चंदौली। क्राइम ब्रांच स्वाट टीम सर्विलांस व थाना धीना पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त को से बड़ी सफलता हाथ लगी है अंतरराज्यज्यीय गया तस्करों को एक ब्रेजा कार से 35 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया कीमत लगभग 92.45 लाख रुपये बताया जा रहा है पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के मादक पदार्थ के रोक लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिस क्रम में धिना थाना क्षेत्र के चिल्हारि चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक ब्रेजा कार से तीन गांजा तस्कर बिहार के तरफ जा रहे हैं पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तस्करों को धर दबोचा जिनके पास से 35 किलो गांजा बरामद किया गया पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
क्षेत्राधिकारी के स्थानांतरण पर सहकर्मियों ने दी विदाई
चन्दौली।पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को क्षेत्राधिकारी नौगढ़ श्रुति गुप्ता का विदाई समारोह, का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह दे कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया क्षेत्राधिकारी नौगढ़ श्रुति गुप्ता का चयन ट्रेज़री आफिसर (टीओ) के पद पर हुआ है जिसके लेकर शनिवार को ही उन्हें सम्बन्धित विभाग मुख्यालय पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिया गया है इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित विदा किया गया। महिला पुलिस और सर्किल कर क्षेत्राधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
सपा की सरकार बनी तो चंदौली में बनेगा स्पोर्टस एकेडमीः मनोज डब्लू
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू शनिवार को सैयदराजा आवास पर भोपाल में आयोजित एथलिट कार्यक्रम में 400 मीटर में दूसरा स्थान पाने वाले सोगाई निवासी विवेक पांडेय का मिठाई खिलाई। इसके साथ ही उसका स्वागत एवं सम्मान करने के साथ ही बेहतर खेल का प्रदर्शन का जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी की पीठ थपथपाई। कहा कि खेल व खिलाड़ी दोनों ही इस देश के लिए महत्वपूर्ण है लिहाजा दोनों को संरक्षण एवं प्रोत्साहन होना चाहिए।
उन्होंने जिले में खेल मैदान नहीं होने पर दुख जताया। कहा कि जनपद सृजन के 24 वर्ष बाद भी जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पाता प्रशासनिक लापरवाही व खामियों को दर्शाता है। साथ ही अब तक जनप्रतिनिधियों के खेल के प्रति उदासीनता को भी प्रदर्शित करता है। चंदौली में खिलाड़ियों की पौध चहुंओर लहलहा रही है। जरूरत है इन्हें सुविधाओं से सींचकर आला मुकाम देने की। खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण व मार्गदर्शन मिले तो ये खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से चंदौली का मान बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि सपा की सरकार बनते है प्राथमिकता के आधार पर जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण होगा। साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हास्टलयुक्त स्पोर्ट्स एकेडमी स्थापित की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग व उनके खेल को निखारने के लिए उचित मार्गदर्शन व प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। कहा कि सपा ने हमेशा खेल व खिलाड़ी दोनों का सम्मान किया है और आगे भी खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए समाजवादी पार्टी अग्रिम पंक्ति में खड़ी नजर आएगी। अंत में उन्होंने भोपाल में उम्दा खेल दिखाने वाले एथलिट विवेक पांडेय को इस उपलब्धि के शाबाशी दी और भविष्य में बेहतर खेल का प्रदर्शन जारी रखने की प्रेरणा दी। भरोसा दिया कि यदि भविष्य में उन्हें कहीं किसी भी तरह की समस्या आती है तो वह उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।
आश्रम में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक
ब्रेकिंग : चन्दौली…
– अज्ञात कारणों से आश्रम में लगी आग से मचा हड़कंप
– आग लगने से आश्रम में रखा लाखो का समान जलकर हुआ खाक
– ग्रामीणों की सूचना पर समय से नहीं पहुंच पाई फायर बिग्रेड की गाड़ी
– कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने खुद आग पर पाया काबू
– इलिया थाना क्षेत्र के पचपरा गांव स्थित मौनी बाबा आश्रम का मामला
दीपावलीः घर से निकलकर बाजार को रौशन करें ग्राहक
व्यापारी बोले, ग्राहक घर से नहीं निकला तो बाजार का निकल जाएगा दीवाला
चंदौली। अबकी बार दीवाली पर मार्केटिंग के लिए ग्राहक घर से नहीं निकला तो बाजार का दीवाला निकल जाएगा। जी हां! आजकल घर बैठे आनलाइन खरीदारी का जो ट्रेंड चला है वह बाजार को तेजी से बेदम बना रहा है। गांव-मोहल्ले का छोटा बाजार हो या शहर की चका-चौंध मार्केट आनलाइन खरीद-फरोख्त की चपेट में सभी हैं। ऐसे में कोविड-19 संक्रमण का दो साल व्यापारियों के लिए काला-पानी की सजा से कम नहीं था। हालात इस कदर बिगड़े चुके थे कि व्यापारियों को अपने व्यापार से खर्च निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में कुछ सुदृढ़ व्यापारी जहां जमा-पूंजी से घर-परिवार का खर्च निकाल ले गए, वहीं अधिकांश का व्यापार टूट गया तो सड़कों पर आ गए। वहीं कुछ व्यापारी इस कदर असहाय हुए कि उन्होंने मौत को चुन लिया। फिलहाल इस भयावहता से व्यापार उबर रहा है और साथ में व्यापारी भी। दीवाली आ रही है ऐसे में उम्मीद है कि व्यापारियों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लौटेगा। इसे ध्यान में रखते हुए चंदौली का मार्केट ग्राहकों के इंतजार में पूरी तरह से सज-धजकर तैयार है।

ग्राहक की जरूरतों के हिसाब से सजा मार्केट
चंदौली। एक समय था जब छोटी-मोटी जरूरत की चीजों को छोड़ दिया जाय तो उसके लिए लोगों को मुगलसराय व बनारस का रुख करना पड़ता था। लेकिन धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अब चंदौली विकासशील से विकसित होने की दिशा में बढ़ गया है और यहां छोटे से मार्केट में ग्राहकों के लिए सबकुछ उपलब्ध है। सोने-चांदी, कपड़े की दुकान से लगायत किचन के लिए आधुनिक उपकरण व बर्तनों के साथ ही बाइक-कार जैसी गाड़ियां भी चंदौली में उपलब्ध है। अब आपको अपनी पसंद और माडल को बताने की जरूरत है।
आशीर्वाद इलेक्ट्रानिक्स एण्ड फर्नीचर शोरूम
चंदौली कचहरी के ठीक सामने स्थित इलेक्ट्रानिक्स एण्ड फर्नीचर शोरूम में आपके घर के लिए हर वो चीज उपलब्ध है जो आपको सहूलियत व सुख दे सकती है। यहां आरामदायक सोफा व बेड से लगायत लग्जरी कुर्सियां उपलब्ध है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों की बात करें तो यहां अत्याधुनिक टीवी, एसी, पंखा, कूलर, फ्रिज, ठंडी में पानी को गर्म रखने के लिए गीजर, हीटर व अनगिनत इलेक्ट्रानिक उपकरण उपलब्ध है। शोरूम के संचालक रंजीत कुमार मौर्या ने बताया कि अबकी बार दीवाली पर नए मॉडल व उपकरणों को शोरूम में जगह दी गयी है, जिनपर दीवाली पर्व पर कई उपहार भी हैं।

अपनी पैठ मजबूत कर रहा आदित्य हुण्डई कार शोरूम
चंदौली कलेक्ट्रेट के पास मौजूद आदित्य हुण्डई चंदौली के ग्राहकों के लिए बेहतर सेवाएं व नई-नई कारें उपलब्ध कराने की दिशा में सेवारत है। शोरूम के मैनेजर अमित कुमार सिंह नई कारों की लांचिंग के समय स्थानीय लोगों को आमंत्रित कर उन्हें कार के नए फिचर्स, उसकी कीमत और कार की खरीद कर हुण्डई परिवार से जुड़ने के बाद दी जाने वाली सहूलियत की जानकारी देते हैं। यही वजह है कि आज आदित्य हुण्डई चंदौली जैसे ग्रामीण इलाके के ग्राहकों में मजबूत पैठ बनाती दिख रही है। अबकी बार दीवाली पर आदित्य हुण्डई कार की खरीद पर कई आफर दे रहा है। त्यौहार के मद्देनजर नई मॉडल की कारें शोरूम की शोभा बढ़ा रही है।

एक से बढ़कर एक हैं ज्वेलर्स
चंदौली। दीपावली पर्व पर सबसे अधिक खरीद सोने-चांदी के आभूषणों की होती है। यदि आप इस दीपावली सोने-चांदी के साथ-साथ हीरे के आभूषण भी खरीदना चाहते हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। चंदौली में कई ज्वेलर्स ऐसे हैं जिनके पास सोने-चांदी के बेहतरीन डिजाइन के आभूषणों के साथ-साथ उत्तम क्वालिटी के हीरों के गहने हैं। सकलडीहा रोड स्थित डायमंड ज्वेलर्स हो या फिर बृजेश सर्राफ। इसके अलावा मठ वाली गली में सोनी अलंकार मंदिर के साथ ही पुरानी बाजार स्थित गीता ज्वेलर्स। त्यौहार के मद्देनजर आभूषणों की नई रेंज की सजावट अभी से अपने आभूषण केंद्र पर कर रखी है। यहां चांदी के सिक्कों के साथ बहुत कुछ है जो ग्राहक दीपावली पर खरीदना पसंद करेंगे।

बर्तनों की भी अच्छी-खासी दुकानें
चंदौली। चंदौली पुरानी बाजार में बर्तनों की कई अच्छी दुकानें मौजूद हैं जो उम्दा क्वालिटी के बर्तन की रेंज रखते है। आज के युग को देखते हुए किचन में उपयोग होने वाले नए उपकरणों की रेंज भी इन दुकानों पर आपको देखने को मिल जाएगी। पुरानी बाजार में नारायण दास जायसवाल की बर्तन की दुकान हो या फिर बिहार प्रसाद गुप्ता की। विश्वनाथ बर्तन एवं बाबा बर्तन भंडार पर अबकी बार नए डिजाइन व उत्तम गुणवत्ता वाले बर्तन व किचन अप्लायंस सजने शुरू हो गए है। दीवाली पर्व के ठीक पहले धनतेरस पर बड़े पैमाने पर बर्तन व सोने-चांदी की खरीद के लिए ग्राहक उमड़ते हैं। कोरोना के पीड़ादायक दो वर्ष बीतने के बाद इन व्यापारियों को त्यौहार पर अच्छी आमदनी की उम्मीद है।

चंदौली में खुल गई है कपड़ों की कई शोरूम
चंदौली। कस्बाई इलाका होने के बावजूद चंदौली के लोग अच्छे व स्टाइलिश कपड़े पहनने का शौक रखते है। लिहाजा यहां कपड़ों की भी कई दुकानें खुल गयी है। दीवाली पर अमूमन कपड़ों की खरीद सामान्य दिनों के लिहाज से दो गुना होती है। यही वजह है कि त्यौहार पर कपड़े की भी दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। यहां कादरिया गारमेंट के साथ-साथ अर्बन फैशन के अलावा प्रीति ड्रेसेज में बच्चों, युवाओं व लड़कियों व महिलाओं के लिए तरह-तरह के डिजाइनर कपड़े उपलब्ध है। इन कपड़ों के शोरूम में ब्रांडेड कपड़े पहनने वालों के शौक भी पूरे हो जाएंगे।

ब्रजवाशी शापिंग काम्पलेक्सः एक छत के नीचे सबकुछ
चंदौली। दीपावली पर्व पर अमूमन सभी के घरों के किचन में लजीज व्यंजन बनाए जाते हैं। इन लजीज व्यंजकों में स्वाद का तड़गा उम्दा न लगे तो त्यौहार का मजा किरकिरा हो जाता है। किचन के जायके को बनाना है तो जिला पंचायत कटरा स्थित ब्रजवाशी शापिंग काम्प्लेक्स एक अच्छी दुकान साबित होगी। यहां एक ही छत के नीचे आपके जरूरत की सभी चीजें मिल जाएंगी। उत्तम क्वालिटी के मशालों की बात करें या पैक्ड खाद्य सामग्री की। यहां ब्रांड वाले सभी चीजें आपको उचित मूल्य व विशेष अवसरों पर छूट के साथ उपलब्ध है। दीवाली पर यहां की गयी खरीद आपके सेहत के साथ-साथ जेब के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

बच्चे को छत से लटकाना गुरु जी को पड़ गया भारी पिता के तहरीर पर पुलिस ने भेजा जेल
पुर्वांचल डेस्क मिर्जापुर। बच्चे को छत से लटकाना गुरु जी को पड़ गया भारी थाना अहरौरा पुलिस ने अमानवीय व्यवहार करने वाले स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत सद्भावना शिक्षण संस्थान स्कूल के संचालक प्रबन्धक द्वारा कक्षा नर्सरी में पढने वाले छात्र सोनू उम्र 05 वर्ष को शरारत करने पर सजा के तौर पर छत से उल्टा लटका कर अमानवीय व्यवहार किया था जिसके सम्बन्ध में छात्र के पिता रणजीत यादव निवासी बुढादेई थाना अहरौरा की तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर स्कूल के संचालक प्रबंधक मनोज विश्वकर्मा निवासी नई बाजार थाना अहरौरा मीरजापुर को हिरासत में लिया गया जिसको नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
उपजा लेटर पैड फर्जीवाड़ाः आठ नामजद आरोपितों में पांच की अग्रिम जमानत खारिज
गिरफ्तारी की तलवार लटकी तो इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचे आरोपी
धानापुर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी ने यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के नाम, पंजीकरण संख्या, प्रतीक चिन्ह एवं प्रांतीय कार्यालय के पता का कूटरचित प्रपत्र तैयार कर फर्जीवाड़ा करने के आठ नामजद आरोपितों में पांच की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया। जिससे उनमें हड़कंप मच गया है। अब जबकि उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी तो पांचो आरोपियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं योजित कर एंटी सेपेट्री बेल देने की गुहार लगाई है।यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) चंदौली के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि संगठन की शिकायत पर चंदौली पुलिस ने नंद मुरारी शंकर शरण पाठक, विवेक कुमार दूबे, रुद्र शंकर पाठक, धीरज कुमार चौबे, अभिषेक नारायण मिश्र, मनमोहन गुप्ता, आनंद कुमार उपाध्याय एवं शैलेंद्र पांडेय के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत नामजद केस दर्ज किया था। पुलिस ने जैसे ही इन जालसाजों पर गिरफ्तारी का दबाव बनाया। वैसे ही नंद मुरारी एवं रुद्र शंकर ने याचिका संख्या 217 तथा आनंद कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार चौबे और मनमोहन गुप्ता ने याचिका संख्या 220 योजित कर जनपद एवं सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई। जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता (दांडिक) शशि शंकर सिंह ने आरोपितों की जमानत का मुखर विरोध किया और अपनी दलीलें पेश की, जिससे संतुष्ट होकर सत्र न्यायालय ने दोनो अलग अलग याचिकाओं में उल्लिखित सभी पांचो आरोपितों की अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। इस मामले में सत्र न्यायालय ने कठोर टिप्पणी करते हुए कहा है कि केस की गम्भीरता को मद्देनजर रखते हुए केस के गुण-अवगुण पर कोई मत व्यक्त किये बिना अग्रिम जमानत पर रिहा किये जाने का न्यायोचित नहीं पाया जाता है। इनसेट—आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस जल्द करेगी छापेमारी धानापुर। उपजा के नाम, पंजीकरण संख्या, प्रतीक चिन्ह और प्रांतीय कार्यालय के नाम का कूटरचित प्रपत्र तैयार कर फर्जीवाड़ा करने के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चंदौली कोतवाली पुलिस छापेमारी करने की तैयारी कर रही है। संभव है कि सभी आरोपित जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे। इस बाबत वरिष्ठ अधिवक्ता व उपजा के विधि परामर्शी गोविंद उपाध्याय ने बताया कि बेहद गंभीर प्रकरण है। साक्ष्यों को देखने से लग रहा है कि आरोपी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा। पुलिस की जांच में कई और लोगों के भी नाम जुड़ सकते हैं।
माइनर में मिला 30 वर्षीय युवक का शव गांव में मची सनसनी
कमालपुर चंदौली धीना थाना के नूरी गांव की माइनर में शुक्रवार की शाम प्रकाशचन्द्र राय पई गांव निवासी उम्र 30वर्ष का शव मिला ।ग्रामीणों की सूचना पर पहुची धीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम को भेज दिया।प्रकाशचन्द्र राय उर्फ प्रिंस उम्र 30वर्ष पई गांव थाना कंदवा का निवासी है।घर से अक्सर इधर उधर घूमकर रहन सहन करते थे।उनकी मानसिक स्वास्थ्य ठीक नही बताया जाता है।प्रकाशचन्द्र राय स्व सूर्यनारायण राय अधिवक्ता के पुत्र वताये जाते है।इनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है।धीना थाना के उपनिरीक्षक शिवबाबू यादव ने बताया की प्रकाशचन्द्र की मौत किस प्रकार हुई यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आएगी।उनकी जेब से भाग व गाजा की पुड़िया मिली है।इससे लगता है की नशा के आदि थे।इस खबर की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।वही पास पड़ोस के गांवों के ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्र हो गई।
वैश्य समाज ने चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल का किया स्वागत एवं सम्मान
चंदौली। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मिला। इस दौरान वैश्य समाज के लोगों ने एसपी को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। समाज के लोगों ने बतौर चंदौली एसपी तैनाती होने पर अंकुर अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान एसपी ने कहा कि वैश्य समाज को यदि किसी तरह की कोई समस्या होती है तो उसकी जानकारी दें समस्याओं के निराकरण की पहल होगी। कहा कि चंदौली के व्यापारियों को व्यापार के लिए सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिकता होगी। ठंड के मौसम में रात्रि गश्त बढ़ाया जाएगा, ताकि चोरी की घटनाएं न बढ़े। इसके अलावा व्यापारियों संग होने वाली लूट व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रभावी पहल करेगी। व्यापारियों कचहरी के समक्ष पुलिया के पास नाली निर्माण कार्य होने से डाकघर के समक्ष स्थित छोटी पुलिया में लगने वाले जाम की समस्या को रखा और पुलिस बल की तैनाती कर उसके निदान की गुजारिश की। इस अवसर पर एसएन गुप्ता, नारायण दास जायसवाल, शिवशंकर अग्रहरि, बबलू सेठ, राजू गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रदीप, हरिश्चन्द्र अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

पुलिस पर फायर झोंक भाग रहे थे बदमाश, जवाबी कार्यवाही में दो को लगी गोली
चन्दौली – रामनगर थाना क्षेत्र बंदरगाह रोड पर शुक्रवार की शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है । घायल अपराधियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । रामनगर और वाराणसी की सिगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से इस आपरेशन को अंजाम दिया । दोनों शातिर बदमाश बिहार के भभुआ जिले के खलासपुर के रहने वाले हैं । सिगरा थाना क्षेत्र में छिनैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पुलिस से आमना – सामना हुआ । पकड़े गए अपराधी वाराणसी सहित चंदौली और मिर्जापुर क्षेत्र में लूट और छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।उनके पास से एक बाइक , दो अवैध असलहा , कारतूस और लूट की चेन बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि सिगरा थाना क्षेत्र में चेन छिनैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों के पीछे स्थानीय पुलिस लग गई । बंदरगाह रोड पर बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया । जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी और वे सड़क पर गिर पड़े । उन्हें पकड़ लिया गया । इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । बदमाशों की पहचान बिहार के खलासपुर निवासी मंजूर आलम उम्र 28 वर्ष और महताब आलम उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है । दोनों वाराणसी और आस – पास के क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।











