28.8 C
Chandauli
Friday, July 31, 2026

Buy now

Home Blog Page 672

ग्राम प्रधान, सरकार व जनता के बीच की मजबूत कड़ीः ललित शर्मा

जनपद के माधोपुर स्थित वाटिका में प्रधान सम्मेलन का हुआ आयोजन
चंदौली। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की ओर से माधोपुर स्थित एक वाटिका में प्रधान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शरीक हुए और चंदौली के प्रधानों नई ऊर्जा का संचार किया। कहा कि ग्राम प्रधान का दायित्व बहुत बड़ा है, जो उसे ग्राम पंचायत की जनता द्वारा सौंपा गया है। प्रधान सरकार व जनता के बीच की एक मजबूत कड़ी है, जो दोनों धुरी को जोड़ने का काम करते हैं। इस दौरान प्रधानों के मानदेय वृद्धि का मुद्दा पर मंच से गूंजा।


इस दौरान ललितइ शर्मा ने कहा कि प्रधानों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ ग्राम प्रधान कल्याण कोष की स्थापना की मांग जोर पकड़ रही है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों को आर्किटेक व इंजीनियर की सुविधाएं लेने के अधिकार में सहमती बनी। इस मौके कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी व यूपी प्रभारी रविंद्र राय ने कई मुद्दों को मंच से उठाया और प्रधानों को एकजुट रखते हुए ग्राम पंचायतों के विकास करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार जो भी विकासपरक व कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है उसका क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करते हुए जनकल्याण की दिशा में आगे में बढ़े। जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने संगठन की प्राथमिकता को पटल पर रखा। कहा कि संगठन प्रधानों के उत्पीड़न व उनके शोषण के खिलाफ संघर्षरत रहेगा। साथ ही मिलकर ग्राम पंचायतों के विकास के लिए भी कटिबद्ध है। यदि किसी भी ग्राम पंचायत में कोई विकास कार्यों में बाधक बनता है कि उक्त गांव के प्रधान के साथ संगठन खड़ा रहेगा। संगठन अपने एक-एक सदस्य के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। प्रधानों का आह्वान किया कि संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। सदर ब्लाक अध्यक्ष राजीव सिंह ने सभी ब्लाक इकाई अध्यक्षों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह, धानापुर प्रमुख अजय सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, सुजीत सिंह सुड्डू, महेंद्र सिंह, अश्विनी दुबे,महामंत्री रिन्टू सिंह, अमित सिंह, नीरज सिंह, राम सिंह चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, जय प्रकाश, राजेश यादव, गुलफाम अहमद, रामलाल यादव आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व अपराध की आयी बाढ़ः आरिफ

चंदौली। समाजवादी पार्टी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में मासिक बैठक हुई। जिसमें भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में बूथों पर वोट बढ़ाने, संगठन विस्तार व 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा नौजवानों की उपेक्षा हुई है। पढ़ा-लिखा नौजवान आज नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहा। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी व अपराध की बाढ़ आ गई है। डीजल, पेट्रोल व गैस के बढ़ते मूल्य से महंगाई अपने चरम पर पहुंच गयी है। इस कारण देश के आम जनता का घर चलाना मुश्किल हो गया है। कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में हम सभी समाजवादियों को नई जिम्मेदारी के साथ चुनाव में उतरना होगा। जनता अपने जनादेश से सत्ता परिवर्तन चाहती है, लिहाजा सपा कार्यकर्ताओं को जनता की आवाज बननी होगी। बूथ पर अपनी सक्रियता बढ़ाकर नए वोटरों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना होगा। साथ ही उन्हें उनके मताधिकार के उपयोग की जानकारी देकर जागरूक करना होगा, ताकि वह देश में एक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना करने वाली सरकार का चयन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों का चयन कर उनमें मनोनयन पत्र बांटा गया। इस अवसर पर राम सिंह चौहान, अंकित यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया, हसाम हाशमी, दिलीप पासवान, शशिकांत, अतुल जायसवाल, राहुल सोनकर, दीपक गुप्ता, इरशाद सिद्दीकी मौजूद रहे।

पुलिस ने नगर में किया पैदल गस्त, व्यापारियों से की अपील, संदिग्ध दिखने पर पुलिस को करें सूचित


चंदौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नगर में पैदल गस्त किया और व्यापारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलायाइस दौरान सदर कोतवाल अनिल कुमार पांडे ने नगर के चांदनी मार्केट गंगा रोड इलिया रोड शंकर मोड सहित आसपास के क्षेत्रों में पैदल गस्त किया। और व्यापारियों से बातचीत कर कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा ले और उसको समय-समय पर साफ करते रहें। कहां की बाजार में कोई अवांछित तत्व या संदिग्ध मालूम पड़ता है। तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस व्यापारियों की सेवा में हमेशा तत्पर है। उन्होंने इलिया मोड़ और शंकर मोड़ पर दो पहिया चार पहिया वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने वाहन स्वामियों को आगाह किया। कि बिना हेलमेट बाइक चलाना कानूनी अपराध है इससे जान जाने की भी खतरा बनी रहती है। इसलिए बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें

निष्पक्ष पत्रकारिता का दमन कर रही भाजपा सरकार: देवेंद्र प्रताप

सकलडीहा चन्दौली। देश और प्रदेश की तानाशाही भाजपा सरकार सच से डरती है सच बोलने लिखने वालो को कुचलने की पुरजोर कोशिश कर रही है। उक्त विचार इंकलाबी नौजवान सभा(भाकपा माले)के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना के 39 वें दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव तथा प्रभारी सकलडीहा विधानसभा देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने सभा में व्यक्त किया उन्होंने कहा कि विजय विश्वकर्मा निष्पक्ष निडर पत्रकार है इनके खिलाफ इस तानाशाही सरकार के एक अफसर ने अपनी तानाशाही दिखाते हुए इनकी आवाज बंद करने कुचलने तथा निष्पक्ष पत्रकारिता का दमन करने के लिए इनको गिरफ्तार कर एक घंटे में तीन-तीन मुकदमा किया।भाजपा सरकार के अंदर कोई व्यक्ति निष्पक्ष भाव से अपनी बात बोलता है तो यह सरकार डरती है और डर कर उसके खिलाफ गैर संवैधानिक कार्यवाही करती है।उन्होंने कहा की संघर्ष के रास्ते से मैं भी राजनीति में आया हूं और अन्याय के खिलाफ न्याय के आंदोलन का समर्थन करता हूं विजय विश्वकर्मा ने संघर्ष का रास्ता अख्तियार कर न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं।अन्त में दर्जनों कांग्रेस समर्थकों संग रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर धरना प्रदर्शन में हर संभव सहयोग करने का वादा किये। इस मौके पर सभा में उपस्थित रमेश राय,डॉ उमा नाथ चौहान,केशव राजभर,संजय सिंह,बृजेश कुमार सिंह, ध्रुव कुमार मिश्रा,मनोज कुमार, अतीश यादव,श्याम बहादुर भारती,सागर विश्वकर्मा,अविनाश विश्वकर्मा,रोहित कुमार जायसवाल,शशिकान्त सिंह,पारस नाथ शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चंदौली इस गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला 26 वर्षीय युवक का शव मची सनसनी

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को 26 वर्षिय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
इस दौरान सदर कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि सिरसी गांव के समीप रेलवे ट्रेक पर एक 26 वर्षीय युवक का शव मिला है जिसकी शिनाख्त अभी नही हो पायी है। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि युवक किसी ट्रेन के गिरा है।जिससे उसके पैर औऱ सर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जल्द ही पता लगा कर युवक के परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा।

पिकअप-टेम्पो की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फत्ते प्रतापपुर गांव के समक्ष चकिया-चन्दौली मार्ग पर देर रात पिकअप और टेंपो की सीधी टक्कर हो गई । इस घटना में कई लोग के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई, लेकिन जब पुलिस पहुंची तो टेम्पो में केवल एक ही व्यक्ति मिला, जिसकी जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बताते चलें कि चंदौली शहाबगंज मार्ग पर स्थित फत्ते प्रतापपुर गांव के पास मिर्चा लदी पिकअप व टेंपो में सीधी टक्कर हो गई । जिसमें पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। वही टेंपो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं ।
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना लगभग 2 बजे रात को हुई है जिसमें टेंपो और पिकअप में सीधे टक्कर हो गई और पिकअप पलट गयी इसके साथ ही टेंपो भी बहुत बुरी तरह क्षतिग्रत हो गयी है। वहीं टेंपो में सवार कई लोग के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है । लेकिन पुलिस के पहुँचने पर टेम्पो में केवल एक ही व्यक्ति मिला जो कि जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।


इस संबंध में डॉ.अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग घायल है लेकिन पुलिस को एक व्यक्ति मिला जो कि जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसका नाम राकेश कुमार है और लोगों का पुलिस को पता नहीं चल पाया कि कितने लोग घायल है।

शर्मनाक: प्रधानाध्यापक ने बच्चे को छत से लटका कर दिया तालिबानी सजा डर के मारे कांपता रहा बच्चा

पुर्वांचल डेस्क मीरजापुर। नगर पालिका क्षेत्र के अहरौरा डीह में स्थित सद्भावना प्राइवेट स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने शर्मनाक हरकत करते हुए विद्यालय के एक छोटे बच्चे को छत से नीचे से लटका कर तालिबानी सजा दी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वही परिजन व लोग प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
सद्भावना स्कूल के संचालक एवं प्रधानाध्यापक मनोज ने एक बच्चे की शरारत से परेशान होकर उसको डांटने समझाने के बजाय उसका पैर पकड़कर छत से नीचे लटका दिया। बच्चा डर के मारे कांपता और चिल्लाता रहा लेकिन प्रधानाध्यापक के ऊपर उसका कोई असर नहीं पड़ा। यही नहीं प्रधानाध्यापक के अगल-बगल भी कई बच्चे खड़े होकर प्रधानाध्यापक के इस कृत्य को देख रहे थे। जिसका किसी ने फोटो खींच लिया और इसके बाद उस फोटो को वायरल कर दिया। जिसको लेकर लोग प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है।

अब चंदौली में मिलेगी कोटा जैसी बेहतर कोचिंग,

सेवाएं चंदौली। चंदौली अब धीरे-धीरे एजुकेशन हक के रूप में तेजी से डेवलप हो रहा है। इस कड़ी को कोटा के अनुभवी शिक्षकों की फैकल्टी मजबूत करने कर रही है। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री झन्मेजय सिंह के प्रयास से 18 सालों से कोटा में एलेन कोचिंग को अपनी सेवाएं देने वाले पीएन की टीम अब चंदौली में विज्डम एजुकेयर के जरिए बच्चों के मुस्तकबील को संवारने का काम करेंगे। इसका आगाज शुक्रवार को चंदौली नगर के इंदिरा नगर स्थित आलोक स्कूल वाली गली में होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए झन्मेजय सिंह ने बताया कि उक्त कोचिंग में सभी टीचिंग स्टाफ कोटा से हैं जिनका कोचिंग के क्षेत्र में अच्छा और लम्बा अनुभव है। इनके द्वारा बच्चों को पांच दिनों की डेमो क्लास बिल्कुल निःशुल्क दी जाएगी। इसके बाद बच्चा यदि शिक्षकों के शैक्षणिक गुणवत्ता से प्रभावित होगा तो वह उन्हें ज्वाइन कर सकता है। इसके लिए काफी कम फीस निर्धारित की गयी है। इनके प्रयास से चंदौली जनपद के बच्चे आआईटी, पीएमटी की तैयारियां चंदौली में ही न्यूनतम फीस अदा करके प्राप्त कर सकते हैं। इस अभिभावकों पर बहुत अधिक आर्थिक बोझ भी नहीं पढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ चंदौली नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पठन-पाठन का एक बेहतर माहौल तैयार होगा। बताया कि कोचिंग शिक्षक पीएन द्वारा फिजिक्स व केमेस्ट्री, अनिल द्वारा गणित, आजाद द्वारा जीव विज्ञान का ट्यूशन बच्चों को दिया जाएगा। शुक्रवार से डेमो क्लास का आगाज हो रहा है। बताया कि इसके लिए पिछले चार सालों से प्रयास किया जा रहा था। लंबी बातचीत और जिले के युवाओं के भविष्य को संवारने का बातों को इन शिक्षकों ने स्वीकार किया, जो बड़ी उपलब्धि से कमतर नहीं है।

अब चंदौली में मिलेगी कोटा जैसी बेहतर कोचिंग सेवाएं

चंदौली। चंदौली अब धीरे-धीरे एजुकेशन हक के रूप में तेजी से डेवलप हो रहा है। इस कड़ी को कोटा के अनुभवी शिक्षकों की फैकल्टी मजबूत करने कर रही है। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री झन्मेजय सिंह के प्रयास से 18 सालों से कोटा में एलेन कोचिंग को अपनी सेवाएं देने वाले पीएन की टीम अब चंदौली में विज्डम एजुकेयर के जरिए बच्चों के मुस्तकबील को संवारने का काम करेंगे। इसका आगाज शुक्रवार को चंदौली नगर के इंदिरा नगर स्थित आलोक स्कूल वाली गली में होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए झन्मेजय सिंह ने बताया कि उक्त कोचिंग में सभी टीचिंग स्टाफ कोटा से हैं जिनका कोचिंग के क्षेत्र में अच्छा और लम्बा अनुभव है। इनके द्वारा बच्चों को पांच दिनों की डेमो क्लास बिल्कुल निःशुल्क दी जाएगी। इसके बाद बच्चा यदि शिक्षकों के शैक्षणिक गुणवत्ता से प्रभावित होगा तो वह उन्हें ज्वाइन कर सकता है। इसके लिए काफी कम फीस निर्धारित की गयी है। इनके प्रयास से चंदौली जनपद के बच्चे आआईटी, पीएमटी की तैयारियां चंदौली में ही न्यूनतम फीस अदा करके प्राप्त कर सकते हैं। इस अभिभावकों पर बहुत अधिक आर्थिक बोझ भी नहीं पढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ चंदौली नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पठन-पाठन का एक बेहतर माहौल तैयार होगा। बताया कि कोचिंग शिक्षक पीएन द्वारा फिजिक्स व केमेस्ट्री, अनिल द्वारा गणित, आजाद द्वारा जीव विज्ञान का ट्यूशन बच्चों को दिया जाएगा। शुक्रवार से डेमो क्लास का आगाज हो रहा है। बताया कि इसके लिए पिछले चार सालों से प्रयास किया जा रहा था। लंबी बातचीत और जिले के युवाओं के भविष्य को संवारने का बातों को इन शिक्षकों ने स्वीकार किया, जो बड़ी उपलब्धि से कमतर नहीं है।

नौदर कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणो ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राशन न देने लगया आरोप

 चंदौली। चहनियां विकास खंड के नौदर गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और तत्काल कोटा निरस्त किए जाने की मांग की है। अंत में जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार द्वारा पूरी तरह से मनमानी की जाती है। राशन वितरण में पूरी तरह से अनियमितता बरती जाती है। पात्रों को राशन देने में आनाकानी करते हैं। कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित राशन मिलने के बाद भी कोटेदार द्वारा राशन गरीबों को नहीं दिया जाता है जब मांग किया जाता है तो देख लेने की धमकी भी देता है। कहा कि राशन न मिलने के कारण ग्रामीणों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन कोटेदार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसकी जांच कराकर कोटेदार खिलाफ कार्रवाही की जाए। इस दौरान शांति देवी, महफूज अहमद, हरिद्वार सोनकर, रेनू, जुम्मन, बबलू, हीरावती, आरिफ, सबरी बेगम, ऊषा, हसीन अहमद, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
overcast clouds
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
74 %
5.9kmh
100 %
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights