18.8 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 582

चार मार्च को चंदौली पालीटेक्निक में हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव

चंदौली पालीटेक्निक ग्राउंड का जायजा लेते सपाई।

दो मार्च को चंदौली के सपाइयों को देंगे जीत का मंत्र

Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 4 मार्च को जनपद दौरे पर होंगे। इस दौरान चंदौली पालीटेक्निक कालेज के मैदान पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों में दंभ भरने के साथ ही उन्हें जीत का मूल मंत्र प्रदान करेंगे। साथ ही चंदौली की जनता के बीच समाजवादी पार्टी के विजन व वोट देने के रीजन को भी मंच से रखेंगे। इसके मद्देनजर सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनरायनर राजभर की अगुवाई में सपाइयों के दल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
इस दौरान चंदौली जनपद के सकलडीहा उम्मीदवार प्रभुनारायण सिंह यादव व मुगलसराय उम्मीदवार चंद्रशेखर यादव भी पालीटेक्निक ग्राउंड पर मौजूद रहे। सपा नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री के जनसभा के दौरान भीड़ नियंत्रण व उनकी सुरक्षा के बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने चुनावी सभा की सफलता के साथ ही सभा में भीड़ नियंत्रण के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की और उनके जिम्मेदारियों का वितरण किया, ताकि सभा में जनपद के अलग-अलग हिस्से से आने वाले आमजन की सुविधा व उनकी सहूलियत का ध्यान रखा जाए। भीड़ के सभास्थल तक आने और उनके वहां से जाने के रास्तों, वाहनों की पार्किंग व यातायात संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा-परिचर्चा की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हेलीकाप्टर उतरने के स्थान पर हेलीपैड निर्माण सहित मंच व दीर्घा निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

30 किलो गांजा से पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा

Young Writer, सैयदराजा। स्थानीय थाना पुलिस व स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के संयुक्त कार्यवाही करते हुए चलाए गए सघन चेकिंग अभिया में तेजोपुर गांव के मोड़ से 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को धर-दबोचा। बरामद गांजे की कीमत तीन लाख रुपये बतायी जा रही है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा उदय प्रताप सिंह व स्वाट टीम प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व मे सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीन गांजा तस्कर 30 पकड़ा। साथ ही तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को को भी धर-दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गए है। पकड़े गए अभियुक्त गंगाधर हंटर ग्राम जड़ापुट, थाना-नंदपुर जनपद- कोरापुट (उड़ीसा), रामभरोस पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम हिनौली थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली तथा ज्योति देवी निवासी ग्राम-हिनौली, थाना-मुगलसराय जनपद चंदौली की रहने वाली है, जिसे पुलिस ने तेजोपुर मोड़ स्थित हनुमान मन्दर के पास नेशनल हाइवे के सर्विस लेन से पकड़ा, जिनकी तलाशी के दौरान करीब तीन लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम में निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, मनोज राय, प्रदीप मिश्र, विप्लेश राय, अनुज यादव, निरीक्षक राजीव सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र सरोज, अमित कुमार सिंह व भुल्लन यादव शामिल रहे।

देश की एकता व अखंडता को भाजपा ने बचायाः जेपी नड्डा

कांटा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।

Young Writer, चंदौली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कांटा में आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि देश व प्रदेश भाजपा के शासनकाल में तेजी से विकास व तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है। कहा कि योगी की अगुवाई में सूबे की सरकार ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा परिवर्तन किया है और आज सरकार के खौफ के कारण अपराधी जेल के अंदर है। इसके पूर्व जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गगनभेदी नारे का जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने चकिया विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ही देश की तरक्की व विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है। हम सभी को गर्व है कि आज प्रदेश का विकास तो हम चारों तरफ हो रहा है पहले सड़कें पता नहीं चलता था। राष्ट्र की सुरक्षा व उसकी एकता व अखण्डता को अक्ष्क्षुण बनाए रखने में भाजपा ने अपना योगदान दिया। सरकार द्वारा बनाए गए एक्सप्रेसवे खुशहाली और विकास का रास्ता है। जनता का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार फिर योगी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता देखना चाह रही है। अंत में उन्होंने जनसभा में आए आमजनक का आह्वान किया। कहा कि यह भीड़ बताती है कि नरेंद्र मोदी व योगी में ही विकास की किरण दिखाई देती है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मंच से जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, जनपद प्रभारी मीना चौबे, कैलाश खरवार आदि उपस्थित थे।

ग्रामीण क्षेत्र में उतरा जेपी नड्डा का उड़न खटोला
चंदौली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उड़न खटोला सोमवार को सदर विकास खंड के कांटा गांव में जैसे उतरा वैसे ही ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। इसे देखने के बाद ग्रामीणों को एहसास हुआ कि हमारा गांव भी शहर से कम नहीं है हमारे बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ प्रमुख नेता भी दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि गांव से ही विकास का रास्ता शहरों के लिए निकलता है। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी चकिया कैलाश के समर्थन में जनसभा संबोधित किया वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सूची जनता ने ताली से उनका अभिवादन कर खुशी जाहिर की। उड़न खटोला देखने के लिए बच्चे बूढ़े जवान सभी लालायित दिखे।

जेपी नड्डा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
चंदौली। राष्ट्रीय अध्यक्ष चकिया विधानसभा क्षेत्र के कैलाश के समर्थन में कांटा में जनसभा की इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जहां पर कटिंग के साथ साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई थी वही सभा में भीड़ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को देखने के लिए काफी देर तक इंतजार किए, जैसे ही वह पहुंचे तो तालियों के साथ जनता ने स्वागत किया तो नेताओं ने भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत कर अभिनंदन किया।

बोर्ड परीक्षाः विद्यार्थियों की मदद करेगी प्रवक्ताओं की टीम

Young Writer, चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है। नए शासनादेश के तहत डीआईओएस ने जनपद में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिले स्तर पर महत्वपूर्ण विषयों के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का पूल बनाया है। इसमें मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु छात्र-छात्राओं को विषय विशेषज्ञों से सीधे सहयोग लेने का शिक्षकों का नंबर सार्वजनिक किया है।

इस बाबत पुल में शामिल शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक वाट्सएप नंबर के माध्यम अथवा दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से संबंधित विषयों में आने वाली समस्याओं के समाधान करने की पहल करेंगे, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में विद्यार्थियों को सहयोग व साथ मिले। उन्होंने चंदौली मुख्यालय स्तर के लिए ओमप्रकाश पांडेय को गणित प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9161042281, राधेश्याम सिंह को जीव विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर 9452822416, दिनेश चन्द्र को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9756305944, डा.विपिन बिहारी सिंह अंग्रेजी प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9415374783 को विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तरह चकिया तहसील स्तर के लिए अविचरल प्रताप सिंह को अंग्रेजी प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7355215295, सुगंधा शर्मा को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7607004177, नागेन्द्र शर्मा को संस्कृत प्रवक्ता 9415871027, अरविन्द त्रिपाठी को रसायन विज्ञान प्रवक्ता मोबाइन नंबर-9450297904 नामित किया है। इसी तरह सकलडीहा तहसील स्तर के लिए शशांक शेखर को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7052409567, अमित कुमार गुप्ता को रसायन विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-7905216390 व दिलीप सोनकर को मनोविज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-8081544234 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तहर मुगलसराय तहसील स्तर के लिए राजीव कुमार मिश्रा को भौतिक विज्ञान मोबाइल नंबर 9838634830, डा. दिनेश कुमार को प्रवक्ता हिन्दी मोबाइल नंबर-9450248130, व्यास प्रसाद को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9450591677, प्रद्युम्न गुप्ता को गणित प्रवक्ता 9452999630, प्रदीप कुमार को भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9807516510 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। इसी तरह नौगढ़ के लिए योगेश प्रताप को जीव विज्ञान प्रवक्ता मोबाइल नंबर-9838544133, विजय कुमार पाठक को अंग्रेजी मोबाइल नंबर-7275580343, कृष्ण प्रताप वर्मा को उर्दू मोबाइल नंबर-7905399650 व प्रदीप कुमार शुक्ला को संस्कृत मोबाइल नंबर-8429148709 विषय विशेषज्ञ नामित किया गया है। जो बच्चों की परीक्षा की तैयारियों में सहयोग करेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के वतन वापसी की भाकियू ने की मांग

Young Writer, चंदौली। यूक्रेन में युद्ध की परिस्थितियों के कारण अनेक फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए सोमवार को भाकियू ने आवाज बुलंद की। उन्होंने यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं के साथ ही फंसे हुए समस्त भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए मांग की। कहा कि वहां फंसे कई नागरिकों ने वीडियो और ऑडियो संदेश के जरिए गुहार लगाई है कि उनके साथ नजदीकी देशों की सीमा पर अशोभनीय व्यवहार किया जा रहा है। वह भूखे व प्यासे है, जो सहायता प्राप्त करने के लिए अधिकारियों के नम्बर दिए गए है वह काम नहीं कर रहे है।
इसके लिए भारतीय किसान यूनियन पुरजोर मांग करता है कि सभी संबंधित दूतावासों को भारत सरकार इस सम्बन्ध में विशिष्ट दिशा-निर्देश दें और सभी छात्र छात्राओं की यूक्रेन से सुरक्षित वतन वापसी को सुनिश्चित करवाये। मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 68 जिलों के 651 लोग अभी भी यूक्रेन में फंसे है। जिसमे चंदौली का एक छात्र भी फंसा हुआ है। इनकी सकुशल वापसी पर यूनियन पैनी नजर रखेगा। जरुरत पड़ने पर किसान यूनियन हर सम्भव मदद करेगा। इस सबन्ध में मंडल प्रवक्ता जितेंद्र प्रताप तिवारी, मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, जिला युवा उपाध्यक्ष रंकट सिंह की अगुवाई में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा को सौंपा।

सूर्यवंशी सोशल सोसायटी ने किया मंथन-चिंतन
चंदौली।
अखिल भारतीय सूर्यवंशी सोशल सोसायटी जिला इकाई की बैठक सवैया पट्टीदारी स्थित ढाबे पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ ही संगठन के विस्तार पर चिंतन-मंथन हुआ। इसके अलावा विधानसभा चुनाव-2022 पर भी विचार-विमर्श किया गया। सोसाइटी ने ग्रामसभा परसियां में विधवा महिला गीता देवी की जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे व विधवा महिला की एक मात्र रिहायशी मड़ई को उजाड़कर फेंक देने एवं उसे सताए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही यह सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि पीड़ित महिला गीता देवी को यदि शासन-प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिला तो सोसायटी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, आनन्द सिंह, कैलाश सिंह, सरिता सिंह, विनय सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्याम बहादुर सिंह व संचालन पहरू सिंह ने किया।

चंदौली: दो बच्चों के सर से उठ गया माँ का साया, जंगल मे लटकता मिला शव


नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जलजलवा गांव में रविवार को एक 34 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटकता देख क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
बताते हैं कि जलजलवा गांव निवासी बलवंत खरवार की शादी सात वर्ष पहले सुनीता देवी 34 वर्ष के साथ हुआ था। लेकिन बहोत दिनों से दोनों में अनबन होने के कारण बलवंत दूसरी शादी कर लिया था। और अपनी दूसरी पत्नी मोहाली के साथ औरवाटांड गांव में रहता था। बलवंत की पहली पत्नी सुनीता अपने दो बच्चे सत्यप्रकाश 10 वर्ष व सोनाली 6 वर्ष के साथ गांव में मजदूरी कर के अपनी जीविका चलाती थी। रविवार की रात वो अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खा कर घर मे सोई थी और सोमवार को अचानक उसका शव जलजलवा गांव के जंगल मे पेड़ से लटकता मिला इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। रात में सुनीता जंगल मे कैसे पहुची ये ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान नौगढ़ थाना अध्यक्ष अलख नारायण ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका का पति घर पर नही है।वो
चंधासी कोल मंडी में मजदूरी करने के लिए गया है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जागेगा।

चंदौली:चोरो ने मोबाइल की दुकान को बनाया निशाना, सटर तोड़कर नगदी सहित हज़ारों के माल पर फेरा हाथ


चंदौली। मुख्यालय स्थित नगर के बालिका इंटर कालेज के समीप रविवार की देर रात्रि चोरो ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर उसमे रखे नगदी सहित हज़ारों के माल पर हाथ फेर फरार हो गए। चोरी की घटना से आस पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।लोगो की सूचना पर पहुची पुलिस कोतवाली ने दुकान के अंदर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

चोरी के बाद दुकान के अंदर देखते


बताते है कि नगर के पुरानी बाजार निवासी विक्रांत अग्रहरि बालिका इंटर कालेज के समीप मोबाइल की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की तरफ रविवार की रात अपनी दुकान बंद कर के घर चला गया। देर रात में चोरो ने उसके सटर का ताला तोड़ कर उसमें रखे 12 हज़ार नगदी और 50 हज़ार के मोबाइल सहित अन्य सामान पर हाथ फेर फरार हो गए। सुबह जब भुक्तभोगी अपनी दुकान खोलने पहुचा तो बाहर से उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था वही सटर खोलकर अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गया। औऱ शोर मचाना शुरू कर दिया मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दुकान का जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। वही आस पास के दुकानदारों ने कहा कि रात में पुलिस गश्त के बाद भी सटर का ताला तोड़ कर चोरी हो रहा है।चोरी की घटना से आस पास के दुकानदारों में आक्रोश व्यप्त है। इस दौरान सदर कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि चोरी का मामला जानकारी नही है। यदि ऐसी घटना है। तो जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।

चंदौली:जो दिलाएगा बंदरों से छुटकारा, उसी को होगा वोट हमारा 

चंदौली नियामताबाद। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा चंदाइत में कई सालों से बंदर आतंक मचा रहे बंदरों का उत्पात दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए है कि बंदर अब तक कई महिला, पुरुष और बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। जिससे लोग घरों की छतों पर भी जाने से डरने लगे हैं, लेकिन जिम्मेदार इन बंदरों को पकड़ने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो गांव में बंदरों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बच्चे और महिलाओं ने घरों की छतों पर जाना तक बंद कर दिया है। लोग अपने कपड़े भी छतों पर नहीं सुखा पाते हैं। यही नहीं अगर घरों के दरबाजे खुले रह जाए तो बंदर घर के अंदर रखे सामान को तोड़-फोड़कर खाद्य सामग्री को उठाकर और छीनकर ले जाते है। कई बंदर तो इतने ज्यादा उत्पाती है कि वह कभी भी किसी भी व्यक्ति पर हमला करके उसे घायल कर देते हैं। जिससे वह बेहद परेशान है। वहीं ग्रामीणों ने गांव के बाहर पोस्टर लगाकर यह बता दिया है कि  विधानसभा में उन्हीं को वोट करेंगे जो इन बंदरों के आतंक से मुक्त कराएंगे। वही पोस्टर पर साफ शब्दों में लिखा है कि इस बार गांव के सभी मतदाता गण उन्हीं को वोट करेंगे जो वर्षों से झेल रहे बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाएगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव से बंदरों को जल्द से जल्द पकड़कर कई किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि उन्हें बंदरों के आतंक से निजात मिल सके। अब देखना है कि किस पार्टी के नेता गांव वालों को इस बंदरों के आतंक से उबार कर उनके मतों पर अपना अधिकार जमाते हैं।

चंदौली: चेतावनी किसानों का धान नही बिका को सड़क पर उतरेगी महिलाएं

चंदौली क्षेत्र के नेगुरा गांव में रविवार को भारतीय किसान युनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसानो की बैठक आहुति की गई। बैठक में क्षेत्रीय किसानो ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया और अपने अपने क्षेत्र के समस्याओ के बारे में विस्तार से चर्चा किया। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं की तरफ शासन-प्रशासन को ध्यान देना होगा। बढ़े हुए तिथि तक किसानों का धन खरीदा जाय इसमें अधिकारीयो द्वारा कोई हिला हवाली बर्दास्त नही किया जाएगा। धान बेचने में जो किसानों को समस्या हुआ है। इसकी जांच करायी जाए जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजेश्वरी चतुर्वेदी ने कहा कि अगर किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो महिलाएं सड़क पर उतरने से नहीं हिचकेंगी। किसानों की एकता ही किसानो की ताकत है। किसानों धान किसी भी हाल में सरकार का खरीदना होगा नही तो किसान अपनी धान को लेकर सड़क पर आंदोलन करने को विवश होगा। यूनियन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जनपद के किसान आज अपना धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहे है।लगातार अधिकारियों और किसानों की पंचायत हो रही है। पर समस्याओ का निराकरण नहीं हो रहा। यूनियन के अथक प्रयास से धान खरीदने की समय सीमा 7 मार्च तक बढ़ा दी गयी है। लेकिन जिस गति से प्रशासन कार्य कर रहा है। लगता है। उक्त समय सीमा तक किसानों की समस्या खत्म नहीं हो पाएगी। अगर किसानों का धान समय से नहीं बिका तो किसान अपना धान जिला मुख्यालय पर बेचने के लिए मजबूर होंगे। कहा कि पंचायत में किसानो ने फैसला किया है कि 2 मार्च को युनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानो के समस्या को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने वाराणसी आ रहे है। किसान अपनी समस्याओ को लेकर उनसे मिलने 1 मार्च को ट्रैक्टर से वाराणसी कूच करेगा। इस दौरान सतीश सिंह चौहान, रंकज सिंह, छोटे लाल चौहान उर्फ मोछू, लालमन चौहान, खिचडू चौहान, कृष्ण कुमार सिंह, अच्छे लाल यादव, हरिद्वार सिंह, राममूरत मिश्र, इंद्रजीत मिश्रा, स्टैच्यू मिश्रा, भोला यादव, मालिक, मोहमंद शाहिद, रामसुधार एडोकेट, अनिल चौहान,पंचम चौहान,राम भजन मौर्या,नासिर अंसारी जितेंद्र प्रताप तिवारी ने गोपाल सिंह प्रदीप कुमार सिंह के  सभा की अध्यक्षता रतन शरण सिंह उर्फ मुन्नन और सभा का संचालन राजेश सिंह एडवोकेट ने किया।

आंदोलन कर रहे लाकरधारियों को धमका रही पुलिसः विजय तिवारी

प्रेसवार्ता को संबोधित करते लाकरधारी।

Young Writer, चंदौली। जिले में पीड़ित लॉकरधारियों ने शनिवार को पत्रकार वार्ता करके पुलिस व बैंक की कार्रवाई पर सवार उठाए। पुलिस व बैंक मिलीभगत करके 20 करोड़ से अधिक की चोरी के मामले को हल्के में निपटाने की कोशिश कर रहा है। लोगों को सही नुकसान व भुगतान का तरीका न तो बैंक बता रहा है और न ही पुलिस कुछ बता रही है। दोनों अपना दामन पाक साफ करके सारा मामला ठंडे बस्ते में डालने की फिराक में हैं।
पुलिस की किसी भी कार्रवाई से पीड़ित लॉकरधारियों को अब तक यह नहीं लगा कि पुलिस ईमानदार है और ईमानदारी से पीड़ितों के पक्ष में कार्रवाई कर रही है। घटना के पहले दिन से लेकर 26 दिन से अधिक दिन का समय बीत जाने के बाद भी मामले में केवल लीपापोती व चुनाव का बहाना करके मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के खुलासे व उसके बरामद सामानों से भी पीड़ित खुश नहीं हैं। विजय तिवारी ने कहा कि हमारे द्वारा आंदोलन करने व धरना देने पर मौके पर भारी पुलिस बल भेज कर धमकी दी जा रही है और पीएसी लगाकर बैंक खोलवाया जाएगा और सबको जेल भेजा जाएगा। ऐसी चर्चाएं जानबूझ कर फैलायीं जा रही हैं, जिससे माहौल और भी खराब हो। हम लोगों से पुलिस व बैंक प्रबंधन ने जितना समय मांगा हम लोगों ने सब पर भरोसा करके दिया, लेकिन 26 दिन तक फर्जी खुलासे व ऑर्टिफिसियल गहने बरामद करने और बैंक के द्वारा मदद के आश्वासन के अलावा कोई और काम नहीं किया गया। हमने बैंक चलाने से कभी नहीं रोका था, लेकिन जब यह लगने लगा कि सारे लोग मामले की लीपापोती कर रहे हैं और हम लोगों के बारे में कोई सोच नहीं रहा है। तो इसके बाद हमें वहां बैठना पड़ा है। अब हम अब वहां न तो ताला बंद करते हैं और न ही वहां कोई मंच सजाते हैं, लेकिन जब पुलिस व बैंक के लोग दो-तरह की बातें करते हैं, तो आक्रोश भड़कना स्वाभाविक है। इधर कई दिनों से पीएसी लगाकर बैंक खुलवाने व लॉकरधारियों पर कार्रवाई करने की योजना बनायी जा रही है, जिससे उनकी मांगों के साथ साथ आंदोलन को दबाया जा सके। लाकर धारी 28 फरवरी से 4 मार्च तक पुतला दहन कार्यक्रम प्रतिदिन करेंगे इसके लिए पूरी तरह से शासन और प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Chandauli
clear sky
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
66 %
1.8kmh
0 %
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
30 °
Sun
31 °
Mon
31 °
Verified by MonsterInsights