चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नियामताबाद की पुनर्गठन गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय गौरी में सभा आयोजित किया गया। जिसमे राजकुमार जायसवाल को अध्यक्ष व हिमांशु कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभुनारायण कोषाध्यक्ष रामचरित्र उपाध्यक्ष जय प्रकाश संगठन मंत्री पद के लिए मनोनयन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने किया । सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन के द्वारा ही सामूहिक हित के लिए संघर्ष किया जा सकता है। और इसके लिए सभी को एकजुट होकर साथ में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने की जरूरत है । संगठन हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। और दोषियों को दंडित कराया है। जिलाकोषाध्यक्ष शशि कांत गुप्त ने कहा की संगठन ने अपने कार्यों से कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं।
इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, जिला महा मंत्री , संजय यादव, सुरेश कुमार,जुबेर खां, संजय सिंह, शेषधर तिवारी, उमेश तिवारी, नियाज़ अहमद खां, सफायत अली,उदय प्रकाश ओझा, शिवदास प्रसाद,राधेश्याम इत्यादि उपस्थित रहें ।
चंदौली राजकुमार अध्यक्ष व हिमांशु तिवारी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
Ayushman Bharat: बनवा लें आयुष्मान कार्ड, 20 जुलाई तक चलेगा अभियान
Young Writer, चंदौली। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत जिले में अंत्योदय कार्डधारकों को निःशुल्क इलाज का लाभ दिलाने के लिए पांच जुलाई से आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। यह अभियान 20 जुलाई तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाईके राय दी।
इस बाबत सीएमओ ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अंत्योदय लाभार्थियों को सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड को कैंप पर लाना अत्यंत जरूरी है। इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामवार और वार्डवार लक्षित लाभार्थियों पंचायती राज निकायों के जन प्रतिनिधियों व कोटेदारों और आशा कार्यकर्ता को सूची उपलब्ध करा दी गई है। योजना के नोडल अधिकारी डॉ संजय सिंह ने बताया कि आयुष्मान पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए लक्षित लाभार्थियों की सूची को ग्राम सभा व वार्ड के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया जाएगा। लाभार्थियों को कैंप तक लाने व आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्थानीय आशा कार्यकर्ता सहायता करेंगी। इसके साथ ही जिन लाभार्थियों के नजदीक विलेज लेवेल इंटरप्रेन्योर (वीएलई) की सुविधा उपलब्ध नहीं है वह नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आरोग्य मित्र की निःशुल्क सहायता ले सकते हैं। अभियान की सफलता के लिए ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य व शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की निगरानी टीम गठित की गई है। योजना की जिला कार्यान्वयन इकाई के जिला शिकायत प्रबन्धक अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 52494 परिवार के पास अंत्योदय कार्ड है, इन सभी परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 64231 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। अभिनव ने बताया कि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अंत्योदय कार्ड, आधार कार्ड या जिनको प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया आयुष्मान पत्र मिला है उसे साथ में लाना जरूरी है।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से चंदौली में चलेगा दुलार कार्यक्रम
Young Writer, चंदौली। नीति आयोग सहयोगी संस्था पीरामल फॉउंडेशन व दोस्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को यूनिसेफ सहायतित दुलार कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन सभागार में हुआ। उक्त कार्यक्रम जिला स्तरीय अभिमुखीकरण जिला कार्यक्रम अधिकारी-बाल विकास की अध्यक्षता में सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन्म से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावको शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारम्भिक बाल्यवस्था में देखभाल व शिक्षा प्रदान किये जाने पर जागरूक करने हेतु आईवीआरएस तथा फोन कॉल आधारित रिस्पांसिव पैरेंटिंग प्रोग्राम विकसित किया गया। कार्यक्रम के तहत अभिभावकों को एक मिनट के फोन कॉल के माध्यम से शिशु के अच्छे स्वास्थ्य, पोषण एवं देखभाल व प्रारंभिक शिक्षा (Early Learning) से सम्बंधित महत्वपूर्ण संदेश प्रदान की जाएगी। अतएव कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जन्म से 6 वर्ष के बच्चों के समुचित विकास में अभिभावकों की अधिक से अधिक सहभागिता को सुनिश्चित किया जाना है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण व जिला कार्यक्रम अधिकारी-बाल विकास जया त्रिपाठी द्वारा दुलार पोस्टर जारी कर जिले में शुभारंभ कर दिया गया हैं। कार्यक्रम को सशक्त बनाने हेतु आगामी दिनों में सीडीपीओ के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण किये जाने सुनिश्चित हुए हैं। उन्होंने शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर चलाई जा रही सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर गंभीरता बरते के निर्देश दिए। कहा कि बच्चों को पोषण प्रदान करके उन्हें कुपोषण से बचाया जा सकता है। इस कार्य में बाल विकास विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को दायित्व एवं जिम्मेदारियां दी गयी है, जिनका गंभीरता के साथ निर्वहन किया जाना सुनिश्चित हो। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के सुगमकर्ता अजय सिंह, दिलीप सिंह, अरविंद गुप्ता, मुकेश सिंह, मयंक मनीष उपस्थित रहे।
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजी धराया
चंदौली पुलिस ने चंदौली रेलवे स्टेशन के पास से ठग को धर-दबोचा
Young Writer, चंदौली। सदर कोतवाल के नेतृत्व में मंगलवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने एक जालसाज को धर-दबोचा। पीड़ित राकेश कुमार द्वारा पुलिस को बजरिए दूरभाष सूचना दी गयी कि विनोद कुमार सागर नामक व्यक्ति ने उसे फोन करके चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर भारतीय खाद्य निगम विभाग में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देने हेतु बुलाया। सूचना के बाद हरकत में आयी कोतवाली पुलिस ने उक्त जालसाज को धर-दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से पांच कूटरचित नियुक्ति पत्र भी बरामद हुआ है, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
पुलिस पूछताछ में पिपरी निवासी आरोपी विनोद कुमार सागर ने बताया कि वह लोगों का नौकरी के नाम पर ठगी करने का एक गिरोह का सदस्य है जिसमें रामपाल, अमर सिंह, सुनीता वर्मा आदि सक्रिय है जिनके साथ मिलकर भारतीय खाद्य निगम विभाग मे नौकरी दिलाने के नाम पर किसी से पाँच लाख, किसी से सात लाख, किसी से नौ लाख रूपया लेकर हम लोग पहले उसे गेट ड्यूटी पास देते है उसके बाद और पैसा लेकर उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर ठगी करते है। ठगी के इस धंधे में वह लम्बे समय से है और अब तक कई लोगों को नौकरी के नाम पर ठग भी चुका है। इसके द्वारा बताये गये अपने दो अकाउंट को चेक कराया गया तो वर्ष 2020 से 2022 तक कुल सत्ताइस लाख रुपये का क्रेडिट एवं डेबिट किये जाने का विवरण प्राप्त हुआ जिसके सम्बन्ध में आगे विवेचना और साक्ष्य संकलन किया जा रहा। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सहिपाल यादव, संजय कुमार सिंह शामिल रहे।
उपलब्धिः काशी की रामलीला पर शोध करने वाले धर्मेंद्र बने असिस्टेंट प्रोफेसर
Young Writer, चंदौली। प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला पर अंग्रेजी में शोध करने वाले जिले के बरहनी विकासखण्ड के बरडीहा गांव निवासी डॉ धर्मेंद्र यादव उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। इससे जनपदवासियों में खुशी है।
बरहनी विकासखण्ड के बरडीहा गांव निवासी धर्मेंद्र के पिता स्व. रामसकल सिंह बबुरा स्थित जनता इंटर कालेज में प्रवक्ता थे। जबकि उनकी मां शिवबचानी देवी गृहिणी है। धर्मेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई। ततपश्चात उन्होंने अमड़ा स्थित प्रगतिशील उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हाईस्कूल व बरहनी के किसान इंटर कालेज से इंटरमीडिएट किया। उसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से अंग्रेजी मुख्य विषय के साथ 2010 में स्नातक व 2012 में स्नातकोत्तर की उपाधि ली। 2015 में बीएचयू की रेट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उन्होंने पीएचडी में प्रवेश लिया। इसीबीच उन्होंने 2019 में यूजीसी-नेट में सफलता पायी। वहीं 2022 में बीएचयू से पीएचडी की उपाधि हासिल की। इससे पूर्व 2020-21 में ये अमेरिका के चैपल हिल स्थित नार्थ कोरोलीना विश्वविद्यालय में ‘द स्टोरी ऑफ राम इन इंडिया’ विषय पर ऑनलाइन ब्याख्यान देने के लिए अतिथि प्रवक्ता नियुक्त हुए। वर्तमान में पिछले चार माह से सिगरा स्थित मुकुल अख्यम महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बीएचयू के प्रो. अर्चना, प्रो. संजय कुमार, व राजकुमार को दिया है। उनके चयन से भाई अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल यादव, उपेंद्र यादव आदि ने खुशी जताई है।
जीआरपी ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 3 लाख के आभूषण व 17 मोबाइल बरामद
डीडी यूनगर, Young Writer: जीआरपी पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 3 लाख के आभूषण व 17 मोबाइल के साथ ही आठ हजार नगदी बरामद किया गया है। आरोपितों के खिलाफ जीआरपी पुलिस वैधानिक कार्यवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार चारो शातिर चोर धानापुर थाना क्षेत्र के बताए गए।
जीआरपी डीडीयू ने चेकिंग के दौरान चार शातिर चोरों को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1/2 के पश्चिमी छोर से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 3 लाख के आभूषण व विभिन्न कंपनियों के 17 मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपितों कपास से आठ हजार नगदी ही बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
बताया गया कि जब ट्रेनों को प्लेटफार्म पर जगह नहीं मिलती है। उस दौरान वह ट्रेनें आउटर पर खड़ी कर दी जाती हैं। उसी दौरान यह शातिर चोर एसी कोच में चढ़ जाते है, और यात्रियों को सोता देख उनका मोबाइल, बैग व अन्य कीमती सामान चुरा कर भाग जाते थें। चोरों के पास से बरामद कीमती आभूषण एवं मोबाइल जीआरपी डीडीयू में दर्ज हैं।
इस संबंध में सीओ जीआरपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शातिर चोर अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए ये चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य आरोपी शशिकांत यादव उर्फ ” मुत्तन ” बेहद शातिर चोर है। जिससे उसके गांव के आसपास के लोग भी बहुत परेशान हैं। इसके अलावा अन्य आरोपी राजा माली, विवेक चौहान व शुभम यादव के रूप में पहचान हुई है। सभी चंदौली जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई कर जेल भेजा जा रहा है। इस चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह,सब इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव, संतोष ओझा, अरविंद भारद्वाज, अतुल सिंह, प्रेम सिंह, हरिमोहन, नीरज कुमार मिश्रा, गौरव कुमार राय आदि लोग उपस्थित रहे।
चंदौली विपरीत दिशा से जा रहे दो बाइक सवार ने ट्रक में मारी टक्कर, मौत
पड़ाव। मुगलसराय क्षेत्र के तड़वा बीर बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को जीटी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवार ट्रक से टकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवक को तत्काल रामनगर के लालबहादुर चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताते है कि इलाहाबाद थाना क्षेत्र के फूलपुर कनेटी गांव निवासी सुर्यबली 40 वर्ष व वाराणसी क्षेत्र के पंचकोशी निवासी बुद्धू चौहान 25 वर्ष दो युवक मुगलसराय से वाराणसी अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों तड़वा बाबा मंदिर के पास पहुचे की किन्ही कारणों से दोनों सड़क के विपरीत दिशा में जा कर बाइक चलाने लगे औऱ ट्रक में जा भिड़े दुर्घटना में दोनों युवक सड़क पर कुछ दूर घिसटाते हुए कुछ दूर चले गए। और बीच सड़क पर गिर कर दोनों लहूलुहान हो गए घटना स्थल पर पहुचे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दि मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल रामनगर के लाल बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने बाईक के नंबर प्लेट से जानकारी प्राप्त कर मृतक के परिजनों को सूचित किया और ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
चंदौली सड़क के विपरीत दिशा से जा रहे दो बाइक सवार ने ट्रक में मारी टक्कर, मौत
पड़ाव। मुगलसराय क्षेत्र के तड़वा बीर बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को जीटी रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवार ट्रक से टकरा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवक को तत्काल रामनगर के लालबहादुर चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बताते है कि इलाहाबाद थाना क्षेत्र के फूलपुर कनेटी गांव निवासी सुर्यबली 40 वर्ष व वाराणसी क्षेत्र के पंचकोशी निवासी बुद्धू चौहान 25 वर्ष दो युवक मुगलसराय से वाराणसी अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों तड़वा बाबा मंदिर के पास पहुचे की किन्ही कारणों से दोनों सड़क के विपरीत दिशा में जा कर बाइक चलाने लगे औऱ ट्रक में जा भिड़े दुर्घटना में दोनों युवक सड़क पर कुछ दूर घिसटाते हुए डिवाइडर से टकरा गए। और बीच सड़क पर गिर कर दोनों लहूलुहान हो गए घटना स्थल पर पहुचे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दि मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल रामनगर के लाल बहादुर चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने बाईक के नंबर प्लेट से जानकारी प्राप्त कर मृतक के परिजनों को सूचित किया और ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
शराब सेल्समैन से बदमाशों ने लुटे 30 हजार
शहाबगंज। क्षेत्र के मसोई गांव के समीप शनिवार को रात्रि दस बजे के करीब भुसीकृतपुरवां गाँव के नाम से आवंटित सरकारी देशी शराब की दुकान बन्द कर घर जाते बरांव गांव निकासी सेल्समैन चन्द्रबली यादव 45 वर्ष को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। तथा दुकान की बिक्री का रूपया,दुकान की चाभी व स्कैनर मशीन लेकर भाग गये। घायल का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गयी। सेल्समैन के अनुसार प्रतिदिन की तरह शनिवार को रात्रि दस बजे के करीब दुकान बंद कर मसोई गांव के दुकान के मालिक सतीष सिंह को दुकान की बिक्री का रुपया व चाभी देने जा रहा था। जैस ही मसोई गांव के पास बने शव स्थल के पास पहुंचा ही था कि तीन-चार की संख्या में अज्ञात लोग लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर झोले में रखा तीस हजार रूपया, स्कैनर मशीन व दुकान की चाभी लेकर भाग गए। घायल सेल्समैन का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। जानकारी होते ही पुुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय,थाना प्रभारी राजेश कुमार ने पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही में लग गए।
सपा संगठन भंग होने से चन्दौली में गरमाई राजनीति,
नए नेताओं को मौका मिलने व पुराने नेताओं के सम्मान की बढ़ी संभावनाएं
चंदौली। हालिया चुनाव में समाजवादी पार्टी को लगातार मिली हार और असफलताओं की गाज रविवार को संगठन के अहम ओहदे पर बैठे पदाधिकारियों पर गिरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय, राज्य व जिला के साथ महानगर इकाईयों को भंग कर दिया है। अब संगठन का गठन नए सिरे से होगा। सपा का प्रयास होगा कि संगठन को नए सिरे से गठित कर फिर से पार्टी को सशक्त एवं संगठित बनाया जाए। फिलहाल अखिलेश यादव के फैसले से पूरे संगठन में उथल-पुथल, उहापोह व चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ जहां संगठन में पद प्राप्त करने के अपने प्रयासों को पंख देने में जुटे हैं, वहीं पहले से संगठन की बागडोर संभाले लोग अपने ओहदे को बनाए व बचाए रखने की भूमिका गढ़ने व रचने में जुट गए है। फिलहाल पार्टी के इस निर्णय से नए चेहरों को महत्वपूर्ण पद एवं दायित्व मिलने की संभावनाएं प्रबल हुई है, वहीं कुछ पुराने नेताओं का कद और ओहदा भी बढ़ाए जाने की चर्चाएं संगठन में शुरू हो गयी है।
विदित हो कि सकारात्मक माहौल के बावजूद समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव-2022 में सत्ता वापसी करने में विफल रही। इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी हाईकमान चुनाव में मिली हार की वजह और संगठन में लगातार हो रही सेंधमारी को तलाशने में जुट गयी। इसी बीच एमएलसी चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। जिसमें कई नेताओं के संगठन विरोधी कृत्य भी पटल पर आए। ऐसी स्थिति में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संगठन की ओवरहालिंग के अपने निर्णय पर रविवार को अंतिम मुहर लगा दी। राजनीतिक जानकारों की माने तो आज नहीं तो कल सपा को यह फैसला लेना ही था। फिलहाल सभी इकाइयों के भंग होने की खबर जैसे ही चंदौली जनपद की सरहद में पहुंची एक अशांत करने वाली खलबली संगठन के लोगों में मची। हालांकि यह खलबली आपसी चर्चाओं व पार्टी के इस निर्णय को पुष्ट करने तक ही सीमित रहा और पटल तक नहीं आ सका। संगठन के लोगों की माने तो अब संगठन अपने राजनीतिक कौशल व नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए पद प्राप्ति की लालसा पाले नेताओं के लिए अवसर सृजित हुआ है, वहीं पुराने नेता भी अपनी कुर्सी को बचाए रखने में अपने राजनीतिक पकड़ व अनुभव के सदुपयोग में जुट गए हैं। फिलहाल नए संगठन का सृजन व उसका ढांचा कैसा होगा यह समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन फिलहाल समाजवादी पार्टी में इस वक्त चर्चाएं जोरों पर है।











