23.6 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 496

Agnipath Scheme के विरोध में उपद्रव करने वालों के घर पुलिस की दबिश

कल्याणपुर गांव में गिरफ्तारी के लिए दबिश देते बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह।
कल्याणपुर गांव में गिरफ्तारी के लिए दबिश देते बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह।

Young Writer, चहनियां। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बलुआ पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ में उपद्रव करने वालो के घर दविश देना शुरू कर दिया है। वाट्सअप के सक्रिय सदस्यों के घर कल्याणपुर में बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह मय फोर्स गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। किन्तु दोनों फरार मिले। पुलिस इस मामले में दो युवकों के ऊपर कार्यवाही कर चुकी है। पुलिस के इस कार्यवाही से क्षेत्र में अग्निपथ का विरोध करने वालों में हड़कम्प मची हुई है।

अग्निपथ योजना का बिरोध व भारत बन्द के घोषणा के दौरान सोमवार को लक्ष्मणगढ़ में लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर के पास चैराहे पर सैकड़ांे की संख्या में पहुचकर लाठी डंडे के दम पर चक्काजाम करने व उपद्रव करने की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना बलुआ पुलिस को मिलने पर  क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गश्त कर रहे बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह पर्याप्त मात्रा में फोर्स लेकर जैसे ही लक्ष्मणगढ़ चैराहे पर पहंुचे पुलिस के ऊपर हमला कर दिए। जिसमें एक सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में सभी अगल बगल खेत में कूदकर फरार हो गये। दो युवक को पुलिस ने पकड़कर थाने ले आयी। मंगलवार को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया था। इसी क्रम में कल्याणपुर में भी बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने उपद्रवी आशु यादव व मुलायम यादव के घर दबिश दी, किन्तु वे फरार मिले। बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनो युवक दीपक कुमार कन्नौजिया पुत्र राजकुमार निवासी प्रभुपुर व शशिकान्त यादव पुत्र स्वर्गीय दयाराम निवासी रसूलपुर छोटी रमरजाय थाना बलुआ के निवासी है। जिनको जेल भेजा जा चुका है। बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ में उपद्रव करने वालो के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है। ये लोग पहले ताकतवर बनो ग्रुप के सक्रिय सदस्य है, जो लोगो को उकसाते थे।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत ने डीएम के समक्ष रखी समस्याएं

चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात करते लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष।
चंदौली कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात करते लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष।

चार सूत्रीय मांग-पत्र देकर समस्याओं के निराकरण की जताई आवश्यकता

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह बुधवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह व एडीएम उमेश मिश्रा से मिले। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को लेखपालों की समस्याओं से संबंधित चार सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। साथ ही उन समस्याओं के त्वरित निस्तारण की आवश्यकता जताई।

कलेक्ट्रेट में एडीएम से मुलाकात करते लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बैनामे के हस्तानान्तरण की रिपोर्ट के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशानुसार 1356 व 1359 फसली की खतौनी देखकर ही नामांतरण रिपोर्ट लगाए जाने का आदेश है। ऐसे में उक्त खतौनी की छायाप्रति जिला अभिलेखागार से उपलब्ध कराई जाय, ताकि उक्त दस्तावेज के अनुरूप लेखपाल नामांकरण की रिपोर्ट लगा सकें। बताया कि क्राप कटिंग का पैसा अब तक सिर्फ सदर तहसीलदार द्वारा किया गया, जबकि जनपद के अन्य तहसीलों में क्राप कटिंग का पैसा वितरित किया जाना शेष है। कहा कि अन्य तहसीलों में पैसा वितरित करने का आदेश दिया जाय। बताया कि शासन की ओर से 251 प्रति माह डाटा चार्ज सभी लेखपालों को दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन जनपद के सदर तहसील को छोड़कर अन्य तहसीलों में डाटा चार्ज की धनराशि लेखपालों में वितरित नहीं की गयी है। बताया कि लेखपाल आज, जाति एवं निवास का रिपोर्ट लगाते हैं जिसके बदले लेखपालों को प्रति रिपोर्ट पांच रुपये दिए जाने का प्रावधान है। लेकिन जनपद के किसी भी तहसील के लेखपालों को यह धनराशि प्राप्त नहीं हो रही है, जिसे जल्द से जल्द तहसील मुख्यालयों को भिजवाकर लेखपालों में वितरित किया जाय। इस दौरान लेखपाल पंकज कुमार सिंह, सुनील कुमार पांडेय, अभय सिंह, रवि श्रीवास्तव, अंकुर, फरीद अंसारी, अब्दुल समद आदि उपस्थित रहे।

‘कुशल’ की खेल कुशलता में कतर से चमक कर लौटी टीम इंडिया

कतर से वतन वापसी के बाद धरौली गांव में कुशल सिंह का स्वागत एवं सम्मान करते परिवार व गांव के लोग।
कतर से वतन वापसी के बाद धरौली गांव में कुशल सिंह का स्वागत एवं सम्मान करते परिवार व गांव के लोग।

Young Writer, Chandauli News: जनपद की खेल प्रतिभाएं ग्रामीण खेल मैदानों से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। ऐसे ही खेल शख्सियत हैं धरौली निवासी कुशल सिंह। जो अपने नाम के अनुरूप बास्केटबाल खेल में कुशल हैं। अपनी खेल कुशलता के बल पर उन्होंने हाल ही कतर में सम्पन्न हुए फीबा एशियन बास्केटबाल टुर्नामेंट में टीम इंडिया को पांचवां स्थान दिलाने के साथ ही खुद उम्दा खिलाड़ियों की फेहरिस्त में पांचवां स्थान अर्जित करके देश के साथ-साथ चंदौली जिले का गौरव बढ़ाने का काम किया। बुधवार को कतर से वतन वापसी के बाद जैसे ही वह चंदौली जनपद स्थित अपने पैतृक गांव धरौली पहुंचे, वहां ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ढोल नगाढ़े के साथ कौशल का भव्य स्वागत एवं सम्मान हुआ। परिजनों ने जहां आशीष से नवाजा, वहीं ग्रामीणों का प्यार व दुलार भी उन्हें खूब मिला। 

विदित हो कि धरौली निवासी किसान नीरज सिंह के पुत्र कुशल सिंह को बचपन से ही खेलों में दिलचस्पी रही। वह बचपन से ही दौड़ लगाते थे और खेल गतिविधियों से जुड़े रहते थे। ऐसे में प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद कुशल का दाखिला परिजनों ने वाराणसी के यूपी कालेज में उनका दाखिला करा दिया, जहां वह कालेज के खेल मैदान पर बैठकर बास्केटबाल के मैच देखा करते थे।

इस बीच वहां के खिलाड़ियों ने कुशल के कद-काठी को देखते हुए बास्केटबाल खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ खिलाड़ियों का आमंत्रण प्राप्त होने के बाद कुशल का खेल व बास्केटबाल के प्रति पनप रहा प्रेम अचानक पटल पर आ गया। इसके बाद उन्होंने यूपी कालेज के ग्राउंड पर बास्केटबाल खेल का अभ्यास व प्रशिक्षण शुरू किया। खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन में कुशल का प्रदर्शन निखरता गया और उनके प्रतिभा की ख्याति वाराणसी व आसपास के इलाकों से बाहर निकलकर प्रांतीय स्तर पर पहुंच और देखते ही देखते कुशल देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल के बूते टीम को जीत दिलाकर बेहतर प्रदर्शन करते चले गए। हाल ही कतर में हुए फीबा टूर्नामेंट में भी उन्होंने अपने उम्दा खेल के दम पर टीम इंडिया को पांचवां स्थान दिलाने में सहायक शख्सियत साबित हुए। लेकिन वह टीम इंडिया को बास्केटबॉल वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं करा पाएं। वतन वापसी के बाद जनपद आगमन होते ही उन्होंने इराक में आयोजित आगामी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 टीम को वर्ल्ड कप क्वालीफाई कराने के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। कहा कि देश के लिए खेलना अपने आप में गौरव की बात है। इस अवसर पर विजय नारायण सिंह, कृपा शंकर सिंह, विजय शंकर सिंह, ग्राम प्रधान विकास सिंह गुड्डू, रितेश सिंह, दीपक सिंह, चंदन सिंह, शुभम, विनोद सिंह, योगेश सिंह, संतोष सिंह, प्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। 

पर्यावरण की बेहतरी के लिए चंदौली में रोपित होंगे 2568488 पौध

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम संजीव सिंह।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न

Young Writer, Chandauli News: जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में पौधरोपण, पर्यावरण तथा जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक हुई। जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा वर्ष 2022-23 वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य से समस्त कार्यदायी विभाग को अवगत कराया। साथ ही अग्रिम मृदा कार्य की प्रगति उपलब्ध कराने हेतु अपेक्षा की। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना के अन्तर्गत प्रत्येक तालाब या जहाँ पानी की उपलब्धता हो, परन्तु बाढ़ क्षेत्र न हो वहां रोपण का कार्य किया जाय। अमृत सरोवर हेतु चयनित स्थलों पर 50 से 100 पौधे अवश्य लगाये जाये तथा सभी सरकारी कार्यालयों व परिसरों में छायादार वृक्षों का रोपण किया जाय।
उन्होंने बताया कि जनपद में 2568488 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। पर्यावरण विभाग को 351582 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इसी प्रकार ग्राम्य विकास विभाग को 1313480, राजस्व विभाग 149520, पंचायती राज विभाग 149520, आवास विकास 6020, औद्योगिक विकास विभाग 4200, नगर विकास विभाग 19740, लोक निर्माण विभाग 10640, रेशम विभाग 27590, कृषि विभाग 251660, उच्च शिक्षा विभाग, 20300, उद्यान विभाग 165696, पुलिस विभाग 7000 सहित अन्य विकास को भी लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत वन (अमृत महोत्सव उद्यान) हेतु जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थल चयन की प्रगति सुनिश्चित करते हुए पौध रोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति की बैठक में निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में बाढ़ नियंत्रण हेतु बाढ़ चैकियों की स्थापना से संबंधित स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए। भूसा, पानी, दवा राहत सामग्री सहित बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर रखने हेतु आवश्यक प्रबंध हेतु समस्त तैयारियां समय से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति की बैठक में ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, बायो मेडिकल के निस्तारण पर चर्चा किया गया। साथ ही संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय, उप जिलाधिकारी सदर अवनीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे उपस्थित रहे।

चंदौली फायरमैन के घर मे घुसकर चोरो ने नगदी सहित लाखो के जेवरात पर फेरा हाथ,जांच में जुटी पुलिस


चन्दौली ।पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही. आएदिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। जबकि पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लकीर पीटने का एक काम रही है। बबुरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव में हौसला बुलंद चोरो ने फायर मैन के घर को निशाना बनाया है।जहां बीती रात चोरों ने खिड़की तोड़कर घर दाखिल में हुए अलमारी में रखे 3 महिलाओं के ज्वेलरी व नगदी पर हाथ साफ कर दिया. परिजनों की माने तो 5 लाख से ज्यादा की चोरी है। घटना के वक्त परिजन छत पर सो रहे थे। घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया. फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसः डीआरएम संग रेल कर्मियों ने किया योगाभ्यास

योग दिवस पर आयोजित शिविर में योगाभ्यास करते डीआरएम व रेल कर्मी।
योग दिवस पर आयोजित शिविर में योगाभ्यास करते डीआरएम व रेल कर्मी।

Young Writer, DDU Nagar: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीडीयू मंडल के मुख्यालय स्थित बाकले अधिकारी क्लब भवन में प्रातः एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य रेल कर्मियों द्वारा मैसूरु में आयोजित प्रधानमंत्री केयोगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा योग प्रशिक्षक का स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अपने संबोधन में सभी से योग की महत्ता से अवगत रहते हुए योग को अपने जीवन में यथार्थ में लाने की आशा व्यक्त की गयी तथा आगे योग करते हुए अपने आप को स्वस्थ बनाने एवं दूसरों को भी योग के प्रति प्रेरित करने की बात कही गयी। आज के योगाभ्यास सत्र में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न उच्चाधिकारियों, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अनीता पाण्डेय सहित विभिन्न सदस्याओं तथा रेल कर्मियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित सभी को बारी-बारी से सूक्ष्म योग, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासन एवं व्यायाम कराया गया एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। इस दौरान एडीआरएम राकेश रोशन, डीसीएम धीरज कुमार अन्य शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

Yog Divas: योग एक आध्यात्मिक अनुशासनः डा. बृजेश कुमार वर्मा

एमडी नर्सिंग कालेज में योगाभ्यास करते डा. बृजेश कुमार वर्मा।

Young Writer, चंदौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मानव विकास एवं कल्याण संस्था के अंतर्गत संचालित एमडी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज व चंदौली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की सभी छात्र-छात्राएं अध्यापक ने योग किया। इस दौरान संस्था के डायरेक्टर डा.बृजेश कुमार वर्मा कहा कि योग मुख्य रूप से एक आध्यात्मिक अनुशासन है। जिसमें जीवन शैली का पूर्ण सार आत्मसात किया जाता है। योग एक ऐसी कला है जिसमें शरीर और मन को नियंत्रित करने के लिए व्यवहारिक तरीके प्रदान किए जाते हैं। जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास होता है। इसलिए योग सभी के लिए नितांत आवश्यक है।

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में आयोजित शिविर में योगाभ्यास करते डीएम व अन्य अतिथिगण।

मानव शरीर को निरोगी बनाए रखता है योगः डा. संजय निषाद

Young Writer, चंदौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में मंगलवार को जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। इस क्रम में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सूबे के मत्स्य विभाग के मंत्री डा.संजय कुमार निषाद योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए और  इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।. उन्होंने कहा कि योग, मानव शरीर को निरोग बनाए रखता है। इससे इसकी महत्ता को समझा व जाना जा सकता है। आज योग की महत्ता को पूरे विश्व ने जाना और माना है। कहा कि योग को हर इंसान को अपनाने की जरूरत है, ताकि वह खुद को स्वस्थ व सेहतमंद रख सके। 

उन्होंने कहा कि योग एक प्रक्रिया है जिससे शरीर के सभी अंग अच्छी तरीके से क्रियाशील रहते हैं और हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, और स्वस्थ विचार से समाज और राष्ट्र के निर्माण सहायक सिद्ध होते हैं। कहा कि आज के परिवेश में योग मानव जीवन का एक अहम और अभिन्न अंग बन चुका है जो कई असाध्य रोगों का ईलाज होने के साथ-साथ मानव मस्तिष्क को तनावमुक्त रखने में कारगर साबित हो रहा है। उन्होंने शिविर में जमा लोगों को योग की बारीकियों से अवगत कराने वाले योगाचार्य को आभार कहा। कहा कि भाजपा सरकार ने योग की महत्ता को समझा और जाना और इससे पूरे विश्व को परिचित कराया। यही वजह है कि आज योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने सूबे की राजनीति पर रौशनी डालते हुए आजमगढ़ और रामपुर की सीट भाजपा के खाते में जाने का दावा किया। साथ ही अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि आजमगढ़ में जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है, वहीं केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना को राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करार दिया। कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और जनता ने पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी को नीतियों और सीएम योगी के कुशल शासन को दोबारा विश्वास जताया है। सत्ता ही आमजन को न्याय, सुरक्षा और समृद्धि दे सकती है. विपक्ष झूठ और फरेब के अलावा कुछ नहीं दे सकता है। अग्निपथ योजना और उसपर मचे सियासी बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नौजवानों किसानों व समाज के हर तबके के लिए सोचते हैं, और उसके लिए नीतियां भी बनाते हैं। देश के आगे पैसा महत्वपूर्ण नहीं है। सरकार ने नौजवानों को एक अवसर दिया है कि वह राष्ट्रहित में कुछ कर सके। राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण दिखाएं। इसीलिए अग्निपथ योजना लाया गया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है. इस वजह से विपक्ष नौजवानों को भड़का कर राजनीति कर रहा है। युवाओं से अपील किया कि किसी के बहकावे में न आए। इस मौके पर विधायक रमेश जायसवाल, जिलाधिकारी संजीव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण उपस्थित थे।

Yog Divas: शहाबगंज ब्लाक में जिला पंचायत अध्यक्ष संग छत्रबली सिंह ने किया योगाभ्यास 

शहाबगंज ब्लाक में योगाभ्यास करते पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा।
शहाबगंज ब्लाक में योगाभ्यास करते पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा।

Young Writer, शहाबगंज। स्थानीय खण्ड विकास कार्यालय परिसर में मंगलवार को आठवां अंतर्राष्ट्रीय Yog Divas मनाया गया। योग प्रशिक्षक अर्चना कुमारी ने योग की विभिन्न योगासनों को कराया। इस दौरान प्राणायाम, ओम, विलोम, सूर्य नमस्कार को सकुशल समपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन आधा से एक घंटा योग किया जाय तो शरीर में पैदा होने वाले विभिन्न रोगों को पैदा होने से पहले खत्म कर देता है। योग से मन मस्तिष्क जहां स्वास्थ्य होता है। वहीं शरीर भी फुर्तीला रहता है। योग प्रशिक्षक ने कहा कि हर कार्य की तरह योग को भी अपने दिनचर्या में शामिल करें। योग दिवस में कर्मचारियों के साथ आमजन ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, बीडीओ दिनेश सिंह, एडीओ कोआपरेटिव सुनील पाल, सीडीपीओ आशीष वर्मा, डा.हीरालाल, डा.संजय, चन्द्रबली, संदीप सोनकर सहित आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन डा.ज्योतिर्जय कुमार ने किया। इनके अलावा सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में भी योग दिवस मनाया गया। थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के देख रेख में महिला व पुरुष सिपाहियों ने योग किया।

प्रबंधक धनंजय सिंह के साथ योग करते लोकनाथ महाविद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी व क्षेत्रीय ग्रामीण।

पूरा देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गौरवान्वित हैः धंनजय सिंह

चहनियां। 18वें अंतरराष्ट्रीय Yog Divas पर ‘करें योग, रहे निरोग’ के अनुपालन में लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय  प्रांगण में संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह, बाबा कीनाराम इंटर कालेज रामगढ़ में प्रधानाचार्य बिपिन सिंह तथा खण्डवरी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चहनियां में प्रबंधनिदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह के कुशल दिशानिर्देश में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग क्रियाओं के द्वारा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमताओं को तीब्र करने के लिए  विविध प्रकार के आसन, प्राणायाम, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वंदना, गायत्री मंत्र उवाच, ओम स्मरण, भ्रांति विग्रह आदि का विधिपूर्वक अभ्यास किया गया। तदक्रम में हँसी, ठहाके और वर्तमान परिस्थितियों में तमाम प्रकार के कोरोना वैश्विक संकट सहित बीमारियों से बचाव पर परिचर्चा की गई। अंत में लोकनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने उपस्थित संभ्रातगणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके सकारात्मक प्रयास से आज पूरा विश्व आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर गर्व है। उक्त अवसर पर अमृत प्रकाश सिंह, अभय कुमार प्रदीप, अरुण यादव, अवधेश सिंह,धीरेंद्र राय, भृगुनाथ पाठक, रितेश पांडेय, संदीप पाटिल, त्रिभुवन सिंह, कृष्ण गोपाल पांडेय, खदेरन पांडेय, राम अवतार पांडेय, विनोद पांडेय,  प्रेमचंद्र  पप्पू उपस्थित रहें।

योग दिवसः लोगों ने उत्साह के साथ किया योगाभ्यास 

डीडीयू नगर। अंतरराष्ट्रीय Yog Divas पर मंगलवार को नगर सहित आसपास क्षेत्रों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान लोगों द्वारा नगर में कई जगहों पर सुबह 6 बजे से आयुष्मान मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया गया। नगर के विभिन्न स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, रेलवे इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, सेवन डेज फाउंडेशन, पतंजलि योग समिति के विभिन्न केंद्रों पर योग आचार्यों द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार कई दिनों पूर्व से ही योग महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इसी क्रम में जीटी रोड स्थित एक लान में भाजपा जनों द्वारा योग अभ्यास किया गया। इस मौके पर लोगों ने अनुलोम विलोम, कपालभाति, सहित विभिन्न आसनों को कराया गया। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता गुड्डू, आलोक वरुण, रामचंद्र जायसवाल, सुधीर चौहान, किरण शर्मा आदि लोग शामिल रहे। इसी तरह लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में शिक्षकों द्वारा योग व प्राणायाम किया गया। मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें महिला प्रभारी सविता ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। कहा कि योग से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अनुशासित होता है हम सभी को अपने जीवन में अवश्य करना चाहिए। इसी तरह से दुल्हीपुर स्थित बीपी हाई सेकेंडरी स्कूल में  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें मुकेश पटेल, जगदीश प्रसाद, भरत प्रसाद, जितेंद्र कुमार, आकाश सरकार, आरजू खान आदि लोग शामिल हुए।

Agneepath Scheme का विरोध करने वाले दो युवकों को पुलिस ने भेजा जेल

पकड़े गए उपद्रवी युवकों संग बलुआ थाना पुलिस।
पकड़े गए उपद्रवी युवकों संग बलुआ थाना पुलिस।

Young Writer, चहनियां। पुलिस अधीक्षक Chandauli अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर लक्ष्मणगढ़ में सोमवार को Agneepath Scheeme (अग्निपथ योजना) के विरोध में उपद्रव-तोड़फोड़ करने की योजना बनाने वाले दो युवकों को बलुआ पुलिस ने विभन्न धाराओं में जेल भेज दिया। इन युवकों पर मोबाइल के जरिए पहले ताकतवर बनो के नाम ग्रुप बनाकर मैसेज कर लोगो को भड़काने का आरोप है। इनके वाट्सएप ग्रुप में थाना धानापुर को जलाने व चहनियां में चक्काजाम करने का मैसेज मिला है। पुलिस के इस कार्यवाही से क्षेत्र में अग्निपथ का विरोध करने वालों में हड़कम्प मची हुई है।

Agneepath Scheme का विरोध व भारत बन्द के घोषणा के दौरान सोमवार को लक्ष्मणगढ़ में लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर के पास चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर लाठी डंडे के दम पर चक्काजाम करने व उपद्रव करने की योजना बना रहे थे। इसकी सूचना बलुआ पुलिस को मिलने पर  क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में गश्त कर रहे बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह पर्याप्त मात्रा में फोर्स लेकर जैसे ही लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर पहुंचे पुलिस के ऊपर हमला कर दिये। जिसमे एक सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में सभी अगल बगल खेत में कूदकर फरार हो गये। दो युवक को पुलिस ने पकड़कर थाने ले आयी। मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। Balua Inspector राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनो युवक दीपक कुमार कन्नौजिया पुत्र राजकुमार निवासी प्रभुपुर व शशिकान्त यादव पुत्र दयाराम निवासी रसूलपुर छोटी रमरजाय थाना बलुआ के निवासी है। दीपक मजदूरी का कार्य करता है व शशिकान्त प्राइवेट ड्राइवर है। पकड़े गए युवकों को धारा-144 का उल्लंघन व सरकारी संपत्ति सहित अन्य लोगो की सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने वालों की तलाश की जा रही है। उनके विरुद्ध भी कार्यवाही होगी। गिरफ्तार करने वाले टीम में बलुआ थाना प्रभारी राजीव सिंह, सतीश प्रकाश, प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, जैनुद्दीन खान, विशाल यादव, शालिनी मौजूद थे।

Launching: पावर, कर्म्फट और उन्नत तकनीकी के साथ ग्राहकों से कनेक्ट होगी नई हुंडई वेन्यू

बिछियां स्थित आदित्य हुंडई शोरूम में नई वेन्यू कार का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह व कम्पनी के अधिकारीगण।
बिछियां स्थित आदित्य हुंडई शोरूम में नई वेन्यू कार का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह व कम्पनी के अधिकारीगण।

Young Writer, Chandauli News: चंदौली स्थित आदित्य नारायण हुडई शोरूम में नई वेन्यू कार की लाचिंग हुई। इस दौरानमुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह व अम्बरीश सिंह भोला द्वारा नई हुंडई वेन्यू कार का उद्घाटन किया। इसके बाद शोरूम मैनेजर अमित सिंह व कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नई वेन्यू कार की खुबियां व खासियत की जानकारी उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों व ग्राहकों को दी गयी।

बिछियां स्थित आदित्य हुंडई शोरूम में नई वेन्यू कार का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह व कम्पनी के अधिकारीगण।

इस दौरान अमित सिंह द्वारा बताया गया कि आज के दिन देश का पहला स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशस प्रदाता और सबसे बड़ा निर्यातक कम्पनी हुंडई ने भारत में बहुप्रतिक्षित नई वेन्यू कार लॉन्च की है। नई हुडई वेन्यू अपने बोल्ड डिजाइन, पावर पैक्ड परफॉर्मेंस, आराम, उन्नत तकनीकों और कनेक्टिविटी के साथ ग्राहकों के लिए एक उम्दा कार साबित होगी। साथ ही नई हुडई वन्यू यहां ग्राहकों के लिए ड्राविंग व ट्रावेलिंग के नए अनुभवों को बढ़ाएगी और हुण्डई एसयूवी लाइफ को बढ़ाने के लिए है। 2020 और 2021 में भारत की नम्बर एसयूवी निर्माता होने के नाते उन्होंने उन तमाम ग्राहकों के प्रति आभार जताया जिन्होंने हुडई ब्राड के प्रति अपना विश्वास कायम रखा। नई हुण्डई वेन्यू इसाड की विरासत को और आगे बढ़ाएगी और ग्राहकों को अपने बोल्ड और डायनामिक व्यक्तित्व से रोमाचित करेगी, जबकि अगले स्तर के आराम कनेक्टिविटी और सुविधा को सक्षम करेगी। मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह द्वारा नई हुडई वेन्यू कार का उद्घाटन किया गया। इसके बाद उन्होंने कार की नवीनतम डिजाइन प्रौद्योगिकी, कार्यक्षमता और आंतरिक साजो-सज्जा के बारे में गहनापूर्वक जानकारी ली। लाचिग में आये हुए सारे अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद शोरूम के डायरेक्टर बीपीएन सिंह एवं शोरूम मैनेजर अमित सिंह ने किया लांचिंग के अवसर पर अमिताभ भट्टाचार्जी (जीएम), आशुतोष अस्थाना (एचआर), अनुराग सक्सेना (एसएम), असून दूबे, चन्दन सिंह, अमन पंकज, देवाशिष आदि लोग उपस्थित थे।

Chandauli
clear sky
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
82 %
0.9kmh
0 %
Thu
23 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights