Young Writer, चंदौली। सीओ सकलडीहा व सपाईयों के बीच झड़प मामले में सोमवार की शाम होते-होते पुलिस महकमा फ्रंट फूट पर नजर आया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष बलिराम यादव की गिरफ्तारी के साथ ही चंदौली के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी। सूचना दिए जाने तक छोटे-बड़े कई सपा नेताओं के घर-मकान व प्रतिष्ठान पर ताबड़तोड़ तबिश दी गयी। कुछ जहां पुलिस के हत्थे चढ़ गए, वहीं अधिकांश गिरफ्तारी की सूचना के बाद एक बार फिर भूमिगत हो गए हैं।
रामगढ़ सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में जाते समय हुए लक्ष्मणगढ़ गांव के पास सपाइयों पर लाठीचार्ज व पुलिस ने नोंकझोंक से मामला तनावपूर्ण हो गया। उक्त प्रकरण में सोमवार की सुबह जहां सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व संतोष यादव समेत 150 अज्ञात सपाइयों पर मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं शाम होते-होते उक्त मामले में गिरफ्तारी भी होने लगी। गिरफ्तार होने वाले बड़े चेहरा में सपा के पूर्व अध्यक्ष बलिराम यादव शामिल रहे। इसके अलावा दो अन्य बड़े सपा नेताओं की गिरफ्तारी की चर्चाएं रहीं। उधर, मुगलसराय स्थित सपा कार्यालय पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन वहां पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के कड़े प्रतिकार व कार्यालय की गरिमा का हवाला देते हुए उन्होंने पुलिस बल को लौटा दिया। लेकिन पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही से जिले के सपाइयों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर कुछ सपा नेताओं के मकान व प्रतिष्ठान पर पुलिस सुबह से ही अपनी नजर बनाए हुए थी।
चंदौली में शाम होते ही शुरू हो गयी सपाइयों के गिरफ्तारी का दौर
इलिया में धान क्रय केंद्र बंद‚ किसान परेशान
Young Writer, इलिया। किसान का धान प्राथमिकता के आधार पर क्रय करने का निर्देश है लेकिन जिले इलिया इलाके में ऐसा हो नहीं रहा है। धान खरीद को लेकर स्थिति इतनी खराब है कि कुछ क्रय केंद्र तो ऐसे हैं जिनमे कई दिनों से ताला लटक रहा है। ऐसे में अन्नदाता धान बेचने के लिए दर दर भटक रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या से अंजान बने हुए हैं। ऐसे में कैसे किसानों की आमदनी दोगुनी हो पाएगी, यह विचार करने की जरूरत है। शहाबगंज ब्लॉक में धान खरीद के लिए 11 क्रय केंद्र बनाये गए है। शाशन के निर्देश पर धान खरीद के लिए बैनर लटका कर केंद्र तो खोल दिये गए लेकिन केंद्र पर ताला लटका कर केंद्र प्रभारी गायब ही रहता है। सोमवार को जब किसान अपना धान बेचने के लिए पी० सी० यू० के केन्द्र पर बेलावर (उसरी) गया तो वहां केंद्र पर ताला लटकता मिला। यहीं नही जिले के अधिकांश केंद्रों के प्रभारी हिला हवाली कर रहे हैं। कई केंद्रों पर धान नही खरीदा जा रहा है। यह तो एक बानगी है। कमोवेश जिलेभर में यही स्थिति है।
एएसपी के नेतृत्व में चंदौली पुलिस ने पहाड़ों पर किया कांबिंग
Young Writer, नौगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती के नेतृत्व में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों की टोह मे पगडंडियों के रास्ते चलकर जंगलों पहाड़ियों जलस्रोतों व गांवों में सघन अभियान चलाकरके संदिग्धो के बारे में भी जानकारी हासिल किया।
जवानों ने नौडिहवा अमदहां चरनपुर बोदलपुर लौवारी कला ईत्यादि गांवो मे जाकर के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर निदान कराए जाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराए जाने का भरोसा दिया। क्षेत्राधिकारी आपरेशन शेषमणि पाठक ने बताया कि राहगीरों चरवाहो व ग्रामीणों मे जिलास्तरीय अधिकारियों व थाना पुलिस का सी यू जी नंबर अंकित विश्वास पर्ची का वितरण करके अपील किया गया है कि नक्सलियों की आवाजाही या किसी पर संदिग्धता प्रतीत होने पर नजदीकी थाना पुलिस को सूचित किया जाना चाहिए, जिससे त्वरित जांच पड़ताल व कार्यवाही के लिए सुरक्षा बल के जवान मौके पर जा सकें। बताया कि सूचनादाता का नाम व पता पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा। कांबिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ व प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ राजेश सरोज व थाना प्रभारी चकरघटा दीनदयाल पांडेय पुलिस व पीएसी बल के जवान शामिल रहे।
इस गांव में एक साथ जिंदा जली तीन बहने, जाने क्या था मामला
पूर्वांचल डेस्क मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा पुआल में आग लगने से तीन सगे भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गयाबताते हैं कि पचोखरा गांव निवासी जितेंद्र की पुत्री रानी 3 वर्ष हर्षिता 5 वर्ष सुनैना 7 वर्ष और एक पुत्र पुआल के ढेर के पास ही खेल रहे थे। इसी दौरान किसी कारण से पुआल में आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इससे तीनों को भागने का मौका नहीं मिला। और आग की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज के दौरान तीनो को मृत घोषित कर दिया। वही तीन बच्चों के मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुला हाल है।
शवदाह को जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
Young Writer, धानापुर। दाह-संस्कार के लिए नरौली गंगा घाट जा रही ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सोमवार की देर शाम कस्बा स्थित ब्लाक के समीप पलट गयी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू तत्काल धानापुर सीएचसी पहुंचे और तत्काल घायलों को दवा-ईलाज उपलब्ध कराया। चिकित्सकों द्वारा तीन लोगों की हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद सपा नेता मनोज डब्लू ने एक घायल को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया, वहीं दो अन्य घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। इस घटना से घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कमालपुर क्षेत्र के पसाई गांव निवासी मंगला यादव के पिता के निधन के अंतिम संस्कार के पारिवारिक जन व पास-पड़ोस के लोग नरौली गंगा घाट जा रहे थे। कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर मंगला के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, जो धानापुर ब्लाक के पास सिवाहल में पलट गयी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली सवार राजेंद्र यादव 40 वर्ष, दूधनाथ यादव 55 वर्ष व गोवर्धन मौर्या 52 वर्ष, प्रभु गोंड 50 वर्ष, गणेश विश्वकर्मा 35 वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद आसपास जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए धानापुर सीएचसी ले गए। वहीं धानापुर मांगलिक कार्यक्रम शरीक होकर लौट रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू को घटना की जानकारी हुई तो वह डेढ़ावल से लौटकर धानापुर पहुंचे और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाने में जुट गए। चिकित्सकों ने राजेंद्र यादव, दूधनाथ व गोवर्धन यादव की स्थिति चिंताजनक होने पर अपने काफिले के वाहन के साथ एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया।



सकलडीहा विधायक के खिलाफ 7सीएलए के तहत एफआईआर दर्ज
रामगढ़ जाते हुए सीओ से हुई झड़प के बाद पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Young Writer, चहनियां। सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह से झड़प के बाद सोमवार को पुलिस ने मामले एफआईआर दर्ज की है, जिसमें सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व संतोष यादव को मुख्य अभियुक्त बनाते हुए उन पर 7सीएलए समेत आधा दर्जन धाराएं लगाई हैं। उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह की तहरीर पर बलुआ पुलिस ने सकलडीहा विधायक समेत 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या-284/2021, अंतर्गत धारा-147, 149, 186, 189, 343 व 353 के साथ 7 सीएलए के अंतर्गत दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्यवाही की सीओ सकलडीहा के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी भी इस मामले में पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं है। फिलहाल आगे क्या होगा इस बाबत कुछ कह पाना मुश्किल है।
विदित हो कि रामगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव व अन्य दिग्गज सपाई जुलूस के साथ रामगढ़ जा रहे थे। आरोप है कि बीच रास्ते में पुलिस ने जब रोकना चाहा तो इस बीच पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह आमने-सामने आ गए और मामले ने तुल पकड़ लिया, जो जिले से लगायत राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा। इस मामले में बलुआ थाने के उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह, अरविंद कुमार एवं अवध बिहारी यादव के अलावा सिपाही परमात्मा यादव, पंकज यादव, विनोद कुमार यादव ने तहरीर देकर सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सपा नेता संतोष यादव समेत 100 से 150 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। जिसमें सरकार विरोधी नारे लगाते हुए रामगढ़ सभा की ओर कूच करने और रोकने पर सपा नेताओं द्वारा पुलिस फोर्स के साथ हाथापाई करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ पुलिस फोर्स पर हमलावर होने की शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा आवागमन को बाधित करने की भी शिकायत पुलिस तहरीर व एफआईआर में है। उक्त तहरीर के आधार पर बलुआ थाने में पुलिस ने एफआईआर-284/2021, अंतर्गत धारा-147, 149, 341,353 व सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

क्रय केंद्र पर किसान ने जड़ा थप्पड़ तो कर्मचारियों ने रोक दिया धान खरीद
Young Writer, चंदौली। धान खरीद को लेकर नवीन मंडी समिति में क्रय केंद्र प्रभारी व किसान सोमवार को आमने-सामने दिखे। इस दौरान खरीद नहीं होने से खफा एक किसान ने किसी कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति कायम हो गयी। हो-हल्ला सुनकर धान खरीद प्रक्रिया में लगे कर्मचारी एकजुट हो गए। वहीं दूसरी ओर किसान भी गोलबंद नजर आए। इस दौरान मौके पर गाली-गलौज का दौर काफी देर तक चला। इस घटना से गुस्साएं कर्मचारियों ने सभी केंद्रों पर खरीद थप कर दी और थप्पड़ मारने वाले किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव व भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंडी समिति में धान खरीद केंद्र पर कुछ किसानों ने अपना धान गिरा रखा है, जिनकी खरीद व तौल करने में क्रय केन्द्र पर तैनात कर्मचारी व अफसर आनाकानी कर रहे थे। इसी बात को लेकर एक किसान से एफसीआई के कर्मचारी की कहासुनी हो गयी। बात-बात में विवाद इस कदर बढ़ गया कि स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी। क्रय कंेद्र पर तैनात कर्मचारी का आरोप है कि किसान द्वारा उसे थप्पड़ मारा गया। इससे मौके पर होहल्ला होने लगा और मंडी में संचालित सातों क्रय केन्द्र पर तैनात कर्मचारी व अफसर जुट गए। वहीं दूसरी ओर किसान पर गोलबंद नजर आए। किसान व कर्मचारी एक-दूसरे पर काफी देर तक आरोप प्रत्यारोप करते नजर आए। गुस्साए कर्मचारियों ने कार्यवाही की मांग को लेकर सभी केंद्रों पर खरीद को ठप कर दिया। जानकारी के बाद जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव व कुछ किसान नेता भी पहुंचे। किसान नेताओं के साथ ही जिला विपणन अधिकारी ने कर्मचारियों को गोलबंदी ना करने की सलाह दी। कहा कि खरीद प्रक्रिया को ठप करना शासन की मंशा के खिलाफ है और जो भी ऐसा करते हुए पाया गया उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी। समाचार दिए जाने तक मंडी समिति में संचालित सभी क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया रुकी थी, जिससे वहां धान की बेचने आए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और वे काफी गुस्से में नजर आए। किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्रों पर कर्मचारी मनमानी व लापरवाही कर रहे हैं। आलम यह है कि दूसरे के टोकन पर किसी अन्य का धान बेच दिया जा रहा है, जिससे अपनी बार का इंतजार कर रहा किसान परेशान हो जा रहा है। यदि ऐसे ही लापरवाही जारी रही तो कर्मचारियों व अफसरों को किसानों के गुस्से व आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
काली पट्टी बांधकर फार्मासिस्टों ने किया सरकार का प्रतिकार
Young Writer, चंदौली। वेतन विसंगतियों समेत तमाम मांगों को लेकर फार्मेसिस्ट संवर्ग का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान अध्यक्ष आरके यादव की अगुवाई में फार्मासिस्टों ने ड्यूटी के दौरान काली पट्टी बांधकर सरकार के रवैये के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। मांग किया कि फार्मेसिस्ट का पदनाम फार्मेसी अधिकारी किया जाय। साथ ही शव विच्छेदन भत्ता संशोधित करते हुए 100 रुपये प्रति शव किया जाय। एलोपैथिक चिकित्सक की अनुपस्थिति में फार्मेसिस्ट को चिकित्सा का विधिक अधिकार दिया जाय।
उन्होंने कहा कि राजपत्रित अवकाश व द्वितीय शनिवार में कार्य के सापेक्ष एक माह का अतिरिक्त वेतन व 30 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाय। प्रभार भत्ता को संशोधित कर 750 रुपये प्रतिमाह किया जाय। औषधि अधिनियम 1940 के अनुसार औषधि, औषधि सामग्री, सर्जिकल ड्रेसिंग, उपकरणों आदि का प्रभारी, चीफ फार्मेसिस्ट व प्रभारी अधिकारी फार्मेसी को बनाया जाय। कहा कि ट्रामा सेंटर एवं ड्रव वेयर हाउस एवं उपकेंद्रों पर फार्मेसिस्ट संवर्ग के पद सृजित किए जाएं। सीएचओ की न्यूनतम योग्यता में बीफार्मा व डीफार्मा को भी सम्मिलित किया जाय। कहा कि राजपत्रित अवकाश तथा द्वितीय शनिवार में कार्य के सापेक्ष एक माह का अतिरिक्त वेतन एवं 30 दिन का आकस्मिक अवकाश दिया जाय। कहा कि सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तो नौ दिसंबर से 16 दिसंबर तक जनपद के फार्मेसिस्ट संवर्ग के सभी अधिकारी व कर्मचारी दो घंटे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। अंततः 20 दिसंबर से जनपद के सभी फार्मेसिस्ट संवर्ग के अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसमें पोस्टमार्टम व आकस्मिक सेवाएं भी बाधित रहेंगी।
लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान को गति दे रहे कांग्रेसी
Young Writer, चंदौली। लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है। अभियान को गति देने हुए कांग्रेसियों ने सोमवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति पार्क के पास पम्पफेट बांटकर युवा महिला मतदाताओं व युवतियों को पार्टी से जोड़ने की पहल की और पार्टी के उद्देश्य व मंशा से जोड़ा। जिला प्रभारी सरिता पटेल, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी व डा. नारायण मूर्ति ओझा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने पार्टी के पम्फलेट वितरित किया। कांग्रेसियों ने अभियान के जरिए 100 अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम किया।
इस दौरान सरिता पटेल ने कहा कि कांग्रेस यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को हिस्सेदारी देकर चुनाव लड़ाने का काम करेगी, ताकि महिलाओं को उचित राजनीतिक भागीदारी के संकल्प व सपरे को पूरा किया जा सके। इसके अलावा छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने का काम भी पार्टी करेगी। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि घर का बजट व्यवस्थित रहे इसके लिए कांग्रेस साल में तीन सिलेंडर मुफ्त में देने का काम करेगी। नए पद सृजित कर सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वृद्धा व विधवा महिलाओं को प्रति माह एक हजार पेंशन देने का भी काम होगा। इसके साथ ही अपने विभाग को सेवाएं दे रही आंगनबाड़ी व आशा बहुओं का मानदेय 10 हजार प्रतिमाह किया जाएगा। डा. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। साथ ही किसानों का कर्जा माफ, 2500 प्रति कुंतल की दर से धान-गेहूं की खरीद सुनिश्चित होगी। 20 लाख को रोजगार देने के साथ संविदा व ठेका कर्मियों को नियमित कर उनका जीवन सुधारा जाएगा। सभी तरह की बीमारियों का ईलाज भी मुफ्त होगा। कहा कि इसी वचन व वादे के साथ अबकी बार कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा, राहुल सिंह, विवेक सिंह, इंद्रजीत मिश्रा, संजय मिश्रा, नरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
…सीओ सकलडीहा आए और सपाइयों पर फिल्मी अंदाज में भांजनी शुरू कर दी लाठियां
Young Writer, चहनियां। स्थान चहनियां क्षेत्र के गुरेरा से आगे रामगढ़ जाने वाले रास्ते का हिस्सा। ऐसा लग रहा था मानो जैसे किसी फिल्म के दृश्य को फिल्माया जा रहा है। एक तरफ सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ थी दूसरी ओर उसे रोकने वाले वर्दीधारी कुछ पुलिस वाले। इस बीच एंट्री होती है सिंघम यानी रियल लाइफ के सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह। वह आते ही सपाइयों पर टूट पड़ते हैं ताबड़तोड़ लाठियां भांजते हैं। उन्हें ऐसा करते देख वहां मौजूद पुलिस वाले भी भीड़ पर लाठियां बरसाने लगते हैं। देखते ही देखते भीड़ में भगदड़ मच जाती है और कुर्ताधारी नेता-कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगते हैं। सीओ के एक्शन को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी फिल्म का कोई किरदार अपने अभिनय को अंजाम दे रहा है। जी हां! इस स्टोरी को पढ़कर आपको भी फिल्म के किसी ऐसे दृश्य की याद आ गयी होगी, जिसमें वर्दीधारी हीरो अपने तेवर व डंडे के बलपर सड़क पर जमा भीड़ की छुट्टी कर देता है। कुछ ऐसा ही नजारा गुरेरा गांव से आगे रामगढ़ मार्ग जाने वाले देखने को मिला, लेकिन यह दृश्य फिल्माया नहीं गया, बल्कि वास्तविक था।
आगे का सीन कुछ ऐसा रहा कि भीड़ को चीरते हुए पुलिस आगे बढ़ती है तो उसका सामना पैदल मार्च कर सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में जा रहे सपा के दिग्गज नेताओं से होता है जिसमें पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के साथ जिला कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव होते हैं जो चट्टान की तरह पुलिस-प्रशासन के समक्ष खड़े हो जाते हैं। वह न केवल पुलिस के इस कृत्य का प्रतिकार करते हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था का हवाला दे रहे पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाते हैं। साथ ही सीओ सकलडीहा के कृत्य व कार्य तथा जनप्रतिनिधियों से बातचीत की शैली को संस्कारविहीन करार देते हैं। इस दौरान आईएएस व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा की दृश्य में एंट्री होती है वह अपने बातचीत से तनावपूर्ण हो चुके माहौल को शांत करने का प्रयास करते हैं, तभी सीओ व सपाईयों की बातचीत से एक बार फिर मामला तनातनी तक पहुंच जाता है और इस बार सकलडीहा विधायक व सीओ के बीच हाथापाई व गुत्थमगुत्थी तक की नौबत आ जाती है। मामला बिगड़ता देख पूर्व सांसद अपने राजनीतिक अनुभव का परिचय देते हुए सबकुछ सामान्य करने की पहल करते हैं और उनके द्वारा जिलाधिकारी संजीव सिंह से इस विषय पर टेलीफोनिक बातचीत की जाती है। साथ ही वह सकलडीहा विधायक से इस मामले में जिलाधिकारी से बातचीत कर प्रकरण को हल कराना चाहते हैं, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं की पिटाई से आहत सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण तब तक सीओ सकलडीहा पर हमलावर रहते हैं, जब तक की जिला प्रशासन सीओ को मौके से वापस नहीं बुला लेते। इस दौरान उपद्रव व बवाल के मद्देनजर तैनात पुलिस वाले अपनी सुरक्षा व भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सारे साजो-सामान के साथ अंतिम तक मुश्तैद रहते हैं।














