंद यादव कार लेकर उड़ीसा के जयपुर में एक होटल में रूकता था। होटल से गाड़ी जाती थी। फिर गांजा भरकर तस्कर के हवाले कर दिया जाता था। स्लीपर सेल की तरह तय लोकेशन पर गाड़ी में चाभी छोड़कर चला जाता था। मुनाफे में दस से बीस हजार रूपया प्रति टीप मिलता था। चंदौली मंडी समिति के पास वाहन चेंकिग होने पर गाड़ी घुमाकर तस्कर धीना से बलुआ होते हुए वाराणसी जाते समय स्वॉट टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।

Chandauli
clear sky
23.7 ° C
23.7 °
23.7 °
84 %
1.4kmh
4 %
Wed
24 °
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Verified by MonsterInsights