चंदौली। मुख्यालय स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र मंगलवार की रात धू-धूकर जल उठा। शार्ट-सर्किट से पटाखों की तरह आवाजें आयी तो अंदर मौजूद कर्मचारी-अधिकारी व आसपास के निवासी परिसर छोड़ भाग खड़े हुए। देखते ही देखता पूरा पावर हाउस परिवार रौशनी से भर गया। इस दौरान रही तेज रौशनी कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दी, जो जहां मौजूद था वहीं से उसने घटना को अपने कैमरे में कैद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था जैसे पूरा चंदौली नगर दुधिया रौशनी से नहा उठा हो। खैर नुकसान कितना हुआ औरकब तक उसे दुरूस्त किया जा सकेगा। फिलहाल इस बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। समाचार दिए जाने तक पूरा पावर हाउस परिसर आग की चपेट में था और लोग दूर खड़े होकर तमाशबीन बने हुए थे। इस घटना के बाद चंदौली मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों की बिजली गुल हो गयी है।
चंदौली पिता की आतंक से दो सगी बहनों ने गंगा में लगाई छलांग,जाने कैसे बची दोनों की जान
परिवारिक कलह से उस कर दो बहन ने गंगा में लगाई छलांग मल्लाहो होने बचाया चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के लोलपुर गांव निवासी रमेश तिवारी की पुत्री पिता के आतंक से आजीज होकर मंगलवार को 2:00 बजे बलुआ स्थित पक्का पुल से गंगा में छलांग लगा दी मछली मार रहे मल्लाहओ ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बहनों बचा लिया वहीं पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया ले आए जहां प्राथमिक उपचार के लिए घर भेज दिया जिसमें एक बहन की स्थिति खराब है हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है लोलपुर निवासी रमेश तिवारी की चार पुत्रियां दो पुत्र हैं दो लड़कियों की शादी पहले हो चुकी है आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दोनों बहने सिलाई करके जीविकोपार्जन करती हैं ऊपर से पिता की रोज-रोज की किच-किच से उब कर ऐसा खतरनाक कदम उठाया कुछ ऐसी बातें पिता द्वारा कही गई जिससे उनको भारी ठेस पहुंचा और अपनी जिंदगी समाप्त करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी लेकिन मल्लाहो की तत्परता से बचा लिया गया
चहनियां में भाजपा के जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत
Young Writer, चहनियां। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जनपद में भाजपा की जनविश्वास यात्रा पहुंची। इसका शुभारंभ गाजीपुर से स्मृति ईरानी ने किया। इसके बाद जन विश्वास यात्रा गाजीपुर से चंदौली दाखिल हुई। जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया। उक्त यात्रा चहनियां होते हुए अपने तय रूट पर आगे बढ़ी। इस दौरान जगह-जगह जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा जन विश्वास यात्रा का मकसद जनता के बीच जाना है जनता का भरोसा जीतना है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन को अवगत कराना है। कहा कि इस समय जो समाजवादी पार्टी का समर्थक वोट देते है वह भी भाजपा को वोट देगा। क्योंकि वह जानता है अगर बीजेपी की सरकार रहेगी तो मुफ्त में राशन मुफ्त में इलाज मुफ्त में मिलेंगा। इसके साथ ही बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा द्वारा नाथ संप्रदाय को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि सतीश मिश्रा और उनकी टीम पहले जो है राम नाम का नाम लेने से घबराते थे, अब तो वह जय श्रीराम भी बोलने लगे हैं, आने वाले समय में सब भाजपा में शामिल होंगे। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

खखड़ा में मामूली बात को लेकर विवाद, मारपीट व आगजनी
पीड़ित की मड़ई में आगजनी से सात मवेशियों की मौत, अनाज व बिस्तर जला
Young Writer, इलिया। थाना क्षेत्र के खखड़ा गांव में सोमवार की रात मामूली विवाद ने बड़े घटना की शक्ल अख्तियार कर लिया। बाइक लहराकर चलने से मना करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट व आगजनी तक पहुंच गया। इस घटना में जहां आग से जलकर पीड़ित परिवार के सात मवेशियों की मौत हो गई। वहीं खाने-पीने व ओढ़ने का कंबल-बिस्तर व रजाई भी जलकर नष्ट हो गया। साथ ही दबंगों ने परिवार के लोगों संग जमकर मारपीट भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इलिया थाने को दी गयी तहरीर के मुताबिक खखड़ा गांव निवासी रामू यादव सोमवार की शाम गांव के बाहर स्थित मड़ई से घर लौट रहे थे नहर पुलिया के पास गांव के ही राजकुमार सिंह उर्फ प्रिसंह बाइक लहराते हुए आया। इस तरह गाड़ी चलाने पर टोकने पर उसने गाली-गलौज किया और मारपीट भी की। इसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर गांव में भागा। वह जब अपने गांव के बाहर स्थित मड़ई पर पहुंचा तो देखा कि राजकुमार सिंह अपने भाई व पिता के साथ वहां मौजूद होकर गाली दे रहा था। आरोप है कि आरोपी प्रिंस अपने भाई व पिता के साथ मिलकर मड़ई पर मौजूद रामू यादव के पिता पारसनाथ मारपीट के करने साथ ही गाली-गलौज किया और धमकी दी। साथ ही मड़ई में आग लगा दिया, जिसमें उसके अंदर बंधी कुल सात मवेशियों की जलने से मौत हो गयी, वहीं मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अलावा मड़ई के अंदर रखा अनाज, मवेशियों का चारा, रसाई-बिस्तर व कंबल आदि भी जलकर राख हो गया। पीड़ित रामू ने बताया कि उनसे घटना के वक्त काफी शोर मचाया, लेकिन घटना गांव के बाहर होने के कारण मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा। घटना के बाद पीड़ित रामू इलिया थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तहरीर दी। इलिया थाना पुलिस पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोप प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। पीड़ित रामू ने बताया कि इस घटना के बाद उसके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट गहरा गया है। उसके मवेशियों कीमौत से बड़ा नुकसान हुआ है। साथ ही अनाज व बिस्तर जल जाने से ठंड में ठिठुरने को हम सभी विवश हैं।

पशु लदे वाहन ने विवाहिता को मारी टक्कर,ग्रामीणों ने चक्काजाम कर पुलिस लगाया गंभीर आरोप
Young Writer, कंदवा। पुलिस वसूली से बचने के प्रयास में ककरैत गांव के पुल पर मंगलवार की अलसुबह बड़ा हादसा होते होते रह गया। मवेशी लदे अज्ञात वाहन के चालक ने पुलिस बैरिकेड्स को टक्कर मारते हुए बिहार भाग निकला, लेकिन इस घटना में ककरैत गांव की वाहन के टक्कर के बाद पुलिस बैरिकेड्स की जद में आने से 32 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसकी हालत नाजुक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। उक्त घटना से गुस्साए ककरैत के ग्रामीण भारी संख्या में ककरैत पुल पर जमा हो गए और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देख मौके पर मौजूद थाना इलाका की पुलिस सरकारी वाहन छोड़ भाग निकली। जानकारी के सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल मनोज कुमार सिंह डब्लू ग्रामीणों के आंदोलन में शामिल हैं और सक्षम अधिकारी के मौके पर आने का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने जनपद पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि पुलिस पैसे लेकर पशु तस्करी करा रही है। ऐसे गैरकानूनी कृत्य के कारण कभी-कभी आम लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। पुलिस वसूली से बचने के प्रयास में ककरैत में हुई घटना इसका उदाहरण है। यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी जनपद के इलिया थाना क्षेत्र के माल्दह गांव में हुई घटना में आधा दर्जन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। तमाम प्रयास के बावजूद जनपद में पशुओं की तस्करी से लगायत तमाम प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। पुलिस का कृत्य व कार्य प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ऐसे में यदि पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा थाना इलाका कंदवा की पुलिस के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाते हैं तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति बार-बार होती रहेगी। घायल विवाहिता ककरैत निवासी मोती चौधरी की बेटी इनरबसा देवी 32 वर्ष है, जिसका विवाह कानपुर में हुआ है। वह बीते एक सप्ताह से अपने मायके में थी और आज ही उसे अपने ससुराल लौटना था, लेकिन दुर्भाग्य यह कि अलसुबह शौच के लिए निकली और तभी पुलिस वसूली से बचने का प्रयास कर रहे पशु लदे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों के मुताबिक विवाहित को सिर में गंभीर चोटे आई हैं। समाचार दिए जाने से घायल महिला का ईलाज वाराणसी ट्राम सेंटर में चल रहा है।

….यह रही ग्रामीणों की मांगें
कंदवा। ककरैत गांव के लोग पुल पर लगे पुलिस बैरिकेड्स को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा गांव में शराब के ठेके को हटाने की मांग गांव के ग्रामीण व महिलाएं लम्बे समय से करते आ रहे हैं। क्योंकि पूर्व में भी उक्त ककरैत पुलिया पर इस तरह का हादसा को चुका है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन की ओर से घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि जब रास्ता व पुल का निर्माण हो चुका है तो यहां पुलिस बैरिकेड्ट लगाने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं गांव की महिलाओं का कहना है कि स्थानीय पुलिस ककरैत से 1500 मीटर की दूरी पर अपनी ड्यूटी करे। साथ ही ग्रामीणों ने मांग किया कि हादसे में घायल इनरबासी देवी के दवा–ईलाज का खर्च भी पुलिस–प्रशासन वहन करे‚ क्योंकि आज उसका जीवन पुलिस की लापरवाही के कारण खतरे में है।

कंदवा पुलिस पर लगा वसूली का आरोप
कंदवा। ककरैत पुल पर मंगलवार की अलसुबह हुए हादसे के बाद स्थानीय थाना इलाका पुलिस पर ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस पशु से लगायत धान, शराब, खाद व हरी सब्जियों तक के लिए पैसे वसूल करती है। ग्रामीणों के आरोप की पुष्टि करते हुए सपा नेता मनोज कुमार सिंह डब्लू ने वसूली का पूरा चार्ट की मीडिया के समक्ष सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने बताया कि बिहार खाद की तस्करी करने वालों से प्रति बोरा 100 रुपये वसूला जाता है। यहां तक पुलिस बैरिकेडट्स लगाकर हरी सब्यिों के परिवहन पर भी 100-50 रुपये स्थानीय ग्रामीणों से वसूल लेती है। इसके अलावा धान, बालू आदि पर भी पुलिस वसूली करती है। आरोप लगाया कि वसूली का यह पूरा खेल सफेदपोश लोगों की निरागनी व संरक्षण में हो रहा है, जिससे ककरैत गांव के जीवन आए संकट आ जाता है। लिहाजा ग्रामीणों की मांग का सम्मान करते हुए ककरैत पुल से पुलिस बैरिकेडिंग को हटा दिया जाय। साथ ही अवैध वसूली को पुलिस महकमा गंभीरता से ले।
दरोगा जी ने कही ऐसी बात‚ सुर्खियों संग मिला सस्पेंशन
Young Writer, उन्नाव। उन्नाव के दरोगा उमेश त्रिपाठी इन दिनों सुर्खियों में हैं और सस्पेंड भी चल रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो शायद उन्हें पुलिस पाठशाला जैसे प्रोग्राम में नहीं कहना चाहिए। उन्होंने विभागीय अफसरों व बच्चों के सामने अपने वक्तव्य में कह डाला कि पुलिस काफी ईमानदार है। यदि पैसे लेती है तो काम की गारंटी देती है, जबकि अन्य सरकार विभागों के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने शिक्षकों को बतौर नजीर पेश किया। कहा कि गुरुजी लोग का छह माह छुट्टियों में कट जाता है और कोरोना जैसी बीमारी आ जाते तो साल भी स्कूल नहीं जाते, जबकि इसके उलट पुलिस की ड्यूटी बढ़ जाती है।
उन्नाव के सरकारी स्कूल में बीघापुर थाना पुलिस द्वारा लगाए गए पुलिस पाठशाला का वीडियो धड़ाधड़ वायरल हुआ तो मामला उन्नाव एसपी तक पहुंचा। विभाग की होती फजीहत को देख उन्होंने उपनिरीक्षक उमेश त्रिपाठी को सस्ंपेड करते हुए मामले की जांच की जिम्मा सीओ बीघापुर को सिपुर्द कर दिया। एसपी ने इस कार्यवाही से विभागीय फजीहत को रोकने व डैमेज कंट्रोल का भरपूर प्रयास किया। बावजूद इसके यह मामला सूबे से राष्ट्रीय पटल पर आ गया है। फिलहाल इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। कुछ लोग जहां इस बयान को शर्मनाक बता रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि एसआई उमेश त्रिपाठी के भाषण का व्यवहारिक पक्ष बिल्कुल सही है। आज किसी भी सरकारी महकमे में बिना कोई लेन-देन किए आम पब्लिक का काम होने वाला नहीं है। सरकारी शिक्षकों के बारे में कही गयी उनकी बात वास्तविकता को बल प्रदान करती है, लेकिन इसे ऐसे मंच से नहीं कहा जाना चाहिए। क्योंकि वहां स्कूली बच्चे भी पुलिस पाठशाला में शामिल थे। हालांकि पाठशाला के वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उपनिरीक्षक द्वारा कही गयी बातों पर पुलिस महकमे के साथ शिक्षकगण व बच्चों ने जमकर ठहाके लगाए, जो वीडियो में साफ दिखा रहा है।
उन्नाव के उपनिरीक्षक के भाषण का अंश
‘‘पुलिस पैसा लेती है तो काम भी करके दिखाती है। पुलिस से अच्छा कोई विभाग ही नही बना। और किसी विभाग में जाओ पैसा ले लेंगे काम नहीं होगा। मास्टर साहब लोगों को देखो घर में रहकर पढ़ाते है। छह महीना घर मे रहकर छुट्टियां भी काटते है और कोरोना आ जाए तो सालभर स्कूल नहीं आते है।’’
चंदौलीः बेखौफ चोरों ने घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवर पर किया हाथ साफ
Young Writer,चंदौली। कड़ाके की ठंड पड़ते ही चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। बेखौफ चोरों ने मुगलसराय थाना अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के चौरहट गांव में रविवार की देर रात एक घर से पन्द्रह हजार नगद व ढाई लाख के जेवर पर हाथ साफ़ कर दिया। सुबह इसकी जानकारी परिजनों को हुआ तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
बताते है कि चौरहट गांव निवासी रिजवाना बेगम रविवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गयी। इसी दौरान बेखौफ चोरो ने आलमारी में रखे ढाई लाख के जेवर औऱ 15 हजार नगदी पर हाथ फेर दिया। सुबह जब नीद खुली तो रिजवाना बेगम को अपने घर में चोरी होने की आशंका हुई। जब उसने कमरे में रखी आलमारी देखी तो ताला टूटा हुआ था। उन्होंने ने तत्काल घर में रह रहे अन्य सदस्यों को चोरी होने की जानकारी दी जब आलमारी में रखे सामानों को देखने लगी तो पता चला की पंद्रह हजार रुपये नगद व ढाई लाख का जेवर चोरी की गई है। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है। वहीं परिजनों का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर मे प्रवेश किये है। परिजनों ने चोरी होने की लिखित तहरीर कोतवाली में दे दी है।
मैढ़ी अस्पताल के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डेढ़ दर्जन स्टाफ
नाराज डीएम ने गैरहाजिर चिकित्सकों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सोमवार को मैढ़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 18 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इसपर डीएम ने नाराजगी प्रकट की। साथ ही अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं कई चिकित्सकों व कर्मियों के पिछले कई दिनों से उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर दर्ज नहीं होने से उन सभी को अनुपस्थित मानते हुए कार्रवाई की हिदायत दी।
डीएम के निरीक्षण में छह चिकित्सक, एक-एक स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट समेत 10 संविदा कर्मी लापता मिले। वहीं ओपीडी संचालित होती नहीं पायी गई। साथ ही जांच में यह भी पाया गया कि सीएचसी के सबसेन्टर पर एक भी डिलेवरी नहीं होते पायी गई। आपरेशन रूम क्रियाशील नहीं पाया गया। इसके अलावा लेवर रूम में प्रयोग होने वाले उपकरण रहने के बावजूद भी स्टालेशन व क्रियाशील नहीं मिले। इसपर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से तीन दिवस में आवश्यक कृत कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुराने जर्जर भवन को ध्वस्तीकरण अब तक नहीं किए जाने पर सीएमओ को तलब भी किया है। साथ ही इस आशय का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अस्पताल परिसर व कक्षों में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं तत्काल समुचित निस्तारण करने की हिदायत दी। उन्होंने चेताया कि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी दिए गए दायित्वों का निर्वह्न करें। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एनक्यूएएस की टीम ने सकलडीहा सीएचसी किया निरीक्षण
Young Writer, सकलडीहा। सकलडीहा सीएचसी का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंर्ड्डस (एनक्यूएएस) की मानक तहत चयन होने की प्रबल संभावना है। जिसे लेकर सोमवार को लोकबंधु राजनारायण हास्पिटल लखनऊ की डायरेक्टर डा. दीपा त्यागी (एनक्यूएएस) टीम द्वारा सकलडीहा सीएचसी का निरीक्षण किया गया। करीब पांच घंटे तक चली गहन निरीक्षण में सीएचसी का परफारमेंस बेहतर होने पर संतोष प्रकट किया। इस मौके पर सीएचसी प्रशासन के साथ जांच टीम के सदस्य मौजूद रहे। (एनक्यूएएस) टीम द्वारा चयनित होने पर सीएचसी की चिकित्सकी सुविधा और बेहतर हो जायेगा। जिसे लेकर सीएचसी और जिले की स्वास्थ्य टीम लगातार प्रयासरत है।
तहसील स्तर पर महिला और ग्रामीणों को बड़े हॉस्पिटलों की तरह चिकित्सकी सुविधा मिले इसके लिये केन्द्र और प्रदेश की सरकार लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में सीएचसी के बेहतर परफारमेंस पर (एनक्यूएएस) की राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें जांच कक्ष, एक्सरें, ब्लड बैंक,आपरेशन कक्ष, वार्ड, दवा, आपात कक्ष, एनआईसीयू,टीकाकरण सहित अन्य उपलब्धियों पर गहनता से जांच किया। करीब पांच घंटे तक डाक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों से चली पूछताथ में डायरेक्टर ने संतोष प्रकट किया। इस बाबत डायरेक्टर डा. दीपा त्यागी ने बताया कि सीएचसी का परफारमेंस बेहतर है। (एनक्यूएएस) दिल्ली की टीम जांच कर सकती है। इस दौरान डा. प्रियंका त्रिपाठी ,सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, डा. श्रेया सिंह, डा. एलबी शर्मा, डा. मेजर उपेन्द्र पाठक,डा. संजीव जायसवाल, डा. मीना, डा. पूजा, डा. श्वेता, डा. बीके प्रसाद, नंदलाल, रौशन सहित अन्य मौजूद रहे।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक शादाब व सहसंयोजक बने राशिद कमाल आबिद
Young Writer, चंदौली। आरएसएस की मुस्लिम शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जिले में संगठनात्मक ढांचे को मूर्त रूप प्रदान करने में जुट गया है। विधानसभा चुनावों के ठीक पहले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने शादाब अशरफ को जिला संयोजक व अधिवक्ता राशिद कमाल आबिद को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष शादाब अशरफ का मनोनयन अधिवक्ता ताज मोहम्मद क्षेत्रीय संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच काशी प्रांत एवं सैयद अशरफ पहलवान मुख्य पर्यावरण विभाग काशी प्रांत मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संस्तुति पर किया गया है। इन पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ मंच के जनपद में विस्तार की पूरी उम्मीदें हैं। इन दोनों पदाधिकारियों के नियुक्ति के बाद संगठन के अन्य पदाधिकारियों के नाम की घोषणा के साथ संगठन के गठन की प्रक्रिया जल्द मुकम्मल हो सकती है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के इस निर्णय को सीधे तौर पर मुस्लिम मतदाताओं को साधने की दिशा में सार्थक पहल के रूप देखा जा रहा है। दोनों पदाधिकारी मुगलसराय नगर क्षेत्र के निवासी है जो भाजपा के मजबूत पक्ष को मुस्लिम वोटरों में और मजबूती के साथ रखने का काम करेंगे।











