Young Writer, चंदौली। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के बीच सम्पार संख्या 76ए पर नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेयी सेतू पर 21 जनवरी से पैदल, बाइक व छोटे निजी वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व चंदौली सांसद डा.महेंद्रनाथ पांडेय के लोकसभा मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने दी है।
उन्होंने बताया कि उक्त रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय ने बीते तीन जनवरी को वर्चुअल माध्यम से किया था, जिसमें चंदौली के तीनों भाजपा विधायक सहभागी की भूमिका में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पुलिस व एप्रोच रोड लोकार्पित होने के बावजूद अभी तक आमजन के लिए नहीं खोला गया है, जो आगामी 21 जनवरी को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। कहा कि लोकार्पण का कार्यक्रम तीन जनवरी को इसलिए निर्धारित करना पड़ा था, क्योंकि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की संभावनाएं थी, जिसका पुल के लोकार्पण कर औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गयी। अब चंद दिनों में पुल पर आवागमन को बहाल कर दिया जाएगा। चंदौली की जनता का आह्वान किया कि आमजन आवागमन के मद्देनजर चंद दिन और इंतजार कर ले। आगामी निर्धारित तिथि 21 जनवरी से दो पहिया वाहनों तथा छोटे चार पहिया वाहनों के लिए खुल जाएगा। वहीं 30 जनवरी से यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुल जाएगा।
चंदौली के अटल सेतू पर 21 से बहाल होगा आवागमन
बीमार व दिव्यांग शिक्षकों को मिले चुनाव ड्यूटी से राहत
शिक्षकों ने बीएसए व लेखाधिकारी के समस्या रखी समस्याएं
Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष हैदर अली खां व महामंत्री अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी से मिला। इस दौरान महामंत्री अरिवंद सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती के साथ रखा। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लम्बे समय से लंबित रखा जाना अनुचित है इससे शिक्षक मानसिक तनाव झेल रहे हैं लिहाजा शिक्षकों की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक तत्काल निदान किए जाने की पहल होनी चाहिए।
इस दौरान उनहोंने बताया कि बीएसए कार्यालय, खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालयों एवं लेखाधिकारी कार्यालय में कई कार्यवाहियां लंबित है। शिक्षकों के अवशेष देयकों का ससमय भुगतान नहीं हो पा रहा है। चयन वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इन समस्याओं को लेकर जिला इकाई एवं ब्लाक इकाइयों की संयुक्त बैठक में शिक्षकों द्वारा कई बार नाराजगी जाहिर की जा चुकी है। साथ ही समस्याओं से लगातार अवगत कराया जा रहा है। बावजूद इसके समस्याएं यथावत बनी है, जो विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही को उजागर करती है। शिक्षकों का आरोप था कि कर्मचारियों का शिक्षकों के प्रति असहयोगात्मक रवैया है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष हैदर अली खां ने बताया कि 22 सितंबर 2021 को शिक्षकों की 16 सूत्रीय मांगों को सूचीबद्ध कर बीएसए और लेखाधिकारी को सौंपा गया। साथ ही निस्तारण की गुजारिश की गयी थी, लेकिन एकाध मांगों को छोड़कर किसी पर ध्यान नहीं दिया गया। मांग कियाकि विधानसभा चुनाव को देखते हुए गर्भवती महिला शिक्षकों, दिव्यांग एवं बीमारी से ग्रसित शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाय। महिला शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी उनके निवास के नजदीक ब्लाक या कार्यरत ब्लाक में ही लगाई जाय। साथ ही सभी कर्मियों को कोविड का बुस्टर डोज लगाने का बंदोबस्त हो, कोविड किट की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाय। इसके अतिरिक्त डीएम, एरियर एवं बोनस के भुतान के साथ निलंबन कार्यवाहियों का निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, संतोष सिंह, प्रेमशंकर मिश्र, अमरनाथ दुबे, फकरूद्दीन आदि उपस्थित रहे।
वार्षिक चुनावः संतोष सिंह अध्यक्ष व महामंत्री बने शमशुद्दीन
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सम्पन्न
Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को सादगी के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष व शमशुद्दीन को महामंत्री निर्वाचित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता व चुनाव अधिकारी पंचानन पांडेय ने पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की और शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प भी दिलाया। निर्वाचन प्रक्रिया मुकम्मल होने के बाद साथी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की कड़ी में 14 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गयी थी। सभी पदों पर एकल नामांकन के साथ ही सभी सदस्यों की आम सहमति के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन कर डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार ने एक बार फिर आपसी एकता व समन्वय का बेजोड़ उदाहरण प्रस्तुत किया। नवगठित इकाई में संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं शमशुद्दीन को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही राजेश कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उज्ज्वल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रीता भारती संयुक्त सचिव, गोविन्दा गोस्वामी पुस्तकालय मंत्री, योगेश कुमार विमल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी 25 जनवरी को चंदौली तहसील में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता साथियों के हितों का संरक्षण करना प्राथमिकता होगी। साथ ही चंदौली कचहरी को सुविधाओं से लैस करने तथा जिला न्यायालय भवन निर्माण की लड़ाई को कायम रखना प्राथमिकता होगी। कहा कि चंदौली का न्यायिक परिसर में कई अव्यवस्थाएं है, जिनकी लड़ाई लम्बे समय से लड़ी जा रही है। प्रयास होगा कि इस लड़ाई को आगे आने वाले दिनों में मुकाम दिया जाय। इस अवसर पर पंचानन पांडेय, लाल प्यारे श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, रमाकांत सिंह, शहाबुद्दीन, विद्याचरण सिंह, झन्मेजय सिंह, आनन्द कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामप्रकाश मौर्य, राजेंद्र प्रसाद पाठक आदि उपस्थित रहे।

हादसे में अधेड़ की मौत के बाद बवाल‚ पत्थरबाजी में कोतवाल का सिर फुटा
Young Writer, मुगलसराय। चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव-रामनगर मार्ग पर कटेसर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने बाइक पर पीछे बैठे अधेड़ की मौत हो गई। वहीं बाइक चलाने वाले का पैर टूट गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने लाठीचार्ज का आदेश दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में मुगलसराय के सिर में पत्थर लगने से वो घायल हो गए। एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

पुलिस के अनुसार, मुगलसराय थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी रोशन गुप्ता(40) सेमरा में मिठाई की दुकान पर हेल्पर का काम करता था। मंगलवार सुबह वह घर से दुकान के लिए निकला। रास्ते में गांव का लल्ला यादव(40) बाइक से मिल गया। उसने रोशन को बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद ही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से रोशन गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लल्ला यादव का पैर टूट गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। रामनगर से पड़ाव तक का मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। सड़क पर लंबा जाम लग गया था।पुलिस के बल प्रयोग के बाद आक्रोशित भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। वहीं, मुगलसराय थाने के इंस्पेक्टर को भी पत्थर लगने से उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पथराव में सीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। लाठीचार्ज से दो से तीन लोग भी घायल हुए हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम मनोज पाठक ने मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

लापरवाहीः जनता के पैसों से बने शौचालय पर जड़ दिया ताला
Young Writer, मुगलसराय। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में लाखों रुपए खर्च से महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक शौचालय में ताले जड़े हुए हैं। जिसके कारण प्राथमिकता के तौर पर शासन द्वारा जनता के लिए बनवाया गया उक्त शौचालय शोपीस बनकर रह गया है।
दरअसल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका प्रशासन द्वारा लाखों रुपए खर्च करके महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण कराया है। लेकिन उसमें ताले लटक रहे हैं। इतना ही नहीं प्राथमिकता के तौर पर बनाए गए महिलाओं के लिए इस शौचालय का उपयोग पुरुष भी करते देखें गए। ऐसे में महिलाओं की सुविधा को देखते हुए बनाया गया पिंक शौचालय महिलाओं के लिए शो पीस बना हुआ है। इस संबंध में चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि यह शौचालय प्राथमिकता के तौर पर महिलाओं के लिए बनाया गया है। इसका उपयोग सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं पुरुष नहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शौचालय में किन कारणों से ताला बंद है इसकी जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी। आम जनता की सुविधा के लिए नगर पालिका की ओर से समय–समय पर जरूरी कदम उठाए जाते रहे हैं।
रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी का अंबार, संक्रमण का खतरा
मुगलसराय। कोरोना संक्रमण काल के बीच डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में फैली यह गंदगी संक्रमण को दावत देने के सामान है। इतना ही नहीं यह तस्वीर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन को भी मुंह चिढ़ा रही है। स्टेशन के प्लेटफार्म से निकला हुआ कचरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में इकट्ठा किया जाता है। जिसके कारण रेल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसमे अलावा स्टेशन परिसर में ही एसबीआई बैंक की एक शाखा भी है जहां आने जाने वाले खाताधारकों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विदित हो कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन को रेलवे के आला अधिकारी पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। स्टेशन सहित के प्लेटफार्मों को साफ सुथरा करने के बाद इकट्ठा किया गया कचरा रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया एसबीआई बैंक शाखा के समीप इकट्ठा किया जाता है। जिससे निकलने वाली बदबू से रेल यात्रियों के अलावा बैंक में आने जाने वाले उपभोक्ताओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कोरोना काल में स्वक्षता का विशेष ख्याल रखने के लिए सरकार द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे डीडीयू जंक्शन पर आने जाने वाले यात्रियों को कचरे से निकलने वाली बदबू को भी झेलना पड़ता है, जो संक्रमण को दावत देने के समान है। जंक्शन से कुछ ही दूरी पर रेलवे की तमाम अधिकारी बैठते हैं, जो आए दिन स्टेशन का निरीक्षण भी करते रहते हैं। फिर भी सर्कुलेटिंग एरिया में फैली गंदगी शायद उन्हें दिखाई नहीं देती।
धानापुर ने दो व चकिया पुलिस ने एक को तमंचे के साथ दबोचा
Young Writer, धानापुर। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण, अवैध मादक द्रव्य व अवैध शस्त्र की धर पकड़ व रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बा स्थित नरौली तिराहा पेट्रोल पंप के पास से एक व्यक्ति को 315 बोर के तमंचे व 315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान संगम सिंह निवासी दमनपूरा थाना धीना के रूप में हुई है। व्यक्ति को आयुध अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, वहीं दूसरी तरफ वांछित एक अभियुक्त को नरौली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया जिसकी पहचान यशवंत यादव करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चकिया। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शिकारगंज कस्बे में स्थित राजा साहब के पोखरे के पास से बीते रविवार की सायं अवैध 315 बोर के कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की शिकारगंज कस्बे के पास राजा साहब के पोखरे के समीप अवैध असलहे के साथ युवक संदिग्ध स्थिति में है किसी घटना को अंजाम दे सकता है। जिस पर तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी करके शिकारगंज कस्बा निवासी हाल पता सहजौर मुगलसराय) को गिरफ्तार किया गया जिसने अपना नाम नवाब अली बताया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में शिकारगंज कस्बा इंचार्ज विपिन सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नेत्र परीक्षणः नर सेवा ही नारायण सेवा
Young Writer, धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के नेतृत्व में महेशी गाँव में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया अंजनी सिंह का मानना है कि नर सेवा नारायण सेवा के समान होता है कैंप में रमरेपुर, महेशी, छित्तनपुर, आवाजापुर, मिर्जापुर, जीयनपुर, श्रीकांतपुर, कादिराबाद, टेढ़ीया सहित कई अन्य गांवों के मरीजों ने अपना जांच कराया। कैंप के माध्यम से लोगों को नेत्र समस्याओं हेतु निदान को लेकर परामर्श भी दिया गया। साथ ही रक्त शर्करा शुगर का भी जांच किया गया। सैकड़ों मरीजों ने कैंप का लाभ उठाया जिसमें से मोहन राम, चनरा देवी भगवानी देवी मनजीरा देवी बरसाती देवी तिलकधारी, उदयनारायण सिंह, मालती, मातादीन, भागवंती देवी सहित दो दर्जन मरीजों को ऑपरेशन के लिए आनंद नेत्रालय भेजा गया। साथ ही बीते कैंप के माध्यम से ऑपरेशन कराए हुण् कुल सत्तर लोगों के आंख की जांच भी की गई, जिसमें सभी मरीजों की आंख सही पाई गई और सभी ने पुनः रोशनी लौटने पर अंजनी सिंह को खूब आशीर्वाद दिया। साथ ही हॉस्पिटल एवं चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, पूर्व प्रधान रबी सिंह, काजू मिश्रा, बबलू यादव, जयप्रकाश सिंह, सुंदर बिंद, पटवारी बिंद आदि साथ रहे।
नौगढ़ पुलिस ने 1300 लीटर मिलावटी पेट्रोल किया बरामद
Young Writer, नौगढ़। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कस्बा बाजार में छापेमारी कर के पिकअप वाहन पर लदा हुआ 1300 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद किया है। जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से बिक रहे मिलावटी पेट्रोल की मिल रही जानकारी के आधार पर सूचना तंत्र को मजबूत करके निगाहबानी की जा रही थी।
इसी बीच सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पिक आह्वान पर सात ड्रमो में भरा हुआ मिलावटी पेट्रोल कस्बा बाजार में लाया जा रहा है। सूचना को पुष्ट करते हुए तत्काल की गई छापेमारी में पिक अप वाहन नंबर यूपी 64 बीटी 1588 पर सात भरे हुए ड्रम में लदा हुआ 1300 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद किया गया है। पुलिस की कार्यवाही देख चालक व मिलावटी पेट्रोल बेचने का कारोबार में संलिप्त व्यक्ति मौके पर से फरार हो गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर के वाहन नंबर के आधार पर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
’मन कक्ष’ में होगा मानसिक रोगियों का उपचार
Young Writer, चंदौली। मानसिक रोग के उपचार के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को अब भटकने की जरूरत नहीं है। उन्हें जिला अस्पताल के “मन कक्ष” के ओपीडी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी नि:शुल्क शिविर का आयोजन कर उपचार की सुविधा दी जा रही है। इस बाबत जिला मानसिक स्वास्थ्य अधिकारी डा. हेमंत कुमार ने बताया कि तनाव, अवसाद व अन्य कारणों से मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ी हैद्य इसे देखते हुए मनोरोग का समय से बेहतर उपचार कि व्यवस्था सुनिश्चित कि गई है। कहा कि तनाव, अवसाद एवं मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्ति “मन कक्ष” में बेझिक आयें और समस्या बताकर अपना निरूशुल्क उपचार कराए।
जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के मनोचिकित्सक डा. नितेश कुमार सिंह ने बताया कि (श्रुति कुमारी) को आरपीएससी कंप्रेसिव रोग(ओसीडी) से ग्रसित रही, जिसमें इस प्रकार की उपयुक्त लक्षण लगभग एक प्रतिशत लोगों में पाया जाता है। बताया कि मरीज श्रुति कुमारी के परिजनों को मनोवैज्ञानिक द्वारा बीमारी के संबंध में काउंसलिंग की गई। मरीज के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाए, यह बात परिवार वालों को बताया गया। साथ ही प्रत्येक 15 दिन के बाद मरीज को नियमित रूप से काउंसलिंग एवं दवाइयां दी गई। धीरे-धीरे दो से तीन माह के भीतर मरीज में सुधार दिखने लगा, आज मरीज एवं उनके परिवार वाले सभी खुश है। डा.नितेश कुमार सिंह ने बताया की (तुलसी) को मानसिक विभाग में उसकी सारी जांच एवं उपचार शुरू किया गया। फिर धीरे-धीरे उसके हालत में सुधार होने लगा एवं उसकी स्थिति पहले जैसी होने लगी और वह फिर से स्कूल जाने लगी है। तुलसी नियमित रूप से मन कक्ष में आकर दवाई एवं काउंसलिंग करा रही है। अब पहले से बेहतर महसूस कर रही है।
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट अजय कुमार ने बताया कि विगत 6 माह में जिले में देखे गए मानसिक रोगियों की संख्या लगभग 2500 है। तनाव, अवसाद एवं नशे की लत से होने वाली समस्या किसी भी लक्षण से ग्रसित व्यक्ति को हो सकती है। इन्हें छिपाएं नहीं बल्कि इसका पूर्ण इलाज कराये, इन सभी बीमारियों से ठीक हुआ जा सकता हैं। जिला अस्पताल में मानसिक ओपीडी सप्ताह में दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार (मन कक्ष कमरा नंबर 40) सुविधा दी जाती है। साथ ही नियमित रूप से मन कक्ष हेल्पलाइन नंबर 7565802028 पर संपर्क कर काउंसलिंग एवं दवाइयों कि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
सरकारी लाभ के लिए जिंदा पति को कागज पर मार डाला
Young Writer, नौगढ़। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में जमकर झोल हो रहा है। स्थिति यह है कि लोग इन योजनाओं से जुड़े आर्थिक लाभ के लिए किसी भी हद तक चले जा रहा है। ताजा मामला नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ का है जहां एक महिला ने अपने पति को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ लेने के लिए कागज पर मृत घोषित कर दिया। दिलचस्प यह है कि उसने चंद पैसे खर्च कर मृत्यु प्रमाण-पत्र भी अर्जित किया और कुटुम्ब रजिस्टर में पति को मृत घोषित कराकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का आनलाइन आवेदन कर उसे स्वृति भी करा लिया। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत कि तो जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच हुई और यह फर्जीवाड़ा पटल पर आया। इसी संगीता पत्नी दिनेश जिन्हें कोई पुत्री नहीं है। बावजूद इसके वह कागजों का हेर-फेर करके शादी अनुदान योजना का लाभ लेने में सफल रही है। ऐसे कुल तीन कतिपय लाभार्थियों के खिलाफ नौगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये अमदहां चरनपुर के ग्रामीण आखिर बिना सरकारी मदद के कैसे इतना बड़ा झोल कर पाए। इसमें लाभार्थियों का प्रथम दृष्टया दोष दिखता है तो उसमें सरकारी कर्मचारियों की भी लापरवाही व जिम्मेदारी व दोषसिद्धी जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन को तय करनी होगा, ताकि कोई अन्य सरकारी कर्मचारी अथवा सेवक चंद पैसों के लिए गलत प्रमाण-पत्रों को जारी करने से डरे। अवैध तरीके से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना व शादी अनुदान योजना का लाभ लेने की शिकायत बीते माह ब्लाक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे किए जाने के बाद जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर गठित 3 जनपद स्तरीय अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पत्र पत्रांक संख्या सी 1905 13 जनवरी के आदेशों के अनुपालन मे अपात्र लाभार्थियों के विरुद्ध नौगढ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी राजू प्रसाद मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण की तहरीर पर रामवृक्ष पुत्र सचऊ व दिनेश पुत्र भोला तथा संगीता पत्नी दिनेश के विरुद्ध धारा 420, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की गई है।











