34.2 C
Chandauli
Friday, July 24, 2026

Buy now

Home Blog Page 585

आम आदमी के जीवन स्तर को भाजपा ने बदलाः सुशील सिंह

Young Writer, सैयदराजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वर्चुअल सभा में सैयदराजा की जनता से मुताबित हुए। इस दौरान पीएम ने भाजपा सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाया। आह्वान किया कि कार्यकर्ता आज की वर्चुअल सभा से इस संकल्प के साथ जाए कि उनके बूथ व इलाके में भाजपा का नारा व झंडा दोनों बुलंद रहेगा। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेठमलपुर स्थित लान में पीएम का अभिभाषण सुना और पीएम के आह्वान से कार्यकर्ता गदगद और उत्साहित नजर आए।

सैयदराजा में आयोजित वर्चुअल सभा को संबोधित करते विधायक सुशील सिंह।

इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि अपनी योजनाओं के जरिए आमजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से शहरी व ग्रामीण गरीबों को पक्के मकान का सपना पूरा हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना ने बिना जमीन के यहां-वहां खुले में गुजर-बसर करने वाले गरीब मुसहर जाति के लोग को जमीन व पक्का मकान मुहैया कराने का काम किया है। कहा कि मंगलवार को पास हुए बजट में 80 लाख आवास बनाने लक्ष्य रखा गया है। पिछली सरकारों ने भोली जनता को बहलाने व छलने का काम किया है। आज हम सभी को जनकल्याण के इस क्रम को निरंतर बनाए रखने के लिए भाजपा को सूबे की सत्ता में वापसी का संकल्प लेना होगा। कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में वित्त मंत्रालय ने आगे बढ़ाने का काम किया है। आगामी वर्ष में 80 लाख पक्के आवास के निर्माण का लक्ष्य भाजपा सरकार ने निर्धारित किया है जिसके पूरा होने ही देश के गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

देश की तरक्की व जनकल्याण के लिए करें सहयोगः सुशील सिंह

विधायक सुशील सिंह को स्मृति चिह्न भेंट करते केसरवानी समाज के लोग।

केसरवानी वैश्य समाज के पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण सम्पन्न

Young Writer, सैयदराजा। केसरवानी वैश्य सभा सैयदराजा कमेटी के पदाधिकारियों का सपथ ग्रहण समारोह का मंगलवार को सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी ने नवनिर्वाचित संरक्षक मंडल सहित सभी पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने नए पदाधिकारियों का समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केसरवानी समाज शुरू से भाजपा का समर्थक रहा है और आगे भी भाजपा का समर्थक रहेंगे यह मेरा विश्वास है। उन्होंने समाज के लोगों को विश्वास दिलाया कि जब भी जरूरत होगी केसरी समाज के लिए तत्पर रहूंगा। विधानसभा में समाज के लोग देश की तरक्की व जनकल्याण के लिए पार्टी का सहयोग करें। इसके बाद समाज के लोगों द्वारा मुख्य अतिथि को महर्षि कश्यप महाराज चित्र बतौर स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही अंगवस्त्रम व पुष्पहार भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिसमें संरक्षक मंडल में पन्नालाल केसरी, कामाख्या केसरी, संजीव केसरी, विनोद केसरी, राजकुमार केसरी, संतोष कुमार केसरी, गोकुल प्रसाद केसरी, सत्येंद्र प्रसाद केसरी, रामकिशुन केसरी, उमेश केसरी, कृष्णकान्त केशरी तथा अध्यक्ष मोहित केसरी, महामंत्री हेमंत कुमार केसरी, उपाध्यक्ष किशन केसरी, मंत्री महेश केसरी, कोषाध्यक्ष ऋषभ केसरी, संगठन मंत्री आदर्श केसरी, व्यवस्था मंत्री आकाश केसरी, सूचना मंत्री विक्की केसरी को बनाया। अध्यक्षता कामाख्या केसरी, संचालन जिलाध्यक्ष अशोक सिद्धार्थ व स्वागत मोहित केसरी ने किय

बजट से खफा युवा कांग्रेसियों ने वित्त मंत्री का फूंका पुतला

मारुफपुर चौराहे पर वित्त मंत्री का पुतला फूंकते युवा कांग्रेसी।

बोले, बजट-2022 में वित्तीय आंकड़ों की जगह की गई है जुमलेबाजी

Young Writer, चहनियां। यूथ कांग्रेसियों ने बुधवार को मारुफपुर चौराहे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने बजट-2022 के प्रति आक्रोश जाहिर किया। कहा कि बजट में वित्तीय आंकड़ों के बजाय जुमलेबाजी की गयी है, जो किसी भी दृष्टिकोण से जनहित में नहीं है। भाजपा सरकार के बाद देश के विकास व जनकल्याण का विजन नहीं है। यह बात बजट-2022 में साफ दिखी है। उन्होंने भाजपा का देश व समाज को बांटने वाला करार दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा ने कहा कि भाजपा अराजकता फैलाने का काम कर रही है। देश के विकास व जन कल्याण से सरकार का कोई वास्ता सरोकार नहीं है। यदि ऐसा होता तो बजट-2022 में सरकार कोविड-19 महामारी व महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए सहूलियत लेकर आती। यह पहली बार देखने को मिला बजट में वित्तीय आंकड़ों का अभाव नजर आया है। विधानसभा इकाई अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि इस बजट से देश के आम नागरिकों को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन भाजपा सरकार ने एक बार फिर देश के आवाम को निराश करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के नाकामियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि आमजन ने सरकार बड़ी उम्मीदों के साथ जो दायित्व सौंपा है सरकार उसे पूरा करे, अन्यथा जनता इन्हें सत्ता से हटाने का काम करेगी। इस अवसर पर अभिषेक यादव, शुभम कुमार, अमरीश गौतम, जगदीश यादव, रविंद्र सिंह, रोहित निषाद, चंद्रजीत यादव, गोविंद कुशवाहा, जुनैद खान आदि उपस्थित रहे।

इंडियन बैंक के लाकरधारियों ने पुलिस से लगाई गुहार

पुलिस लाइन में एएसपी से मुलाकात करके लौटते लाकरधारी।

Young Writer, चंदौली। इंडियन बैंक के लाकरधारी बुधवार को पुलिस लाइन में एएसपी चीरंजीवी मुखर्जी से मिले। इस दौरान लाकरधारियों ने अपने नुकसान की जानकारी देते हुए एएसपी ने तत्काल मामले का खुलासा किए जाने का आग्रह किया। बताया कि उनकी पैतृक पूंजी चोर चुरा ले गए, जिन्हें हम सभी ने सुरक्षा के लिहाज से बैंक के लाकर में रखा था। इस दौरान कुछ लाकरधारियों ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जाहिर की।
इस दौरान लाकरधारियों ने बताया कि बैंक में चोरी होने और लाकर तोड़े जाने की सूचना उन्हें बैंक द्वारा नहीं दी गयी। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से जब हम सभी को पता चला तो हम भागे-भागे बैंक शाखा पहुंचे, जहां हम सभी को अपने लाकर देखने से रोका गया। अगले दिन किसी तरह हम लाकर तक जाने दिया गया। फिलहाल इंडियन बैंक के कर्मचारियों का रवैया सहयोगात्मक नहीं है, जिससे हम सभी की नींद उड़ी हुई है। कहा कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ और चोरी गए आभूषण व कीमती सामान नहीं मिले तो कई लाकरधारियों को बड़ा नुकसान होगा। एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने लाकरधारियों को भरोसा दिया कि प्रकरण के खुलासे में चंदौली की गई टीमें सक्रिय है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। एएसपी से मुलाकात करके लौटे लाकरधारियों ने पुलिस कार्यवाही के प्रति संतुष्टि जाहिर की। कहा कि अब सबकुछ पुलिस महकमे के भरोसे है। इस अवसर पर आनंद प्रकाश तिवारी, सुदर्शन सिंह, विनोद कुमार, रेखा सिंह आदि उपस्थित रहे।

पंडित कमलापति त्रिपाठी के बिना अधूरा है चंदौली का अस्तित्व

पंडित कमलापति त्रिपाठी।

कमलापति से मिला चंदौली को मिला उन्नति, आर्थिक गति व उजियारा
Young Writer, चंदौली। धान का कटोरा यानी चंदौली। गंगा के तटीय इलाके में बसा चंदौली को असल अस्तित्व पंडित कमलापति त्रिपाठी ने दी। उन्होंने चंदौली को अपनी कर्मस्थली बनाया। इसके साथ ही उन्होंने इसे अपने प्रयासों व तपस्या से सींचा और विकास का खाका खींचकर उस पर विकास की नीव रखी और अपने निगरानी में इस मजबूत नींव पर विकास की इमारत को बुलंदी दी। यह कहा जाए कि आज चंदौली में जो कुछ है पंडित कमलापति की देन है तो यह कहना कहीं से भी गलत नहीं होगी। पंडित कमलापति निर्विवाद और सर्वदलीय लोगों की पसंद वाले नेता थे। यही वजह है कि आज भी मंच चाहे किसी भी दल का सजे विकास का जिक्र उनके नाम के बगैर पूरा नहीं होता।

पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रयासों की बात करें तो उन्होंने चंदौली को कृषि प्रधान जिला बनाने में बड़ी भूमिका अदा की। किसानों की सिंचाई की समस्या ने उनके दिल पर गहरा आघात किया। इसके बाद उन्होंने चंदौली के एक-एक इंच कृषि भूमि को सिंचित करने का संकल्प लिया और इसी संकल्प को अपनी दृढ़ता व मजबूत इच्छा शक्ति के जरिए जमीनी स्वरूप प्रदान किया। आज चंदौली के किसी भी कोने में यदि नहर, माइनर व रजवाहा दिख जाए तो आप यह स्वतः मान लें कि इसकी नींव पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रयासों का प्रतिफल है। इसके अलावा उन्होंने चंदौली में तकनीकी शिक्षा का बंदोबस्त करते हुए चंदौली पालीटेक्निक कालेज की स्थापना की। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए राजकीय डिग्री कालेज की स्थापना की, जिसे आज लोग पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज के नाम से जानते व पहचानते हैं। उस वक्त चिकित्सा सेवा के लिए लोगों को परेशान व हलकान होता देख पंडित कमलापति त्रिपाठी ने जिला अस्पताल चंदौली की स्थापना की। उनका यह प्रयास न केवल चंदौली के लोगों के लिए मरहम का काम किया, बल्कि समीपवर्ती बिहार प्रांत के लोग भी इस प्रांत से आच्छादित व लाभान्वित हुए और आज भी हो रहे हैं।

इतना ही नहीं कर्मनाशा व गंगा नदी में कैनालों को स्थापित कराकर कृषि के क्षेत्र में नई क्रांति लाने का काम किया। कृषि सेक्टर से उनके लगाव व जुड़ाव का असर रहा कि चंदौली का किसान फसलों की उम्दा पैदावार कर मालामाल हो उठे। धान की उत्पादकता रिकार्ड स्तर पर हुई तो चंदौली की ख्याति सूबे में फैली फिर राष्ट्रीय स्तर पर चंदौली ने धान के कटोरे के रूप में अपनी पहचान को स्थापित किया। आज चंदौली से धान की रिकार्ड पैदावार जारी है। साथ ही चावल निर्यात के मामले में चंदौली अन्य जिलों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। यही वजह है कि आज पंडित कमलापति त्रिपाठी के नाम के बिना चंदौली की बात पूरी नहीं होती। उन्होंने चंदौली के लोगों की बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा और विकास का ढांचा चहुंओर खड़ा करके उसे आमजन को समर्पित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने चंदौली के लोगों केा ढिबरी युग से उबारने के लिए जगह-जगह पावर सबस्टेशन की स्थापना की, जो आज पूरे जनपद को रौशन करने का काम कर रहे हैं। उनके विकास कार्यों व योगदान के बारे में लोग कहते हैं कि उनकी छोड़ी हुई विरासत को जिला प्रशासन व शासन संभाल ले तो चंदौली जिले में हमेशा में उन्नति की फसल लहलहाती रहेगी। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आज उनके द्वारा स्थापित सार्वजनिक सम्पत्तियां संरक्षण व मरम्मत के अभाव में दरक रही हैं। बात चाहे नहरों की हो या फिर शैक्षणिक संस्थाओं सबकुछ जीर्ण-शीर्ण अवस्था को प्राप्त हो चुकी है।

सैयदराजा पुलिस ने डेढ़ करोड़ की अवैध शराब पकड़ी

Young Writer, सैयदराजा। विधानसभा के मद्देनजर सक्रिय जनपद पुलिस के हाथ बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने बरठी कमरौर के पास चलाए गए संयुक्त अभियान में एक ट्रेलर पर बिहार जा रही करीब डेढ़ करोड़ रुपये की शराब पकड़ी है। पुलिस के मुताबिक टेªलर से कुल 8469 लीटर शराब बरामद हुई है। साथ ही इस कार्यवाही में दो तस्कर भी पुलिस टीम के हत्थे चढ़े। उक्त मामले का एसपी अंकुर अग्रवाल ने सैयदराजा थाने में अनावरण किया। साथ ही पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। साथ ही गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

उन्होंने बताया कि सैयदराजा थाना पुलिस, स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर संयुक्त रूप से चलाये गये बरठी कमरौर गांव के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ट्रेलर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब 949 पेटी बरामद हुई? वहीं दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए। पुलिस आंकलन में 8469 लीटर पकड़ी गई है, जिसकी कीमत लगभग डेढ करोड़ के करीब बताई जा रही है। उक्त शराब को हरियाणा प्रांत के रोहतक से बिहार प्रांत विक्रय हेतु ले जाया जा रहा था। इसी बीच मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा उदय प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम के दोपहर 11.15 बजे बरठी कमरौर गांव के सामने नेशनल हाइवे सर्विस लेन मुस्तैद हो गए और उन्होंने मुखबिर की सूचना के आधार पर शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने शराब लदे ट्रेलर के साथ तस्करों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी और उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम व धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुट की गई। पुलिस टीम में स्वाट टीम केराणा प्रताप सिंह, आनन्द कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, घनश्याम वर्मा, आनन्द कुमार, विजय कुमार गोड, अमित कुमार सिंह, सैयदराजा थाने के मनोज कुमार राय, प्रदीप कुमार मिश्र, अशोक यादव, ओम प्रकाश सिंह, विपलेश राय आदि शामिल रहे।

एक सप्ताह में खुलासा नहीं हुआ तो बैंक के बाहर दूंगा धरनाः मनोज डब्लू

चंदौली पुलिस को दी चेतावनी, बोले लाकरधारियों को परेशान ना करे पुलिस व बैंक कर्मी

Young Writer, चंदौली। इंडियन बैंक के लाकरों से हुई बड़ी चोरी प्रकरण में सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू बुधवार को चंदौली बैंक शाखा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के इकबाल पर सवाल किया। लाकरधारियों की समस्या को दूर करने की बात बैंक मैनेजर व स्टाफ से की। साथ ही एसपी चंदौली अंकुर अग्रवाल को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर खुलासा नहीं हुआ अगले बुधवार को इंडियन बैंक शाखा चंदौली के बाहर धरना देने की चेतावनी दे डाली।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि इंडियन बैंक के लाकर में किसी के नानी के जेवर पड़े थे तो किसी के दादी व पुश्तैनी जेवरात थे। ऐसे में चोरी के बाद बैंक वाले गहरों की रसीद मांग रहे हैं। आखिर इतने पुराने व पुश्तैनी जेवरातों के रसीद लाकरधारी कहां से लेकर आएं। कहा कि मेरे भी जेवरात व अन्य कीमती सामान बैंक लाकरों में रखे गए है, जो अत्यंत सुरक्षित माना जाता है। अब ऐसे में यदि बैंक के लाकरों में सेंधमारी होने लगे तो आमजन का सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। उन्होंने बैंक मैनेजर व कर्मचारियों को साफ हिदायत दी कि लाकरधारियों को इस विषम परिस्थिति में परेशान ना करें। इस बात जब उन्होंने बैंक मैनेजर से जवाब-तलब किया तो उन्होंने ऊपर से इस बाबत दिशा-निर्देश संबंधित मेल के आने की बात कही। ऐसे में मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि वह गुरुवार को फिर बैंक शाखा आएंगे और उस मेल को देखेंगे कि आखिर चोरी गए जेवरात व कीमती सामान को लेकर बैंक के आला अफसरों का रूख क्या है? उन्होंने जिन लोगों के लाकरों से कीमती सामान चोरी हुए हैं उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि वह हर कदम पर उनके साथ हैं। मनोज डब्लू ने बताया कि लोग खासे परेशान हैं क्योंकि किसी के घर में बेटी की शादी है तो कोई अपने पुश्तैनी गहनों के चोरी हो जाने से आहत है। लिहाजा पुलिस व बैंक कर्मी लाकरधारियों का सहयोग करें और उनका संबल बने। ऐसी परिस्थिति में लाकरधारियों को परेशान ना किया जाय।

अंत में उन्होंने चंदौली के पुलिस महकमे को स्पष्ट चेतावनी दी। कहा कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी है तो पुलिस वाले ये ना समझे कि मनमानी करेंगे। कहा कि मैं चुनाव लड़ू या ना लड़ू लेकिन यदि एक सप्ताह के अंदर इस प्रकरण का खुलासा नहीं हुआ तो बुधवार को यहीं बैंक के बाहर धरना देने का काम करूंगा। इस दौरान सपा नेता का साथ पाकर हाल-परेशान बैंक के लाकरधारी में उम्मीद की नई किरण नजर आयी और लोगों ने मनोज सिंह के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए।

चंदौली जेल की चक्की पिसेगें कालीन भइया, पुलिस के खुरदुरे कालीन पर


चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के महेशी गांव के एक युवक को मिर्जापुर के कालीन भइया बनना महंगा पड़ गया। जिसका वेबसीरिज के किरदार कालीन भैया के डॉयलाग पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। ट्वीटर पर शिकायत के बाद सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह ने अपने फेसबुक वॉल पर युवक के वीडियो के साथ लिखा कि ‘कल से ये कालीन भैया जेल की चक्की पीसेंगे, यह यूपी पुलिस का वादा है’।

मंगलवार को पुलिस ने युवक अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद सीओ अनिरुद्ध सिंह लिखा-‘तुमने इंस्टा पर रील बनायी और हमने पुलिस के लिए रियल बनायी, हिसाब किताब बराबर’। गिरफ्तार युवक की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा-‘कालीन भइया यूपी पुलिस के खुरदुरे कालीन पर’।

सोमवार की देर शाम किसी ने ट्वीटर पर यूपी के डीजीप, चंदौली के डीएम, एसपी को टैग करते हुए एक युवक का वीडियो डाला जिसमें युवक के वेबसीरिज के किरदार कालीन भैया के डॉयलॉग पर पिस्टल लहराते हुए दिख रहा था। शिकायतकर्ता ने लिखा था कि युवक थाना क्षेत्र के महेशी गांव का अभिमन्यु सिंह है जो लड़कों को पिस्टल से डराने का काम करता है।

शिकायत के बाद सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह की सिक्रियता के बाद मंगलवार को कोतवाल विनोद मिश्रा ने मुखबिर की सटीक सूचना पर युवक को महेशी गांव के समीप प्राईमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये युवक के पास से 32 बोर का देशी रिवाल्वर सहित एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूर्व में भी युवक पर मुकदमे दर्ज है। इस बावत सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि कानून और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्सा नही जायेगा। रिवाल्वर, जिंदा कारतूस व गांज के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें अफसर

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक करते डीएम संजीव सिंह।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तय होगी कठोर कार्रवाई

Young Writer, चंदौली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक हुई। जिसमें निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्वाचन कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए अपने उत्तरदायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करने के निर्देश जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े समस्त प्रभारी अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधित समस्त प्रपत्रों की छपाई समय से करवा लिया जाए। समस्त मतदान कार्मिक बूस्टर डोज अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अवश्य लगवा लें। संबंधित अधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित कर लें कि समस्त मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे। कहा निर्धारित तिथियों में मतदान कार्मिकों को विस्तृत रूप से मतदान प्रक्रिया की ट्रेनिंग अच्छी तरीके से दिया जाए, जिससे मतदान के दौरान कोई दिक्कत न आए। अतिरिक्त व रजर्व में लगे मतदान कार्मिकों के रुकने व ठहरने का स्थान चिन्हित कर वहां सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिया जाय। कहा समस्त चिकित्सालयों, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त दवाएं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित रहे, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में कार्मिक का इलाज तत्काल कराया जा सके। स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखने आदि का प्रबंध समय से सुनिश्चित करा लिया जाए। नामांकन स्थलों पर पहले से ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर लिया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई न बरती जाए। परिवहन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदान कार्मिकों को लाने व ले जाने के लिए वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था कर लें। मतदान दिवस के दिन मतदान समाप्ति के शाम को ट्रैफिक व्यवस्था पर पूरी तैयारी कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ईट भट्टों एवं संदिग्ध जगहों पर लगातार छापेमारी धरपकड़ जारी रखा जाए, अवैध मदिरा आदि के संचरण व भंडारण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहे। कहीं भी किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इस पर सतर्क दृष्टि रखी जाय।चुनाव के दौरान बाहर से बल्क में शराब ले जाने या आने की संभावना हो सकती हैं इस पर विशेष चेकिंग अभियान जारी रखा जाए। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा, प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजितेंद्र नारायण, उपजिलाधिकारी चकिया पीपी मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आरआर राम्या उपस्थित रहे।

बजट-2022 में दिख रही मजबूत अर्थव्यवस्था की झलकः डा.महेंद्रनाथ पांडेय

डा. महेंद्रनाथ पांडेय।

Young Writer, चंदौली। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि यह बजट आधुनिक व आत्मनिर्भर भारत के लिए भविष्य के दृष्टिकोण के साथ सभी क्षेत्रों में विकास परक बजट पेश है। इसके लिए देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आभारी है। बजट-2022 भारत को विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर एक बड़ा कदम हैं। हमारी सरकार गरीबी और हाशिए पर आ चुके लोगों को सशक्त बनाने में जुटी हैं।
उन्होंने कहा कि करोना महामारी से बाध्य होकर स्कूलों को बंद करने के कारण देश के बच्चों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ा। हमारी सरकार अब इन सभी बच्चों के लिए वन क्लास, वन चैनल के कार्यक्रम को 12 चैनल से बड़ाकर 200 टीवी चैनल तक पहुंचाया जाएगा। ये एक सराहनीय पहल है। उन्होंने गंगा नदी के किनारे पाच किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को कृषि सेक्टर में बड़ा कदम बताया। कहा कि इससे रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल घटेगा, जिससे किसानों की जेब पर बोझ कम होगा। साथ ही समाज में लोग रासायनिक उर्वरक रहित खाद्य सामग्री का सेवन कर स्वस्थ रहेंगे। भारी उद्योग मंत्रालय के लिए इस बजट में बैटरी स्वैपिंग फैसिलिटी को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया हैं। इससे चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में सरकार निजी क्षेत्र की भूमिका सुनिश्चित करेगी। बताया कि देश में पेट्रोल और डीजल के आयात व्यय को घटाने के साथ ही ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर बड़ा लक्ष्य रखा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल लोग ज्यादा से ज्यादा अपनाएं इसके लिए सरकार ईवी की खरीद पर फेम-2 के तहत भारी सब्सिडी भी देती है। मुझे आशा है की इस मोदी सरकार के इस बजट से देश को नयी दिशा मिलेगी और भारत विश्व एवं मज़बूत अर्थव्यवस्था का राष्ट्र बनेगा।

Chandauli
light rain
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
51 %
2.5kmh
95 %
Fri
34 °
Sat
35 °
Sun
35 °
Mon
36 °
Tue
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights