22.5 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 498

चन्दौली, कुचमन स्टेशन पर तोड़-फोड़ करने वालो के खिलाफ पुलिस सख्त, लगातार हो रही कार्यवाही

चन्दौली। अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को मनबढ यूवको द्वारा कुचमन स्टेशन पर तोड़फोड़ करने के आरोप में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अलीनगर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है पुलिस ने दो दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है घटना की वीडियो फुटेज व अन्य माध्यमों के द्वारा उपद्रवीयों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भारत सरकार द्वारा जबसे अग्नीपथ योजना प्रारंभ की गई है तब से देश के कोने कोने में हिंसक प्रदर्शन जारी है इसी को देखते हुए क्षेत्रीय युवक शनिवार को कुचमन स्टेशन के पास इकट्ठा होकर तोड़फोड़ प्रारंभ की रेलवे का फाटक और केविन भी तोड़ डाला और पुलिस पर पथराव भी प्रारंभ कर दिया। जिसमें तारा जीवनपुर चौकी प्रभारी गंगाधर मौर्य भी घायल हो गए। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक्शन मोड में आ गई और दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया है अराजक तत्वों द्वारा स्टेशन पर की गई अराजकता, तोड़फोड़, सरकारी संपत्तियों के नुकसान पुलिस पर पथराव सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय दंड विधान, धारा तीन व चार सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम तथा धारा सात आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अलीनगर थाने के एस एसआई श्रीकांत पांडे ने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

चन्दौली ,नही थम रही हिंसा उपद्रवी युवकों ने फूंका पुलिस जीप , तनाव कायम,कार्यवाही में जुटी पुलिस

चन्दौली ।अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में रविवार को गश्त पर निकली पुलिस टीम से क्रिकेट खेल कर लौट रहे युवकों से विवाद हो गया। जब पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाई तो युवक आक्रोशित हो उठे और पुलिस के प्राइवेट चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया और टीम पर पथराव शुरू कर दिया ।अलीनगर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घरों में घुसकर जान बचाई जानकारी होते ही अन्य थानों की पुलिस और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए थोड़ी देर के बाद आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं। वही आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले लिया गया गांव में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। 

गांव में सुबह बच्चे लगभग 30 की संख्या में क्रिकेट खेल कर वापस लौट रहे थे तभी गश्त कर रहे अलीनगर पुलिस युवकों को एक जगह एकत्रित नहीं होने और किसी तरह की बात नहीं करने की हिदायत दी जिसको लेकर युवकों का पुलिस से  विवाद हो गया। युवकों ने पुलिस के वाहन पर पत्थर फेंका जिसके बाद कुछ पुलिसकर्मी ने युवकों पर डंडा भाजना प्रारंभ कर दिया इसके बाद युवक और आक्रोशित हो उठे और पुलिस से भिड़ गए पुलिस टीम के साथ गस्त में चल रहे एक प्राइवेट वाहन को पलट दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। एसएचओ मुगलसराय के वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया युवकों का आक्रोश देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए और जान बचाने के लिए गांव में भागे और किसी तरह घर में घुस कर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई उसके बाद उपद्रवी युवक भाग खड़े हुए।पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया और कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और।ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी भी की जा रही है।

UP Board Result: हाईस्कूल में चंदौली की अंजू यादव व इंटर में रितेश ने किया टॉप

हाईस्कूल में तृतीय स्थान अर्जित करने वाले आशुतोष शर्मा को मिठाई खिलाते परिजन।

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी

Young Writer, Chandauli: लम्बे इंतजार के बाद UP Board ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट Result शनिवार को घोषित दिए। दोपहर दो बजे सर्वप्रथम हाईस्कूल के परीक्षा परिणा सार्वजनिक हुए तो अधिकांश बच्चों ने स्मार्टफोन पर परिवार के लोगों के साथ ही अपने परीक्षा परिणाम को देखा, वहीं कुछ बच्चे अपने सहपाठियों के साथ रिजल्ट जारी होने के बेसब्री से इंतजार करते रहे। इस दौरान एक-दूसरे से सम्पर्क कर विद्यार्थी रिजल्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने को बेताब दिखे। जनपद की बात करें तो हाईस्कूल अंजू यादव 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं। वहीं दूसरे नंबर पर अभिलाशा कुमारी 92.50 अंक के साथ दूसरे तथा आशुतोष शर्मा 92.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान अर्जित किया।

इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की बात करें तो यूपी बोर्ड ने आफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम शाम चार बजे जारी किया। इस कारण इंटर के विद्यार्थियो को अपना रिजल्ट जानने के लिए इंतजार करना पड़ा। इंटर में रितेश कुमार जायसवाल ने 90.80 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में टाप किया, वहीं किशन कुमार गुप्ता व संध्या वर्मा ने संयुक्त रूप से 89.20 अंक प्राप्त कर दूसरा तथा प्रगति गुप्ता ने 87.80 अंक के साथ तीसरा स्थान अर्जित किया। नतीजा जारी होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी व जश्न का माहौल रहा। बच्चों ने इस पल को अपने परिवार के साथ ही अपने दोस्तों के साथ साझा की। रिजल्ट को लेकर परीक्षार्थियों में उत्सुकता इस कदर थी कि बच्चे दोपहर 1 बजे ही यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जाने का इंतजार करने लगे और जैसे ही रिजल्ट सार्वजनिक किया गया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने परीक्षा परिणाम को देखा और उसे परिजनों के साथ साझा किया। शाम होते-होते माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टाप-टेन विद्यार्थियों की सूची जारी की गई, जिससे संबंधित विद्यार्थी के परिवार की खुशी एकाएक दोगुनी हो गयी और परिवार के लोगों ने होनहार विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया और ऐसे ही भविष्य में कड़ी मेहनत कर सफलता अर्जित करने के प्रेरित किया। हाईस्कूल में चौथे नंबर पर खुशी पांडेय व अंशु ने संयुक्त रूप 92.17, पांचवें नंबर पर राघवेंद्र यादव व अर्पणा ने संयुक्त रूप से 91.83, छठे नंबर पर सत्यम कुमार 91.67, सातवें नंबर पर अनुज कुमार यादव 91.50, आठवें नंबर पर अभिषेक मौर्या ने 91.33, नौवें नंबर पर श्वेता यादव ने 91.17 तथा 10वें नंबर गुलफ्शा व तन्नवी सिंह ने संयुक्त रूप से 91 प्रतिशत अंक अर्जित किया। इसी तरह इंटर में चौथे नंबर पर जीनत अंसारी ने 87.20, पांचवें नंबर पर आकाश विश्वकर्मा ने 87, छठे स्थान पर प्रिया राय ने 86.80, सातवें नंबर पर हर्षवर्धन सिंह, नेहा मौर्या व अंकिता यादव ने संयुक्त रूप से 86.60, आठवें नंबर अभय शर्मा 86.40, नौवें नंबर पर आंचल मौर्या 86.20 व 10वें नंबर धीरज सिंह ने 86 प्रतिशत अंक अर्जित किया।

तेनुवट गांव की जिले की टॉपर अंजू यादव को मिठाई खिलाते परिजन।

किसान की बेटी अंजू यादव जिले में टॉप वन होने पर रो पड़ी

सकलडीहा। ज्ञान कभी किसी उपलब्धि का मोहताज नही होता है। कुछ ऐसा ही तेनुवट गांव के एक मामूली किसान परिवार की बेटी अंजू यादव ने कर के दिखाया है। जिले की टॉप वन की सूची में पहला स्थान पॉकर जिले के साथ परिवार और शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ाया है। अंजू यादव आईएएस बनकर देश की सेवा करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही है।
तेनुवट गांव निवासी रामलक्षन यादव की छरू पुत्री सोनी, मोनी, सीमा, रीमा, अंजू और सपना और एक पुत्र अभय है। माता चमेली देवी गृहणी है। पंाचवे स्थान पर सकलडीहा इंटर कॉलेज की छात्रा अंजू यादव ने जिले में 556 (92.67) अंक पाकर हाईस्कूल में जिले की टॉप वन की सूची में स्थान हासिल कर जिले का सम्मान बढ़ाया है। जिले की टॉपर अंजू यादव ने बताया कि गरीबी के कारण बचपन से ही सरकारी स्कूल में शिक्षा दीक्षा लिया है। आईएएस बनकर शिक्षा को बेहतर बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही है। स्कूल आने के बाद करीब चार से पांच घंटे रोज पढ़ती थी। परीक्षा के समय 9 से दस घंटा पढ़कर परीक्षा देने जाती थी। गांव के ही पिता के दोस्त कैलास प्रजापित की कोचिंग में समय मिलने पर शिक्षा लेती रही। जिले में टॉपवन स्थान हासिल करने पर माता पिता और शिक्षकों में हर्ष है।

अग्निपथ योजनाः कुचमन रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने किया तोड़फोड़

कुचमन रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों द्वारा की गयी तोड़फोड़।
कुचमन रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों द्वारा की गयी तोड़फोड़।

Young Writer, DDU Nagar: अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का विरोध बढ़ता ही जा रहा है इसकी आंच बनारस के बाद चंदौली में भी आ पहुंची। शनिवार को बड़ी संख्या में युवा कुचमन रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के केबिन सहित रेलवे फाटक पर जमकर तोड़फोड़ की युवाओं को काबू में करने के लिए पुलिस के भी पसीने छूट गए। उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई तारा जीवनपुर चौकी प्रभारी गंगाधर मौर्य भगदड़ में घायल हो गए। तोड़फोड़ मचाने के बाद युवक वहां से भाग खड़े हुए।
तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस और आरपीएफ को तैनात किया गया है। भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना को लेकर युवा वर्ग में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। बेरोजगार युवक नियमित सेना भर्ती की सरकार से मांग कर रहे हैं पूरे देश में हिंसा विरोध प्रदर्शन के बीच जनपद में भी युवा हिंसा पर उतर आए। शनिवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की स्टेशन के केबिन सहित रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया और सामान सड़क पर फेंकने लगे पुलिस मौके पर पहुंची तो युवकों ने पुलिस टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया ताराजीवनपुर चौकी प्रभारी गंगाधर मौर्य पत्थर लगने से घायल हो गए, जिनका निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है घंटों उत्पात मचाने के बाद पुलिस जीआरपी और आरपीएफ मजबूती से खड़ी हुई तो उपलब्ध उपद्रवी युवक भाग खड़े हुए।

अग्निपथ योजनाः उपद्रव व आगजनी से कई यात्री ट्रेनें रद्द, कई विलंबित

DDU जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त करती पुलिस फोर्स।
DDU जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त करती पुलिस फोर्स।

Young Writer, DDU Nagar: अग्निपथ योजना को लेकर उपद्रव, आगजनी व तोड़फोड़ जारी है। इससे रेल सम्पत्तियों को जहां बड़ी क्षति पहुंची है, वहीं कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है, वहीं कई ट्रेनों को सुरक्षा के लिहाज से रद्द करना पड़ा। स्थिति यह है कि अग्निपथ योजना के चलते छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते रेलवे की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है अप व डाउन की तरफ जाने वाली दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही DDU जंक्शन से होकर गुजरने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं।
डीडीयू जंक्शन से अप की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 11427 जसीडीह एक्सप्रेस, 15658 ब्रह्मपुत्र मेल विलंब से चल रही है। इसके अलावा डाउन की ओर जाने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस, 15647 लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस, 82356 पटना सुविधा एक्सप्रेस, 13238 कोटा पटना एक्सप्रेस विलंब से चल रही है। वहीं छात्रों के बवाल और हंगामे के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द भी कर दी हैं, जिससे यात्रियों का भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अप की तरफ जाने वाली ट्रेनें जो रद्द कर दी गई हैं जिसमें 12391 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12142 मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 13237 कोटा पटना एक्सप्रेस, 12792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 12397 महाबोधि एक्सप्रेस, 12742 वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस, 13257 आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, 12303 पूर्वा एक्सप्रेस, 13553 आसनसोल वाराणसी एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 03693 डेहरी आनसोन डीडीयू पैसेंजर ट्रेनें जो रद्द कर दी गई हैं। वहीं डाउन की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 12370 कुम्भा एक्सप्रेस, 13210 पंडित दीनदयाल उपाध्याय पटना पैसेंजर, 12391 दानापुर सुपरफास्टएक्सप्रेस, 13484 फरक्का एक्सप्रेस, 15647 गुवाहाटी एक्सप्रेस, 13010 दून एक्सप्रेस, 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस, 12506 नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, 12826 झारखंड सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, 12312 कालका मेल, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 14224 बुद्धपुर्णिमा एक्सप्रेस आज के लिए रद्द कर दी गई है।

Corruption: सुविधा शुल्क मांगने पर DM Chandauli ने लेखपाल माधुरी पांडेय को किया निलंबित

DM Chandauli ने समाधान दिवस पर जन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए की कार्यवाही

Young Writer, Chandauli: जनता की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान हो सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन DM Chandauli संजीव सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने इस दौरान एक-एक फरियादी की समस्या सुनकर उसके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी चंदौली ने कहा कि राजस्व व भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का मौके पर जाकर फौरन निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। तहसील दिवस के दौरान ’अनियमित तरीके से वरासतो को निरस्त करने एवं सुविधा शुल्क मांगने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने परासी खुर्द एवं उरगांव की लेखपाल माधुरी पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने के निर्देश दिए। इनके द्वारा वरासत के 14 मामलों को अनियमित तरीके से निरस्त किया गया था। सिंचाई विभाग एवं ट्यूबेल विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि धान की खेती के दृष्टिगत किसानों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। नहरों की साफ-सफाई अविलंब करा लिया जाए जिससे टेल तक पर्याप्त पानी पहुंच सके। रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। खराब पड़े ट्यूबेलो को तत्काल ठीक कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता नलकूप को दिए। कहा कि ’वरासत अभियान के तहत लंबित मामलों का अविलंब निस्तारण सुनिश्चित हो। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ नापी किए गए चकरोड़ों को तत्काल मिट्टी डलवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आइजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अंदर प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित हो। साथ ही फोन कर शिकायकर्ता से निस्तारण का फीडबैक भी अवश्य लिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि उच्च स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लिया जाता है अतः शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित हो। जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता एवं लापरवाही कत्तई क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया’। शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गये।

चंदौली बिजली के खंभे से टकराई पेट्रोल से भरी टैंकर, पुलिस व ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर चालक को निकाला बाहर


चंदौली।कंदवा थाना क्षेत्र के बरहनी चौराहा के समीप शनिवार को पेट्रोल से भरी टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। दुर्घटना देख आप पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से अथक प्रयास के बाद चालक को ट्रक के केबिन में फसे चालक को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से इलाज़ के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर क्षेत्र के दुल्हपुर गांव निवासी योगेश यादव 30 वर्ष अलीनगर डिपो से टैंकर मे तेल भरकर सैयदराजा जमानियां मार्ग होते हुए गाजीपुर के लिए जा रहा था। अभी बरहनी औरय्यां चौराहे पर पहुंचा गतिरोधक पर पार करते समय टैंकर अनियंत्रित हो गई। तत्पश्चात मार्ग के किनारे के विद्युत खंभा को तोडते हुए पानी भरे गहरे गढ्ढे मे पलटी गयी। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड जमा हो गई। स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर के केबिन मे फंसे टैंकर चालक को वाहन का शीशा तोडकर बाहर निकाला। और घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुचे चौकी इंचार्ज रामपुर मनोज पांडेय ने तत्काल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय टैंकर खंभा से टकराया उस समय खंभा से गुजरे तार मे विद्युत का भी प्रवाह था संयोग अच्छा रहा कि टैंकर मे ज्वलनशील पदार्थ भरे होने के बावजूद कोई बडी घटना नहीं घटित हुई। इससे भारी नुकसान हो सकता था।

भीषण हादसाः ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने में बेकाबू ट्रेलर ने तीन वाहनों को ठोका

भीषण हादसाः चंदौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस।
भीषण हादसाः चंदौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस।

Young Writer, Chandauli News: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने नेशनल हाइवे व सर्विस रोड पर बड़ा हादसा होते-होते रह गए। ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास ट्रैलर ने तीन वाहनों से टकरा गया। हाइवे पर जहां ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे हिस्से में टक्कर मारी। इसके बाद कोतवाली के बाहर सर्विस रोड पर खड़े दो कंटेनर को भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग अनहोनी की आशंका में मौके की ओर दौड़ पड़े। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के वक्त बारिश हो रही थी और आम आदमी व पुलिस कर्मियों की चहल-पहल मौके पर नगण्य थी अन्यथा बड़े हादसे व जनहानि से इन्कार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद जहां एक तरफ ट्रैक्टर चालक ट्राली छोड़ भाग निकला, वहीं ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस वालों ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने नेशनल हाइवे व सर्विस रोड पर बड़ा हादसा होते-होते रह गए। ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास ट्रैलर ने तीन वाहनों से टकरा गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने नेशनल हाइवे व सर्विस रोड पर बड़ा हादसा होते-होते रह गए। ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास ट्रैलर ने तीन वाहनों से टकरा गया।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक सुरेंद्र यादव 40 वर्ष, ट्रेलर संख्या आरजे 52 जीबी 0487 को लेकर जयपुर से बिहार जा रहा था। इस बीच जैसे ही जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास पहुंचा, जहां सर्विस रोड से ईंट लगी ट्रैक्टर-ट्राली तेजी से हाइवे पर चढ़ने का प्रयास किया। अचानक ट्रैक्टर-ट्राली को हाइवे के बीचोबीच देखकर ट्रेलर चालक ने वाहन को सर्विस रोड की ओर मोड़ कर टक्कर को रोकना चाहा। बावजूद इसके तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पर चला और चंदौली कोतवाली पुलिस के बाहर सर्विस रोड पर खड़े गए गए दो कंटेनरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन करीब 25 मीटर दूर चले गए। वहीं टक्कर के बाद ट्रेलर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक उसमें फंसकर दर्द से कराहने लगा। टक्कर की आवाज सुनकर पुलिस लाइन व चंदौली कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारी व कर्मी बाहर की ओर दौड़ पड़े। पुलिस वाहनों ने दुर्घटनाग्रस्त टेªलर में फंसे चालक सुरेंद्र यादव को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए। असफल होने पर पुलिस वालों ने जेसीबी व हाइड्रा मशीन की मदद से केबिन के क्षतिग्रस्त हिस्से को चांडकर उसमें फंसे चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयी थी। वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर चालक अपनी ट्राली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

चंदौली बरसात से पहले नगर पंचायत की पहल पर नाले का हुआ सफाई, बाजारों में नालियों पर हुए अतिक्रमण को भी हटाकर सफाई की बन रही योजना

चंदौली मौसम परिवर्तन को देखते हुए बरसात से पहले नगर पंचायत की पहल पर शनिवार को नगर के पुरानी बाजार में स्थित नाले की सफाई कराई जा रही है। इससे बरसात में नगरवासियों को काफी राहत मिलेगी वही नगर में दुकानदारों द्वारा नाली पर बनाये गए पक्के सीढ़ी व चौतरे को भी तोड़ कर नाली की सफाई कराई जाएगी। 

विदित हो कि बरसात के दिनों में नाली की सफाई नहीं होने पर पूरे बाजार में बरसात का पानी लग जाता है ऐसे लोगों का आवागमन में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। और लोगों के घरों में घुसने लगता है। जिसको देखते हुए नगर पंचायत में चांदनी मार्केट में दुकानदारों द्वारा नाले पर किए गए। अतिक्रमण को हटाकर नाले को साफ कराया गया। इससे बरसात के दिनों में लोगों को काफी राहत मिल सके वही नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र गोंड ने बताया कि पुरानी बाजार में बरसात को देखते हुए नाले की सफाई कराई जा रही है नाले के साथ-साथ पुरानी बाजार में छोटे नालियो पर दुकानदारों द्वारा पक्का निर्माण करा दिया गया  जिस को छोड़कर नालियों की भी सफाई कराई जाएगी जिसे बाजार में बरसात का पानी इकट्ठा ना हो और लोगो को राहत मिल सके।

चंदौली नहर में नहाने गया बालक डूबा, पुलिस कर रही तलास


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में शनिवार को नहर में नहाने गया बालक डूब गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बालक को ढूढने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी।
बताते है कि नेगुरा गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया का 8 वर्षीय बालक अंकुश चौरसिया सुबह दोस्तो के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान अंश नहर में कूदते ही बहने लगा साथ मे नहाने गए दोस्तों ने अंकुश को बहता देख चिल्लाना शुरू कर दिया। और देखते ही देखते अंकुश नहर की धाराओं में लापता हो गया। शोर गुल सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल नहर में कूदकर अंकुश को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस की मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से अंकुश को तलास करने में जुट गई। लेकिन तीन घंटे तक उसका पता नही चला इससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Chandauli
clear sky
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
86 %
1kmh
1 %
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights