36.8 C
Chandauli
Monday, July 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 621

कार्य में लापरवाही पर सस्पेंड हुए तीन सेक्रेटरी

बरहनी व चकिया के एडीओ पंचायतों को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

Young Writer, चंदौली। जनपद के ग्राम पंचायत भीखारीपुर के ग्राम विकास अधिकारी राजेश्वर पाल को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने निलंबित करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। उन पर ग्राम प्रधान श्रीमती कृष्णावती देवी के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर का इस्तेमाल करके कूट रचित प्रस्ताव तैयार कर जिला स्तरीय कमेटी को भेजा गया। साथ ही ग्राम प्रधान को पुनः बैठक कराकर पात्र अभ्यर्थी का चयन करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चकिया ब्लाक के भीखमपुर के सेक्रेटरी वरुण कुमार सिंह पर शासनादेशानुसार कोविड-19 के मृतक आश्रित रवि मौर्या का प्रस्ताव चयन हेतु नहीं भेजने का आरोप है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएम ने सेक्रेटरी को तत्काल निलंबित करने का जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। वहीं संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत सत्येंद्र श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए गए।

विकासखंड बरहनी के ग्राम पंचायत जमुड़ा एवं कन्दवा में प्रधान का पद अनुसूचित जाति था। शासनादेशानुसार पंचायत सहायक का पद भी अनुसचित जाति का होगा। ग्राम विकास अधिकारी जगदीश केसरी द्वारा सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों की मेरिट बनाई गई। अनुसूचित महिला अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त किया गया। ग्राम पंचायत पोखरा में पंचायत सहायक अनारक्षित सीट थी जिसमें कोविड-19 मृतक आश्रित में पिछड़ी जाति का चयन कर दिया गया जो नियम विरुद्ध था। संबंधित ग्राम विकास अधिकारी जगदीश केसरी को अनियमित तरीके से किए गए प्रस्ताव एवं लापरवाही पूर्ण तरीके से जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत करने के आरोप में निलंबन हेतु जिला विकास अधिकारी को आदेशित किया गया। बरहनी के तत्कालीन एडीओ पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए गए।

किसानों की खरीद ना हो, सरकार कर रही षड्यंत्रः मनोज डब्लू

आनलाइन टोकन व्यवस्था लागू होने के बाद सपा नेता ने क्रय केंद्रों का किया पड़ताल

Young Writer, धीना। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शुक्रवार को आनलाइन टोकन व्यवस्था लागू होने के बाद क्रय केंद्रों पर खरीद का जायजा लेने के लिए भ्रमणशील रहे। इस दौरान उन्होंने धीना समेत कई क्रय केंद्रों पहुंचे, जहां खरीद प्रक्रिया ठप होने से किसान हाल परेशान नजर आए। किसानों ने बताया कि उनके पुराने टोकन को रद्द कर दिया गया है और आनलाइन टोकन नहीं निकल पा रहा है। क्योंकि सरकारी सर्वर डाउन है। किसानों ने बताया कि वह सुबह से ही अपनी उपज को क्रय केंद्रों को छोड़कर आनलाइन टोकन के प्रबंध में जुटे हैं। इस पर सपा नेता मनोज सिंह डब्लू ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कहा कि सरकार धान खरीद में नित नए अड़चन पैदा कर रही है, ताकि किसानों की उपज क्रय केंद्रों पर खरीद ना होने पाए। आनलाइन टोकन का नया फरमान इसी षड्यंत्र का हिस्सा है। सरकार किसानों को इतना परेशान व लाचार बना देना चाहती है कि वे बिचौलियों के यहां अपनी उपज औने-पौने दाम में बेचने को विवश हो जाएं। कहा कि यदि आनलाइन टोकन प्रक्रिया को लागू करना ही था तो इसके लिए किसानों को समय देना चाहिए। पुराने जो भी टोकन जारी हुए हैं उनकी खरीद सुनिश्चित करने का भी बंदोबस्त होना चाहिए। साथ ही सरकार को किसानों की संख्या को ध्यान में रखकर सर्वर को दुरूस्त करने के बाद भी यह फरमान लागू किया जाना चाहिए। लेकिन सरकार ने इन तमाम विसंगतियों व दुश्वारियों को नजरअंदाज कर तुगलकी फरमान जारी कर दिया, जिसे सूबे के करोड़ों किसान प्रभावित है। सरकार ने एक तय षड्यंत्र के तहत ऐसे दिन नया नियम लागू किया है, जिससे आगामी तीन दिनों तक खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से ठप रहेगी। क्योंकि आनलाइन पोर्टल पर शनिवार व रविवार को अवकाश घोषित किया गया है। सरकार अप्रत्यक्ष रूप से किसानों को बिचौलियों के हवाले करने का सुनियोजित षड्यंत्र कररही है, जिसे सपा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि यदि जल्द खरीद के लिए कोई वैकल्पिक बंदोबस्त नहीं किया गया तो किसानों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

चंदौली कचहरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर नहींः संतोष पाठक

चंदौली कचहरी में अधिवक्ताओं संग प्रदर्शन करते संतोष पाठक।

लुधियाना की अदालत में बम विस्फोट की घटना के बाद किया प्रदर्शन

Young Writer, चंदौली। लुधियाना की अदालत में हुए बम विस्फोट की घटना को लेकर शुक्रवार को चंदौली कचहरी में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान चंदौली कचहरी के मुकम्मल सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ की कचहरियों में आतंकवादी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कई अधिवक्ताओ ने अपनी जान गवाई, लेकिन चंदौली प्रशासन ने उससे कोई सबक नहीं लिया। चंदौली कचहरी में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। चंदौली की कचहरी में आने जाने वालों से न तो कोई पूछताछ की जाती और न ही उनसे पहचान की तसदीक ही पुलिस व सुरक्षा कर्मी करते हैं। इससे जनपद चंदौली की कचहरी में विधिक कार्य करने वाले अधिवक्ताओं पर हमेशा खतरा बना रहता है। यह नक्सल प्रभावित इलाका है तथा यहां किसी अनहोनी की आशंका हमेशा बनी रहती है‚ परंतु चंदौली प्रशासन पता नहीं किस घड़ी का इंतजार कर रहा है। चेताया कि चंदौली कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए, कचहरी में जो भी आता है। उसकी गहन पूछताछ की जाए और अधिवक्ताओं के लिए अलग गेट हो, वादकारियों के लिए अलग गेट की व्यवस्था हो तथा जो भी कचहरी आए पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कचहरी परिसर में प्रवेश करें अन्यथा कोई बड़ी घटना हुई तो इसके लिए जिले का प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस अवसर पर विशाल तिवारी, मनीष तिवारी, दिलीप शर्मा, अनन्त सिन्हा, श्रीकांत गुप्ता, रमेश तिवारी, शरद यादव, ललित शर्मा, मनोज कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

चंदौली तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने दो मजदूर को रौंदा, एक कि मौत,जाने कहा के है निवासी

चंदौली। चकिया कोतवाली अंतर्गत नेवाजगंज गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।वही दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटे आई मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस घायल को तत्काल प्राथमिक स्वाथ केंद्र में भर्ती कराया जहा उसका उपचार चल रहा है। वही शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा गया है.

बताते है कि चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित नेवादगंज गाँव निवासी अदालत (30) और पिंटू (30) मजदूरी करके पैदल ही घर वापस आ रहे हैं।जैसे यह अपने गांव के समीप वह पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी जिससे अदालत को गंभीर चोटें आई वही पिंटू को भी मामूली चोटें आईं।घटना के बाद घायल अवस्था में दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाते समय अदालत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. जिला संयुक्त अस्पताल पहुंची अदालत की पत्नी गीता का रो-रो कर बुरा हाल था। अदालत की तीन पुत्री पूजा अतवारी अंजलि एक पुत्र गोलू है।

इस दौरान चकिया कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मृतक अदालत बनवासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसकी बरामदगी कर ली जाएगी।

झाड़ियों के बीच कुंए में मिला युवती का शव

ककरैत गांव के समीप शव को कुंए से बाहर निकालते ग्रामीण।

Young Writer, कंदवा। कंदवा थाना क्षेत्र के ककरैत-बकौड़ी गांव के मध्य कंदवा-ककरैत मार्ग के किनारे झाड़ियों के बीच स्थित कुंए में शुक्रवार एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण भारीसंख्या में जमा हो गए। साथ ही सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकती थी। लेकिन ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर शव को कुंए में फेंके जाने की आशंकाएं जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के समय व कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

आनलाइन टोकन बना बाधक‚ चंदौली में धान खरीद ठप

धान खरीद नहीं होने के बाद दर्द बयां करता किसान।

Young Writer, चंदौली। धान खरीद प्रक्रिया में शुक्रवार को एक नया पेंच फंस गया। सरकार ने किसानों की सुविधा के नाम पर आनलाइन टोकन की अनिवार्यता तय कर दी है, जो किसानों के लिए मुसीबत व बड़ी फजीहत बन गया। टोकन जनरेट नहीं होने के कारण शुक्रवार को पूरे दिन खरीद ठप रही। वहीं किसान साइबर कैफे व मोबाइल पर पूरे दिन टोकन जनरेट करने की जद्दोजहद करते दिखे। हालात ऐसे रहे कि खरीद की वेबसाइट ठप होने से उन किसानों को भी परेशानी झेलनी पड़ी, जो नया पंजीयन कराने के लिए साइबर कैफे पहुंचे थे। इसे लेकर किसानों में सरकार की नयी व्यवस्था को लेकर खासे परेशान दिखे।

विदित हो कि धान खरीद को लेकर जनपद में किसान पहले ही परेशान थे। जैसे-तैसे क्रय क्रेंद्रों पर धान की उपज बेच रहे थे, लेकिन शुक्रवार को एकाएक धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए आनलाइन टोकन को अनिवार्य कर दिया गया। ऐसे में क्रय केंद्रों पर उपज लेकर पहुंचे किसानों टोकन के लिए साइबर कैफे की ओर भागे, लेकिन दो-चार किसानों का टोकन जारी होने के बाद सर्वर डाउन हो गया, जिससे किसानों को घंटों जद्दोजहद करनी पड़ी बावजूद इसके किसानों को टोकन नहीं मिला। ऐसे में क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गयी। हालात ऐसे रहे कि नयी व्यवस्था लागू होने के पहले ही दिन जनपद के किसानों में गहरा आक्रोश व गुस्सा देखने को मिला। किसानों ने सरकार के इस फैसले को गलत व किसान विरोधी बताया। कहा कि सरकार की तानाशाह पूर्ण निर्णय के कारण किसानों की हर दिन फजीहत हो रही है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि नया आदेश आने के बाद पुराने सभी टोकन स्वतः निरस्त हो गए हैं। अब आनलाइन टोकन के जरिए से धान खरीद क्रय केद्रों पर होगी। टोकन जनरेट होने में दिक्कत की समस्या पर शासन स्तर से जो भी निर्णय होगा उसे अमल में लाया जाएगा।

चंदौली मुंसफ कटरे में आनलाइन टोकन के लिए जुटे किसान।

चंदौली खेत में मिला युवक का शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

चंदौली।चहनियाँ बलुआ थाना अंतर्गत ग्राम गुरेरा के साइफन के समीप दैत्रा वीर मंदिर पास खेत में अज्ञात युवक का शव दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह ग्रामीण खेतों में सिचाई के लिए जा रहे थे कि अचानक मंदिर के पास अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव देखकर हो हल्ला मचाने लगे जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार उक्त घटना की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 नम्बर पर दे दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

आरओबी चंदौली का जायजा लेंगे डा.महेंद्रनाथ

पांडेयचंदौली। चंदौली में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज कार्य का सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय जायजा लेंगे। इसके साथ ही वह चंदौली में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर आयोजित समारोह में शरीक होंगे। इसे लेकर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। गुरुवार को आरओबी के बीच वाले हिस्से के निर्माण कार्य को मुकम्मल करने में कर्मचारी पूरी शिद्दत से लगे हुए थे। विदित हो कि जिलाधिकारी संजीव सिंह ने 25 दिसंबर तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य मुकम्मल करने का निर्देश दिया था, जिसे देखते हुए पिछले एक महीने से चौबीसों घंटे निर्माण कार्य चल रहा है। इस काम में लगे श्रमिकों ने आरओबी के बीच वाले हिस्से के अनिर्मित हिस्से के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। हालांकि पुल के शुरू होने में अभी कुछ समय और शेष है। इस बीच 25 दिसंबर को जनपद दौरे पर आ रहे डा. महेंद्रनाथ पांडेय नवनिर्मित पुल के निर्माण कार्य की स्थिति को देखेंगे। इसे लेकर पुल निर्माण को मुकम्मल करने की कोशिशें तेज कर दी है। 

अगलगी से हुआ नुकसान तो मनोज सिंह डब्लू ने दिया सहारा

सरयां पीड़ित परिवार का दर्द बांटते मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, धानापुर। क्षेत्र के सरयां गांव में मोहन यादव की मड़ई में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में अंदर रखा सामान जलने के साथ ही गायत समेेत तीन मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मड़ई में बंधे तीन मवेशियों की जहां झुलसने से मौत हो गयी। घटना के कारण उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। साथ ही मवेशियों की मौत से मोहन यादव के परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा। जानकारी के बाद गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू सरयां गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अगलगी से हुए नुकसान को देखा। साथ ही परिवार को संबल प्रदान करते हुए मदद स्वरूप आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। भरोसा दिया कि इस विषम परिस्थिति में वह परिवार के साथ हैं। दूसरी ओर उन्होंने अरंगी खलिहान में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना पर मौका मुआयना किया। साथ ही अग्नि पीड़ित मुहर्रम से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि रात को लगी आग में 90 बोझ धान की फसल जलकर राख हो गयी है, जिससे बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है।

अरंगी खलिहान में जले हुए फसल को देखते मनोज सिंह डब्लू।

बिचौलियों से सांठ–गांठ करने वाले क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

सोगाई क्रय केंद्र का निरीक्षण करते विधायक सुशील सिंह।

Young Writer, चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह गुरुवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ सोगाई क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण में क्रय केंद्र बंद मिला। साथ ही वहां लगे पोस्टर पर किसी भी अधिकारी के नंबर अंकित नहीं मिले। इसके बाद विधायक ने क्रय केंद्रा पर मौजूद किसानों ने खरीद के बाबत जानकारी ली। इससे गुस्साए विधायक के निर्देश पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने सैयदराजा थाने में क्रय केंद्र प्रभारी शुभम पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस दौरान किसानों ने विधायक सुशील सिंह को बताया कि उक्त क्रय केंद्र पर उनके उपज की कोई तौल नहीं हुई है। जबकि आनलाइन रिपोर्ट की तसदीक में पाया गया कि आठ किसानों का क्रय केंद्र पर खरीद किया जा चुका है। रिपोर्ट में प्रदर्शित तीन किसानों के मोबाइल नंबर पर बातचीत कर विधायक सुशील सिंह ने खरीद की वास्तविकता को परखा। पहले किसान का मोबाइल नंबर बंद मिला। वहीं दूसरे व तीसरे नंबर के किसानों ने खरीद के बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद विधायक ने क्रय केंद्र प्रभारी शुभम पांडेय पर बिचौलियों से सांठ-गाठं कर धान खरीद करने का आरोप लगाया। कहा कि उनका यह कृत्य धान खरीद को लेकर शासन की मंशा के विपरीत है। उनके निर्देश पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर दी, जिसके आधार पर सैयदराजा थाना पुलिस ने उक्त क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करआगे की कार्यवाही में जुट गए। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Chandauli
overcast clouds
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
39 %
0.4kmh
97 %
Mon
40 °
Tue
39 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights