30.4 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 669

योजनाबद्ध तरीके से करें तैयारी, मिलेगी सफलताः सारा अशरफ

पड़ाव। आल इंडिया इराकी वेलफेयर एसोसिएशन व अल हनीफ एजुकेशनल ग्रुप की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2020 में सफल हुई सारा अशरफ का अल हनिफ स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके सारा अशरफ ने कहा कि अगर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी।
छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का जवाब देती हुई सारा ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में सफल होना कठिन है लेकिन मुश्किल नहीं है। बस तैयारी के समय विषयों का चयन, करेंट अफेयर्स, इंटरनेशनल कार्यक्रमों पर पकड़ बना कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक समय का शेड्यूल बनाना होगा और पूरे टाइम मैनेजमेंट के साथ ईमानदारी पूर्वक तैयारी करना होगा। समारोह में अल हनीफ एजुकेशनल ग्रुप के डायरेक्टर हाजी वसीम अहमद ने कहा कि हर अभिभावकों को छात्राओं के पढ़ाई पर जोर देना होगा खासकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना होगा। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने बेटी पढ़ाओ देश बचाओ का नारा लगाया। आयोजन में इकरामुल हक लारी, जसीम अहमद, रफीक अख्तर, एके लारी, मेहरुन्निशा, शाइनी रहमान, बी राम, केडी त्रिपाठी, साजिद खां, सेराज अहमद, आएशा लारी मौजूद रहे। संचालन एमएम रहमान ने किया।

चंदौली के नाराज राइस मिलरों ने डिप्टी आरएमओ को सौंपी अपने–अपने मिलों की चाभी

बर्बादी की कगार पर खड़ा है राइस मिल उद्योग

बर्बादी की कगार पर खड़ा है राइस मिल उद्योग
नाराज राइस मिलरों ने डिप्टी आरएमओ को सौंपी मिलों की चाभी
चंदौली। धान की कुटाई के बाद चावल रिकवरी देर घटाने व मिलिंग खर्च में इजाफा करने की मांग को लेकर आंदोलित व सरकार के खिलाफ आक्रोशित जनपद के राइस मिलर्स सोमवार को सड़क पर नजर आए। नाराज राइस मिलसों ने विपणन कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही जिला विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव से मिलकर अपने-अपने राइस मिल की चाबी सौंपने के साथ ही मांग-पत्र देकर सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की। कहा कि विभाग अपने कर्मचारी से धान कुटाई कराकर चावल जमा कर लें।
इस दौरान पूर्वांचल राइस मिलर संघ के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में चावल उद्योग प्रदेश में बदहाली की कगार पर है। ऐसी स्थिति में यदि चावल उद्योग की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तबाह व बर्बाद हो जाएगा। कहा कि प्रदेश में खरीफ सीजन में क्रय केन्द्रों पर जो धान खरीदा जाता है उसमें 58 प्रतिशत से लेकर 60 प्रतिशत तक ही चावल की रिकवरी आती है जबकि मिलर्स से 67 प्रतिशत रिकवरी ली जाती है जिससे मिलों को जगरदस्त आर्थिक हानि होती है। ऐसी स्थिति में रिकवरी प्रतिशत को 67 प्रतिशत से घटाकर 58 से 60 प्रतिशत तक किया जाय। धान कुटाई के एवज में मिलर्स को 10 रुपये प्रति कुंतल कुटाई चार्ज तथा विगत दो वर्षों से 20 रूपया प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, जबकि विगत 20 वर्षों से लेबर चार्ज, बिजली व डीजल आदि की कीमतें कई गुना बढ़ी है। इसे देखते हुए मिलर्स को कुटाई प्रोत्साहन राशि 250 रुपये प्रति कुंतल किया जाय। कहा कि मिलर्स को धान की कुटाई जाड़े के मौसम में होती है ऐसी स्थिति में मौसम तथा गोदामों में लेबर की कमी, पीडीएस उठान में रैंक आदि लग जाने के कारण 45 दिन में चावल का उतार नहीं हो पाता है। लिहाजा होल्डिंग चार्ज की अवधि 45 दिन से बढ़ाकर 75 दिन किया जाय। गत कई वर्षों का मिलर्स का विभिन्न एजेन्सियों पर भुगतान बकाया का भुगतान ब्याज के साथ व खाद्य विभाग के द्वारा किया जाय। पुराने बकायेदार मिलर्स के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू करके काम करने का अवसर दिया जाय। लाट डिपो पर यदि 24 घंटे में अनलोड न हो तो मिलर्स को तीन हजार रुपये प्रतिदिन का होल्टेज कराया जाय। यदि उपरोक्त मागे मिलर्स की नहीं मानी जाती है तब तक राइस मिलर्स सरकारी धान की कुटाई नहीं करेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, टीएन सिंह, विनोद पांडेय, महेंद्र गुप्ता, रामनगीना गुप्ता, अभय सिंह, उमेश गुप्ता, हरिध्यान यादव, होल्कर सिंह, गप्पू सिंह, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना नाम जुड़वाएं मतदाता

जिला पंचायत कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।


मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने या संशोधन करने का उठाएं लाभ
चंदौली। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची के संदर्भ में अपने दावे आपत्तियां देकर सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। आयोग के निर्देश पर एक नवम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य होगा। उक्त बातें उपजिला निर्वाचन अधिकारी चन्दौली उमेश कुमार मिश्र ने कही। एडीएम सोमवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए।
इस दौरान एडीएम ने कहा कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग दिव्यांग, 80 साल के बुजुर्ग और कोविड-19 पॉजिटिव मतदाताओं को उनके घर पर ही मतदान की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने सभी से पीडब्ल्यूडी एप और वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार ने कहा कि मतदान हमारा नैतिक कर्तव्य है। मतदान करने के लिए जरूरी है कि मतदाता अपना नाम पहले मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। इसके लिए आयोग ने 07 नवम्बर, 13 नवम्बर, 21 नवम्बर और 27 नवम्बर, 2021 को पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथियां तय की है। इस दिन फार्म-6, 07, 08 आदि बीएलओ के माध्यम से भरकर मतदाता इसका लाभ उठाएं। ऐसे व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। वे लोग अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन जनपद के दिव्यांग स्वीप आईकान राकेश यादव रौशन ने किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सदर ध्रूवेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रीता रानी, अंजू, अमीन पंकज सिंह, डीपी सिंह, भैयालाल, नीरज यादव, एएन अंसारी, नीलम सिंह, दीपा, पुष्पा, फूलपत्ती आदि उपस्थित थे।

अचानक अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरा पिकअप, जाने कैसे बची चालक की जान


चंन्दौली चकिया कोतवाली क्षेत्र के चंदौली-चकिया मार्ग पर पचवनियां गांव के समीप सोमवार की सुबह सब्जी ले कर जा रही तेज़ रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो कर नहर में पलट गयी। पिकअप पलटता देख नहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ कट्टी हो गई ग्रामीणों की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया जिसमे बैठा चालक बालबाल बच गया वही ग्रामीणों की सहायता से क्रेन के माध्यम से सब्जी लदी पिकअप को बाहर निकाला गया बताते हैं कि वाराणसी से पिक अप सब्जी लादकर चंदौली चकिया मार्ग से होकर चकिया की तरफ जा रही थी लेकिन जैसे ही वह पचवनिया गांव के समीप पहुंची थी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई यह मंजर देख ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी तरह चालक को बाहर निकाला और क्रेन की सहायता से सब्जी नदी पिकअप को नहर से निकाला गया

असहायों के जीवन में लाएं खुशियों का उजाला,RMS एकेडमी हुआ रंगारंग कार्यक्रम


आरएमएस अकादमी में दीपावली की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
चंदौली। क्षेत्र के अमड़ा स्थित आरएमएस अकादमी में दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरा स्कूली बच्चों ने नृत्य, गीत-संगीत की प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंस अशोका स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज करता हैै। इसलिए इसे प्रकाशपर्व कहा गया है। इस पर्व पर खुद के जीवन को रौशन करने के साथ ही उन लोगों के जीवन में उजाला लाने का प्रयास करना चाहिए, जिनके जीवन में अंधेरा छाया हुआ है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और सामाजिक संरचना को सुदृढ़, शिक्षित व समान बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो। यह तभी होगा जब हम गरीब-असहाय की मदद कर उनके दुख-दर्द को बांटने की पहल करेंगे। त्यौहार भी हमें आपसी भाईचारा, प्रेम व सौहार्द का संदेश देेते हैं। आज हमसभी इस कार्यक्रम के जरिए यह संकल्प धारण कर विद्यालय से लौंटे कि दीपावली का त्यौहार आपस में मिलकर हंसी-खुशी वाले माहौल में मनाएंगे। साथ ही दूसरों की भी दीपावली को खुशियों से प्रकाशमान करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मंगलचरण त्रिपाठी, उपेन्द्रप्रताप सिंह, अमित राय आदि उपस्थित रहे।

किसान पंचायत में मनोज डब्लू ने भरी हुंकार, कई हुवे सपाई


सपा के राष्ट्रीय सचिव ने नियमित सेनाभर्ती का बंदोबस्त का किया दावा
सैयदराजा। नगर का रामलीला मैदान रविवार को जय जवान, जय किसान के नारे से गूंज उठा। सपा के किसान पंचायत में बड़ी संख्या में किसान जुटे। जिन्होंने सरकार पर कई सवाल खड़े किए। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए। मनोज डब्लू ने सरदार पटेल को नमन करने के साथ ही सैयदराजा विधानसभा के लोगों को कई बड़ी सौगात देने का वादा किया। कहा कि रामलीला मैदान से पांच किमी के दायरे में खिलाड़ियों के लिए हास्टलयुक्त स्टेडियम की सौगात सपा सरकार में देंगे। दावा किया कि मार्च में सपा की सरकार बनने जा रही है और अप्रैल में चंदौली में सेना भर्ती हर हाल में होकर रखेगी। इसके अलावा उन्होंने माधोपुर में कृषि विश्वविद्यालय को स्थापित करने का भी भरोसा को जनता को दिया।


उन्होंने युवाओं के लिए चंदौली में नियमित सेना भर्ती का बंदोबस्त करने का भी दावा किया। कहा कि भाजपा की सोच शौचालय में अटकी पड़ी है इसके आगे का विकास भाजपा के बस की बात नहीं। सपा ने सैयदराजा विधानसभा को कई कैनाल दिए, महिला डिग्री कालेज की सौगात इस सोच के साथ दी कि सैयदराजा की बेटियां बढ़-लिखकर देश-विदेश में नाम रौशन करें। लेकिन पांच सालों में भाजपा सरकार उसका संचालन तक नहीं करा पायी। यही भाजपा के विकास का असली चेहरा है। कहा कि प्रधानमंत्री आवास का शोर भाजपा खूब बचा रही है। लेकिन यह बताए कि डेढ लाख में कौन सा आवास बनकर तैयार होगा। सपा सरकार ने लोहिया आवास योजना के तहत गरीबों को साढ़े तीन लाख देने का बंदोबस्त किया था। अबकी बार सरकार बनी तो लोहिया आवास योजना के तहत पांच लाख मिलेंगे, ताकि गरीबों को सही मायने में मकान उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि लोहिया व जनेश्वर मिश्र योजना के तहत गांवों का कायाकल्प होगा। चुटकी लेते हुए कहा कि आज ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के कामकाज पर सांसद-विधायक अपना नाम लिखवाकर श्रेय लेने में जुटे हैं। क्योंकि इनके पास ऐसी कोई योजना-परियोजना व विकास कार्य नहीं, जिनपर ये अपने नाम का शिलापट्ट लगा सके। कहा कि किसान अपने कर्म व कड़ी मेहनत से न केवल अनाज उपजाता है, बल्कि धरती को हरा-भरा बनाकर उसकी श्रृंगार भी करता है। भाजपा सरकार व उसके प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिया और सत्ता में लौटे। लेकिन आज किसानों की आय बढ़ाने की बजाय उन्हें सड़क पर लाने का काम किया है। किसान पिछले 11 महीनों से सड़क पर आंदोलित है, लेकिन सरकार इन किसानों को विश्वास में नहीं ले पायी और नारे में सबका विश्वास जोड़कर देश की जनता को गुमराह कर रही है। लिहाजा ऐसी किसान विरोधी सरकार को सत्ता से दूर करना देश के एक-एक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। आज इसी आह्वान को मुकाम देने के लिए हम सभी यहां जुटे हैं। इस अवसर पर गुरु प्रकाश यादव, अंजनी सिंह, छोटे लाल यादव,संतोष उपाध्याय, सीताराम प्रजापति, नईमूल हक़ खान, रामधनी यादव,राम नगीना यादव,दया राम यादव,धनंजय सिंह, मुन्नी लाल मौर्य,सुमंत सिंह,जगमेंद्र यादव, लल्लन बिन्द, राजेश त्रिपाठी, बुल्लू यादव संतोष शर्मा, अयोध्या गोड़ उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधानसभा इकाई अध्यक्ष रामजनम यादव व जिला सचिव संचालन नन्द कुमार राय ने किया।

प्रधानों और पूर्व प्रधानों को जोड़ने में सफल रहे मनोज डब्लू
सैयदराजा। नगर स्थित रामलीला मैदान पर रविवार को मनोज डब्लू के प्रयास से समाजवादी परिवार में बड़ा विस्तार देखने को मिला। इस दौरान मंचस्थ सपा नेताओं के नए समाजवादी साथियों का माल्यार्पण करने के साथ ही अंगवस्त्रम भेंट के स्वागत एवं सम्मानित करने का काम किया। उन्होंने किसान पंचायत के जरिये सैयदराजा विधानसभा के ग्रामीण अंचल में समाजवादी पैठ को मजबूती देने में सफल रहे। मंच में सदस्यता के लिए उमड़ी भारी भीड़ ने बताने का काम किया सपा का खेमा न केवल बढ़ा है, बल्कि वह अब काफी सशक्त है। कार्यक्रम किसान पंचायत का था, लिहाज किसानों की बात हुई और अपने अभिभाषणों के जरिये कार्यक्रम के मूल को पूरा किया। साथ ही साथ सदस्यता और सम्मान की बेला में भीड़ जुटा कर विरोधी खेमे की बेचौनी भी बढ़ा दी। किसान पंचायत में क्षेत्र के प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों को एकमंच पर लाने का काम बड़े ही सधे हुए अंदाज किया गया था।

अतिपिछड़ों, पिछड़ों व दलितों को मिला सम्मान
सैयदराजा। नगर के रामलीला मैदान पर सपा के किसान पंचायत में विभिन्न जातियों को साधने का संतुलित प्रयास भी काफी हद तक सफल होता नजर आया। इस दौरान मंच पर सदस्यता पाने वालों की भारी भीड़ कार्यक्रम के पहले सत्र के अंतिम क्षण तक बनी रही, जो यह बता रही थी सपा ने सैयदराजा में जमीन पर काफी काम किया है और कर रही है। जिले में सपा का यह पचला प्रोग्राम रहा जहाँ ओम प्रकाश राजभर के समर्थन में नारे लगे। मंच पर राजभर, बिंद, बियार समेत विभिन्न अतिपिछड़े और दलित समाज के लोगों को उचित सम्मान से नवाजा गया, ताकि विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण सही दिशा में साधा जा सके। मंच में छोटे बड़े सभी सपाइयों को अभिभाषण का मौका दिया गया, ताकि वे अपनी बात अपने समाज तक पहुंचा सके।

राष्ट्रीय सुरक्षा से भाजपा ने किया खिलवाड़ः अंजनी
सैयदराजा। पूर्व सैनिक, समाजवादी चिंतन व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह किसान पंचायत में सरकार पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का ढोंग करके भाजपा ने राष्ट्र को छलने का काम किया है। इन्होंने पिछले सात साल में देश का बेड़ा गर्क कर दिया। महंगाई कम करने की बात कही थी, लेकिन महंगाई को आला मुकाम तक ले गए है। भ्रष्टाचार मिटाने का इनका वादा था, जो अब अपने चरम पर है। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। किसान आज अपने हक-अधिकार व वजूद के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक बनाकर देश की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ किया है, जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। कहा कि किसान सूखी रोटी खाकर, अपने दुख-दर्द को त्यागकर खेती-बारी में करता है, ताकि संसार में कोई भूखा ना रहने पाए। बावजूद इसके सरकार इन किसानों के हितों को नजरअंदाज कर रही है।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छोटूसराय गांव के समीप रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार कि घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। इस दौरान मुगलसराय चहनिया मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव निवासी संजय 30वर्ष अपने पुत्र अजय 10 वर्ष को लेकर कैली गांव गया था। वापस लौटते समय छोटूसराय गांव के समीप अपनी लूना बगल में खडाकर खेत में मछली देखने लगा।
इसी दौरान गुजर रहे ट्रैक्टर चालक को रोककर बातचीत करने के बाद जैसे ही ट्रैक्टर आगे बढ़ा इसके चपेट में आ गया ।जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहीत फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए मुगलसराय चहनिया मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।

लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही समाजवादी पार्टीः विरेन्द्र बिंद

कटरिया में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल का स्वागत करते विरेंद्र बिंद डाक्टर व अन्य।


चंदौली। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती समारोह में सिकंदरपुर चकिया जाते समय कटरिया में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल का जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर व पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार बिंद की मौजूदगी में सपाइयों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुरेंद्र पटेल ने समाजवादी पार्टी को मिलकर मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि एकजुट होकर ही लोकतंत्र विरोधी ताकतों को शिकस्त दी जा सकती है, लिहाजा सपाई एकजुट रहें। भाजपा सरकार ने देश की जनता के साथ छल किया हैं। विरेंद्र बिंद डाक्टर ने कहा कि आज तेजी से बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व अपराध से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में पिछड़े, अतिपिछड़े व दलित समाज को साथ लेकर समाजवादी पार्टी लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। हम सभी को इस लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए अपना अपना योगदान देना होगा। इस अवसर पर जिला महासचिव नफीस अहमद, योगेंद्र यादव चकरू, सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, चंद्रभानु यादव, जमील खान, नगर अध्यक्ष मुगलसराय शोएब अख्तर, करन बिन्द, धर्मेंद्र पटेल, राकेश यादव ,लोकनाथ बिन्द, जय सिंह यादव मौजूद रहे।

फॉर्ड फाउंडेशन किसानों को दिलाएगा अंतरराष्ट्रीय बाज़ारः प्रो. पंजाब सिंह


सैयदराजा। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी की ओर से संचालित बायोटेक किसान परियोजना द्वारा चंदौली के ग्राम इमिलिया में रविवार को किसान मेला आयोजित हुआ। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक एवं बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह की मौजूदगी में किसान-वैज्ञानिकों का संवाद हुआ। जिसमें किसानों को कृषि की नई तकनीकी के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही प्रदर्शन परिक्षेत्र भ्रमण कर किसानों को नई तकनीकी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि डा.एके सिंह व प्रो. पंजाब सिंह द्वारा किसान मेले का उदघाटन किया गया। किसान मेले में 10 उन्नतशील किसानों को प्रशस्ति पत्र के साथ 10 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। जिसमें 6 महिला किसान एवं 4 पुरुष किसानों को शामिल किया गया। डा. एके सिंह ने कहा कि जलस्तर का ध्यान रखते हुए ही फसलों का चयन करें। महिला किसानों को घर के अगल-बगल सब्जी की खेती करते हुए पोषण व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही तिलहन क्षेत्र में अब कृषक उत्पादक संघटनो को आगे बढ़ना होगा जिसमे बहुत लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रो. पंजाब सिंह ने कहा कि आने वाले समय मे मक्का उत्पादन का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमे 23 रुपये प्रति किलोग्राम के अनुसार किसानों से उनके खेतो में ही खरीद की जाएगी जिससे किसानों को बहुत लाभ प्राप्त होगा। चंदौली के किसानों के द्वारा पराली की समस्या पर चर्चा के दौरान आईसीएआर के उपमहानिदेशक ने बताया कि भारत सरकार इसके समाधान के लिए यथाशीघ्र दिशा-निर्देश देगी। कार्यक्रम में डा. ऋषि मुनि सिंह, डा. एसआर सिंह, डा.जगदीश सिंह, डा.नीरज सिंह, डा. संतोष कुमार सिंह, एफपीओ अजय कुमार सिंह, कमलेश यादव, आदर्श कुमार, मधुकर पटेल उपस्थित रहे।

सपा सरकार आयी तो पढ़े–लिखे नौजवानों को मिलेगी नौकरीः बाबूलाल

सपा कार्यालय पर नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते बाबूलाल यादव।


चंदौली। क्षेत्र के नरसिंगपुर स्थित डा. रामलोहिया भवन भवन पर रविवार को समाजवादी छात्र सभा की मासिक बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए विस्तार से चर्चा किया। बैठक में जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने 51 पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं पार्टी के प्रति जागरूक रहे। अपने-अपने क्षेत्र बूथ को मजबूत बनाएं, जिससे पार्टी को विधानसभा चुनाव में बल मिले। कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को ठगने का काम कर रही है। वर्तमान सरकार में महंगाई के कारण गरीब दाने-दाने के लिए मोहताज हो गया है। किसान व नौजवान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं। प्रदेश में चोरी, हत्या, लूट चरम पर है जिस पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। वहीं पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी से परेशान है और नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। कहा कि सपा सरकार युवाओं का सम्मान करती है और उनको रोजगार मुहैया कराने का काम सपा सरकार में होगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रति जागरूक करें और भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का काम करें। इस दौरान कृष्णा सिंह, नवीन सिंह, विकास, कुलदीप यादव, वली मोहम्मद, ओम प्रकाश, अजय, रणजीत यादव, मुख्तार अंसारी, विनय यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
66 %
6.6kmh
100 %
Thu
30 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
32 °
Mon
30 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights