23.6 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 495

चंदौली डीडीयू जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर लगी आग,यात्रियों में मचा हड़कंप


चंदौली- डीडीयू जंक्शन पर फुट ओवर ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई है. एक्सलेटर सीढ़ी के पास आग लगने रेल महकमें व यात्रियों में हड़कम्प मच गया. इस दौरान 15 मिनट पर तार जलता रहा. मौके पर पहुँची जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने फायर बिग्रेड टीम को बुलाया. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम व फायर टेंडर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं आगलगी की घटना के बाद रेलवे के आलाधिकारी अपनी लापरवाही छुपाने के लिए मीडिया में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. इस दौरान अच्छी बात यह रही कि हादसे के वक्त दीनदयाल उपाध्याय जनक्शन पर किसी ट्रेन का ठहराव नहीं था. वरना किसी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. घटना के बाद से मुगलसराय स्टेशन पर पावर सप्लाई ठप हो गई है हालांकि रेलवे परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है

चंदौली के लाल सुनील पांडेय ने मायानगरी में जमाई धाक




सकलडीहा, किसी भी क्षेत्र में नाम और पहचान बनाने के लिए लगन के साथ-साथ मेहनत और काम करने की दृढ़ इच्छा शक्ति उसे सफलता दिलाती है। कुछ ऐसा ही चंदौली जनपद के सकलडीहा कस्बा निवासी सुनील पांडेय बाइक एजेंसी को छोड़कर मुम्बई के मायानगरी में छोटे पर्दे से लेकर दर्जनों धारवाहिक में धमाल मचाये हुए है। मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर और रजनीकांत को अपना आदर्श मानते हुए मुंबई जैसे बड़े शहर में वह मुकाम हासिल कर दिखाया है जो हर किसी युवा का सपना होता है।
सकलडीहा कस्बा निवासी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सुदर्शन पांडेय के दो पुत्र सुनील पांडेय और चंकी पांडेय और एक बहन प्रिंयका पांडेय है। माता गीता पांडेय एक गृहणी है। बचपन से ही कुछ बड़ा करने की सोच रखने वाले सुनील पांडेय बाइक की एजेंसी छोड़ मुम्बई की माया नगरी में पहुंचकर सपना संयोजने में जुट गया। कड़ी मेहनत और लगन के साथ छोटी बड़ी दर्जनो धारवाहिक और छोटे पर्दे पर धमाल मचाये हुए है। भोपाल में शूट हो रहे एक हिंदी फीचर फिल्म साजिश ….द कंसिपिरेन्सी में अभिनेता सुनील पांडेय एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्माता एसएस पटनायक और सह निर्माता राज नायर हैं । डायरेक्टर हीरालाल खत्री हैं इस फिल्म में लीड कैरेक्टर की भूमिका में फिल्म अभिनेता देव मेनारिया है जो कि एक सीनियर इंस्पेक्टर की भूमिका में है रजा मुराद, शाहबाज खान, और मुश्ताक खान मुग्धा गोडसे और सहकलाकार सुमित कृष्णा जैसे धुरंधर अभिनेताओं से सजी यह फिल्म इस साल के अंत तक ओटीटी प्लेटफॉर्म और बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इसके अलावा क्राइम पेट्रोल, क्राइम अलर्ट, सावधान इंडिया, अहिल्याबाई होलकर, मेरे साईं, साथ निभाना साथिया, छोटी सरदारनी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इमली, विद्रोही,सब सतरंगी, कुंडली भाग्य, भाग्य लक्ष्मी, और शुभ लाभ जैसे अनेकों टीवी सीरियल में अपने अभिनय का लोहा इन्होंने मनवाया है। इस कामयाबी के लिये अपने माता पिता के साथ अपनी पत्नी लक्ष्मी पांडेय को देते हुए बताया कि मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। अपनी संस्था ग्लोबल एक्टिंग अकैडमी में नए युवाओं को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं । साथ ही किसी भी प्रकार के शार्टकट के रास्ते को अपनाने से बचने की सलाह देते हैं ।

युवा अग्निपथ योजना को लेकर न हो भ्रमित: डिप्टी एसपी



सकलडीहा,अग्निपथ योजना को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग अलर्ट है। गुरूवार को एसपी के निर्देश पर सीओ अनिरूद्ध सिंह व कोतवाल विनोद मिश्रा कस्बा में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाये रखने का अपील किया। इसके साथ ही व्यापारी और प्रधानों को युवाओं को समझाने का अपील किया।
केन्द्र सरकार की अग्नि पथ योजना को लेकर यूपी सहित कई प्रदेश में जमकर युवाओं ने हंगामा मचाया। जिले में भी कुचमन और मुस्तफापुर में हंगामा के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारी से लेकर पुलिस प्रशासन गांव भ्रमण कर लोगों को समझाने में जुट गये है। इसक्रम मे सीओ अनिरूद्ध सिंह सकलडीहा, टिमिलपुर, तेन्दुई, नागेपुर, ईटवा, तेन्दुई आदि गांव व कस्बा में भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने का अपील किया। इसके साथ ही लोगों को अवैध अतिक्रमण न करने की आग्रह किया। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई शशी सिंह, भैरोनाथ यादव, बीर चंद यादव, महफूज अहमद, सुरेश, दिनेश, अनुराग गुप्ता, नेहा, अनिता, संदीप सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में युवक ने नाबालिग से रचाई दूसरी शादी

विवाहिता द्वारा बीडीओ शहाबगंज को दिया गया प्रार्थना-पत्र
विवाहिता द्वारा बीडीओ शहाबगंज को दिया गया प्रार्थना-पत्र

पीड़ित विवाहिता ने बीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर लगायी न्याय की फरियाद

Young Writer, शहाबगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थी चयन पर बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती जा रही है। जनपद में लापरवाही का आलम यह है कि ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाले इस अतिमहत्वाकांक्षी योजना के तहत लाभार्थियों के चयन में तय मानकों व नियमावली की खुलेआम अनदेखी हो रही है। इसका खुलासा शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय पर गुरुवार को उस वक्त हुआ, जब खरौझा निवासी विवाहिता अपनी फरियाद लेकर बीडीओ दिनेश सिंह से मिली।
विवाहिता ने बीडीओ को दिए शिकायती प्रार्थना-पत्र में यह शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी मूसाखांड निवासी लक्ष्मण पुत्री मुन्नू के साथ वर्ष 2020 में हुई थी। बावजूद इसके उसके पति लक्ष्मण ने बीते 17 जून को शहाबगंज ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हो योजना के तहत आयोजित समारोह में फिर से सात फेरे लिए। विवाहिता ने यह भी बताया कि उसके पति ने जिसके साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दूसरी शादी रचाई वह लड़की नाबालिग है और उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है। पीड़िता ने उक्त प्रकरण की जांच कर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लाभार्थियो को दिए जाने वाले अनुदान राशि का लाभ गलत तरीके से लेने एवं सरकारी धन को फर्जी ढंग से भुगतान कराने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। विवाहिता की शिकायत से जहां बीडीओ दिनेश सिंह के होश उड़ गए, वहीं जिम्मेदार ब्लाक कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल इस प्रकरण में जिम्मेदार जन कुछ भी स्पष्ट कहने की स्थिति में नजर नहीं आए। बीडीओ दिनेश सिंह ने कहां कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कराकर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Admission Open: लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में प्रवेश शुरू

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्‍यालय मुगलसराय का एडमिशन पोर्टल

Young Writer, डीडीयू नगर। यह खबर उन विद्‍यार्थियों के लिए काम की और जानकारीपरक है जो हाल फिलहाल इंटरमीडिएट व स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं या परीक्षा देकर रिजल्ट आने के इंतजार कर रहे हैं। मिनीमहानगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्‍यालय (Lal Bahadur Shastri P.G. College) में नए शिक्षण सत्र में बीए‚ बीकाम एवं एमए कक्षाओं में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं 23 जुलाई तक फार्म भर सकते हैं।

विदित हो कि मुगलसराय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुगलसराय सत्र 2022-23 के लिए बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष एवं एमए हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र व शिक्षाशास्त्र के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य प्रो.उदयन मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की तिथि 23 जून से प्रारंभ होकर 23 जुलाई तक चलेगी। तत्पश्चात 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ यह 25 जुलाई तक जमा किया जा सकेगा आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध है।

चंदौली क्षेत्र के छात्र–छात्राएं फार्म भरने के लिए सम्पर्क करें–

Student Cyber Point Munsaf Katra Chandauli

Mobile No. 9453558542, 7007460913, 9369554103

दबंगईः मनबढ़ युवकों ने मां-बेटे को मारपीट कर किया घायल

धरहरा गांव की धायल महिला तेतरा देवी व पुत्र कुंदन।

Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र धरहरा गांव में गुरूवार की सुबह 50 वर्षीय एक महिला और उसके एक 22 वर्षीय पुत्र को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।
बताते हैं कि धरहरा गांव निवासी तेतरा देवी अपने घर पर काम कर रही थी। पड़ोस की महिला अपने बच्चें को तेतरा देवी को देखभाल के लिए छोड़कर कुछ काम से बाहर चली गयी थीं। बच्चों ने बगल के पटीदार का कुछ सामान गिरा दिया। जिसे लेकर पटीदार के मनबढ़ युवक बच्चे को बुरी तरह से पीटने लगे। सह देख तेतरा देवी बच्चें को पीटते से मना करने पर युवकों ने धारधार लोहे के सामान से सिर पर प्रहार कर दिया। इसी बीच मां को बचाने पहुंचे पुत्र कुंदन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

श्रद्धापूर्वक मना डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।

Young Writer, Chandauli News: भाजपा की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को मनाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आज का दिन स्वतंत्र भारत के प्रथम बलिदानी एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ श्यामा ने कश्मीर में लागू धारा 370 हटाने एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो संविधान को खत्म करने और कश्मीर में शेख अब्दुल्ला की सरकार के द्वारा वीजा परमिट हटाने को लेकर का बलिदान दिया था, तबसे जनसंघ और बाद भारतीय जनता पार्टी उनका बलिदान दिवस मना रहे है।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि जम्मू कश्मीर राज्य का अलग संविधान बनाने के विरुद्ध श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपनी आवाज उठाई थी वह इस राज्य के लिए अलग संविधान बनाने के पक्ष में नहीं थे और इसी दौरान इन्होंने इस राज्य का दौरा भी किया था। उन्होंने हमेशा से ही हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाई थी और उन्होंने 370 का काफी विरोध भी किया था। कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह, अनिल तिवारी, सुजीत जायसवाल, संतोष खरवार, काशीनाथ सिंह, शिवराज सिंह व रविंद्र गौड़, जैनेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सिंह, राजन सिंह रामजी गौड़, भानु सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने किया।

Arresting: मुठभेड़ में सकलडीहा पुलिस ने ईनामियां बदमाश को दबोचा

पुलिस लाइन चंदौली में पकड़े गए 50 हजार के ईनामियां बदमाश संग पुलिस टीम।
पुलिस लाइन चंदौली में पकड़े गए 50 हजार के ईनामियां बदमाश संग पुलिस टीम।
Young Writer, चंदौली। सकलडीहा पुलिस ने 6 साल बाद 50 हजार के इनामियां बदमाश संतोष भारती उर्फ मछेन्द्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से असलहा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत आधा दर्जन गम्भीर मामलों में वांछित चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर सकलडीहा पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उक्त मामले का एसपी अंकुर अग्रवाल ने गुरुवार को पुलिस लाइन में खुलासा किया।
बताते हैं बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला निवासी मच्छेंदर उर्फ संतोष भारती ने ही 28 अक्टूबर 2016 को अमावल निवासी महेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां धरहरा गांव में रहता था, वहीं महेश सिंह भी धरहरा रहते थे। संतोष भारती ने महेश सिंह को जमीन के बदले 60 हजार रुपये दिए थे, लेकिन महेश ने न तो जमीन दी ना ही पैसे वापस कर रहे था। तगादा करने पर गाली देकर भगा देता था। इसी बात से खफा होकर संतोष भारती ने महेश की हत्या करने की योजना बनाई और एक दिन मौका देखकर महेश को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपराधियों के संपर्क में आकर छोटे-मोटे अपराध करने लगा, लेकिन पुलिस की पहुंच से दूर रहा। दूसरी ओर पुलिस इसकी तलाश में जुटी रही। इसी बीच पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था।

बरामदगी: भारी मात्रा में नकली चाय, हारपीक व जासमीन-आवंला तेल बरामद

सकलडीहा कोतवाली में बरामद सामान के साथ कोतवाल विनोद मिश्रा व अन्य।
सकलडीहा कोतवाली में बरामद सामान के साथ कोतवाल विनोद मिश्रा व अन्य।

टिमिलपुर गांव के विन्ध्यवासिनी कालोनी में पुलिस ने किया छापेमारी

किराये के मकान में चलता था पैरासुट जासमीन व चाय का कारखाना

Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र के टिमिलपुर गांव के विन्ध्यवासिनी कॉलोनी में मंगलवार को दोपहर में कोतवाली पुलिस ने एक किराये के मकान में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली हारपीक, पैरासुट जासमीन का तेल और टाटा प्रिमियम की पैकेट में भरा चायपत्ती और खाली सीसी व रैपर बरामद किया है। पुलिस के पहुंचने से पूर्व कारखाना संचालक फरार होगया। पुलिस ने मकान मालिक सहित अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है।

कोतवाल विनोद मिश्रा अग्निपथ योजना को लेकर गांव भ्रमण पर निकले हुए थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर कोतवाल मयफोर्स के साथ टिमिलपुर विन्ध्यवासिनी कॉलोनी में एक मकान में छापा मारा। जहां बाथरूम टायलेट क्लीनर हार्पिक कम्पनी का रैपर लगा हार्पिक प्लस की 212 प्लास्टिक  की डिब्बी 650 एमएल की नीले रंग की बरामद किया। इसके अलावा 256 हार्पिक लिखा खाली डिब्बा 205 ढ़क्कन, रैपर व टाटा प्रिमियम लिखी 50 ग्राम की चायपत्ति का पैकेट, 100 ग्राम की टाटा प्रिमियम लिखी 95 पैकेट चायपत्ति, 132 शीशी भरी पैरासूट जैसमीन का रैपर लगा तेल का प्लास्टिक शीशी प्रति शीशी 90 एमएल, व 460 शीशी खाली बीना ढ़क्कन व 350 ढ़क्कन, 950 पीस जासमीन पैरासूट लिखा रैपर 1145 टाटा टी गोल्ड व टाटा टी प्रिमियम की रैपर, 3840 डाबर आंवला 90 एमएल लिखा रैपर, एक बोरी में खुली चाय 20 किलोग्राम व एक हैंड सिलिंग मशीन बरामद किया गया है। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से संचालित नकली फैक्ट्री का खुलाशा किया गया है। संचालक फरार है। मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई भैरोनाथ यादव, विकास जायसवाल, राहुल तिवारी, अंकिता मौजूद रहे।

डुब्लीकेसी का गढ़ बनता जा रहा आसपास के गांव

सकलडीहा। क्षेत्र के टिमिलपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली चाय,तेल, क्लीनर, डब्बा, रैपर व मशीन का भंडाफोड़ होने पर नकली सामान बेचने वालों में खलबली मचा हुआ है। इसके पूर्व में विशुनपुर गांव के एक पोल्ट्री फार्म से भारी मात्रा मे नकली शराब बनाने का फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके अलावा इलेक्ट्रानिक सामान, ब्रांडेड कंपनी का कपड़ा, जूता, सिगरेट, पेंट, गुटका, दवा व खाने पीने की सामान भी धड़ल्ले से बिक रहा है। जो मानव स्वास्थ्य के प्रति घोर अपराध है। इसकी जांच कराने की मांग उठाया है।

जुलाई माह में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान

संचारी रोग
संचारी रोग

Young Writer, Chandauli News: जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान एक जुलाई से 31 जुलाई तक जनपद में मनाए जाने वाले संचारी अभियान को लेकर चर्चा की गई। 16 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का द्वितीय चरण एक जुलाई से वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक घर-घर जाकर दिमागी बुखार एवं अन्य संक्रामक रोगों संबंधित जागरूकता बढ़ाने और बचाव उपचार संदेश का प्रचार-प्रसार करेंगे, बुखार के रोगियों, कुपोषित बच्चों, टीवी के मरीजों सहित अन्य गंभीर बीमारियों से परेशान व्यक्तियों का चिन्हित करते हुए की उचित कार्रवाई संबंधित विभाग के द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने मलेरिया विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कार्यकर्ता एवं स्टाफ को क्षेत्रवार योजना बनाते हुए विगत वर्ष के मच्छर जनित रोगों के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित किए गए हाईरिस्ट क्षेत्रों में बेक्टर घनत्व का आकलन भी करेंगे। साथ ही घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन न होने पाए इसके लिए बचाव के लिए मच्छर नियंत्रण गतिविधियां संपादित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। इस अभियान में आशा एवं आंगनवाड़ी का महत्वपूर्ण भूमिका है स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता से उनको इस कार्य में लगाएं और समय-समय पर उचित दिशा निर्देश भी दिए जाएं। शिक्षा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु संवेदीकरण किया जाए। स्वच्छ पीने का पानी, शौचालय का प्रयोग, खुले में शौच के नुकसान, हर बुखार खतरनाक हो सकता है। कृषि विभाग एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित करते हुए कहा कि नहरो के किनारे उगी झाड़ियों को वृहद स्तर पर साफ-सफाई किया जाए। जमे हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन को रोकने तथा सिंचाई के सुविधा हो सके। ’अधिशासी अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बाजारों एवं समस्त ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर कलस्टर वाइज सफाई अभियान सुनिश्चित किया जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मनुष्य आबादी से 500 मीटर दूर सूकर पालन कराया जाए। सूकर पालकों को सूकर बाड़े की साफ-सफाई, कीटनाशक छिड़काव एवं जाली से ढकने हेतु लोगों को प्रशिक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया जाए की गांव की सभी नालों एवं नालियों को बारिश होने से पहले पूरी तरह साफ-सफाई सुनिश्चित हो ताकि बारिश में पानी एकत्रित न हो।

Chandauli
clear sky
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
82 %
0.9kmh
0 %
Thu
23 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights