30.4 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 667

दिव्यांग स्कूली बच्चों के साथ गरीब–असहायों संग एसपी ने मनाई दीपावली

मनिहरा दृष्टिबाधित बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित करते एसपी अंकुर अग्रवाल व सीओ रामवीर सिंह।


सकलडीहा। नवागत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को दिपावली के पर्व पर मनिहरा स्थित विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ दिपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों को गले लगाकर फल मिठाई और फुलजरी मोमबत्ती उपलब्ध कराते हुए बधाई दी। इसके साथ ही बच्चों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर एसपी ने दृष्टिबाधित बच्चों से दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों से स्नेह और उनकी सेवा से आत्मिक खुशी प्रदान होती है। बच्चों से मिलकर मेरी कार्य करने की ताकत दोगुना हुआ है। जनपद में जब तक रहेंगे निरंतर बच्चों को शासन स्तर से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। कमीश्नर और जिलाधिकारी से मिलकर विभिन्न प्रकार का कैम्प के माध्यम से सहायता दिलाने का भरोसा दिया। अंत में एसपी ने सभी बच्चों को अपने हाथों से मिठाई, फल, और फलझड़ी वगैरह वितरीत किया। कार्यक्रम में सीओ रामवीर सिंह, फादर ज्ञान प्रकाश, प्रभारी कोतवाल भूपेश चन्द्र कुशवाहा, सुजीत कुमार, मंटू सिंह, संध्या, कविता, जया, रेखा मौजूद रहे।

इसके बाद एसपी अलीनगर आलू मील चौराहे स्थित मलीन बस्ती पहुंचकर वहां निवास करने वाले महिलाओं/पुरूषों व बच्चो को फल, उपहार, मिठाइयां‚ चॉकलेट, फुलझडियां, मोमबत्तियों आदि का वितरण कर उनके साथ त्यौहार मनाया। वहां निवासरत बड़े व बच्चे पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रसन्न हुए। पुलिस अधीक्षक जनपद वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए त्यौहार को मिल जुल कर भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर तथा स्वयं सेवी संस्थान के लोग उपस्थित रहे।

युवा सपाइयों ने लखीमपुर खीरी के मृत किसानों को दी श्रद्धांजलि

मिश्रपुरा गांव में मोमबत्ती जलाकर किसानों को श्रद्धांजलि देते युवा सपाई।


चंदौली। समाजवादी युवजन सभा महासचिव दिलीप पासवान के नेतृत्व में युवा सपाइयों ने बुधवार की देर शाम मिश्रपुरा में लखीपुर खीरी में मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर मोमबत्ती जलाकर दिवंगत किसानों को याद किया। साथ ही किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही भाजपा को किसानों की हत्यारी सरकार करार दिया।
इस दौरान दिलीप पासवान ने कहा कि किसानों का हित भाजपा के लिए मात्र दिखावा है। भाजपा इस भरोसे के साथ सत्ता में लौटी की किसानों की आय दोगुनी होगी, लेकिन सरकार का यह वादा झलावा निकला। सरकार ने किसानों की मुश्किलें बढ़ाई और कारपोरेट घरानों की तिजोरी भरने का काम किया। कोविड-19 में जब पूरा विश्व जीवन बचाने के लिए संघर्षरत था तो उसी दरम्यान सरकार ने असंवैधानिक तरीके से कृषि कानूनों को पास करा दिया। यदि यह कानून देश में प्रभावी हुआ तो देश का किसान तबाह व बर्बाद हो जाएगा। कहा कि लखीमपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण रही, जो सरकार के घमंड व गुरूर को दर्शाती है। कहा कि सूबे का किसान व नौजवान अबकी बार चुनाव में भाजपा को उसके हर जुल्म व ज्यादती का करारा जवाब देगी। अंत में सभी ने मोमबत्ती जलाकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अनिल यादव, धर्मेंद्र यादव, गौरव पासवान, भोला पासवान, रवि, शिवा, अमित कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, चंदन पासवान, सुरेंद्र मौर्य, वीरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

डिप्टी आरएमओ दफ्तर तालाबंदी करने पहुंचे मनोज डब्लू, मचा हड़कंप

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

किसानों के बकाए को लेकर डिप्टी आरएमओ को सुनाई खरी-खरी
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला विपणन कार्यालय पर ताला जड़ने पहुंचे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने सपा नेता को ऐसा करने से रोका। डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव से बातचीत में उन्होंने किसानों के बकाए के लिए सीधे तौर से जिम्मेदार ठहराया। कहा कि किसानों के सब्र का इम्तेहान ना लें। यदि पीड़ित किसानों का गुस्सा पटल पर आया तो उसे जिले का पुलिस-प्रशासन संभाल नहीं पाएगा। सपा नेता के तेवर व किसानों के गुस्से को देखते हुए 10 दिन बाद बकाया किसानों की सूची एजेंसियों से तलब कर भुगतान कराने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर सपा के राष्ट्रीय सचिव माने।
इस दौरान उन्होंने कहा कि 2018 में धान खरीद का किसानों के बकाए का भुगतान अभी तक नहीं हो पाना पूरी खरीद प्रक्रिया पर बड़ा सवाल है। यह विभाग के साथ-साथ शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रमाण है। किसान अपने भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं और मामला डीएम, एडीएम व विभाग की जानकारी में होने के बाद भी भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही है। महकमे को पहले ही चेतावनी दी गयी थी लेकिन विभाग ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। कहा कि यदि जिला विपणन अधिकारी अब अपनी बात से मुकरे तो महकमे पर तालाबंदी की जाएगी। क्योंकि किसानों में जबरदस्त गुस्सा है। पहले तो किसानों को उनकी उपज खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर दौड़ाया जाता है। उनके अवैध कटौती की जाती है। इसके बाद भी भुगतान समय से नहीं हो पाता है। अब जिन किसानों से 1835 रुपये कुंतल की खरीद की गयी है उन पर 1600 रुपये की दर से खरीद का दबाव बनाया जा रहा है जो पूरी तरह से अनुचित है। यदि विभाग का रवैया ऐसे ही असंवेदनशील बना रहा तो किसानों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व महकमे की होगी। कहा कि विपणन विभाग के अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी खरीद प्रक्रिया में जमकर मलाई काट रहे हैं। जल्द ही महकमे के जिला स्तरीय अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों के आय से अधिक सम्पत्ति के जांच की पहल की जाएगी, ताकि अवैध तरीके से किसानों से कमाई करने वाले अफसरों की सच्चाई पटल पर आ सके। मनोज डब्लू के प्रयास से किसान गणेश तिवारी के बकाए का भुगतान चेक से किया गया। साथ ही उनके शेष भुगतान जल्द कराने का भरोसा भी मिला।

भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, अस्थियां को नाले में किया विसर्जित


चंदौली: सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ के बाद राजनीति में गरमाहट आ गई है. भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव का विरोध शुरू कर दिया है. चंदौली में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव का पुलता फूंका और फिर उस पुतले की अस्थियों को गंदे नाले में विसर्जित कर दिया.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन्ना को लेकर एक बयान दिया था. जिसमें उन्होंने जिन्ना की तुलना देश की आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल से की थी. उनके इस बयान के बाद देश की सियासत में भूचाल आ गया था. बीजेपी ने इसे देश विरोधी और पाक परस्ती बताते हुए अखिलेश यादव को कठघरे में खड़ा कर दिया. पार्टी के इस बयान से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पूतला दहन कर उसके राख को गंदे नाले में प्रवाहित किया.जानकारी देते बीजेपी नेता.पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने मुहम्मद अली जिन्ना को देश को बांटने वाला, देश में हत्या कराने वाला, भारत के दो टुकड़े करने वाला करार दिया. कहा कि जो भारत मां को अपमानित किया हो. ऐसे व्यक्ति की तुलना अखिलेश यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौह पुरुष सरदार पटेल से किया. जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी हो. ऐसे महापुरुषों की तुलना जिन्ना से करना ये अत्यंत निंदनीय है. अखिलेश यादव ने जिन्ना की तुलना देश के महापुरुषों से करके भारत का अपमान किया है. भारत वासियों का अपमान किया है.

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और उसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव की अस्थियों को नाले में प्रवाहित किया. यहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देशद्रोही बताते हुए उनके इस बयान बचकाना बयान बताया.

घर मनाने जा रहे थे दीवाली‚ रास्ते में मिली मौत

वाराणसी‚पूर्वांचल डेस्क। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित डाफी वाईपास के स्थित सत्कार होटल के समीप बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी। इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गई‚ वहीं 19 अन्य लोग घायल हो गए।  पिकअप सवार सभी लोग दिवाली के मद्देनजर बरेली से बिहार के औरंगाबाद स्थित अपने घर जा रहे थे। घटनास्थल पर जुटे  स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया। वहीं, हादसे की वजह से डाफी बाईपास की एक लेन पर आवागमन ठप पड़ गया है। पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवा कर आवागमन शुरू कराने के प्रयास में लगी है। वहीं, पिकअप सवार घायलों की मानें तो चालक को झपकी लगने की वजह से हादसा हुआ है। आसपास के लोग बताते हैं कि तेज आवाज के साथ पिकअप पलटी और जब तक लोगों का ध्यान सड़क पर जाता लोग सड़क पर लहूलुहान हाल में पड़े हुए थे। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों व मृतक परिजनों को दी‚ जिससे पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। इस घटना से मृतकों के घर दीवाली की खुशियां मातम में बदल गयी।

घटना के सम्बन्ध में एसीपी भेलूपुर ने बताया कि लंका थानाक्षेत्र के डाफी बाईपास पर सत्कार ढाबे के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलटने से चार महिलाओं की मौत हुई है और घायलों को ट्रामा सेंटर में पुलिस ने भर्ती कराया है। सभी मज़दूर तबके के लोग हैं और बिहार के औरंगाबाद ज़िले के दाऊदनगर के रहने वाले हैं और त्यौहार पर घर जा रहे थे। फिलहाल सभी घायलों का बेहतर इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद डाफी दुर्घटनास्थल पर बिखरा महिलाओं का सामान व घायल महिलाएं।

चाय की दुकान में घुसी अनियंत्रित ट्रक 6 लोगो की मौत,भीड़ ने ड्राइवर को पीटकर उतारा मौत के घाट


पुर्वांचल डेस्क मुहम्मदाबाद गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के अहरौली गांव की चट्टी पर उस समय चीख पुकार मच गया जब एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर चाय की दुकान में घुस गया। दुकान के अंदर चाय पी रहे 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वही दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने  चालक को पकड़ कर जमकर पीटा। जिसकी वाराणसी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं ग्रामीण मृतकों का शव रखकर  मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुचे डीएम एमपी सिंह व एसपी रामबदन सिंह भी मौके पर पहुंच गए
बताते है कि भरौली गाजीपुर मार्ग पर मुहम्मदाबाद से लगभग तीन किलोमीटर पूरब अहीरौली गांव है। यह गांव मुख्य मार्ग राष्ट्रीय मार्ग 31 पर है। मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे अहिरौली चट्टी पर कुछ लोग चाय पीने के लिए आए थे। दरअसल, वहां दोनों पटरियों पर चाय की दुकानें हैं। आए दिन भीड़ लगी रहती है। इस बीच भरौली से आते समय बाएं तरफ की दुकान में अचानक ट्रक चालक का नियंत्रण ट्रक से हट गया और वह चाय की दुकान को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।


जिससे दुकान में बैठे चार लोगों की तत्काल मौके पर मौत हो गई। जिसमें अहरौली गांव निवासी गोलू यादव 15 वर्ष, वीरेंद्र राम 48 वर्ष, सत्येंद्र ठाकुर 26 वर्ष एवं बसाऊ का पूरा निवासी उमाशंकर 60 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अहरौली गांव निवासी चंद्रमोहन राय उम्र लगभग 35 वर्ष और श्याम बिहारी 48 वर्ष इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। 
हादसे के बाद चट्टी पर कोहराम मच गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने घायल चंद्रमोहन और श्यामबिहारी को मुहम्मदाबाद चिकित्सालय ले गए जहां उनकी मौत होे गई। इस बीच ट्रक ड्राइवर को उग्र भीड़ ने इतनी बुरी तरह पीटा की वह भी बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जिला चिकित्सालय में उसे भेजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन ड्राइवर की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
 आक्रोशित ग्रामीण मृतक का शव रखकर सड़क जाम कर दिया। मुआवजे की की मांग करने लगे। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही तत्काल डीएम एमपी सिंह, एसपी रामबदन सिंह, क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा, उप जिला अधिकारी आशुतोष कुमार कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत   कराया। किसी तरह उनकी ग्रामीण बात मानने को तैयार हुए जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।

धनतेरस पर बाजार की बल्ले‚ सोने-चांदी व बर्तनों की जमकर हुई खरीद

बाजार में उमड़े खरीदार तो लौटी रौनक, जमकर खरीदे गए लक्ष्मी-गणेश


चंदौली। जनपद में धनतेरस का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी के लिए भारी भीड़ जमी रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण व घर-गृहस्थी के सामान व बर्तन की खरीद के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स गुड्स और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों आदि की खरीद की। पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी तो बाजार की रौनक एक बार फिर लौट बढ़ती महंगाई के बावजूद लोगों ने अपनी-अपनी आवश्यकता के अनुसार सोने-चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी व बर्तन आदि की देर रात तक खरीदारी का क्रम बना रहा।


यही वजह रही कि मंगलवार को मार्केट में धनतेरस पर्व की धूम रही। लोगों ने पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए बर्तन व घर-गृहस्थी के सामान के साथ ही सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के व अन्य जरूरी सामान की खरीद की। दोपहर बाद बाजार में भीड़ बढ़ी तो देर शाम तक बाजार में रौनक बनी रही। इस दौरान चंदौली नगर के चांदनी मार्केट में बर्तन व आभूषण की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं रंग-बिरंगे झालरों, दीया व मोमबती की खरीदारी किया। धनतेरस पर्व पर बर्तन खरीदने पर कई गुना अधिक फल मिलता है। इसी के मद्देनजर चंदौली स्थित चांदनी मार्केट में खरीदारों की भीड़ उमड़ने से देर रात तक बाजाार गुल्जार रहा। जबरदस्त भीड़ के कारण लोगों को पैदल चलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहा। इस दौरान टीवी से लगायत वाशिंग मशीन आदि की खरीद की। उधर, दूसरी ओर दीपावली पर्व पर गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं के साथ ही मिट्टी के दीयों की बाजार सगा। दुकानदारों को उम्मीद है कि गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं के साथ मिट्टी के दीए भी खूब विकेंगे। क्योंकि फेसबुक व वाट्सअप्प जैसे सोशल मीडिया पर प्रसारित शुभकामनाओं में देशी दीयों का भरपूर जिक्र हो रहा है और यही वजह है कि यह जिक्र, लोगों के अंदर कुम्हारों के प्रति फिक्र भी ले आयी। नतीजा अबकी बार मिट्टी के दीयों के प्रति लोगों का आकर्षण कुछ हद तक बढ़ा है, जो कुम्हारों के लिए सुखद प्रतीत हो रहा है। दुकानदार रिन्कू सोनकर ने बताया कि पचास रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध है। लोग अपनी आवश्यकतानुसार मूर्तियों की खरीद कर रहे हैं। खरीद के प्रति लोगों में उत्साह दिख रहा है, लेकिन महंगाई से बाजार में मायूसी छायी हुई है।

जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से करना दुर्भाग्यपूर्ण‚ माफी मांगें अखिलेशः अभिमन्यु सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह।


चंदौली। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह मंगलवार को सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने जिन्ना की तुलना सरदार पटेल, महात्मा गांधी से करने के साथ ही भारत की आजादी में जिन्ना का सहयोग करने वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। श्री सिंह ने देश तोड़ने वाले जिन्ना की तुला देश जोड़ने वाले सरदार पटेल से करने वाले अखिलेश यादव के बयान को शर्मनाक करार दिया।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश के लौह पुरूष थे। जिन्होंने देश की छोटी-छोटी रियासतों को एक करके अखंड भारत का निर्माण करने जैसा अतुलनीय व ऐतिहसिक काम किया। उनके इस योगदान को आज पूरा देश याद करता है। ऐसे व्यक्तित्व की महानता का जितना महिमा मंडन किया जाय वह कम है। आज यूपी के सियासत में हाशिए पर खड़ी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से करके अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। उनके इस बयान से देश व देशवासी आहत हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश से माफी मांगना चाहिए।

डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिलीं सकलडीहा तहसीलदार

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा का औचक निरीक्षण किया गया। इसके अलावा सकलडीहा तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सकलडीहा व सकलडीहा ब्लाक कार्यालय का भी हाल जाना। सीएससी के निरीक्षण में आधा दर्जन से अधिक चिकित्सक सहित कर्मचारियों की अनुपस्थिति के साथ 10 संविदा कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया। साथ ही निर्देशित किया कि 3 दिन के भीतर कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा को कनेक्ट करने वाली सड़कों की जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होगा, जहां तहसीलदार सकलडीहा डा. वंदना मिश्रा गैरहाजिर मिलीं।
जनहित में आम जनता को सरकार की योजनाओं एवं अन्य कार्यों के लिए ससमय सुविधा उपलब्ध होता रहे बार-बार किसी कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े इस बाबत जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह के द्वारा तहसील सकलडीहा व खण्ड विकास कार्यालय सकलडीहा का निरीक्षण किया गया। खण्ड विकास कार्यालय के निरीक्षण में 05 लोग अनुपस्थित मिले। जिस पर कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को दिये। इस दौरान खण्ड विकास कार्यालय में अन्य पत्रावलियों का जांच किये। कहा कि फाइल का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित रखें जाय। जिलाधिकारी ने कहा पेंशन योजनाओं में पात्र व्यक्तियो का सत्यापन करते हुए अग्रिम कार्यवाही पूर्ण कर दिया जाय, ताकि उन सभी को पेंशन योजना का लाभ मिल सके। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना में प्रगति लाया जाय। सकलडीहा तहसील के निरीक्षण में तहसीलदार सकलडीहा अनुपस्थित पाई गई। कुछ समय में निरीक्षण की सूचना मिलने पर लेट से उपस्थित हो गई। इस दौरान आर-6 रजिस्टर, कंप्यूटर कृत खतौनी कक्ष सहित अन्य अभिलेखों का जांच किया गया।

डीएम के समक्ष रखी राइस मिलरों ने समस्याएं चावल रिकवरी रेट घटाने व मिलिंग चार्ज बढ़ाने की मांग


चंदौली। धान की कुटाई के बाद चावल रिकवरी देर घटाने व मिलिंग चार्ज में इजाफा करने की मांग को जिले के राइस मिलर्स मंगलवार को पूर्वांचल राइस मिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिलाधिकारी संजीव सिंह से मुलाकात की। मांग किया कि धान की कुटाई के बाद चावल की रिकवरी 67 प्रतिशत से घटाकर 58 से 60 प्रतिशत किया जाय। डीएम ने मिलरों की समस्या को गंभीरता से लिया और उनकी मांग शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया, ताकि उसका निदान अतिशीघ्र हो जाय।
इस दौरान पूर्वांचल राइस मिलर संघ के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों का मिलर्स का विभिन्न एजेन्सियों पर भुगतान बकाया का भुगतान ब्याज के साथ व खाद्य विभाग के द्वारा किया जाय। धान एवं चावल का परिवहन मिलर्स के द्वारा की जाय। धान को रिजेक्ट करने का अधिकार मिलर्स को दिया जाय। धान प्राप्ति मिलर्स के डिजिटल हस्ताक्षर से करने की व्यवस्था लागू किया। चावल में आने वाली नमी के बदले चावल लिया जाय, न कि बिल से कटौती की जाय। लाट डिपो पर यदि 24 घंटे में अनलोड न हो तो मिलर्स को तीन हजार रुपये प्रतिदिन का होल्टेज कराया जाय। कहा कि मिलर्स को धान की कुटाई जाड़े के मौसम में होती है ऐसी स्थिति में मौसम तथा गोदामों में लेबर की कमी, पीडीएस उठान में रैंक आदि लग जाने के कारण 45 दिन में चावल का उतार नहीं हो पाता है। लिहाजा होल्डिंग चार्ज की अवधि 45 दिन से बढ़ाकर 75 दिन किया जाय। पुराने बकायेदार मिलर्स के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करके काम करने का अवसर दिया जाय। यदि उपरोक्त मांगें नहीं मानी जाती है तब तक राइस मिलर्स सरकारी धान की कुटाई नहीं करेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, रामनगीना गुप्ता, नन्दलाल मौर्य, टीएन सिंह, संतोष तिवारी, आनंद सिंह, विनोद पांडेय, मदन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
66 %
6.6kmh
100 %
Thu
30 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
32 °
Mon
30 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights