28.8 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 670

आय तो नहीं बढ़ी, लेकिन भाजपा सरकार में सड़क पर आ गया किसान: मनोज डब्लू

चन्दौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू रविवार को भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। सैयदराजा के रामलीला मैदान पर आयोजित किसान पंचायत में सरकार को किसान विरोधी करार दिया। आरोप लगाया कि सरकार ने आय दोगुनी करने की बात कहकर किसानों को सड़क पर लाने का काम किया है। भाजपा के लोग मंच पर किसानों के हितैषी होने का कसीदा पढ़ते हैं और किसान विरोधी कृत को अंजाम देते हैं। विरोध करने पर किसानों को लग्जरी गाड़ियों से रौंदने का काम भी भाजपा और भाजपा के लोगों ने ही किया है जो इतिहास के पन्नों में खून से लिख दिया गया है।इसके पूर्व मनोज डब्लू ने शहीद स्मारक पे शीश नवाया।

 इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि किसान से बड़ा तपस्वी, त्यागी व धैर्यवान कोई दूसरा नहीं है। वह धरा की श्रृंगारकर्ता है। किसान अपनी कड़ी मेहनत व बाजुओ के बल पर हल से सूखी व बेजान पड़ी धरती का सीना चीर कर उसे उपजाऊ व हरा-भरा बनाता है। बंजर भूमि से अनाज पैदा कर इंसान का पेट भरता है। वह खुद सूखी रोटी खाकर दूसरों को सुखी रहने की कामना करता है। प्रकृति किसानों के मेहनत पर बार-बार चोट करती है। बावजूद इसके किसान अपना धैर्य नहीं खोता। वह अपने दुख-दर्द को त्यागकर फिर से खेती-बारी में जुट जाता है, ताकि संसार में कोई भूखा ना रहने पाए।किसान हरी पगड़ी इस लिए पहनता है क्योंकि वह विश्वास, उर्वरता, खुशहाली, समृद्धि व प्रगति के प्रतीक है। वह अपने कर्म व कड़ी मेहनत से न केवल अनाज उपजाता है, बल्कि धरती को हरा-भरा बनाकर उसकी श्रृंगार भी करता है। भाजपा सरकार व उसके प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का भरोसा दिया और सत्ता में लौटे। लेकिन आज किसानों की आय बढ़ाने की बजाय उन्हें सड़क पर लाने का काम किया है। किसान पिछले 11 महीनों से सड़क पर आंदोलित है, लेकिन सरकार इन किसानों को विश्वास में नहीं ले पायी और नारे में सबका विश्वास जोड़कर देश की जनता को गुमराह कर रही है। लिहाजा ऐसी किसान विरोधी सरकार को सत्ता से दूर करना देश के एक-एक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। आज इसी आह्वान को मुकाम देने के लिए हम सभी यहां जुटे हैं। कहा कि तिरंगे के तीन रंग हमें बड़ा संदेश देते हैं,  केसरिया शौर्य का प्रतीक है। वहीं सफेद शांति और हरा संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक है। तिंरगे के इन मानकों  पर खरा नहीं उतर पाई। सरकार का विरोध करने वालों का दमन किया। उन्हें जेल में डाला, फर्जी मुकदमें किये। अपराध को संरक्षण देकर देश की शांति व्यवस्था को भंग कर दिया। संपन्नता का हाल इस देश की जनता भली भांति जानती है। बेकाबू हुई बेरोजगारी ने देश को भुख मरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

कामगारों को प्रशिक्षण देकर दक्ष बना रही प्रदेश सरकारः प्रेम सिंह

प्रशिक्षण प्राप्त कामगार को प्रमाण-पत्र देते प्रेम सिंह।


चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने पर शनिवार को प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त उद्योग प्रेम सिंह प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्रेम सिंह ने बताया कि परम्परागत रूप से कार्य कर रहे परम्परागत कारीगरों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है। इसके अलावा सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करके कारीगारों तक सरकारी मदद पहुंचायी जा रही है। बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद मानदेय की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित ट्रे को टूल किट प्रदान किया जाएगा, जिससे कारीगर अपने व्यवसाय में प्रगति कर सके। इसके अलावा विभाग की ओर से ऋण के लिए मुद्रा लो, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ ले सकते हैं। जिला समन्वयक यूपिको रामचंद्र द्वारा छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी, सैद्धांतिक, व्यवसायिक तथा वित्तीय लेखा-जोखा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस मौके पर राम मनोहर, जय प्रकाश, श्रीकांत, अवधेश, सुनील कुमार उपस्थित रहे।

दिव्यांगों में ट्राई साइकिल वीलचेयर व अन्य उपकरण हुआ वितरित ,

चंदौली। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से शनिवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ डीएम संजीव सिंह और सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में सभी ब्लाकों से कुल 100 दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, 2 को व्हीलचेयर और 20 लाभार्थी को लेप्रोसी किट प्रदान किया गया।


इस अवसर पर डीएम संजीव सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की है। इसका सीधा लाभ दिव्यांगजन को मिल रहा है। विभाग की ओर से दिव्यांगजन व्यक्तियों को रोजगार के लिए 10 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं भारत सरकार की विशिष्ट दिव्यांगता आईडी यूडीआईडी कार्ड तेजी से बनाया जा रहा है। कार्ड के होने से दिव्यांगजनों को अनेक दस्तावेजों को साथ लेकर चलने व उन्हें सुरक्षित रखने की आवश्यकता नहीं होगी। बल्कि एक कार्ड उनकी मूलभूत जानकारी को एक बार कोड के माध्यम से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही एक रीडर की आवश्यकता से डी कोड किया जा सकेगा। यह भविष्य में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र दिव्यांगजनों के पहचान व सत्यापन के लिए एकमात्र दस्तावेज होगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को जन्म से लेकर शिक्षा तक के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही है। इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को विभाग से संपर्क कर लेना चाहिए। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास के लिए नई-नई योजनाएं संचालित की है। ब्लाक, तहसील व जनपद स्तर पर लाभार्थियों को बुलाकर योजनाओं से सीधे लाभांवित किया जा रहा है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्ग दर्शन में जनपद में 3 से 7 वर्ष के बच्चों के लिए नि:शुल्क भोजन, रहने व पढ़ने के लिए विद्यालय की जमीन को चिह्नित किया जा चुका है। इसका विवरण भी प्रदेश सरकार को भेजा गया है। यह जनपद के दिव्यांग बच्चों के भविष्य के सर्वागींण विकास के लिए बेहतर उपलब्धि है। कार्यक्रम के दौरान कालेज के प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ला, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी कन्हैया लाल, जिला प्रोवेशन अधिकारी इंद्रावती यादव, दिव्यांग आइकान राकेश रोशन, पीएन त्रिपाठी, चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।

पशुपालकों के प्रति संवेदनशील नहीं है चंदौली का पशु चिकित्सा विभाग

मनोज डब्लू के निरीक्षण में सैयदराजा पशु अस्पताल में लटकता मिला ताला


सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शनिवार को राजकीय पशु चिकित्सालय सैयदराजा के निरीक्षण पर थे। इस दौरान जब वे पशु अस्पताल पहुंचे तो वहां ताला लटक रहा था। इस दौरान तब उन्होंने फोन पर चिकित्सक को तलब किया तो वे कुछ समय बात वहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुड्डा के पशुपालक श्यामलाल से अभद्र आचरण किए जाने की वजह पूछी तो चिकित्सक बगली झांकने लगे। ऐसे में मनोज डब्लू ने कहा कि पब्लिक के साथ ऐसा आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आप ऐसे सरकारी सेवक सरकार की छवि को पतीला लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस पशुपालक की 10 बकरियां मर गयी हों और उसे बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा हो उसके प्रति संवेदना होने की बजाय आप जैसे चिकित्सकों के अंदर आक्रोश है। गुस्से में आप किसी को कुछ भी नहीं कह सकते। यहां अस्पताल पर आपकी तैनाती पशुपालकों को उचित चिकित्सकीय परामर्श व मवेशियों को दवा-ईलाज के लिए किया गया है, लेकिन आप शासन-प्रशासन की मंशा के विपरीत मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां मुख्यमंत्री की बात अफसर नहीं सुनते और अफसरों की बात कर्मचारी नजरअंदाज कर रहे है। पूरे प्रदेश का आज यही आज है। गरीब व मजलूम की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार बदली तो ऐसी कार्य प्रणाली पर फौरन लगाम लगाया जाएगा। उन्होंने पशु चिकित्सालय सैयदराजा पर तैनात डा. विनोद से अस्पताल बंद होने की वजह तलब की तो उन्होंने गौशाला के निरीक्षण का बहाना बनाया। ऐसे में मनोज डब्लू ने सीधे एसडीएम से टेलीफोनिक बातचीत की तो उन्होंने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार कर दिया। अंत में उन्होंने पशु चिकित्सक को चेताया कि अपनी कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं और जनता के हित में कार्य करें।

ASP ऑपरेशन ने वनवासी बच्चों में बांटा चॉकलेट और मिठाई, स्कूल जाने को किया जागरूक

चंदौली।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश जनता व पुलिस के आपसी सामंजस्य स्थापित करने के साथ ही नक्सली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के के लिए अपरपुुुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ पुलिस बल के साथ विभिन्न गांवों और जंगलों में काम्बिगं किया और वहां के निवासियों से मिलकर उनके बारे में जानकारी प्राप्त किया साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया ग्रामीणों से कहा कि कभी भी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने अथवा कोई समस्या हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे पुलिस हर सम्भव सहायता सहयोग के लिए उपलब्ध रहेगा का उन्होंने जंगल मे खेल रहे बच्चों के बीच भी समय व्यतीत करते हुए उनमें मिष्ठान, चाकलेट खिलाकर उनको स्कूल जाने की बात कही

चाट का पैसा मांगा तो मनबढ़ युवकों ने शराब की बोतल से फोड़ा दिया सिर

चंदौली। नगर के इलिया मोड़ के समीप स्थित मिष्ठान की दुकान पर चाट का पैसा मांगने पर मनबढ़ युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की और वहां कार्यरत मजदूरों के साथ ही मालिक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। दुकान मालिक द्वारा सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गयी है। समाचार दिए जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।


विदित हो कि नन्दू चौरसिया 65 वर्ष की इलिया मोड़ के पास मिष्ठान की दुकान है। पीड़ित के अनुसार शाम के वक्त मझवार निवासी परमानंद पांडेय वहां आया। वहां चाट खाने के बाद वह बिना पैसे दिए जाने लगा तो उससे पैसे की मांग की गयी। इसी बात को लेकर वहां विवाद कायम हुआ हौर परमानंद मौके से चला गया और कुछ देर बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और जमकर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में वहां कार्यरत मानू 20 वर्ष को सिर में गंभीर चोटे आयी। इसके अलावा नन्दू चौरसिया 65 वर्ष, कामेश्वर 34 वर्ष घायल हो गए। आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने ईंट, पत्थर व शराब की बोतल से उन पर हमला किया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद पीड़ित की ओर से एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है।

चंदौली के वकीलों को मिली ई-लाइब्रेरी की सौगात

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हरिशंकर सिंह व जिला जज विनय कुमार द्विवेदी।


अधिवक्ताओं ने पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह का जताया आभार
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार सभागार में शनिवार को यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। कहा कि ई-लाइब्रेरी से प्रशिक्षु अधिवक्ताओं को विधि के अध्ययन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही न्यायालयों में किसी मामले को मजबूती के साथ रखने में ई-लाइब्रेरी से मिली से जुड़ी जानकारी प्रभावी एवं मारक साबित होगी। विदित हो कि हरिशंकर सिंह ने अपने कार्यकाल में चंदौली को ई-लाइब्रेरी की सौगात दी थी। इसके लिए चंदौली के अधिवक्ताओं ने उनका आभार जताया। इस दौरान जिला जज विनय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।


इस दौरान कहा कि पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं की लड़ाई पूरे दमखम के साथ लड़ी जाएगी। चंदौली के सृजित हुए अन्य जिले आज विकास के पथ पर अग्रसर है लेकिन उनके सापेक्ष चंदौली काफी पिछड़ा हुआ है जो दुख व दुर्भाग्य की बात है। चंदौली के अधिवक्ताओं ने जब मुझसे ई-लाइब्रेरी की सुविधा मांगी तो उन्होंने यहां के अधिवक्ता साथियों की सुविधा के लिए ई-लाइब्रेरी देने का काम किया है। यह चंदौली के अधिवक्ता साथियों के लिए बड़ी मदद साबित होगी। साथ ही भरोसा दिया कि आगामी दिनों भी चंदौली के लिए संघर्ष करने के साथ ही सुविधाएं दिलाने में आगे रहूंगा। जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने ई-लाइब्रेरी की सुविधा मुहैया कराने के लिए हरिशंकर सिंह का आभार जताया। कहा कि हम सभी को मिलकर चंदौली के न्यायिक प्रांगण को सुविधाओं से लैस करना होगा। इसमें अधिवक्ता व न्यायिक अफसरों के बीच समन्वय जरूरी है। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, शमशुद्दीन, सुल्तान अहमद, संतोष सिंह, रणधीर सिंह, धनंजय सिंह, मुरलीधर सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीरज, योगेश सिंह लड्डू, अभिनव आनंद सिंह, पंकज, चंद्रभूषण, विद्या चरण सिंह हिटलर सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद पाठक व संचालन झन्मेजय सिंह ने किया।

मौनी बाबा आश्रम में लगी भीषड़ आग ,लाखो का सामान जलकर खाक

चंदौली – इलिया थाना क्षेत्र के पचपरा गांव स्थित मौनी बाबा आश्रम में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब शनिवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई. इस आगलगी की घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया.

दरअसल पूरा मामला इलिया स्थित मौनी बाबा आश्रम का है. जहां शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई.आग लगने की सूचना मिलते ही सेवादारों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग बाल्टी में भरकर आग बुझाने में जुट गए. साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुचती तब तक आश्रम पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हालांकि बाद में पहुची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. आगलगी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुँचने में आश्रम व स्थानीय लोगों में आक्रोश है.इस बाबत थाना प्रभारी इलिया अमित कुमार ने बताया कि शनिवार अलसुबह मौनी बाबा आश्रम में आग लग गई. जिसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया. जिसे स्थनीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.प्राथमिक जांच अखण्ड दीप या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई जा रही है.

सड़क हादसे में पति पत्नी घायल सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने पहुचाया अस्पताल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर पुलिया के पासनेशनल हाईवे पर शनिवार को बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई जिसमें पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर पड़े थे रास्ते से गुजर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने अपनी काफिले को रोककर तत्काल अपने निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के सासाराम निवासी गोलू श्रीवास्तव 30 वर्ष अपनी पत्नी प्रीति श्रीवास्तव 25 वर्ष सासाराम से वाराणसी दावा के लिए गए थे वाराणसी से दवा लेकर लौटते समय भगवानपुर पुलिया से समीप गोलू की बाइक अनियंत्रित हो कर पलट गयी। और दोनों सड़क किनारे गिर गंभीर रूप से घायल हो गए।अपने काफिले के साथ गुजर रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने दोनों घायलों को देखा तो तत्काल अपने काफिले को रोककर अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया जहा उनका इलाज चल रहा है।

अनेका में एकता भारत की पहचानः डा. केएन पांडेय

मैक्सवेल पैरामेडिकल कालेज हिनौता से सकलडीहा विधानसभा के लिए निकली तिरंगा यात्रा


चंदौली। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. केएन पांडेय की अगुवाई में शनिवार को हिनौता जगदीशसराय से भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। उक्त यात्रा सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमणशील रहा। इस दौरान डा. केएन पांडेय ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत बनाने के लिए एक-एक नागरिक से सहयोग की अपील की। कहा कि अनेका में एकता ही भारत की पहचान है, जिसे बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सांप्रदायि सद्भाव व शांति बनाए रखने में विश्वास रखती है। इसी विश्वास को मजबूती देने के लिए आज यह तिरंगा यात्रा निकली है। इसके हम यह संदेश देने का काम कर रहे हैं कि तिरंगे की तीन रंगों की तरह हम सभी को इसके द्वारा दिए जा रहे संदेश को आत्मसात करना होगा। हरा रंग हमें सम्पन्नता का संदेश देता है। वहीं केसरिया शौर्य व वीरता का प्रतीक है, वहीं सफेद हमें शांति एवं सद्भाव को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। कहा कि हम सभी अपने तिरंगे के रंगों द्वारा दिए जा रहे संदेश को अपनाकर उसे सम्मान देना होगा। कहा कि आज कुछ राजनीतिक दल स्वार्थवश समाज में अराजकता, जाति व धर्म के नाम पर समाज को बांटने का जो प्रयास कर रहे है उससे देश-समाज में स्थिरता आयी है, जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। हम सभी अपनी एकता व देश की अच्छुणता को बनाए रखने हम सभी को भागीदारी बनना होगा। उक्त तिरंगा रैली हिनौता जगदीशसराय स्थित मैक्सवेल पैरामेडिकल कालेज से शुरू होकर पौनी, नई बाजार होते हुए सकलडीहा विधानसभा के दर्जन भर से अधिक गांवों का भ्रमण कर सकलडीहा कस्बा पहुंची, जहां भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. केएन पांडेय द्वारा लोगों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। ।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा,जिला महामंत्री जितेंद्र पाण्डेय ,जिला उपाध्यक्ष हरिचरण सिंह,ब्लॉक प्रमुख सदर संजय सिंह बबलू ,ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह,जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय,दुर्गा पाण्डेय, संतोष तिवारी ,श्रीराम द्विवेदी,अनिल यादव,कुंज बिहारी पाण्डेय, सत्यप्रकाश गुप्ता,अवधेश यादव,पटेल सिंह,पंकज सिंह,गुड्डू गिरी व इत्यादि कार्यकर्तागण रहे ।

Chandauli
overcast clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
74 %
5.9kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights