38.9 C
Chandauli
Monday, July 27, 2026

Buy now

Home Blog Page 623

नौगढ़ के कई परिषदीय विद्यालयों से गायब मिले शिक्षक

Young Writer, नौगढ़ ब्लाक क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए जनसंदेश की टीम विद्यालयों पर पहुंच। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय जरहर में नियुक्त सहायक अध्यापक रामानुज पांडेय अनुपस्थित मिले, जबकि सहायक अध्यापक विनोद कुमार व शिक्षामित्र राजनाथ उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज़रहर में नियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक साधू राम व सहायक अध्यापक मौजूद नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय टिकुरिया का शौचालय जीर्ण शीर्ण हाल में मिला। बाउंड्री वाल के अंदर बिजली का खंभा होने से बच्चों को खेलने में काफी परेशानी हो रही है। हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। साफ-सफाई का काफी अभाव दिखा।

प्राथमिक विद्यालय बकुलघट्टा का संचालन शिक्षामित्र सुशील कुमार सिंह के सहारे हो रहा था, जबकि नियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय सिंह सहायक अध्यापक उमेश व शिक्षामित्र अर्चना गुप्ता व सुरेन्द्र नाथ बिना किसी सूचना के गायब रहे। प्राथमिक विद्यालय पड़रिया में नियुक्त प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह चंचल सहायक अध्यापक अनुराग व शिक्षामित्र धनवंती अनुपस्थित मिले। शिक्षामित्र कांता प्रसाद व निर्मला सिंह मौजूद रहकर अपने कर्तब्यों व दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। विद्यालय में नामांकित 32 छात्र-छात्राओं में से 12 की उपस्थिती रही। कम्पोजिट विद्यालय धनकुंवारी कला में नियुक्त प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह सहायक अध्यापक रामकृपाल यादव व गौरव कुमार अनुपस्थित पाए गए। सहायक अध्यापक अरुण कुमार संजय कुमार चंद्रिका राम की मौजूदगी मिली। विद्यालय मे नामांकित छात्रों की संख्या 91 में से 27 उपस्थित रहे। विद्यालय का शौचालय व बाउंड्री वाल टूटा हुआ पाया गया। इस बाबत खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकरके आरोप पुष्ट होने पर अनुपस्थित अध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

व्यापारियों को मिले जनपद की दो सीटों पर प्रतिनिधित्वः अजय

Young Writer, चंदौली। वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी बुधवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जगदीशसराय में व्यापारियों संग बैठक की। इस दौरान आठ जनवरी को कानपुर में होने वाली व्यापारी एकता रैली को लेकर स्थानीय व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श किया। कहा कि उक्त रैली में प्रदेश के व्यापारियों का राजनीतिक भविष्य तय होगा। सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उनके साथ प्रस्तावित वार्ता में व्यापारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देकर उचित भागीदारी देने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर बात होगी।

उन्होंने कहा कि जनपद के चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में सकलडीहा व मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से व्यापारियों को टिकट मिलने की उम्मीद है। इस उम्मीद को बल प्रदान करने के लिए व्यापार एकता रैली में सतत् प्रयास होगा। कहा कि व्यापारी से आशय उसकी जाति-बिरादरी से न होकर, बल्कि उसके कर्म से है। यानी किसी भी जाति-बिरादरी का व्यक्ति जो व्यापार करता है उसके हक व संरक्षण की बात हो। ऐसे व्यक्ति को भाजपा से टिकट दिलाकर उसे विधानसभा भेजने की भूमिका बनाई जा रही है। कहा कि व्यापारियों का भविष्य सुरक्षित हो और उन्हें सामाजिक व प्रशासनिक सुरक्षा मिले यही हमारी प्राथमिकता है। इन्हीं प्राथमिकताओं को मूर्त रूप देने के लिए आगामी आठ जनवरी को कानपुर में व्यापारी एकता रैली बुलाई गयी है, ताकि विभिन्न मंच व राजनीतिक दलों में बिखरे पड़े व्यापारियों को एक मंच पर लाकर व्यापारियों को संबल प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर डा. केएन पांडेय, संतोष गुप्ता, हरिश्चंद्र अग्रहरि, प्रदीप गुप्ता, डा.महेंद्र पांडेय, रामअशीष आदि उपस्थित रहे।

चंदौली सड़क हादसे में बुझ गया घर का चराग,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

चंदौली। चकिया कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास बुधवार को तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित मैजिक ने 13 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी जिससे किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

बताते है कि जलालपुर के समीप शिवम 13 वर्ष साइकिल लेकर सड़क के किनारे खड़ा था। अचानक लठौरा की तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी  घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही क्षदर्शियों ने बताया की चालक नशे में धुत था। जिसे ग्रामीणों की सहयोग से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गय। वही मौत की खबर सुनते ही  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि शिवम अपने घर का इकलौता पुत्र था

सैयदराजा की बेटियां का सपना होगा साकारः मनोज डब्लू

खड़ान में आयोजित सम्मान समारोह में मंचासीन सपा के नेतागण।

Young Writer, धानापुर। सिद्धपीठ खड़ान में बुधवार को जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा समेत सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर समेत सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शरीक हुए। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की बेहतर, समन्वय व समर्पण की बतौर सपा के एक सामान्य कार्यकर्ता को विधान परिषद सदस्य बनने का गौरव हासिल हुआ, लिहाजा अपने ताकत को कम न आंके। अपने आप को संगठित रहे और जन विरोधी ताकतों को करारा जवाब दें।

इस दौरान मनोज कुमार सिंह डब्लू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क सहित जैसी बुनियादी सेवाएं बेहतर करना सपा सरकार का पहले भी लक्ष्य था और आगे भी सरकार में लौटने के बाद शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं बेहतर होंगी। कहा कि बेटियों की शिक्षा को बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता होगी। सैयदराजा की एक-एक बेटी डीएम-एसपी, इंजीनियर व डाक्टर बने गरीबों के इस सपने को साकार किया जाएगा। बेटियों के आंखों में आज जो सपना है उसे साकार किया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार ने गड्ढामुक्त सड़कों की बातें कही, लेकिन ऐसा कर नहीं पायी। सपा की सरकार में सड़कें चमकेगी और गांव के सिवान व खलिहान मंडियों से जुड़ेंगे। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने कहा कि समाजसेवा के ध्येय से राजनीति में आया हूं और अंतिम सांस तक समाज के लिए राजनीति करूंगा। गरीब जन के रोटी, कपड़ा व मकान की बुनियादी जरूरत पूरी करने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर रामजनम यादव, अंजनी सिंह, अनिल सिंह, जिज्ञासा यादव, नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, रविशंकर सिंह, विजय सिंह, जय भान पांडेय, दिनेश सिंह, बचाऊ सिंह, दया यादव, सुरेश यादव, रेहान खान, राम दुलारे कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

अम्बेडकरवादी व लोहियावादी बनाएंगे समतामूलक समाज

नवहीं में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही मोमबत्ती जलाते समाजवादी नेता।

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के नवहीं गांव से समाजवादी पार्टी ने अम्बेडकर जनसंदेश यात्रा का आगाजा किया, जिसे सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त यात्रा पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार की अगुवाई में नवहीं से नौगढ़ के अंतिम छोर तक जाएगी। इसका उद्देश्य अम्बेडकरवादी व लोहियावादी विचाराधारा वाले लोगों को संगठित कर एक मंच पर लाना है। इसी उद्देश्य के साथ यात्रा नवही से रवाना हुई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर इस यात्रा के साथ ही यूपी की अनुपयोगी सरकार को बदलने का शुभारंभ किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को बहुत दर्द दिया है। जुल्म व ज्यादती से आज दलित, पिछड़ा, असहाय व गरीब तबका कराह रहा है। ऐसी सरकार को सत्ता से दूर करने के लिए चकिया विधानसभा के कोने-कोने तक बाबा साहब डा.भीम राव अम्बेडकर व डा. राममनोहर लोहिया के विचारों को पहुंचाना है, ताकि अम्बेडकरवादी व लोहियावादी मिलकर यूपी में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आगे आएं और अपनी महत्वपूर्ण योगदान दें। यही संदेश के साथ यह संदेश यात्रा निकाली जा रही है। बताया कि यात्रा जिस इलाके में जाएगी सपा झंडा अभियान के तहत लोगों के मकानों, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर पार्टी का परचम लहराने का काम होगा। कहा कि जिस तरह ने पांच साल तक जनता को महंगाई की आग में झुलसाया। आज वही सरकार चुनाव को देखते हुए जनता को प्रलोभन देकर भ्रमिक करने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता सबकुछ जानती है। लोग कोरोना काल क त्रासदी को आज तक नहीं भुले। किस तरह जब लोगों को दवा‚ ईलाज व सरकारी मदद की जरूरत थी‚ तब सरकार मूकदर्शक बनी हुई थी। इस अवसर पर विधानसभा इकाई अध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह यादव, राजेंद्र गौतम, मुस्ताक खान, सुदामा, महेंद्र मौर्या, अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे।

खरीद में लापरवाही पर नपे मसोई क्रय केंद्र प्रभारी

मसोई क्रय केंद्र का निरीक्षण करते प्रेमप्रकाश मीणा।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा ने निरीक्षण कर किया सस्पेंड

Young Writer, शहाबगंज। एक तरह जहां जनपद में धान क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्थाओं से क्षेत्रीय किसान परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एसडीएम चकिया प्रेमप्रकाश मीणा तहसील क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों को पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए लगातार नकेल कसते नजर आ रहे है। किसानों की शिकायत पर बुधवार को उन्होंने धान खरीद केंद्र मसोई का निरीक्षण किया। कई अनियमितताएं पटली पर दिखीं तो उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को तत्काल निलंबित कर दिया। साथ ही उनके स्थान पर नए क्रय केंद्र प्रभारी को तैनात करने की संस्तुति की। वहीं किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।

उन्होंने बताया कि शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के मसोई स्थित क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान कई खामियां देखने को मिली। क्रय केंद्र पर टोकन नहीं जारी किए जाने की शिकायत की पुष्टि हुई। साथ ही बोरे की उपलब्धता की शिकायत भी सही पायी गयी। अभिलेखों के अवलोकन के उपरांत कई दिनों से धान खरीद ना होना पाया गया। वहां स्टाक रजिस्टर उपलब्ध नहीं था। इसके अतिरिक्त धान खरीद केंद्र के नियमित रूप से नहीं खुलने जैसी शिकायतें प्रथम दृष्टया सही पायी गयी। इसके अलावा क्रय केंद्र पर 100 कुंतल से अधिक की खरीद नहीं पायी गयी। सााि ही आंकड़ेे यह बता रहे थे कि अभी तक सिर्फ पांच-छह दिन ही खरीद हो पायी है, जिसे उन्होंने गंभीर लापरवाही माना और इसे संज्ञान में लेते हुए प्रेम प्रकाश मीणा ने केंद्र प्रभारी को निलंबित करने की कार्यवाही अमल में लायी। साथ ही अन्य समस्याओं के निदान का भरोसा किसानों को दिया। कहा कि किसानों की धान खरीद प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान की शिकायतों को संज्ञान में लेकर लगातार क्रय केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है‚ जहां जो भी कमियां खामियां हैं उसे दुरूस्त करने की त्वरित पहल हो रही है‚ ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव बने अंकित यादव

सपा नेता अंकित यादव।

फायर ब्रांड नेता अंकित यादव के संघर्ष को सपा का सम्मान

Young Writer, चंदौली। चंदौली। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड छात्र नेता को समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बड़ी जिम्मेदार देकर उनके संघर्ष को सम्मान से नवाजा है। दिलचस्प यह कि उनको यह तोहफा समाजवादी ने उनके जन्मदिन पर दिया, जिससे सपा नेता अंकित यादव के लिए यह पल और भी खास हो गया। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव बने अंकित यादव ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया और विधानसभा चुनाव में युवा शक्ति को संगठित करके उसके सकारात्मक प्रदर्शन व प्रभाव को दिखाने का दंभ भरा। कहा कि समाजवाद को खंडित व बांटने वाली ताकतें अबकी बार चुनाव में युवाओं के प्रतिकार का जोर देखेंगी। इस सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय कार्यालय से नए पदाकारियों की घोषणा व सूची सार्वजनिक होने के बाद अंकित यादव के आवास पर बधाई देने वाले युवाओं नेताओं का तांता लग गया।

जानिए छात्र नेता अंकित का राजनीतिक जीवन

मिनीमहानगर मुगलसराय स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ छात्र संघ अध्यक्ष रहे अंकित यादव ने 2016 सबसे कम उम्र में छात्र संघ अध्यक्ष होने का गौरव अर्जित किया और समाजवादी परचम को बुलंदी दी। अपनी राजनीतिक प्रसिद्धी, प्रतिष्ठा व रसूख को आगे बढ़ाते हुए अंकित यादव 2017 में समाजवादी छात्र सभा में प्रदेश सचिव बने। इसके बाद पार्टी ने उनके संघर्ष, एक मजबूत विपक्षी नेता की शख्सियत के रूप में सरकार के जनविरोधी नीतियों व कार्यों का पुरजोर विरोध किया, जिसे संज्ञान में लेते हुए पार्टी ने 2021 में 2021 में समाजवादी छात्र सभा में राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

राजनीतिक कामयाबी के साथ साथ अंकित यादव जनपद में लोकप्रिय छात्र नेताओ में एक गिने जाते हैं। इन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृहमंत्री अमित शाह को काले झण्डा दिखाने जैसा दुस्साहसिक कार्य किया। वहीं कोरोना काल में ज़िले के सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के लापता होने का पोस्टर चस्पा कर सुर्खियां अर्जित की। सत्ता पक्षके इशारे पर अंकित यादव पर ग़लत गुंडा एक्ट लगा तो मामला संज्ञान में आने के बाद खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व धर्मेन्द्र यादव समर्थन में उतरे थे। अभी कुछ में सीएम योगी आदित्यना के रामगढ़ दौरे के दिन ही बदमाशों द्वारा अंकित यादव को गोली मारी गयी, जिनका इलाज ट्रामा सेंटर बीएचयू में चल रहा है। इस बीच अंकित यादव को नई जिम्मेदारी मिलने से जनपद के युवा सपाई गदगद हैं। अंकित यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवाओं के साथ समाजवादी विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में मजबूती के साथ काम होगा। पार्टी हित में किसी भी तरह के गतिरोध को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। आपसी द्वैष, द्वंद के इतर केवल संगठन हित में युवाओं के साथ काम किया जाएगा, ताकि अखिलेश यादव को पुनः सीएम बनाने का संकल्प व सपना पूरा हो सके।

शीतलहर के मद्देनजर चंदौली में 23 व 24 को विद्‍यालय बंद

जिलाधिकारी चंदौली

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा 12वीं तक के सभी  सरकारी गैर सरकारी विद्यालय 23 एवं 24 दिसंबर को बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। यदि 23 एवं 24  को स्कूल खोले गए तब विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में फिर स्थापित होगी बसपा की सरकारः सतीश चंद्र मिश्र

चकिया में आयोजित सभा को संबोधित करते बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र।


चकिया में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सपा-भाजपा पर साधा निशाना

Young Writer, चकिया। नगर स्थित लक्ष्मी लान में मंगलवार की दोपहर बसपा की जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भाजपा-सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने दोनों दलों को दंगा कराने वाली पार्टी करार दिया। दोनों ही दल एक ही सिक्के के दो पहलू है। एक तरह भाजपा रामराज्य की स्थापना का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसी राज्य में हत्याएं, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। दलितों, वंचितों व शोषितों के साथ अत्याचार हो रहा है।
उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को एक बार फिर बुलंद किया। अबकी बार सर्वसमाज के साथ व सहयोग से बसपा सुप्रीमो मायावती पांचवीं बार यूपी की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इस बार भी ब्राह्मण समाज समेत अन्य समाज के लोगों ने मिलकर तय किया है कि आने वाले 2022 में सत्ता परिवर्तन कर बसपा को पूर्ण बहुत से सरकार में लौटाना है। कहा कि आज प्रदेश में दहशत का माहौल है और दलितों व गरीबों को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है। कहा कि आज इस सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़े हैं। तमाम एनकाउंटर में ब्राम्हणों की हत्याएं इस सरकार में हुई है, जिसे ब्राह्मण समाज नहीं भुलेगा। सरकार ऐसी चल रही है, जिससे सर्वसमाज की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में 134 दंगे हुए। भाजपा-सपा एक-दूसरे को उकसाने का काम करते हैं। मिलकर ऐसी भाषा बोलते हैं जिससे दंगे भड़क जाए, क्योंकि भाजपा और सपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पूर्व विकास मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा ने नौकरी देने का वायदा किया, लेकिन नौकरी देने के बजाय नौकरी लेने का काम किया है। उन्होंने तमाम उपक्रम निजी हाथों में बेंच दिए हैं। कहा कि यह लोग धर्म का मुखौटा लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसके अलावा जनसभा को पूर्व सांसद सलीम अंसारी, कपिल मिश्रा, विधानसभा प्रभारी विकास आजाद ने संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष छोटू भारती, अशोक त्रिपाठ छोटू, गुलशेर अरशद सिद्दीकी, तिलकधारी बिंद मौजूद रहे।

चंदौली में भाजपा के जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत

बरहनी में जन विश्वास यात्रा में आए अतिथियों का सम्मान करते सैयदाजा विधायक सुशील सिंह व अन्य।

चहनियां से शुरू यात्रा धानापुर, बरहनी होते हुए चंदौली मुख्यालय पहुंची

Young Writer, चंदौली। भाजपा की जन विश्वास यात्रा गाजीपुर से जनपद की सीमा में प्रवेश करने के बाद अपने विभिन्न पड़ावों पर रुकते हुए शहीदी धरती धानापुर व सैयदराजा होते हुए चंदौली जिला मुख्यालय पहुंची, जहां जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद यात्रा चकिया के लिए रवाना हो गयी।

चहनियां। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जनपद में भाजपा की जनविश्वास यात्रा पहुंची। इसका शुभारंभ गाजीपुर से स्मृति ईरानी ने किया। इसके बाद जन विश्वास यात्रा गाजीपुर से चंदौली दाखिल हुई। जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया। उक्त यात्रा चहनियां होते हुए अपने तय रूट पर आगे बढ़ी। इस दौरान जगह-जगह जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

धानापुर शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को नमन करते भाजपा के मंत्री व नेतागण।

धानापुर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को सैयदराजा विधानसभा के सीतापोखरी से निकल हिंगुतरगढ़ होते धानापुर स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया। यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भाजपा कार्यकर्ता ने रास्ते भर यात्रा का फूल व मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा कि गरीबों को निश्शुल्क आवास, बिजली, शौचालय, गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पांच लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की। इस दौरान कौशाम्बी के सांसद व राष्ट्रीय सचिव बिनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, शारदा प्रसाद विधायक, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, राजेश सिंह, कमलाकांत मिश्रा, इंदल सिंह, विमल सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल ने किया।

कंदवा। जन विश्वास यात्रा का बरहनी चौराहा पर बैंडबाजा के साथ जोरदार स्वागत हुआ। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भगवती त्रिपाठी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला, पुष्प वर्षा करके यात्रा में शामिल अतिथियों के साथ ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह आदि का जोरदार स्वागत किया गया। जय श्रीराम सहित अन्य उद्घोष से पूरा चौराहा गुंजायमान हो गया। आतिथ्य व लोगों का उत्साह देख अतिथिगण भी अभिभूत थे। इस दौरान हरीश सिंह, दिनेश तिवारी, उमाशंकर सिंह, संजीव त्रिपाठी, नीरज सिंह, विकास, अजीत, निक्की, सुनील, विरेन्द्र कन्नौजिया, उपेन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।

सैयदराजा शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित सभा में उमड़ी भीड़।

सैयदराजा। स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर भाजपा के जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि सरकार ने गरीबों की मदद के लिए निःशुल्क खाद्यान्न योजना से लगायत आवास योजना को अमल में लाया। सरकार ने अपनी योजनाओं ने गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों की दशा बदलने का काम किया है। इस दौरान भारी भीड़ से जन विश्वास यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी।

Chandauli
broken clouds
38.9 ° C
38.9 °
38.9 °
33 %
2.6kmh
83 %
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
35 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights