Young Writer, चुनाव डेस्क। पहले चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इन सीटों पर कुल 623 प्रत्याशी लड़ रहे हैं, जिनमें 73 महिला उम्मीदवार हैं. यानी कि इन 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक हो गई।
58 फीसदी वोटिंग
शाम 6 बजे तक 58 विधानसभा सीटों पर 58.25 फीसदी मतदान हुआ. सबसे ज्यादा मतदान कैराना में हुआ. यहां 65.3% मतदान हुआ. सबसे कम वोटिंग साहिबाबाद में हुई. यहां 38% मतदान हुआ।
Young Writer, सैयदराजा। सपा प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को बगही कुम्भापुर गांव के भ्रमण पर रहे। इस दौरान संघर्षों के साथ व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव से मिले। माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही समाजवादी पार्टी की जीत में सहयोग व साथ का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जीत के लिए पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता समर्पित है। इस दौरान बलिराम यादव ने कहा कि यह चुनाव किसी प्रत्याशी के हार-जीत का नहीं बल्कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का है। यही वजह है कि अबकी बार समाज का एक-एक वर्ग किसी भी प्रकार के गफलत में नहीं है। इस बार न तो जातियां के नाम पर समाज बंटेगा और ना ही शराब-साड़ी के प्रलोभन में वोट बिकेगा। समाज महंगाई, बढ़ते अपराध, अत्याचार, दलितों व पिछड़ों के उत्पीड़न के नाम एकजुट व संगठित है। यह एकता सात मार्च को मतदान तिथि तक टिकी रहेगी। इसके किसी भी प्रकार का डर-भय डिगा नहीं सकता। अंत में उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू को मजबूत भरोसा दिया। साथ ही चुनाव प्रचार-प्रसार में कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। कहा कि समाज में समाजवादी क्रांति को बनाए रखने का जो संकल्प अखिलेश यादव ने लिया है उसे हम सभी को मिलकर पूरा करना होगा। उधर, मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि अबकी बार सपा सरकार महिलाओं को उनका खोया हुआ सम्मान लौटाएगी। उन्हें समाजवादी पेंशन से लाभान्वित करके आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। साथ ही मुफ्त बिजली व बेटियों को पोस्ट ग्रेजुएशन तक निशुल्क शिक्षा का भार अब सरकार उठाएगी। लिहाजा अबकी बार आधी आबादी का साथ व सहयोग भी समाजवादी पार्टी के साथ है और आगे भी बना रहेगा। उन्हें समाज को तोड़ने व खंडित करने वाले लोगों से सतर्क रहने का आह्वान आमजन व मतदाताओं से किया। इस दौरान विधानसभा इकाई अध्यक्ष रामजन्म यादव, रमेश यादव, सत्य पाल यादव, अमित उपाध्याय, गुड्डू सिंह, गणेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Young Writer, डीडीयू नगर। डीडीयू जीआरपी व आरपीएफ द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत प्लेटफार्म संख्या 1/2 के पूर्वी छोर से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास है पुलिस ने 40 सीसी अंग्रेजी शराब व 45 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब की बरामद की है। अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धारा मुकदमा कर अग्रिम कार्रवाई जुट गई है। जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के बाद से ही शराब तस्कर सक्रिय है। जिन की रोकथाम के लिए जीआरपी व आरपीएफ लगातार संयुक्त रूप से कार्यवाही करती आ रही है। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान दोस्त शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान धनजी कुमार व अजय कुमार निवासी रोहतास बिहार के रूप में हुई। इनके पास से 40 शीशी हाफ व 85 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपितों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भजेने की कार्यवाई की जा रही है।
हर माह की 9 तारीख को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त जांच और उपचार कराएं
Young Writer, चंदौली। जनपद में बीते बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस जनपद के सभी स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ। इस दिवस पर जिले में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) 962 जांच व अन्य जांचें की गई। इसमें से 120 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) चिन्हित की गईं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरबी शरण ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले के किसी भी अस्पताल में गर्भवती अपना पंजीकरण करा सकती हैं। गर्भवतियों को स्वास्थ्य सुविधाएं केवल शहर में ही नहीं बल्कि गांव में भी दी जा रही है। इस योजना का लाभ गर्भावस्था से लेकर प्रसव पश्चात जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के तहत दी जा रही है। मुख्य रूप से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से इस दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन हर गर्भवती की पांच जांच-ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन जांच और अल्ट्रासाउंड निःशुल्क किया जाता है। उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा केन्द्रों पर रेफर किया जाता है। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता मनोज कुमार ने बताया कि हर महीने की नौ तारीख को गर्भवती की निःशुल्क एएनसी जांच व निःशुल्क सुविधा दी जाती है। यदि कोई भी जोखिम वाली स्थिति की संभावना हो तो उससे बचने के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। जच्चा व बच्चा की जान को समय रहते बचाया जा सके। उन्होने बताया कि जिले में गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) 962 जांच व अन्य जांचें की गई, जिनमें से 120 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) चिन्हित की गई।
नौगढ़ सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार का स्वागत करते ग्रामीण।
Young Writer, नौगढ़। समाजवादी पार्टी से चकिया प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गुरुवार को पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार का जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान नौगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह बस्तियों में जितेंद्र कुमार का माल्यार्पण कर स्थानीय लोगों से स्वागत किया। साथ ही समर्थन देने का आह्वान किया। वहीं जितेंद्र कुमार ने आमजन को भरोसा दिया कि सपा की सरकार बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आमजन की सुरक्षा के साथ ही अन्य बुनियादी जरूरतें पूरी की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि नौगढ़ को खुशहाल और समृद्ध बनाने का संकल्प समाजवादी पार्टी पहले ही ले चुकी है। सरकार में वापसी के साथ ही नौगढ़ के साथ ही यहां रहने वाले लोगों के विकास व उत्थान की योजनाओ ंका क्रियान्वयन होगा। आदिवासी व वनवासी समाज को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास होगा। इसके लिए उचित राजनीतिक भागीदारी के साथ ही आर्थिक सम्पन्न से लबरेज किया जाएगा। मौजूद आदिवासी वनवासी समाज के लोगों ने बताया कि वर्ष 2007 से 2012 तक के कार्यकाल मे क्षेत्र में काफी शांति पूर्ण वातावरण कायम रहने के साथ किसी भी व्यापारी व निरीह निर्दोष का विभागीय शोषण नहीं हुआ। इस दौरान कानून का राज और पीड़ित को समुचित न्याय मिलने की प्रथा सी थी। गरीब व बेरोजगार आदिवासियों की रोजी-रोजगार से जोड़ा जाएगा।
चकिया नगर में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार।
चकिया। सपा प्रदेश कार्यालय द्वारा चकिया विधानसभा सीट से पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट को चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी गई है। गुरुवार को चकिया पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे जितेंद्र कुमार एडवोकेट का कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। केंद्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि सुरक्षित विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव द्वारा जो विश्वास और भरोसे के साथ टिकट मिला है मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की अपील की । लखनऊ से लौटते समय पूर्व विधायक के चकिया विधानसभा क्षेत्र में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने मुड़हुआ उत्तरी, गोगहरा, सिकंदरपुर,अमरा, सोनहुल,तिलौरी में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, सूबेदार कुशवाहा,मुस्ताक अहमद खान, गुरुदेव चौहान अजय कुमार मद्धेशिया, रतीश कुमार, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पवन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल, राजेश पटेल रवि प्रकाश चौबे अनिल पटेल रत्ना प्रीतम जयसवाल नीलम वियार,रामकृत एडवोकेट, अतीक अहमद, प्रदीप कुमार, जंग बहादुर पटेल, सहित तमाम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा प्रत्याशी बोले, सरकार वापसी के बाद आदिवासियों व वनवासियों के उत्थान का भरोसा

सकलडीहा ब्लॉक पर शपथ लेती समूह और बैंक सखी की महिलाएं।
Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरूवार को दूसरे दिन ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ अरूण पांडेय और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में शत प्रतिशत मतदान में सहयोग के लिये समूह की महिला और बैंक सखी को संकल्प दिलाया गया। समूह की महिलाओं ने गांव-गांव में पहुंचकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प को दोहराया। लोकतंत्र के पर्व में कोई मतदाता मतदान से छूट न पाए। इसके लिये मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में ब्लॉक मुख्यलाय से जुड़ी राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग से जुड़ी महिला और बैंक सखियों को मतदान कराने में अहम भूमिका निभाने के लिये संकल्प दिलाया। इसके साथ लोगों को निडर होकर बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करने का संकल्प दोहराया। अंत में बरहनी ब्लॉक के एक कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी के दौरान निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। इस मौके पर इस मौके पर बीडीओ अरूण पांडेय, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सचिव पवन दूबे, संजय यादव, प्रिया मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रशिक्षण से वंचित रह गए कर्मचारियों व अफसरों ने ली ट्रेनिंग
Young Writer, चंदौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में चौथे दिन मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विभिन्न कक्ष में चल रहे मतदान अधिकारी प्रथम एवं तृतीय के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरी निर्वाचन की प्रक्रिया को समझाया गया। कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है आप सभी के ऊपर मतदान को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी होती है। अतः इसके लिए आवश्यक है कि आप लोग मतदान प्रक्रिया से भली-भाति अवगत हो जाए। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम एवं मतदान प्रक्रिया का सामान्य प्रशिक्षण की पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर लें, जहां कहीं भी शंका हो दोबारा पूछकर उसका समाधान कर ले और पूरी तरह से संतुष्ट होकर ही जाएं। जनपद में विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मतदान अधिकारी प्रथम एवं तृतीय के प्रशिक्षण कार्यक्रम महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज दोनों पालियों में प्रशिक्षित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज दोनों पालियों में 2221 लोगों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रथम मतदान अधिकारी 809 एवं मतदान अधिकारी तृतीय 1412 उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए। वहीं द्वितीय पाली में विगत तीन दिवस में अनुपस्थित लोगों ने भी उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रथम मतदान अधिकारी 18 एवं तृतीय मतदान अधिकारी 66 अनुपस्थित रहे, जिसे गंभीरता से लिया गया। बताया गया है कि अनुपस्थित लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त नही किये हैं, घोर अनुशासनहीनता मानते हुए ऐसे मतदान अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट में नामांक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी।
चंदौली कलेक्ट्रेट में पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन
Young Writer, चंदौली। विधानसभा चुनाव-2022 सातवें चरण के मतदान के मद्देनजर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पूरी प्रशासनिक तैयारियों के बीच कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक सभी नामांकन कक्षों में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे, लेकिन पहले दिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं आया। वहीं पहले दिन नामांकन पत्रों की खरीद के लिए कुल 22 लोग पहुंचे। जिसमें सकलडीहा विधायक और सकलडीहा से सपा प्रत्याशी प्रभुनारायण सिंह यादव, सकलडीहा से बसपा प्रत्याशी घनश्याम त्रिपाठी के अलावा सकलडीहा से ही जन अधिकार पार्टी के अजय कुमार वर्मा शामिल हैं। वहीं सैयदराजा से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह व बसपा के अमित यादव ने नामांकन पत्र लिया। चकिया विधानसभा की बात करें तो सपा उम्मीदवार और पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार समेत बसपा प्रत्याशी विकास आजाद लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी के अंजुमन व निर्दल उम्मीदवार के रूप में रामभरोस शामिल रहे। दिलचस्प यह है कि मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से किसी भी बड़े दल के प्रत्याशी ने पर्चा नहीं लिया, जिसके पीछे भाजपा व सपा जैसी पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं होना प्रमुख वजह बताई जा रही है।
नामांकन फार्म लेने वालों की सूची…
सकलडीहा विधानसभा
1-जय श्याम त्रिपाठी (बसपा) 2-प्रभुनारायण यादव ( सपा ) 3-लियाकत अली ( निर्देल ) 4-रामधारी सिंह यादव ( राष्ट्रीयकृषक दल ) 5-श्याम लाल विश्वकर्मा ( मौलिक अधिकार पार्टी) 6 अजय कुमार वर्मा ( जन अधिकार पार्टी) 7-शमीम राईन ( बहुजनमुक्ति पार्टी)
चकिया विधानसभा
1-विकाश कुमार गौतम ( बसपा) 2 रामभरोस ( निर्देल ) 3 जितेंद्र कुमार ( सपा ) 4-अंजुमन ( लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी)
सैयदराजा विधानसभा
1-सुशील सिंह (भाजपा) 2- आशा जीपी राव ( आरपीआई ) 3-रितु विश्वकर्मा (मौलिक अधिकार पार्टी ) 4-सिद्धार्थ प्राण बाहु (भीम आर्मी) 5-अमित यादव लाला (बसपा) 6-महेश कुमार (जनता राज पार्टी)
मुग़लसराय विधानसभा
1-बृजेश कुमार शर्मा (मौलिक अधिकार पार्टी) 2-मुरलीधर श्रीवास्तव (लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी) 3-शैलेश कुमार (वीआईपी) 4-विनोद (राष्ट्रीय कृषक दल) 5-दया निधि यादव (बहुजन मुक्ति पार्टी)
चंदौली अलीनगर थाना क्षेत्र के मटकुट्टा गांव के समीप ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। आस पास के लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी भैयालाल जायसवाल का 22 वर्षीय पुत्र भोला जायसवाल अपने छोटे भाई राजेश जायसवाल के साथ डेहरी अपने मामा को छोड़कर गुरुवार को वापस मुगलसराय लौट रहे थे। ट्रेन जैसे ही मटकुट्टा गांव के समीप पहुंची कि भोला ने छोटे भाई राजेश से गेट पर जाने की बात कह कर चला गया। इसी दौरान ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इतने में पूरे बोगी में शोर शराबा होने लगा छोटा भाई राजेश भी दौड़ कर आया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भाई के सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता भैयालाल,माता लक्ष्मी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर जुटी भीड़ में यह चर्चा रही कि भोला गेट पर मोबाइल द्वारा किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल छिनैती के चक्कर में किसी ने डंडे से प्रहार किया। जिससे वह नीचे गिर पड़ा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस तरह की घटना मटकुट्टा व दानकेपूरा के समीप अक्सर मोबाइल होती रहती है। लेकिन आरपीएफ ने ऐसी घटना से इंकार कर दिया।