27.2 C
Chandauli
Thursday, October 15, 2026

Buy now

Home Blog Page 492

दुस्साहसः खखड़ा में ट्रांसफार्मर चोरी का प्रयास विफल


जाग हो जाने के बाद ग्रामीणों को आता देख मौके से भाग खड़े हुए चोर
इलिया। जनपद में चोर अब हौसला बुलंद ही नहीं दुस्साहसिक होते जा रहे हैं। इसके पीछे कानून का खौफ चोरों में कम होना और अन्य बहुत से कारण हो सकते हैं। लेकिन इलिया थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में चोरी के प्रयास का जो प्रकरण सामने आया। उससे यह साफ जाहिर है कि चोर अब हौसला बुलंदी की पराकाष्ठा को पार कर दुस्साहसिक हो चुके हैं। फिलहाल चोरों का विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी का प्रयास असफल रहा। जाग हो जाने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चोर भाग खड़े हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया।


बताते हैं कि खखड़ा गांव में तीन चार की संख्या में पहुंचे चोरों ने ट्रांसफार्मर लगे विद्युत पोल को हथौड़ी से तोड़कर गिरा दिया। विद्युत पोल को धराशाई कर ट्रांसफार्मर चोरी की मंशा को चोर सफल बनाते इसके पहले ही। पोल गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो चोर ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास को अधूरा छोड़कर मौके से फरार हो गये। वहीं घटनास्थल से कुछ दूरी पर खाली शराब की बोतल और गिलास बरामद हुआ। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर चोरी की संभावना व्यक्त करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। जहां डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने रात्रि में ही घटनास्थल का मुआयना किया। देर रात गए विद्युत पोल को गिराकर ट्रांसफार्मर चोरी के प्रयास की इस घटना की चर्चा रविवार को पूरे दिन क्षेत्र में रही। हालांकि चोरों के इस कृत्य के कारण संबंधित इलाके की बिजली गुल रही और रविवार को ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। 

पड़ाव से लेकर टांडा कला तक जगह-जगह हुआ दर्शना सिंह का स्वागत


चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह रविवार को जनपद दौरे पर रहीं। इस दौरान जनपद के अलग-अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही समर्थन में नारे भी लगाए। इस दौरान जनपद के पश्चिमी छोर पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपवन से दर्शना सिंह को दौरा शुरू हुआ, जो चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर दर्शन-पूजन के साथ मुकम्मल हुआ। इस दौरान राज्यसभा सांसद को अपने समर्थकों का भरपूर स्नेह, सम्मान व प्यार मिला। दूसरी ओर दर्शना सिंह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान व उनके स्नेह को स्वीकार किया। साथ ही जनहित में कामकाज करने के अपने वादे व इरादे जाहिर किए।


इस क्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह सर्वप्रथम पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय को माल्यार्पण करने के साथ श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात वेदव्यास मंदिर पर दर्शन पूजन किया गया। इसके बाद दुलहीपुर व दामोदर दास पोखरा पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही अग्रवाल सेवा संस्थान स्वागत एवं सम्मान हुआ। इसके बाद उन्होंने डीडीयू नगर स्थित काली माता मंदिर में दर्शन पूजन किया गया। अलीनगर चौराहे व ताराजीवनपुर में स्वागत किया हुआ। इसके बाद उनका काफिला जैसे ही सकलडीहा तिराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत कर उनके काफिले में शरीक हो गए। दूसरी ओर आगे चलकर चहनियां बाजार में तिराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। तत्पश्चात बाबा कीनाराम के पावन धरती रामगढ़ में पहुंचकर बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन की तत्पश्चात मारुफपुर व टांडा बाजार में भी उनके स्वागत एवं सम्मान में समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही। इस दौरान दर्शना सिंह ने भाजपा संगठन व कार्यकर्ताओं के प्रति अपने समर्पण व प्रतिबद्धता को जाहिर किया। कहा कि भाजपा एक कुटुम्ब है और एक-एक कार्यकर्ता उसका सदस्य। सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान व उनकी सुरक्षा प्राथमिकता है। साथ ही जनहित के मुद्दे पर सक्रिय भूमिका अदा करने की अपने संकल्प को दोहराया। कहा कि जनता के भरोसे को मजबूत करने के लिए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना होगा। आज कार्यकर्ताओं के सम्मान में उनका स्नेह झलक रहा था, जो कार्यकर्ताओं व समर्थकों के अपनेपन को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सर्वेश कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह, शिवशंकर पटेल, शिवराज सिंह, अवधेश सिंह, प्रमोद पटेल, अनुराग मौर्य, तेज प्रताप सिंह, सतीश चैहान, भानु तिवारी, राकेश सिंह, जगत तिवारी, जय सिंह, करन सिंह, राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह, आशीष सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली।धानापुर थाना क्षेत्र के महराई गांव के समीप रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकते 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते है कि रायपुर-बभनियांव ग्राम पंचायत के महराई गांव निवासी जोखू बिंद का बड़ा बेटा कमलेश बिंद 23 वर्ष घर के काम से निकला था। लेकिन उसका शव संदिग्ध परिस्थिति में गांव में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों से कमलेश के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोगो रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुच गए। किन कारणों से कमलेश ने आत्महत्या किया है अभी तक इसकी वजह नही मालूम हो पाई है।

नौगढ़ तहसील के लिपिक को निलंबित करने के निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ समाधान दिवस 

नौगढ़। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 96 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर के फरियाद लगाया। जिसमें छह प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोग अपनी समस्या से संबंधित गुहार जिलाधिकारी से लगाने के लिए पहुंचे। लेकिन उनका प्रार्थना पत्र गेट पर ही लेकर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। समाधान दिवस मे पड़े प्रार्थना पत्रो का यथावोचित निस्तारण करके एक पखवाड़े के भीतर आनलाइन रिपोर्ट अपडेट कराने का सख्त निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया। जनता की समस्यायों को सुनकर गुणवत्ता पूर्ण त्वरित समाधान कराने का सख्त निर्देश दिया। नौगढ़ तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी के लिपिक रविन्द्र प्रसाद को अवैध धन उगाही एवं अन्य कतिपय शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्काल निलम्बित करने का आदेश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से फोन पर संवाद स्थापित करके पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रो की आख्या का निस्तारण के बारे में पूछताछ किया, जिसका उत्तर संतोषजनक मिला। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करके परिसर की साफ -सफाई व्यवस्था को भी परखा। उपजिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य विभागीय विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अभिलेख अपडेट रखा जाना चाहिए। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने पद के अनुरूप कार्यों का यथोचित निष्पादन करें। शिथिलता बरतने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  समस्या का त्वरित निदान करने की कोशिश करें वरना हीला-हवाली एकदम क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी वाईके राय, उपजिलाधिकारी अतुल गुप्ता मौजूद रहे।

इनसेट—

डीएम ने प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश 

नौगढ़। संपूर्ण समाधान दिवस में गंगापुर ग्राम पंचायत में शौचालय घोटाले का प्रार्थना पत्र मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान मे लेकर के थाना प्रभारी चकरघट्टा को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आशीष साहनी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए तत्काल चार्ज सीट लगाया जाय। वहीं केसार गांव निवासी जगवन्ती पत्नी रामभरथ से 15 हजार रूपया लेकर के झांसा देने वाले युवक गुड्डू के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज करने का निर्देश थानाध्यक्ष चकरघट्टा को दिया।

चन्दौली पुलिस ने पकड़ी लाखों के अवैध शराब की खेप, लग्जरी वाहन से होता था खेल,

 

चन्दौली- जिले में अपराध एंव अपराधियों तथा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सदर कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया रहा था. इस दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर लक्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार के जेल भेज दिया.

दरअसल पूरा मामला बीती रात का है. जहां जिला अस्पताल के समीप शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि वाराणसी की तरफ आ रही होण्डा सिटी कार नम्बर DL3CBA / 0862 से दो व्यक्ति अवैध शराब लादकर बिहार ले जा रहै है.शराब तस्करी की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई. पुलिस टीम द्वारा गाड़ी को पकड़ने के लिए काम्बिंग शुरू कर दी. इस बीच वांछित कार आती दिखी. जिसे रुकने का एक इशारा किया गया. लेकिन पुलिस टीम को देखते ही कार ले भागने लगा. लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए कार सवार 2 तस्करों को धर दबोचा. गिरफ्तार दोनों अभियुक्त प्रिंस कुमार रामगढ व हरेन्द्र पासवान सासाराम बिहार निवासी है. वाहन की तलाशी के दौरान 

17 पेटी अंग्रेजी शराब व 05 पेटी देशी शराब बरामद हुई. वहीं तलाशी के दौरान प्रिंस कुमार के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ. फिलहाल दोनो अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी व आर्म्स एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तारी करने वाली टीम में  प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार गिरी, प्रीतम बिंद, सरोज यादव , बबलू कुमार शामिल रहे.

लूट का धन बांटने जमा हुए लुटेरे‚ सटिक मुखबिरी पर पुलिस ने दबोचा

Young Writer पुलिस लाइन चंदौली में लुटेरों के साथ पुलिस टीम।

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा में हुए 13 लाख की लूट के मामले को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे शनिवार को जनपद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सैयदराजा थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को नौबतपुर माडल शाप के पास से उस वक्त धर-दबोचा जब वे लूट के पैसों के आपसी बंटवारे के लिए जमा हुए थे। पुलिस कार्यवाही में पांच बदमाश धरे गए, वहीं अन्य मौके का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। इस अनावरण से गदगद एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस दल को 25 हजार रुपये ईनाम से भी नवाजा है।

एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा गठित टीम द्वारा घटना के बाद से ही लगातार भौतिक‚ इलेक्ट्रानिक एवं सर्विलांस के आधार पर किये जा रहे सतत प्रयासरत थी इसी क्रम में 02 जुलाई को नौबतपुर मॉडल शाप से पहले रोड़ के पास से गैंग लीडर (1.) अभिनेष पाण्डेय उर्फ छोटू पाण्डेय पुत्र मुन्ना पाण्डेय निवासी सिंगठी थाना भभुआ जनपद कैमूर बिहार के अलावा 2. पवन जायसवाल पुत्र श्रीराम गोविन्द शाह निवासी डुमरकोन थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार‚ 3. अनिल सवाल निवासी डुमरांवा थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार 4. रणवीर सिंह पुत्र स्व ० रमाकान्त सिंह निवासी खमगौरा थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार 5. पिन्टू यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार को गठित पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस टीम को 3,50,000 / – रूपये ( तीन लाख 50 हजार रूपये नकद ) 2. एक अदद देशी पिस्टल 0.32 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस व दो अदद जिंदा कारतूस 0.32 बोर 3. 04 अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस व 04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर 4. 03 अदद मोटरसाइकिल अपाचे 5. 04 अदद मोबाइल फोन 6. एक अदद स्टेट बैंक की जमापर्ची जायसवाल एंड कम्पनी फर्म के नाम 7. एक अदद बैग काला रंग बरामद हुआ है।

चंदौली डीएम ने एसडीएम व तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव

तबादला


चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने जनपद में अलग-अलग तहसीलों में कमान संभाले उपजिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। साथ ही तहसीलदारों का ट्रांसफर किया है। डीएम ने एसडीएम चंदौली अविनाश कुमार को डीडीयू नगर तहसील की कमान सौंपी है। वहीं डीडीयू नगर में तैनात रहे एसडीएम मनोज पाठक अब सकलडीहा तहसील का दायित्व संभालेंगे। सकलडीहा में तैनात रहे उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा अब चंदौली तहसील में अपनी सेवाएं देंगे। उधर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा का स्थानांतरण कानपुर में हो जाने के बाद उपजिलाधिकारी के चल रहे रिक्त पद पर शुक्रवार की दोपहर ज्वाला प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया। ज्वाला प्रसाद पीडीडीयू नगर में उपजिलाधिकारी न्यायिक के पद पर रहते हुए नियामताबाद ब्लॉक में बीडीओ का भी चार्ज था।
इसके अलावा चंदौली में तैनात तहसीलदार बिराग पांडेय को डीडीयू नगर ट्रांसफर किया गया है, वहीं डीडीयू नगर में तैनात तहसीलदार सतीश कुमार को सकलडीहा तहसील भेजा गया है। सकलडीहा में तैनात तहसीलदार वंदना मिश्रा, चंदौली तहसील में न्यायिक तहसीलदार का दायित्व संभालेंगी। वहीं चंदौली में न्यायिक तहसीलदार की जिम्मेदारी संभाल रहे विकास धर को चकिया तहसील ट्रांसफर किया गया हैं। वहीं चकिया तहसीलदार आलोक कुमार को चंदौली तहसीलदार का दायित्व दिया गया है।

हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

चंदौली। अपर सत्र न्यायाधीश-1 जगदीश प्रसाद की अदालत ने हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोषियों को आजीवन कारावास के दंड से दंडित किया। साथ ही 20-20 हजार रुपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अर्थदण्ड की धनराशि का भुगतान नहीं करने पर प्रत्येक अभियुक्त को एक-एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

इसके अतिरिक्त न्यायालय ने दोषियों को धारा-201 साक्ष्य मिटाने का भी दोषी पाया और तीन-तीन वर्ष की कठोर सजा था पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया। अर्थदण्ड नहीं देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। मुकदमा वादी पीड़ित राजेंद्र यादव की पुत्री चंद्रकला उर्फ उर्मिला की शादी 2018 चकिया थाना क्षेत्र के पंचफेड़िया निवासी पंकज के साथ हुई थी। साथ ही के बाद चंद्रकला ने सात अगस्त 2018 को अपनी मां को फोन करके बताया कि उसके पति, सास, ससुर, जेठ, ननद ने काफी मारा पीटा है और दहेज में पचास हजार रुपये मांगा है। नौ दिसंबर 2018 को चंद्रकला का पति पंकज पीड़ित राजेंद्र के घर पहुंचा और बताया कि चंद्रकला को ईलाज के लिए वह चकिया सरकारी अस्पताल गया था, जहां से चंद्रकला कहीं चली गयी। खोजबीन के दौरान मायके वालों को सूचना मिली कि उसके ससुराल वाले मारपीट कर दहेज के लिए उसकी हत्या कर दिए। वहीं शव को भी गंगा नदी में फेंक दिया है। पीड़ित की तहरीर पर चकिया थाने में धारा-498ए, 304बी, 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। दौरान विचारण दहेज उत्पीड़न, दहेज मांगना साबित नहीं हुआ। लिहाजा न्यायालय ने आरोपी रामनरेश, तीजा देवी, सुरेन्द्र बीडीसी, महेंद्र एवं रामाश्रय को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन की ओर से मुकदमे की पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। 

कोरोना काल में समाज को समर्पित रहा चिकित्सकः डा.बीके वर्मा

चंदौली अस्पताल व एमडी नर्सिंग कालेज में डाक्टर्स डे मनाते डा. बीके वर्मा।

डाक्टर्स डे पर शुक्रवार को चंदौली अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित

Young Writer, चंदौली। चंदौली अस्पताल व एमडी नर्सिंह एंड पैरामेडिकल कॉलेज चंदौली में डॉक्टर्स डे पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजित हुआ। इस दौरान चंदौली हॉस्पिटल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने हर्षाेल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों को नर्सिंग छात्र एवं छात्राओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया और उनका इस समाज में बहुत बड़ा योगदान है। डाक्टर भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले इस कोरोना काल में खुद को समाज को समर्पित करते हुए लोगों का जीवन बचाने में जुट गए। यह साबित करके दिखाया की समाज के प्रति एक चिकित्सक की क्या जिम्मेदारी होती है? प्रत्येक चिकित्सक बीते हुए कोरोना काल के दौरान अपने आप को समाज के प्रति समर्पित करके चिकित्सा जगत में एक सराहनीय कार्य किया और भविष्य में यह कार्य करते रहेंगे। उक्त बात डा. बृजेश कुमार वर्मा अपने संबोधन में कहा और कोरोना काल में शहीद हुए लोगों एवं चिकित्सा जगत का आभार प्रकट किया। साथ ही भगवान धन्वंतरि के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए इस चिकित्सा जगत को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे चिकित्सकों का आभार जताते हुए उनके कार्यों को सराहा। इस मौके पर डा. बीके मौर्य, डा.सत्येंद्र कुशवाहा, डा.संजय कुमार वर्मा, डा.अनुपमा मौर्या, डा.रवि शंकर एवं डा.जयेश कुमार, डा.आरएन श्रीवास्तव के साथ-साथ कालेज के प्राचार्य सुनील कुमार, विवेक कुमार कुशवाहा, शिखा सिंह, प्रिया गुप्ता, माला, काजल मौर्य, शालिनी गोयल, अंकिता वर्मा, आकांक्षा सिंह, दिलीप कुमार, लक्ष्मण, राजकुमारी, आकांक्षा, निधि कुमारी, संगम, विद्या एवं शबनम आदि लोग उपस्थित रहे।

डॉक्टर्स डे: कोरोना काल में डॉक्टरों ने खुद को समाज के लिए कर दिया समर्पित – बीके मौर्य

चंदौली। नगर के सकलडीहा रोड स्थित
चंदौली हॉस्पिटल व एमडी नरसिंह पैरामेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को छात्र -छात्राओं ने केक काटकर धूमधाम से डॉक्टर्स डे मनाया कार्यक्रम में नर्सिंग छात्र- छात्राओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान प्रबंधक बृजेश कुमार मौर्या ने कहा कि कई बार हमारे सामने मरीजों के लिए ऐसी चुनौतियां आती हैं। कि हमें भी उनके लिए गंभीरता से सोचना पड़ता है। वही मरीजों के लिए चिकित्सक भगवान के दूसरे रूप कहे जाते हैं।

मरीजों के प्रति हमें अपना व्यवहार को नम्र रखना चाहिए इससे मरीज और उनके तीमारदार को कोई परेशानी न हो। समाज के प्रति एक चिकित्सक की क्या जिम्मेदारी होती है। चिकित्सक बीते हुए कोरोना काल के दौरान अपने आप को समाज के प्रति समर्पित कर दिया। यह चिकित्साजगत में एक सराहनीय कार्य है। चिकित्सक भविष्य में ऐसे कार्य करते रहेंगे कहा कि करुणा काल में शहीद हुए लोगों एवं चिकित्सा जगत का आभार प्रकट करते करते हैं।उन्होंने भगवान धन्वंतरि के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए इस चिकित्सा जगत के सभी चिकित्सक को प्रणाम किया। कार्यक्रम में डा. सत्येंद्र कुशवाहा, डा. संजय कुमार वर्मा डा. अनुपमा मौर्या, रवि शंकर, जयेश कुमार डॉ आर एन श्रीवास्तव, सुनील कुमार, विवेक कुमार कुशवाहा, शिखा सिंह, प्रिया गुप्ता, माला, काजल मौर्य, शालिनी गोयल, अंकिता वर्मा, आकांक्षा, सिंह दिलीप कुमार, लक्ष्मण, राजकुमारी निधि कुमारी, संगम, विद्या शबनम, आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
scattered clouds
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
60 %
1.5kmh
27 %
Thu
27 °
Fri
32 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights