23.6 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 497

चंदौली: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौत

Young Writer, चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाज़ा एआरटीओ नेशनल हाइवे के समीप मंगलवार को तेज रफ़्तार स्कोर्पियो की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया‚ जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताते है कि गंजबसनी गांव निवासी आशुतोष उपाध्याय चंदौली बाजार में किसी काम से आये हुए थे। वापस घर लौटते समय जैसे ही वो एआरटीओ ऑफिस के समीप पहुंचे की वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार स्कोर्पियो की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में वह सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को सूचित कर तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल की बाइक को कब्जे में कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। वही प्रत्यक्षदर्शिओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना में आशुतोष उपाध्याय बुरी तरह से घायल हो गए मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर एंबुलेंस को व पुलिस को बुलाया गया इतना करने में लगभग आधे घंटे का समय लग गया जिसको लेकर घायल आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा इससे उसकी हालत और बिगड़ती गई इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी।

Agneepath Scheme Protest: उपद्रव करने जा रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा

Agneepath Scheme Protest: लक्ष्मणगढ़ में मौजूद सीओ अनिरुद्ध सिंह के साथ इंस्पेक्टर व फोर्स।
Agneepath Scheme Protest: लक्ष्मणगढ़ में मौजूद सीओ अनिरुद्ध सिंह के साथ इंस्पेक्टर व फोर्स।

लक्ष्मणगढ़ में सीओ अनिरुद्ध सिंह की अगुवाई में पुलिस कार्यवाही के दौरान दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ा

Young Writer, चहनियां। अग्निपथ योजना को लेकर लक्ष्मणगढ़ में लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर के पास जुटे सैकड़ों युवाओं द्वारा तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंचे सीओ अनिरुद्ध सिंह, बलुआ इंस्पेक्टर सहित भारी मात्रा में फोर्स पहुंची, जिसे देख सभी वहां मौजूद उपद्रवी फरार हो गए। पुलिस ने दो युवकों को दौड़ाकर हिरासत में लिया।
भारत बन्द को लेकर बलुआ पुलिस सुबह से ही चहनियां चौराहे पर एलर्ट नजर आयी। शांति व्यवस्था को लेकर भारी मात्रा में फोर्स, सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह, बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह मौजूद थे। करीब 12 बजे लक्ष्मणगढ़ लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर पर सैकड़ांे की संख्या में युवक उपद्रव मचाने की रणनीति बना ही रहे थे कि पुलिस को इसकी मिलते ही तत्काल भारी मात्रा में फोर्स पहुच गयी। फोर्स को देख वहां भगदड़ मच गयी। युवक खेत में कूदकर जैसे भाग खड़े हुए। तभी पुलिस ने दौड़ाकर दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि धारा 144 लागू है। यदि चार या फिर ज्यादा संख्या में नजर आये तो कार्यवाही होगी।

मुस्तफापुर बवाल में पुलिस ने दर्ज किए चार मामले
नियामताबाद।
अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में अराजकतत्वों, उपद्रवी द्वारा तोड़फोड़, पुलिस बल पर पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि के संबंध में कुल चार मामले दर्ज करते हुए लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ कुल नुकसान क्षतिग्रस्त हुए संपत्तियों की भरपाई भी इनसे कराई जाएगी। धारा-3 व 4 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम तथा धारा-7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत कुछ नामजद तथा 50 से अधिक अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस प्रकरण में कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। आपको बताते चलें कि अग्नीपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध के बीच रविवार की सुबह आक्रोशित युवकों ने नगर से सटे अलीनगर थाना के मुस्तफापुर गांव में पुलिस को लेकर चल रही जीप में आग लगा दी और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर किसी तरह जान बचाई बाद में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे आईजी और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर यथास्थिति का जायजा लिया था इसमें कई युवकों को गिरफ्तार करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अग्निपथ को लेकर सतर्क दिखी मुगलसराय पुलिस
डीडीयू नगर।
अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने नगर भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकाला। ज्ञात हो कि विगत कई दिनों से नई सेना भर्ती नीति अग्निवीर को लेकर युवाओं द्वारा हिंसक प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा लाख प्रयास के बावजूद भी नगर से सटे मुस्तफापुर व कुचमन में भी दो घटनाएं हो गई। कुचमन स्टेशन पर जहां 1 पुलिसकर्मी घायल हुआ, वहीं मुस्तफापुर में पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया गया था।
विदित हो कि रविवार की सुबह इस योजना के विरोध में नगर से सटे मुस्तफापुर गांव में पुलिस की जीप को युवाओं द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। इन दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन द्वारा बेहद चौकशी बरती जा रही है सुरक्षा के लिए बेहद कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। सोमवार भारत बंद की आह्वान को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा नगर में काफी चौकसी बरती गई। पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों को जगह जगह जागरूक किया गया कि किसी के बहकावे में ना आवे।

हादसाः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा साला घायल

सड़क दुर्घटना में घायलों का अस्पताल में उपचार कराती पुलिस।
सड़क दुर्घटना में घायलों का अस्पताल में उपचार कराती पुलिस।

सड़क पर तड़प रहे घायलों को पुलिस ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Young Writer, Shahabganj: थाना क्षेत्र के विशुनपुरा जमोखर गांव के पास चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल होकर तड़प रहे जीजा साला को पुलिस ने निजी वाहन से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
बताते हैं कि राममाड़ो गांव निवासी अनिल गोंड के दामाद वीरेंद्र 32 वर्ष व लड़का अंकित 12 वर्ष विशुनपुरा मुर्गा लेने गए थे। वापस घर आते समय बाइक सवार को तेज रफ्तार बोलरों ने धक्का मारकर फरार हो गया, जहां अंकित व उसका जीजा वीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर तड़प रहे थे। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक शहाबगंज राजेश कुमार मय फोर्स के साथ चंदौली डयूटी से वापस थाने आ रहे थे सड़क दुर्घटना में घायल दो लोगों को देखकर तुरन्त रुक गए और दोनों घायलों को निजी वाहन से स्थानीय प्राथमिक केन्द्र पहुंचाया और स्वयं अस्पताल पहुंचकर घायलों का इलाज के दौरान सहयोग किया और घायलों के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार अगर समय से घायल अस्पताल न पहुंचते तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिस के मानवीय चेहरा की लोग सराहना कर रहे हैं। इस दौरान कांस्टेबल शब्बीर अहमद, मिथिलेश कुमार, श्रीराम यादव, मनीष यादव, गौरव शुक्ला आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Acting: मुम्बई में धमाल मचा रहे चंदौली के सुनील पांडेय

अभिनेता सुनील पांडेय।
अभिनेता सुनील पांडेय।

हिंदी फिल्म साजिश व द कंस्पिरेसी में कर रहे हैं एक पुलिसवाले की भूमिका

Young Writer, Sakaldiha: किसी भी क्षेत्र में नाम और पहचान बनाने के लिए लगन के साथ-साथ मेहनत और काम करने की दृढ़ इच्छा शक्तिे सफलता दिलाती है। कुछ ऐसा ही चंदौली जनपद के सकलडीहा कस्बा निवासी सुनील पांडेय बाइक एजेंसी को छोड़कर मुम्बई के मायानगरी में छोटे पर्दे से लेकर दर्जनों धारावाहिक में धमाल मचाये हुए है। मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर और रजनीकांत को अपना आदर्श मानते हुए मुंबई जैसे बड़े शहर में वह मुकाम हासिल कर दिखाया है जो हर किसी युवा का सपना होता है।
सकलडीहा कस्बा निवासी सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर सुदर्शन पांडेय के दो पुत्र सुनील पांडेय और चंकी पांडेय और एक बहन प्रिंयका पांडेय है। माता गीता पांडेय एक गृहणी है। बचपन से ही कुछ बड़ा करने की सोच रखने वाले सुनील पांडेय बाइक की एजेंसी छोड़ मुम्बई की माया नगरी में पहुंचकर सपना संयोजने में जुट गए। कड़ी मेहनत और लगन के साथ छोटी बड़ी दर्जनों धारावाहिक और छोटे पर्दे पर धमाल मचाये हुए है। भोपाल में शूट हो रहे एक हिंदी फीचर फिल्म साजिश ….द कंसिपिरेन्सी में अभिनेता सुनील पांडेय एक पुलिसवाले की भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्माता एसएस पटनायक और सह निर्माता राज नायर हैं। डायरेक्टर हीरालाल खत्री हैं इस फिल्म में लीड कैरेक्टर की भूमिका में फिल्म अभिनेता देव मेनारिया है जो कि एक सीनियर इंस्पेक्टर की भूमिका में है रजा मुराद, शाहबाज खान और मुश्ताक खान मुग्धा गोडसे और सहकलाकार सुमित कृष्णा जैसे धुरंधर अभिनेताओं से सजी यह फिल्म इस साल के अंत तक ओटीटी प्लेटफॉर्म और बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इसके अलावा क्राइम पेट्रोल, क्राइम अलर्ट, सावधान इंडिया, अहिल्याबाई होलकर, मेरे साईं, साथ निभाना साथिया, छोटी सरदारनी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, इमली, विद्रोही,सब सतरंगी, कुंडली भाग्य, भाग्य लक्ष्मी, और शुभ लाभ जैसे अनेकों टीवी सीरियल में अपने अभिनय का लोहा इन्होंने मनवाया है। इस कामयाबी के लिये अपने माता पिता के साथ अपनी पत्नी लक्ष्मी पांडेय को देते हुए बताया कि मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। अपनी संस्था ग्लोबल एक्टिंग अकैडमी में नए युवाओं को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। साथ ही किसी भी प्रकार के शार्टकट के रास्ते को अपनाने से बचने की सलाह देते हैं।

Agneepath Scheme Protest: चंदौली स्टेशन व बाजार में मुस्तैद रही पुलिस

चंदौली मुख्य बाजार में खुली दुकानें व आवागमन करते लोग।

आम दिनों की तरह चंदौली कस्बा बाजार में बनी रही चहल-पहल

Young Writer, चंदौली। भारत सरकार की ओर से शुरू होने वाली अग्निपथ योजना का विरोध इन दिनों देखने को मिल रहा है। विभिन्न विपक्षी दलों के आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर भारत बंद का असर पूरी तरह से असफल साबित होता दिखाई दिया। आम दिनों की तरह नगर के बाजारों में चहल-पहल बनी रही। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान नगर के प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे और वही चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन सहित नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि किसी के बहकावे में न आएं, ताकि किसी प्रकार की शांति भंग न हो।

Agneepath Scheme Protest: चंदौली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिस फोर्स।
चंदौली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिस फोर्स।

जिला मुख्यालय पर बंदी का असर पूरी तरह से असफल दिखाई दिया।नगर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ पुरानी बाजार, इलिया रोड, मठ वाली गली सहित कचहरी रोड की दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं। हालांकि सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवानों ने चंदौली रेलवे स्टेशन सहित नगर के अन्य क्षेत्रों में गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने को कहा। सदर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने आमजन का आह्वान किया कि वे किसी के भी बहकावे में कदापि न आएं। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने चक्रमण किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि कानून व्यवस्था मैं आप सभी सहयोग करें, ताकि कोई अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।

International Day of Yoga: स्वस्थ रहने व इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है योग

चंदौली में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते लोग।
चंदौली में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास करते लोग।

Young Writer, Chandauli News: योग लोगों को निरोग बनाने में मदद करता है। यह शरीर की ताकत को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही तनाव और चिंता को कम करने में भी मददगर साबित होता है। शरीर को बीमारियों से बचाने और इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करता है। योग के इसी महत्व को देखते हुए और जनजागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से वर्ष 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है, ताकि इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी 21 जून मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बताया कि योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 से 20 जून तक जिले में ‘अमृत योग सप्ताह’ का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों को योग के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें योगाभ्यास कराया गया। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (डीसीपीएम) सुधीर राय ने बताया कि जिले में कुल 179 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इनमें 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग प्रशिक्षिकों द्वारा योग सिखाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने लोगों को सेहतमंद बनाने के लिए चिकित्सा के साथ ही योग के लिए भी जागरू करने के निर्देश दिये हैं। इसके तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग की पाठशालाएं लगाई जा रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर-ब्लॉक चकिया की योग प्रशिक्षक प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि रोजाना सुबह एक घंटे लोगों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग पाठशाला लगायी तजा रही है। जिसमें क्षेत्र के लोगों को योगाभ्यास कराया जाता है। इसमें प्रति दिन 20 से 30 लोग योग सीखने आते हैं। उन्होंने बताया कि ‘अमृत योग सप्ताह’ के 3 दिनों में उन्होंने लगभग 1000 लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया। उन्हें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ताड़ासन, गोमुखासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सर्वांगासन आदि सिखाया गया। अभ्यास सुबह या शाम खाली पेट किया जाता है। लोग इसमें बढ-चढ़ कर हिस्सा ले रहें हैं। उन्होंने बताया कि ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ हमें योग के महत्व के प्रति जागरूक करता है। योग से मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से शरीर स्वस्थ रहता है। योग का सत्र गर्दन, कंधे, पीठ और कूल्हों में तनाव को कम करने में मदद करता है। शरीर में चुस्ती-फूर्ती आती है, योग से बीमारियां दूर होती हैं, साथ ही शुगर बीपी भी कंट्रोल रहता है। गर्भावस्था में भी योग करना लाभदायक होता है।

योग के सम्बन्ध में जरूरी बातें
चंदौली।
मासिक धर्म के दौरान योगासन नहीं करना चाहिए। प्रशिक्षित योग शिक्षक के सानिध्य में ही योग करना उत्तम रहता है। योगाभ्यास के बाद पर्याप्त नींद और पौष्टिक आहार लेना आवश्यक। योगाभ्यास करने वाले व्यक्ति को नशा नहीं करना चाहिए। किसी आसन को करने से शरीर में तकलीफ हो तो प्रशिक्षक से सलाह लें। योगासन किसी भी उम्र के स्त्री या पुरुष कर सकते हैं। नियमित योगाभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। योग करने वालों का रक्तचाप व हृदय गति में सुधार होता है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। योगासन से रक्त शुद्ध होता हैं, मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। योगासन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वरदान है।

Yog Divas: धानापुर ब्लाक में योग करते प्रमुख अजय सिंह व अन्य।

धानापुर। स्थानीय ब्लाक परिसर में सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक प्रज्ञा मिश्रा द्वारा योग के विभिन्न मुद्राओं के द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यायाम का अभ्यास कराया गया। ब्लाक प्रमुख अजय सिंह इस दौरान उपस्थित लोगों से बताया कि आज के भाग दौड़ की जिंदगी में हमारे लिए योग का कितना महत्व है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मनुष्य के लिए योग बहुत ही सरल और आवश्यक है। योग से खुद को निरोग रख सकते हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, अनिल राय, राजेश सिंह, विमल सिंह, दयाल सरन श्रीवास्तव सहित विकास खण्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, शिक्षक उपस्थित रहे। इस मौके पर नोडल अधिकारी डा.अनुभव एवं डा.उषा गुप्ता उपस्थित थी।

योग दिवसः गांव के 2553 ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास
चंदौली। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद में संचालित राजकीय होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आस-पास के गांवों के 2553 ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया।
इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी व कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा इंदूरानी विश्वकर्मा ने कहा कि योग से ही व्यक्ति निरोग रह सकता है। ऐसे में सभी को नियमित योग करने की जरूरत है। स्वयं के साथ दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करें, ताकि लोग स्वस्थ रह सकें। शिविर में सैकड़ों महिला व पुरुषों ने भाग लिया। आयुर्वेद के 1693 लोगों ने योगासन किया, इसमें 958 पुरुष 468 महिला और 267 बच्चे शामिल हैं। वही होम्योपैथ के 860 लोगों ने योगासन किया। इसमें 410 पुरुष 300 महिला 150 बच्चे शामिल हैं।


Agneepath Scheme Protest: पुलिस ने कोचिंग सेंटरों को जारी किया नोटिस

चहनियां में एक कोचिंग सेंटर पर छात्रों का मोबाइल चेक करते बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह।
चहनियां में एक कोचिंग सेंटर पर छात्रों का मोबाइल चेक करते बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह।

Young Writer, चहनियां। Agneepath Scheme Protest को लेकर बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां व सोनहुला, बलुआ, सराय गांव में चल रहे कोचिंग सेंटरों के संचालक व कर्मचारियों को बलुआ इंस्पेक्टर ने नोटिस जारी किया है। वही मोबाइल भी चेक किए। दोषी पाये जाने वाले छात्रों, संचालकों व कर्मचारियों के खिलाफ़ कार्यवाही की हिदायत दी।

विदित हो कि इन दिनों Agneepath Scheme Protest को लेकर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में बवाल मचा हुआ है। बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मियों व गुप्तचरों के माध्यम से निगरानी हो रही है। इसी क्रम में क्षेत्र के चहनियां, सोनहुला, बलुआ, सराय आदि जगहों पर चला रहे संचालकों को कोचिंग सेंटरों पर पहुंचकर बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने नोटिस दिया। नोटिस में में एसएससी, पुलिस भर्ती एवं आर्मी की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटरों पर अग्निपथ योजना के अंतर्गत आर्मी में अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया का विरोध प्रदर्शन में छात्र छात्राओ द्वारा उग्र प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने का उल्लेख किया है। नोटिस में कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को यह निर्देशित करने का उल्लेख किया गया है कि किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधियों या फिर धरना प्रदर्शन में शामिल होते है तो उग्र छात्रों के साथ साथ कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान से कोचिंग संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने छात्र छात्राओ की मोबाइल भी चेकिंग किया गया। अभियान के दौरान बलुआ इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों हर गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है। जरा सी भी गड़बड़ी करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जायेगा।

Vishwakarma Shram Samman Yojana: टुलकिट पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Vishwakarma Shram Samman Yojana के तहत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र देते उपायुक्त उद्‍योग गौरव मिश्र।
Vishwakarma Shram Samman Yojana के तहत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र देते उपायुक्त उद्‍योग गौरव मिश्र।

छह दिवसीय विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Young Writer, Chandauli News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (Vishwakarma Shram Samman Yojana) के आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्रय गौरव मिश्र द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद टूल किट व प्रमाण-पत्र प्राप्त कर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अपने जीवन में उतारकर खुद के लिए स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की बात कही।

Vishwakarma Shram Samman Yojana के तहत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र देते उपायुक्त उद्‍योग गौरव मिश्र।
Vishwakarma Shram Samman Yojana के तहत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र देते उपायुक्त उद्‍योग गौरव मिश्र।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके जरिए कारीगरों की आर्थिक समृद्धि हेतु तकनीकी, सैद्वान्तिक तथा व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गयी तथा अपने व्यवसाय मे तकनीकी गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास हो रहा है। इसके बाद कारीगारों को उचित मूल्य दिलाने के लिए बाजार से सीधे जोडकर लाभान्वित करने की योजना पर काम हो रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। सरकार द्वारा ट्रेडवार टूल किट प्रदान किया जायेगा, जिससे परम्परागत कारीगरों की आर्थिक स्थित सुधारी जा सकें। व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तथा मुद्रा ऋण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षणदायी संस्था यूपिको के जिला समन्यवक रामचन्द्र बताया कि अनुभवी प्रशिक्षक द्वारा तकनीकी, सैद्धान्तिक, व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में राम मनोहर, श्रीकान्त, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, राहुल तिवारी, सतीश कुमार, मास्टर ट्रेनर-सना, शिखा, मान्यती विश्वकर्मा, हेमलता, महिमा, राधिका, किरन द्विवेदी, सुशीला देवी आदि उपस्थित रहीं।

दर्शना सिंह ने भाजपा को समर्पित किया अपार स्नेह व सम्मान

भाजपा कार्यालय पर दर्शना सिंह को बुके देकर सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री Dr. Mahendra Nath Pandey
भाजपा कार्यालय पर दर्शना सिंह को बुके देकर सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री Dr. Mahendra Nath Pandey

केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय की अगुवाई में संगठन ने किया स्वागत

Young Writer, Chandauli News: भाजपा राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह संगठन व समर्थकों का स्नेह, प्यार व सम्मान पाकर रविवार को गदगद नजर आयीं। उन्होंने संगठन से मिले अपार सम्मान को संगठन को ही समर्पित कर दिया। कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी का सम्मान है। इस दायित्व को संभालने का काम पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ करने का प्रयास होगा। उन्होंने भाजपा को उम्दा, सशक्त व प्रतिभा को सम्मान देने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि आज देश की बागडोर भाजपा के हाथों में है जो यह पुष्ट और प्रदर्शित करती है कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से बेहतर है जिसे अपार जन समर्पण प्राप्त है। श्रीमती सिंह रविवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी।

भाजपा कार्यालय पर दर्शना सिंह को सम्मानित करते जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व साथ में शिवराज सिंह।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व प्रभारी मीना चौबे समेत तमाम दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुईं दर्शना सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने राज्यसभा सांसद सिंह एक उम्दा राजनीतिक सख्शियत बताया। कहा कि ये हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहीं और जन-जन को भाजपा से जोड़ने और उनके बीच पार्टी को लेकर एक अच्छी सोच विकसित करने का काम निरंतर चली आ रही है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार के अग्निपथ योजना का जिक्र किया। इसे युवाओं के तरक्की से जुड़ी योजना बताया।

कहा कि युवा किसी के बहकावे में ना आएं। सरकार उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। अग्निपथ युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए भारत सरकार की ओर से लाई गई योजना है इसके माध्यम से युवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अग्निपथ के युवाओं को सेवानिवृत्त होने पर राज्य सरकार 25 प्रतिशत आरक्षण का बंदोबस्त किया गया है। जिसका लाभ खासकर युवाओं को ही होगा। साथ ही अग्निपथ योजना के बारे में कार्यकर्ताओं के युवाओं को योजना के बारे में प्रेरित करें, ताकि योजना के बारे में जानकारी आक्रोशित युवाओं में शांति हो सके। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेंद्र नाथ पांडेय‚ विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, दीनानाथ शर्मा, मीना चौबे, सुरेन्द्र सिंह, महामंत्री सुजीत जायसवाल‚ शमशेर सिंह, अनिल सिंह, सर्वेश कुशवाहा, निर्मला पटेल, शिवशंकर पटेल, हरिवंश उपाध्याय, जितेंद्र पाण्डेय, सुजीत जायसवाल, अखिल पोद्दार, छत्रबली सिंह, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह ने किया।

UP Board: मेधावी श्वेता को निःशुल्क शिक्षा का वादा

UP Board: हुसेपुर में टॉप टेन में आयी छात्रा स्वेता को 5 हजार का चेक देते प्रबंधक डा. शिवप्रकाश सिंह।
UP Board: हुसेपुर में टॉप टेन में आयी छात्रा स्वेता को 5 हजार का चेक देते प्रबंधक डा. शिवप्रकाश सिंह।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी इण्टर कॉलेज की छात्रा श्वेता यादव को हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में टाप टेन में स्थान प्राप्त करने पर आगे निःशुल्क शिक्षा देने के लिए प्रबन्धक डा. शिवप्रकाश सिंह ने घोषणा की है। वही उसके घर हुसेपुर पहुंचकर प्रबंधक ने पांच हजार का चेक प्रदान किया। इस घोषणा के बाद परिजनों में हर्ष ब्याप्त है।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। जिसमें जटाधारी इण्टर कालेज की छात्रा हुसेपुर के रहने वाले पारस की पुत्री है। स्वेता यादव ने हाईस्कूल में जिले के टाप टेन में अपना स्थान बनाया है। विद्यालय के प्रबन्धक डा.शिवप्रकाश सिंह ने छात्रा श्वेता यादव की सराहना करते हुए उसे आगे की शिक्षा निःशुल्क देने की घोषणा की है। वही उसके आवास हुसेपुर पहुचकर परिजनों के समक्ष पांच हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। प्रबन्धक डा. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक विद्यालय कुछ असहाय छात्र छात्राओं को ही निःशुल्क शिक्षा देता था। मगर टाप टेन में स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा को निःशुल्क शिक्षा देने से और छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी तथा अधिक से अधिक विद्यार्थी अपना स्थान बनाने के लिए मेहनत करेंगे। प्रबन्धक के इस निर्णय पर अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की है। वही प्रबंधक के इस निर्णय से स्वेता के परिजनों में भी हर्ष व्याप्त है।

Chandauli
clear sky
23.6 ° C
23.6 °
23.6 °
82 %
0.9kmh
0 %
Thu
23 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Verified by MonsterInsights