22.5 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 499

चंदौली अग्निपथ: कुचमन रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने किया तोड़फोड़, चौकी प्रभारी घायल


चंदौली। नियामताबाद अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इसकी आंच बनारस के बाद अब चंदौली में भी आ पहुंची। शनिवार को बड़ी संख्या में युवा कुचमन रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के केबिन सहित रेलवे फाटक पर जमकर तोड़फोड़ की युवाओं को काबू में करने के लिए पुलिस के भी पसीने छूट गए। उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई तारा जीवनपुर चौकी प्रभारी गंगाधर मौर्य भगदड़ में घायल हो गए।

तोड़फोड़ मचाने के बाद युवक वहां से भाग खड़े हुए तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस और आरपीएफ को तैनात किया गया है भारत सरकार द्वारा अग्नीपथ योजना को लेकर युवा वर्ग में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है बेरोजगार युवक नियमित सेना भर्ती की सरकार से मांग कर रहे हैं पूरे देश में हिंसा विरोध प्रदर्शन के बीच जनपद में भी युवा हिंसा पर उतर आए। शनिवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के कुचमन रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की स्टेशन के केबिन सहित रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया और सामान सड़क पर फेंकने लगे पुलिस मौके पर पहुंची तो युवकों ने पुलिस टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया तारा जीवनपुर चौकी प्रभारी गंगाधर मौर्य पत्थर लगने से घायल हो गए जिनका निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है घंटों उत्पात मचाने के बाद पुलिस जीआरपी और आरपीएफ मजबूती से खड़ी हुई तो उपलब्ध उपद्रवी युवक भाग खड़े हुए।

निर्वाचनः लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बने सुजीत यादव

निर्वाचन के बाद लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के साथ लेखपाल।

त्रिकोणीय लड़ाई में निकटतम प्रतिद्वंदी को 52 मतों से हराया

Young Writer, डीडीयू नगर। लेखपाल संघ का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को डीडीयू नगर तहसील में हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसके बाद जनपद के पांच तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपालों ने मतदान के जरिए नए जिलाध्यक्ष का चयन किया गया। लेखपालों का बहुमत पाकर सुजीत कुमार यादव जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सियाराम को 52 मतों से शिकस्त दी।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के साथ साथी।

डीडीयू नगर तहसील में आयोजित वार्षिक चुनाव में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र कुमार यादव, सियाराम और सुजीत कुमार यादव ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। ऐसे में चुनाव हुआ और जनपद के कुल 260 लेखपालों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान तहसील परिसर में भारी गहमागहमी रही और चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने आए लेखपाल खेमों में बंटे नजर आए। वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम पांच बजे मुकम्मल हो गयी। इसके बाद मतगणना हुई, जिसमें 146 मत पाकर सुजीत कुमार यादव विजयी रहे, वहीं सियाराम 52 मत से हार गए। जबकि तीसरे स्थान पर रहे विरेंद्र कुमार यादव को 20 वोट मिले। विदित हो कि सुजीत कुमार यादव बीते 12 फरवरी को 2022 को शहीद हुए सेवखर कला निवासी अजीत यादव के छोटे भाई हैं। इसके अलावा माधुरी पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुनील पांडेय को जिला मंत्री जिम्मेदारी दी गयी। इस मौके पर पंकज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, धर्मेन्द्र यादव, मनीष सिंह, राजीव कुमार सिंह, तौफिक अहमद, फरीद अंसारी, विपिन सिंह, अंकुर, आदित्य नारायण मिश्रा, राजेश पाल, राकेश कुमार यादव, चंदन यादव, बेचू यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली कांग्रेसियों ने राहुल गांधी व कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर नगर में निकाला जुलूस, कमलापति त्रिपाठी पार्क में दिया धरना

चंदौली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को जिले के कांग्रेसियों ने नगर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग केंद्र सरकार कर रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में घुसकर कांग्रेस के नेताओं पर अत्याचार किया जा रहा है यह लोकतंत्र के लिए घातक है। अगर सरकार के विरोध में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहा था तो उनके खिलाफ संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए और उन्हें परेशान किया जाए। तंत्र में सभी को अधिकार है। अपने आवाज बुलंद करने का, लेकिन सरकार उस आवाज को दबाना चाहती हैं।इस दौरान मधुराय, रजनीकांत पांडेय, आनंद शुक्ला, हीरालाल शर्मा, गंगाराम, प्रदीप मिश्रा, राज किशोर सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, इंद्रजीत, दशरथ चौहान, प्रकाश गोस्वामी, चंद्रवंशी, मानवेंद्र मूर्ति ओझा, कुलदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

इलिया,स्वर्ण व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली,फैली सनसनी


इलिया।थाना क्षेत्र के खिलची गांव के समीप बदमाशों ने स्वर्ण व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया।वहीं बदमाश छिनैती करने में असफल होकर फरार हो गये।घायल युवक का इलाज जिलाचिकित्सालय में कराया जा रहा है।इलिया कस्बा के शंकर साह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार 28 वर्ष शहाबगंज थाना क्षेत्र के सवैया महलवार गांव में स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाता है।शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।वह जैसे ही खिलची गांव के पास पहुंचा था तभी हौशला बुलंद बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।घायला अवस्था में युवक मोटरसाइकिल चलाता हुआ।थाना गेट पर गिर गया।सूचना पाकर पहुंचे परिजन व पुलिस ने इलाज के लिए जिलाचिकित्सालय ले गये।वही पुलिस मामले के छानबीन में जूटी हुई थी।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम मच गया।

चंदौली पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार, 50 हजार की अवैध शराब बरामद

चकिया ।कोतवाली क्षेत्र के उसरी छित्तमपुर मार्ग से बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने टेंपो वाहन में लादकर बिहार भेजी जा रही 384 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेने के साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया|
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मिर्जापुर चकिया के रास्ते अवैध अंग्रेजी शराब बिहार जाने वाली है| जिस पर पुलिस टीम के साथ तत्काल बिहार बॉर्डर जाने वाले उसरी छित्तमपुर के रास्ते पर रात्रि 2 बजे के आसपास घेराबंदी करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया| रात्रि 2:40 के आसपास उसरी की तरफ से एक टेंपो वाहन आता दिखाई दिया| जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह बिहार बार्डर की तरफ भागने लगा| थोड़ी दूर पीछा करने के बाद टेंपो को पुलिस के जवानों ने कब्जे में ले लिया| तलाशी के दौरान टेंपो में रखे 50 हजार रूपये मूल्य के 8 पीएम के 384 टेट्रा पैक मिले| वहीं तस्करी में संलिप्त दो युवक बिहार प्रांत के रोहतास जिले के चेनारी थाना अंतर्गत जोगिया गांव निवासी राज कुमार सिंह और सदर चंदौली थाना अंतर्गत बर्थरा गांव निवासी अमित चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया|
कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया|
के दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश, अभिषेक शुक्ला सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे|

अग्निपथ के विरोध में चल रहे बवाल को लेकर स्टेशनों के चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की नजर, कई ट्रेने प्रभावित


चंदौली।पीडीडीयूनगर अग्नीपथ योजना को लेकर बिहार में चल रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया है जिसके कारण डीडीयू से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को जहां-तहां खड़ी कर दी गई है। अप व डाउन की दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से डीडीयू जंक्शन पर अतिरिक्त फोर्स डीडीयू जंक्शन पर लगाए हैं एसपी चंदौली अंकुर अग्रवाल सीओ सदर जीआरपी आरपीएफ सहित कई थानों की फोर्स डीडीयू जंक्शन पर मौजूद है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस संबंध में चंदौली जिले में जितने भी रेलवे स्टेशन है सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन महत्वपूर्ण स्टेशन जहां हमारे द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से जायजा लिया गया इसके साथ ही जीआरपी व आरपीएफ से इस संबंध में बात की गई। इसके अलावा स्टेशन पर जिला पुलिस, क्यूआरटी एवं एआरटी को भी लगाया गया है। जिससे कोई भी कानून व्यवस्था को भंग न कर सके। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी सीसीटीवी कंट्रोल रूम से हमारी फोर्स स्टेशन परिसर में निगरानी बनाए हुए हैं। दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने अभ्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि आपकी जो भी मांग है संवैधानिक तरीके से पत्रक जिलाधिकारी या या मुझे दे मैं उसे उचित माध्यम से सही जगह पर ज्ञापन को पहुंचाया जाएगा। इस दौरान जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार,मुगलसराय कोतवाल बृजेश चंद्र तिवारी, मनोज कुमार यादव पीएसी बल आदि लोग उपस्थित रहे।

12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया

अप की तरफ जाने वाली

12312 कालका मेल
22307 जोधपुर एक्सप्रेस
12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस
13009 दून एक्सप्रेस
13005 पंजाब मेल
12323 विभूति एक्सप्रेस
22323 शब्दभेदी एक्सप्रेस
13413 फरक्का एक्सप्रेस
12321 मुंबई मेल
12487 सीमांचल एक्सप्रेस
22563 उधना अंत्योदय एक्सप्रेस
12397 महाबोधि एक्सप्रेस
12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
15658 ब्रह्मपुत्र मेल

डाउन की तरफ जाने वाली

12741 वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस
12818 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस
12372 बीकानेर हावड़ा एक्सप्रेस
12326 भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस लल
14038 सिलचर पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
20802 मगध एक्सप्रेस
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस
15657 ब्रह्मपुत्र मेल
13006 पंजाब मेल
13010 दून एक्सप्रेस

चंदौली खड़ी ट्रक में घुसी तेज़ रफ़्तार बाइक, एक कि मौत,दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग

चंदौली।सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला नहर के समीप गुरुवार की देर रात नेशनल हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में घुस गयी इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। वही पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सकों ने युवक की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते है कि सैयदराजा निवासी विकास विश्वकर्मा 28 वर्ष व जितेंद्र कुमार 30 वर्ष किसी काम से वाराणसी गए थे। देर रात सैयदराजा लौटते समय जैसे ही दोनों कटसिला गांव के समीप पहुचे की अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में घुस गई। दुर्घटना में विकास की मौके पर ही मौत हो गयी। वही पीछे बैठा साथी जितेंद्र सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गया।तेज़ आवाज सुन कर घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही विकास के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज परिजनों को सूचित किया मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

चंदौली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस महकमा हाई अलर्ट, माहौल खराब करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही


चंदौली जनपद में शुक्रवार को होने वाले जुमे की नमाज को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं
शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल ,आईजी के सत्यनारायण, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा गुरुवार को नगर सहित दुल्हीपुर व सतपोखरी मुस्लिम बहुल इलाकों में पैदल गस्त व भ्रमण किया गया। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित किया अधिकारियों ने लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी के बहकावे में ना आवे अमन चैन कायम रखें । उच्चाधिकारियों नेलोगों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया साथ सभी लोगों को एक दूसरे के साथ सौहार्द व अमन चैन से रहने की अपील भी की। प्रशासन व पुलिस की टीम ने भ्रमण करते हुए पुलिस को जवानों को निर्देश दिया कि भाड़ वाले इलाके में विशेष सावधानी बरती जाए शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने व व माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही गई।

चंदौली एक माह की बच्ची के सर से उठा गया पिता का साया, सड़क हादसे में दर्दनाक मौत


चंदौली।मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के समीप बृहस्पतिवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना स्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते है कि क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी बाबू 25 वर्ष अपने घर से राम नगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो घर से कुछ दूर पहुचा की पड़ाव से रामनगर की तरफ जा रही ट्रेलर ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाबू की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भेज दिया। वही घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक व चालक को पकड़कर पुलिस के हलावे कर दिया। पुलिस से मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाबू की शादी दो वर्ष पहले हुआ था मृतक अपने एक माह की बच्ची व पत्नी को पीछे छोड़ गया। इससे रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है।

बिहार बवालः DDU जंक्शन पर ऐलर्ट दिखी फोर्स

DDU जंक्शन पर गश्त करते रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी।
DDU जंक्शन पर गश्त करते रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी।

DDU जंक्शन पर RPF व GRP ने ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा

Young Writer, DDU Nagar: केंद्र सरकार द्वारा तीनों सेनाओं में चलाई गई अग्निपथ स्कीम के खिलाफ बिहार में जगह-जगह छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। देखते ही देखते युवाओं का प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे हैं युवा उग्रर हो उठे और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की एक कोच में आग लगा दी। हालांकि इस दौरान किसी भी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। इसके मद्देनजर पुलिस फोर्स ने डीडीयू जंक्शन पर कदमताल किसी और ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था को बरता। जीआरपी व आरपीएफ के जवान ऐलर्ट मोड पर नजर आए।
इसके अलावा आरा जंक्शन पर भी प्रदर्शनकारियों ने प्लेटफॉर्म चार पर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं बल्कि यहां स्टेशन की दुकानों से सामान भी लूट लिया गया। वहीं छपरा में रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक ट्रेन की बोगी को आग के हवाले कर दिया गया। इतना ही नहीं कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। आरपीएफ उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी है। इस घटना से रेल यात्री सहमे हुए हैं। रेल कर्मियों के अंदर भी दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बिहार में चल रहे आंदोलन के कारण कई ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया गया है। अप और डाउन की लगभग एक दर्जन ट्रेन है विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं। इसमें डाउन की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 20802 नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस, 19483 अहमदाबाद एक्सप्रेस, 12362 भागलपुर एक्सप्रेस, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल, 19313 इंदौर पटना एक्सप्रेस, 15548 लोकमान्य तिलक रक्सौल एक्सप्रेस, 22450 नई दिल्ली गुवाहाटी पूर्वाेत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 18104 टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12791 सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस शामिल है। वहीं अप की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस आरा में खड़ी है। 12142 पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस आरा में खड़ी है। 12792 दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस दानापुर खड़ी है। 13239 पटना कोटा एक्सप्रेस, 22947 भागलपुर सूरत एक्सप्रेस शामिल है।

Chandauli
clear sky
22.5 ° C
22.5 °
22.5 °
86 %
1kmh
1 %
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights