नौगढ़। थाना क्षेत्र के उदितपुर सुर्रा गांव में मंगलवार को दीपावली पर्व के मद्देनजर कच्चे मकान की पुताई के लिए जंगल में टीला से मिट्टी निकालते समय बड़ा हादसा हो गया। खुदाई से खोखला हो चुका मिट्टी का टीला अचानक ढहा तो वहां मौजूद एक ही परिवार तीन समेत कुल चार लोग उसमें दब गए। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दो अन्य घायलों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। सूचना के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल समेत जिले के आला अफसर व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी।
जानकारी के अनुसार नौगढ़ के उदितपुर सुर्रा गांव के जगतहवा नाला के पास स्थित मिट्टी के टीले से खोदाई कर ग्रामीण मिट्टी निकाल रहे थे। अपने कच्चे मकानों की पोताई के लिए सुर्रा गांव के ही शिव कुमार 50 वर्ष के अलावा सोनभद्र जनपद के बहुअरा निवासी दूधनाथ विश्वकर्मा 48 वर्ष, आशीष विश्वकर्मा 10 वर्ष व रितेश विश्वकर्मा सात वर्ष बंधी के निकट जंगल में स्थित टीले से पीली मिट्टी लेने गए थे। इस लोगों द्वारा टीले से मिट्टी निकालने के प्रयास में अचानक पूरा का पूरा मिट्टी का टीला भरभराकर वहां मौजूद चारों लोगों के ऊपर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए। घटना के वक्त जंगल में मवेशी चरा रहे सोहन चरवाहा ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को मौके पर बुलाया और पुलिस-प्रशासन को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। देखते ही देखते मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व स्थानीय पुलिस-प्रशासन जमा हो गया। ग्रामीणों ने मिट्टी के मलबे को हटाकर उसमें दबे चारों लोगों को तत्काल बाहर निकाला, जिसमें दूधनाथ, शिवकुमार व रितेश की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं घायल आशीष को पहले नौगढ़ फिर चकिया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। धनतेरस पर्व पर अचानक हुई घटना में चार लोगों की मौत से नौगढ़ की वासियों में मातम की गूंज सुनाई दी और पूरा माहौल गमगीन हो उठा। सूचना के बाद एसपी अंकुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे घटना का जायजा लिया। वहीं जानकारी के बाद ढांढस बंधाने वाले जनप्रतिनिधियों का भी तांता लग गया। सूचना पर एसडीएम डा.अतुल गुप्ता के अलावा समाजसेवी नंदलाल यादव, पूर्वांचल मजदूर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे।
मिट्टी के मलबे में ढह गयी एक ही परिवार की दो पीढ़ियां, चार की मौत
एक कुंतल गांजे के साथ अलीनगर पुलिस ने तीन तस्कारों को दबोचा
चंदौली। अलीनगर पुलिस ने मंगलवार को सिंधीताली पुलिया के पास से मंगलवार को लग्जरी एक इनोवा कार से एक कुंतल गांजा बरामद किया। इस पुलिसिया कार्यवाही में तीन अंतरप्रांतीय गांजा तस्करों गिरोह के सदस्य गिरफ्तार हत्थे चढ़े। पकड़े गए सुभाष वर्मा अदलहाट व सुनील भारती पटना तथा अभिषेक मिश्रा भोजपुर बिहार प्रांत के निवासी है। उक्त मामेल का पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने उक्त मामले का पुलिस लाइन में खुलासा किया।
उन्होंने बताया अलीनगर इंस्पेक्टर संतोष सिंह अपनी टीम के साथ सिंधीताली पुलिया के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनोवा कार से तीन तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर बिहार की तरफ जा रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई जिनके पास से एक इनोवा कार सहित एक कुंटल गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों को एक व्यक्ति अम्बिकापुर में यह गाड़ी नाजायज गांजा के साथ दिया। बताया कि यह गांजा बनारस होते हुए चन्दौली के रास्ते ले जाना है। तस्करों को आगे की लोकेशन फोन के माध्यम से दी जानी थी। गांजा और गाड़ी देने वाला व्यक्ति अक्सर हम लोगों को भिन्न-भिन्न मोबाइल नम्बर से फोन करके भिन्न-भिन्न जगहों पर बुलाता है‚ परन्तु अपना नाम और पता आज तक हम लोगों को नहीं बताया पूछने पर अपना पहचान छुपाए रखता है। हम लोगों को नाजायज आर्थिक लाभ मिल जाता है। इसलिए हम लोग कभी नाम पता उस व्यक्ति का जानने की कोशिश नहीं किए। हम लोग कई बार गांजा इसी प्रकार से तस्करी कर चुके हैं।
किसानों का भुगतान करने में शासन-प्रशासन नाकामः मनोज डब्लू
चंदौली। धान खरीद को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू मंगलवार को एक बार फिर मुखर नजर आए। उन्होंने खरीद को लेकर सरकार पर कई सवाल खड़े किए। सिवान में धान की कटाई कार्य में लगे सपा नेता मनोज डब्लू ने कहा कि सरकार किसानों को पग-पग पर छल रही है। किसानों की उपज खरीदने वाला कोई नहीं है। यदि उपज बिक भी जाय तो उसका भुगतान किसानों को करने में सरकार आनाकानी कर रही है। आज जिले की स्थिति यह है कि 2019 में धान में बेचने वाले किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है, जबकि यह मामला जिले के डीएम, एडीएम एवं डिप्टी आरएमओ के संज्ञान में बावजूद इसके किसानों का भुगतान लंबित रखा गया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी दावों के मुताबिक जनपद में धान खरीद केन्द्रों को क्रियाशील कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर धान की कटाई भी जोरों पर हो रही है। लेकिन खरीद को लेकर लापरवाही व संवेदनहीनता अभी से दिखने लगी है। जिले में 2019 से लेकर अब तक किसानों के धान खरीद का भुगतान लंबित है। कुछ किसान अपनी पीड़ा लेकर मुझ तक आए तो इस अतिसंवेदनशील मुद्दे को डीएम, एडीएम व जिला विपणन अधिकारी के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद संबंधित किसानों को मिल वाले 1600 रुपये प्रति कुंतल के खिलाफ से हिसाब करा लेने की बात कह रहे हैं, जबकि किसानों ने 1835 रुपये प्रति कुंतल की दर से धान बेचा था। एक तरफ जिलाधिकारी द्वारा उक्त मामले में एफआईआर की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर मिल संचालक किसानों पर कम पैसे पर भुगतान लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों से खेती-किसानी की लागत चौगुनी हो गयी, लेकिन आज भी मुनाफा दो गुना नहीं हो पाया। सरकार अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पायी कि वह किन योजनाओं व नीतियों को अमल में लाकर किसानों की आय दोगुनी करने वाली थी। इनके बाद किसानों के लिए न तो उचित मार्केट उपलब्ध कराने की सुविधा है ना ही उचित संसाधन व सुविधाएं देने का माद्दा है।
डबल इंजन की भाजपा सरकार किसानों की आय दुगनी करने की जुमलेबाजी करती है तो दूसरी तरफ किसानों को कुचलने का काम कर रही है। कहाँ किसानों की आय दुगनी तो रही तो कहाँ उनकी लागत चौगुनी हो गयी। ऐसे में अगर दीपावली से पहले किसानों का बकाया भुगतान नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी बुधवार को 11 बजे जिला विपणन अधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी करने पर बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
-मनोज सिंह डब्लू
चंदौली।मिट्टी का टीला ढहा दो लोगो की मौत, कई लोगो की दबे होने की आशंका
चंदौली। जनपद के नौगढ़ में घर की पुताई के लिए जंगल में मिट्टी खोदते समय टीला ढह गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर एसडीएम और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। दो लोग टीले के अंदर दबे हुए हैं उन्हें जेसीबी की मदद से निकाला जा रहा है। वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और जो भी गया वह बचाव कार्य में जुट गया लेकिन दो लोगों को बचाने में असफल रहे।

बताते हैं कि नौगढ़ थाना क्षेत्र के उदितपुर सुर्रा निवासी शिव कुमार (50), दूधनाथ विश्वकर्मा (48) गांव के लोगों के साथ घर की पुताई के लिए मंगलवार को बंधी के निकट जंगल में टीले से पीली मिट्टी खोदने गए थे। मिट्टी खोदते समय 10 बजे अचानक टीला ढह गया।कुछ लोग दूर खड़े थे, शोर मचाने पर गांव के लोगों ने मिट्टी हटाकर उसे निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की जानकारी मिलने पर उदितपुर सुर्रा गांव के लोगों ने फावड़ों से मिट्टी हटाकर लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दूधनाथ और शिव कुमार की मौत हो चुकी थी।अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका में प्रशासन के द्वारा जेसीबी मंगवाकर मलवा हटाने का काम चल रहा है। सूचना पर एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता के अलावा समाजसेवी नंद लाल यादव, पूर्वांचल मजदूर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे।
शरारती तत्वों द्वारा बंद मिल में घुसकर चोरी खड़ी बोलेरो में लगाई आग
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 लोहिया नगर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा बंद मिल में घुसकर पहले तो चोरी की और उसके बाद वहां खड़ी बोलेरो में आग लगाकर चंपत हो गए, जिससे बगल में बंधी बछिया की भी मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गई और लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल व पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी।
बताते चलें कि सैयदराजा वार्ड नंबर 12 लोहिया नगर स्थित अधिवक्ता अखिलेश पांडेय की बंद मिल में कुछ शरारती तत्वों द्वारा रात्रि में घुसकर चोरी करने तथा चोरी करने के बाद वहीं खड़ी बोलेरो में आग लगाने का भी मामला सामने आया है । इसमें शरारती तत्वों द्वारा घटनास्थल पर प्लास्टिक की पाइप एवं डीजल ले जाकर आग लगाकर जलाने के भी सामान मिले हैं।
वही इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता अखिलेश पांडेय द्वारा द्वारा बताया गया कि इन लोगों द्वारा हमें जान से मारने की नियत से इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की गयी है, क्योंकि मौके पर जिस तरह से सामान मिले हैं, उससे लगता है कि लोग पूरी प्लानिंग के अनुसार घटना को अंजाम देने आए थे। उन्होंने कहा कि बोलेरो की लगी बैटरी, स्टेपनी सहित कई सामान मौके से गायब हैं। माना जा रहा है कि लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है ।
इस संबंध में जब पीड़ित अधिवक्ता ने कहा कि उसको फोन के माध्यम से इस घटना की सूचना मिली तो वह वहां पहुंचा तो देखा कि उसकी बोलेरो धूं-धू करके जल रही थी। तभी पास से गुजर रही 112 की पैंथर व पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
अब देखना है कि यह घटना किस नियत से की गई और इस मामले में कौन सम्मिलित है। इसकी पुलिस खुलासा किस तरीके से करती है।
आगामी त्योहार पर अराजकतत्वों और संदिग्धों पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र, सादे वर्दी में करेगी गस्त
चंदौली।आगामी त्योहार धनतेरस व दीपावली को देखते हुए पुलिस महकमा सतर्क है। पुलिस कस्बा सहित आस पास के क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान व पैदल गस्त कर रही है।और व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिला रही है।बता दे कि आगामी त्योहार धनतेरस पर नगर के चांदनी मार्केट सहित आस पास के क्षेत्रो में ग्राहकों की काफी भीड़ होती है।जिसको लेकर पुलिस महकमा सतर्क है और बाजार सहित क्षेत्रो में लगातार गस्त कर रही है और व्यपारियो को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिला रही है। इस दौरान कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि भीड़भाड़ वाले बाज़ार में बड़े वाहनो का प्रवेश वर्जित रहेगी।और दो दर्जन से अधिक पुलिस लगातार गस्त पर रहेगी। वही अराजकतत्वों व संदिग्धों पर पुलिस की विशेष नज़र रहेगी। भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस सादे वर्दी में भी गश्त करेगी।उन्होंने व्यपारियो से अपील किया कि यदि कोई भी अराजकतत्व व संदिग्ध दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें पुलिस आप के सेवा में तत्पर है। इस दौरान कस्बा इंचार्ज मनोज पांडेय, विवेक त्रिपाठी, राहुल सिंह,सुनील तिवारी मौजूद रहे।
कल से पंडित दीनदयाल नगर में ऑटो जीप मैजिक वाहनो का प्रवेश वर्जित’ जाने क्या है मामला
चंदौली आगामी त्योहार धनतेरस दीपावली को देखते हुए पंडित दीनदयाल नगर के बाजारों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यातायात पुलिस ने मंगलवार से कामर्सियल वाहन ऑटो मैजिक जीप का आगमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। चन्दौली से जाने वाले वाहन को चकिया तिराहे तक सीमित कर दिया गया है। वही वाराणसी से आने वाले वाहनों को दामोदरदास पोखरे पर समिति किया गया है। सभी सवारी ई रिक्से से अपने गंतव्य को जायेगे।
बताते है कि आगामी त्योहार धनतेरस व दीपावली पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में ट्रैफिक होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। और दुर्घटनाओं की भी आसंका बानी रहती है जिसको देखते हुए यातयात पुलिस ने सभी कामर्सियल वाहन जीप मैजिक ऑटो को बाजार के अंदर प्रवेश वर्जित कर दिया है।इससे जाम की स्थिति ना उत्पन्न हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। यातायात विभाग की इस पहल से दुकानदारों के साथ साथ आप पास के लोगो व त्योहारों पर खरीदारी करने वालो ग्राहको को भी काफी सहूलियत होगी।
पंचायत कार्य में लापरवाही पर नपेंगे ग्राम सचिवः डीपीआरओ
सकलडीहा ब्लॉक में आयोजित पंचायत कर्मियों को सम्बोधित करते डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे।
सकलडीहा। शासन के निर्देश पर सभी गांवों में सहायक पंचायत नियुक्त हो गए है। इसके बाद भी पंचायत भवनों पर ताला लटका हुआ है। सामुदायिक शौचालय भी भगवान भरोशे है। जिसे लेकर अधिकारी गंभीर है। सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रम्हचारी दूबे ब्लॉक सभागार में नवनियुक्त सहायक पंचायत और सचिव और सफाई कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक किया। इस दौरान लाखों की लागत से बने पंचायत भवनों पर कार्य शुरू नही होने पर नाराजगी जताया। सचिवों को निजी कार्यालय का संचालन बंद कर गांवों में पंचायत कार्याे का प्रगति कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर स्वच्छता कार्यक्रम को तेजी से पूरा कराने को बताया।
ब्लॉक सभागार में डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे नवनियुक्त सहायक पंचायतों के माध्यम से स्वच्छता मिशन की फिडिंग शत प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पंचायत भवनों पर नवनियुक्त सहायक पंचायत कर्मियों के माध्यम से विकास कार्य को गति देने का निर्देश दिया। चेताया कि पंचायत कार्य में लापरवाही पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। अंत में नवनियुक्त सहायक पंचायत कर्मियों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीपीआरओ रामदुलार यादव, एसबीएम मनोज श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, पवन दूबे, संजय यादव, रणजीत सिंह, प्रिया मौर्या, शशीकांत, अरविंद गौतम, महेन्द्र यादव, सुभाष चन्द्र भारती, गणेश अहीर सहित अन्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अजय अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष बने फैयाज
गुरेरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शपथ लेते पदाधिकारी।
चहनियां। क्षेत्र के गुरेरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई की ओर से शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी व जिला कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन स्वागत गीत से हुई। मुख्य वक्ता ओमपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का निर्माण शिक्षा उन्नयन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण है।
मुख्य अतिथि भगवती सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कार्य शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन करना है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षकों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है और शिक्षकों की हर एक अधिकार के लिए अनुरोध संघर्ष करता रहेगा। विशिष्ट अतिथि शिव शंकर सिंह संगठन मंत्री ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उनके कार्यकर्ता होते हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की शक्ति आप सभी हैं लिहाजा संगठन का साथ दें। संगठन शिक्षक हित के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इसके साथ जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन पर्यवेक्षक शशांक कुमार पाण्डेय, प्रदेश संयुक्त मंत्री तथा निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह मंडल संयोजक वाराणसी मंडल के देख-रेख संपन्न हुआ। इस दरम्यान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष अजय सिंह को बनाया गया। इसके अलावा जिला महामंत्री इम्तियाज खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष फैयाज अहमद, जिला संगठन मंत्री आदित्य सिंह रघुवंशी, संयुक्त मंत्री विकास चन्द सिंह, अध्यक्ष (महिला विंग्स) मीनाक्षी दीक्षित व जिला मीडिया प्रभारी एसपी त्रिपाठी बनाए गए। निर्वाचित कार्यकरिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सिंह अजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर हैदर अली, विजय बहादुर सिंह, अवधेश सिंह, नूर अख्तर अली, रीता पांडेय, कृष्ण नंदन दुबे, प्रशांत कुमार सिंह, हरिशंकर मिश्रा, धीरज शाह, अभिषेक सिंह, मनीष कुमार, तिवारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह व संचालन ईश्वर चंद्र त्रिपाठी व मीनाक्षी दीक्षित ने किया।
एग्री जक्शन किसानों तक पहुंचाए सरकारी योजनाएंः धीरज
जिला मुख्यालय पर बैठक करते एग्री जंक्शन संचालक।
चंदौली। जनपद में एग्री जक्शन के संचालकों की बैठक रविवार को मुख्यालय पर हुई। इस दौरान कृषि उद्यमी समिति गठित कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके धीरज श्रीवास्तव ने एग्री जक्शन संचालकों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जो भी सरकारी योजनाएं है उससे किसानों तक पहुंचाने का काम हम सभी को करना है। जनपद के खेती-किसानी में उन्नति व प्रगति कैसे लाएं? समय-समय पर एग्र जक्शन संचालन बैठक कर इस पर मंथन करते रहेंगे। साथ ही अपने स्तर से गांवों जागरूकता कार्यक्रम चलाकर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। साथ ही उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। कहा कि धान की कटाई का समय आ गया है। ऐसे में किसानों पराली प्रबंध के बारे में जानकारी दी जाएगी। कहा कि रबी की फसल को देखते हुए समस्त एग्री जक्शन किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करे इसका हम सभी को ध्यान रखना होगा। इस अवसर पर मयंक सिंह, अजय सिंह, रवि प्रकाश सिंह, सतेंद्र वर्मा, शिवेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव ,मनीष रावत आदि साथी रहे।















