36.8 C
Chandauli
Monday, July 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 622

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने सत्संग की अनुमति को किया रद्द

प्रेम प्रकाश मीणा।

Young Writer, चकिया। विकासखंड के मुड़हुआ दक्षिणी गांव में जय गुरुदेव आश्रम पर आगामी 27 दिसंबर को होने वाले सत्संग व जन जागरण यात्रा के लिए दी गई अनुमति को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को रद्द कर दिया। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के साथ ही पूर्व में राजघाट वाराणसी में हुई घटना का हवाला देते हुए अनुमति रद्द कर दी। अपने आदेश में उन्होंने उल्लिखित किया कि वर्ष 2016 में आयोजित कार्यक्रम में आदेश के विपरीत भारी भीड़ को कार्यक्रम स्थल पर जुटाया गया‚ जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी। अबकी बार भी 100 लोगों की अनुमति मांगी गयी है‚ लेकिन 20 हजार से अधिक लोगों के सत्संग में शामिल होने की प्रबल संभावना है‚ लिहाजा कार्यक्रम आयोजन के आदेश को तत्काल निरस्त किया जाता है।
विदित हो कि मुड़हुआ दक्षिणी गांव स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे बाबा जयगुरुदेव आश्रम मथुरा के उत्तराधिकारी पंकज महाराज की जन जागरण यात्रा और दिव्य आध्यात्मिक सत्संग का वृहद आयोजन प्रस्तावित था। जिसके लिए आश्रम की तरफ से ग्रामीण अंचलों में बैनर पोस्टर और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सूचना दी गई थी। आश्रम प्रभारी जसवंत द्वारा कार्यक्रम कराने के लिए लिखित तौर पर तहसील प्रशासन से अनुमति मांगी थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि आश्रम के प्रभारी को अनुमति के रद्द होने की जानकारी पत्र के माध्यम से दी गई है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन को भी कार्यक्रम को रद्द कराने की सूचना दी गई है।

गरीबों तक पहुंचाएं पेंशन सहित कल्याणकारी योजनाएंः अंजनी

Young Writer, चंदौली। शीतलहर के नाम पर स्कूलों को बंद किए जाने से खफा सपा जिला पंचायत अंजनी सिंह ने गुरुवार को कड़ा प्रतिकार किया। उन्होंने दोपहर के वक्त धूप में रजाई ओढ़कर जिला समाज कल्याण अधिकारी से मिले और अपनी नाराजगी जाहिर की। यह कि स्कूलों के बंद करने का यह प्रशासनिक फैसला राजनीति से प्रेरित है जो पहली बार देखने को मिल रहा है।

अंजनी सिंह ने कहा कि पात्र गरीबों की पेंशन में आ रही दिक्कतों को ठीक किया जाय। साथ ही शादी अनुदान सहित कल्याणकारी योजनाओं को ठीक से संचालित कर आम गरीब जनता को आ रही दिक्कतों को दूर करने में सहयोग दें। कहा कि जिले में जगह-जगह कैंप लगाकर जनता को सुविधा पहुंचाने की पहल होनी चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार रैलियों में भीड़ इकट्ठा करने के लिए समूह की महिलाओं का शोषण कर रही है। बुधवार की रात मिर्जापुर की दलित बस्ती की महिलाओं को रात में सड़क पर पैदल चलते देख उन्हें उनके घर तक छोड़ने का काम मेरे द्वारा किया गया। बातची मे महिलाओं ने बताया कि उक्त महिलाएं योगी जी की रैली से इलाहाबाद से वापस आ रही थी। भाजपा प्रदेश की महिलाओं बेटियों पर अपना जुल्म ढाह रही है उनकी गरीबी का मजाक उड़ा रही है। प्रदेश के दलित शोषित पिछड़े अल्पसंख्यक गरीब किसान नौजवान सम्मानित जनता से किया कि सत्ता परिवर्तन में सहभागी बने। इस अवसर मुनिरका गोंड़, सुंदर बिंद, पारस बिंद, पटवारी बिंद, प्यारे लाल यादव, बबलू यादव आदि साथ रहे।

खून से खत लिखकर सफाई कर्मियों ने मांगी पुरानी पेंशन

Young Writer, चंदौली। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मियों सेवा नियमावली बनाने के साथ ही पदोन्नति जैसी महत्वपूर्ण मांगों को उठाया जाय। इसके साथ ही सफाई कर्मियों को प्रधानों से मुक्त करने व कैशलेश कार्ड बनाने के साथ ही पदनाम पंचायत सेवक किए जाने की मांग को भी उठाया।
इस दौरान नाराज सफाई कर्मियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को खून से खत लिखा। कहा कि सफाई कर्मियों की सेवा नियमावली बनाते हुए पुरानी पेंशन का लाभ देना सरकार सुनिश्चित करे। रामनगीना सिंह ने कहा कि प्रयागराज में सफाई कर्मियों के पैर धोने से परिवार का पेट नहीं भरेगा। सरकार ने सफाई कर्मियों से वादा करके पूरा नहीं किया। दिसंबर 2021 से पहले सरकार मांगें से संबंधित शासनादेश जारी नहीं किया तो 2022 में सत्ताधारी दल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मी द्वारा सत्ता पक्ष को करारा जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर संजय सिंह, योगेश, अभय सिंह, अमित कुमार राय, उमाशंकर, गुलाब राम, धनेश राम, संजय भास्कर, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली पुलिस ने 3 लाख की अवैध शराब व 8 लाख की फेन्साड्रील सीरप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

चंदौली अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराध और आपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाने के लिए जिले में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफतला हाथ लगी। जब चेकिंग के दौरान डांडी गांव के समीप मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ा जिसमे अवैध मादक दवा कफ सिरप व अवैध शराब लेकर वाराणसी की ओर से मुगलसराय होते हुए बिहार बेचने के लिए ले जा रहा था । जिसमे 3 लाख कि अवैध शराब व 8 लाख की फेन्साड्रील डापलेक्स व लेबोरेट कफ सीरप
बताया जा रहा है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि हमलोग अवैध रूप से शराब का व्यवसाय करते हैं हम लोग बाहर प्रदेश से शराब मंगाकर बिहार में सप्लाई कराते है। आज हम लोग यह शराब बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचते हैं तथा मादक दवा कफ सिरप जिसको लोग शराब के स्थान पर प्रयोग करते है। पुलिस ने तस्कर को तस्कर को न्ययालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

हादसा:अचानक मचने लगी चीख पुकार गर्भवती महिला सहित तीन महिला की मौत,


पूर्वांचल डेस्क देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के भगड़ा भवानी मंदिर के समीप बुधवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राली और बोलेरो की जोरदार टक्कर में एक गर्भवती सहित तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर चिंख-पुकार मच गई. इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

बताते है कि  सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौली राज कस्बा के नोनिया टोला निवासी प्रसूता सुहाना (32) पत्नी अलाउद्दीन को रात में करीब 11:30 बजे बोलेरो से सबीना(30) पत्नी पप्पू, सोनी (32) पत्नी राजू और रेहाना सीएचसी सलेमपुर जा रहीं थीं। इसी दौरान सलेमपुर मैरवा मार्ग पर भगड़ा भवानी मंदिर के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर बोलेरो उछलकर सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई. जिसमें अलाउद्दीन और रेहाना को छोड़कर तीनों महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गई

घटना के वक्त मौके पर चिंख पुकार मच गई. घायलों का क्रंदन सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन में फंसे सभी को निकालने में जुट गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस पुलिस को दी। मौके पर कोतवाल नवीन मिश्रा पहुंच गए उन्होंने सभी को आनन-फानन सलेमपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने सबिना, सोनी और सहना को मृत घोषित कर दिया।

ककरैत हादसे ने अयोध्या से हमेशा के लिए छिना मां का आसरा

हादसे में मृत विवाहिता के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग साथ में मनोज सिंह डब्लू।

Young Writer, चंदौली। एक लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है ककरैत पुल पर हुआ हादसा इसका उदारहण है। हादसे में हताहत विवाहिता इन्द्रवासा देवी ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान जीवन की जंग हार गयी। इन्द्रवासा की अंतिम सांसों के साथ ही उनकी ममता पर आश्रित चार मासूमों से जीवन के मजबूत आधार का आसरा भी हमेशा के लिए छिन गया। इनके लिए यह क्षति ऐसी है जिसकी किसी कीमत पर, किसी दशा में पूर्ति हो पाना असंभव है। ऐसे में इंद्रवासा का शव उसके मायके ककरैत पहुंचा तो गांव में गम व गुस्से की लहर दौड़ पड़ी। घर-परिवार, पास-पड़ोस के साथ गांव के एक-एक शख्स की आंखों में गम के आंसू थे तो गुस्से की लालिमा भी उन्हीं आंखों में दिख रही थी।
इसके इतर जब मोती चौधरी के आवास पर उनकी पुत्री का शव पहुंचा तो अपने मां के अंतिम दर्शन को आए बच्चों की करूण रुदन व वेदना को देखकर हर कोई फफक पड़ा। परिवार के लोग इस घटना के बाद अपनी पुत्री को खोने को लेकर गमजदा थे तो पास-पड़ोस के लोग यह सोचकर व्यथित हो जा रहे थे कि अब इन चार मासूमों विनोद, अयोध्या, नीतू व गुड़िया का क्या होगा? अब इन्हें कौन प्यार व दुलार देगा। ककरैत पुल पर हुई घटना ने इन बच्चों के सिर से हमेशा के लिए मां का आंचल छिन लिया। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के गांव के लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू भी ककरैत पहुंचे और इस हृदय विदारक घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के साथ ही संबल प्रदान किया। दुख की इस बेला में मोती चौधरी के आवास पर अंतिम क्षण तक मौजूद रहे और इंद्रवासा के अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होकर अपनी संवेदना जताई। कहा कि एक लापरवाही ने चार बच्चों से उसकी मां व ममता को छिनने का काम किया है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोग क्या इन बच्चों को पहुंची क्षति की पूर्ति कर पाएंगे। आखिर इनके लालन-पालन का जिम्मा कौन लेगा। यदि पुल पर एक लापरवाही नहीं होती तो आज ये बच्चे अनाथ होकर इस तरह बिखलते नहीं। कहा कि पुलिस-प्रशासन को ऐसी घटनाओं के प्रति संवेदना रखनी चाहिए। मांग किया कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है पुलिस-प्रशासन उसके खिलाफ कठोरम कार्यवाही अमल में लाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो पाए और फिर किसी की मां, बहन, बेटी व पत्नी उनसे जुदा न हो।

चंदौली दबंगो ने खलिहान में रखे धान की फसल में लगाई आग,किसान हुआ खाने को मोहताज


चंदौली जिले के कंदवा थाना अंतर्गत अरंगी गांव में दबंगो ने एक किसान की पंचायत भवन के पीछे रखे 280 बोरी धान की बोझे में आग लगाकर फरार हो गए। आग लगने से धान की फसल पूरी तरह जल कर राख हो गया।

बताते है कि अरंगी गांव में हैदर अली उर्फ़ बेचू के खलिहान में पंचायत भवन के पीछे रखे 280 बोझे धान की फसल में दबंगो ने आग लगा दी ज़ब तक आग लगने की खबर गाँव वालों को हुआ तब तक विशाल रूप धारण कर ली थी की देखते ही देखते धान राख मे तब्दील हो गया।
लोगो का कहना है कि हैदर अली एक साधारण कृषक है। क़ृषि ही इनका मुख्य जीविका का साधन है। अब धान  जल जाने से अचानक आर्थिक बोझा बड़ गया है। कुछ दिन पहले इसी तरह  अरंगी गाँव निवासी नगीना पासवान पुत्र दशरथ पासवान की खड़ी टेम्पो में आग लगाया गया था। अब धान जला दिया गया है। ऐसा काम करने वाला कौन है, जो गाँव में जो ऐसे  कार्यों को अंजाम दे रहा है ।

वहीं लोगों का कहना है कि  चुनावी रंजिश से ये कुछ चुनिंदा लोग कर रहे हैं। हैदर अली के ऊपर ये दूसरी घटना है। विगत जुलाई महीने में क़ुरबानी के लिये रखे बकरा को अज्ञात लोगों ने चुरा लिया।  इस घटना से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। इसकी सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गयी और उन्होंने मौके का निरीक्षण कर मुयावजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह दो सप्ताह में विधानसभा को देंगे स्पष्टीकरण

विधानसभा के संयुक्त सचिव ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को लिखा पत्र‚ मांगा स्पष्टीकरण

Young Writer, सकलडीहा। सपाइयों से झपड़ व लाठीचार्ज की घटना का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकला है। शीतकालीन सत्र के दौरान सकलडीहा विधायक द्वारा विधानसभा में सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ की गई शिकायत को विधानसभा ने संज्ञान में लिया। उक्त प्रकरण के विधानसभा के पटल पर उठाए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव अरविंद पाठक ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पत्र लिखकर प्रभुनारायण सिंह यादव, सदस्य विधानसभा के विशेषाधिकार-हनन की शिकायत के बाबत सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह का स्पष्टीकरण दो सप्ताह के अंदर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के अवलोकनार्थ प्रेषित करने का आग्रह किया है। 21 दिसंबर को जारी उक्त पत्र में सीओ सकलडीहा से दो सप्ताह के अंदर विधानसभा ने स्पष्टीकरण तलब किया है, जिससे सपाइयों व चंदौली पुलिस के बीच संघर्ष का मामला एक बार फिर ताजा हो गया।
विदित हो कि गत पांच दिसंबर को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की रामगढ़ सभा की ओर कूच कर रहे सपाइयों का बीच रास्ते में पुलिस से सामना हुआ। इस बीच रोकने और आगे बढ़ने को लेकर सपाई व पुलिस आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ा कि पुलिस की ओर लाठियां चली तो सपाइयों ने भी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का हवाला देते हुए वहीं तटस्थ हो गए और इस प्रकरण में डीएम के हस्तक्षेप के बाद मौके पर तैनात सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह को हटना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व संतोष यादव समेत 150 अज्ञात सपाइयों ने 7सीएलए समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर दिया और शाम होते-होते सपाइयों की धर-पकड़ भी शुरू कर दी।

सपा हाईकमान के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष विधानसभा रामगोविंद चौधरी की अगुवाई में पार्टी का एक डेलीगेट चंदौली पहुंचा और मामले की जांच की। 15 दिसंबर को सदन शुरू होते ही सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने इस मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया। इस पर सत्ता पक्ष ने सपा के विधायकों को घेरना चाहा तो नेता प्रतिपक्ष ने अपनी मजबूत दलीलों से उन्हें करारा जवाब दिया। विधानसभा के पटल पर नियम-63 व 64 के अंतर्गत जब विधायक प्रभुनारायण सिंह ने इसे रखा तो अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रकरण को संज्ञान में लिया और विधानसभा सचिवालय के संसदीय अनुभाग के संयुक्त सचिव अरविंद पाठक को सीओ सकलडीहा का स्पष्टीकरण तलब करने के लिए निर्देश दिया। उक्त आदेश के अनुपालन की कड़ी में संयुक्त सचिव अरविंद पाठक ने संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना को इस अनुरोध के साथ पत्र लिखा कि विधानसभा सदस्य प्रभुनारायण सिंह यादव के विशेषाधिकार-हनन मामले में सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह का स्पष्टीकरण प्राप्त कर दो सप्ताह के अंदर अवलोकन हेतु विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त पत्र से चंदौली में हुए संघर्ष का मामला एक बार फिर ताजा हो गया है। ऐसे में सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह को अपना पक्ष लिखित रूप से विधानसभा को दो सप्ताह के अंदर भेजना अनिवार्य हो गया है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सीओ सकलडीहा के स्पष्टीकरण के बाद विधानसभा की ओर से दोषी पक्ष के खिलाफ हर हाल में कार्यवाही संभावित नजर आ रहा है।

सोनभद्र रवाना हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा

चकिया में जनविश्वास यात्रा में शामिल नेताओं को स्मृति चिह्न भेंट करते विधायक शारदा प्रसाद।

Young Writer, चकिया/नौगढ़। भाजपा जन विश्वास यात्रा बीते मंगलवार की देर शाम चकिया पहुंची, जहां रात्रि विश्राम करने के उपरांत बुधवार की सुबह नगर के एक निजी लान में क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के नौगढ़ होते हुए सोनभद्र प्रस्थान के पूर्व चकिया में विधायक शारदा प्रसाद ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यात्रा का मुरारपुर तिराहे पर वनवासी समुदाय के लोगों ने भी गाजे-बाजे और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। यात्रा में विनोद सोनकर, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, प्यारे लाल सोनकर, अंबुज मिश्रा, बबलू मौजूद रहे।
नौगढ़। भाजपा जन विश्वास यात्रा बुधवार को नौगढ़ बाजार मे पहुंचने पर भाजपाइयों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जगह जगह बनाए गए स्वागत द्वारों पर कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा किया। वहीं बैंड बाजे के साथ उत्साह वर्धन किया गया। मझगाईं व तिवारीपुर बाजार में भी जनविश्वास यात्रा का स्वागत किया गया। नौगढ बाजार त्रिमुहानी पर बनाए गए मंच पर भाजपा पदाधिकारियों ने केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर व सांसद बिनोद सोनकर का माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह महामंत्री उमाशंकर सिंह शिवतपस्या पासवान, सुजीत कुमार उर्फ सूड्डू सिंह, वेदप्रकाश चौबे, अंकित सिंह, कल्लू जायसवाल मौजूद रहे।

ककरैत पहुंचकर विरेंद्र बिंद ने मृतक परिजनों का बांटा दर्द

ककरैत में पीड़ित परिवार का दर्द बांटते विरेंद्र बिंद डाक्टर।

Young Writer, कंदवा। ककरैत पुल पर हुए हादसे में घायल 32 वर्षीय विवाहिता इंद्रवासा देवी की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। उसके मौत की खबर से ककरैत गांव में मातम जैसा माहौल रहा। जानकारी के बाद सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र बिंद डाक्टर ककरैत पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार का दर्द बांटा।

उन्होंने कहा कि यदि ककरैत पुल पर पुलिस महकमे के बैरियर ककरैत पुल पर ना लगता और वसूली के जो आरोप लग रहे है उसका प्रयास नहीं होता तो शायद आज इंद्रवासा देवी का जीवन समाप्त नहीं होता। कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो स्थानीय पुलिस-प्रशासन को इसकी पहल करनी चाहिए। दूसरी ओर ग्रामीणों में विवाहिता की मौत के बाद जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। कहा कि विवाहिता की मौत से उसके मायके पक्ष के साथ ससुराल पक्ष के लोग आहत हैं। बच्चों के सिर से मां के साया हमेशा के लिए छिन गया है। ऐसी घटनाओं में होने वाली क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। इस दौरान नन्दलाल बिन्द, रामचंद्र बिन्द, क्लेशटर यादव, कंचन बिन्द, दिनेश बिन्द, लल्लू निषाद, धनमेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
36.8 ° C
36.8 °
36.8 °
39 %
0.4kmh
97 %
Mon
40 °
Tue
39 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
36 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights