23.9 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

Home Blog Page 453

चंदौली-त्योहार में खलल डालने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाई: कोतवाल संतोष सिंह


चंदौली।आगामी त्योहार शारदीय नवरात्र व दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार को सदर कोतवाल संतोष सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
उन्होंने नगर में बन रहे पूजा पंडालों के निरीक्षण के साथ लोगो से बात कर उनकी परेशानियों को जाना वही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की किया। बाजारों में स्थित दुकानदारों से बात कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया।और भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की।

दुकानदारों से वार्ता करते सदर कोतवाल संतोष

बताया कि लोगों को सड़क की पटरी से उचित दूरी बनाये रखने को कहा इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहार में खलल डालने वाले किसी हाल में बक्से नही जायेगे। त्योहार में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे पुलिस ऐसे लोगो पर कड़ी कार्यवाई करेगी गस्त के दौरान एसआई सहिपाल यादव,धर्मेंद्र शर्मा, राम नक्षत्र सिंह, संतोष सिंह, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

चंदौली- पिता के सामने ही बेटी ने तोड़ दिया दम, नेशनल हाइवे पर ऐसे हुआ हादसा


चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को तेज़ रफ़्तार डम्फर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में पीछे बैठी 16 वर्षीय किशोरी की मौके पर मौत हो गयी। वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अलीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी सुहेल 45 वर्ष बाइक से अपने बेटी सोनी 16 वर्ष को लेकर चंदौली की तरफ आ रहे था। जैसे ही दोनों पचफेडवा गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार डम्फर ने उसके बाइक में पीछे से टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में पीछे बैठी सोनी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही सुहेल सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना स्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल सुहेल हो निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है। पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मौत की खबर सुनते ही सोनी के परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए।

लम्पी के दिखे लक्षण तो पशु चिकित्साधिकारियों से कराएं पशुओं का ईलाज

लम्पी

पशुपालकों की मदद और पशुओं के ईलाज के लिए चंदौली प्रशासन ने स्थापित किया कंट्रोल रूम

Young Writer, चंदौली। पशुओं में तेजी से फैल रही लम्पी बीमारी के प्रभावी रोकथाम एवं जागरूकता के सम्बंध में बताते हुए जिलाधिकारी ईशा दुहन ने पशुओं को लम्पी स्किन बीमारी से बचाने हेतु पशुपालकों  व जनसमान्य से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो तत्काल निकटतम पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करें। प्रभावित पशु को अलग रखे, प्रभावित पशु का आवागमन प्रतिबंधित करें। 

उन्होंने बताया कि लम्पी बीमारी एक संक्रामक रोग विषाणु जनित बीमारी है, जो गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में पायी जाती है। वर्तमान में जनपद चंदौली के बाहर गोवंश जाने एंव चंदौली में बाहर से गोवंश आने पर पूर्णत्या प्रतिबन्धित कर दिया गया है। अतः रोग के रोकथाम हेतु कडाई से पालन सुनिश्चित करें। रोग का संचरण, फैलाव एवं प्रसार पशुओ में मक्खी, चिचडी एंव मच्छरों के काटने से होता है। बताया कि पशुओं में हल्का बुखार होना, पूरे शरीर पर जगह-जगह नोड्यूल व गाठों का उभरा हुआ दिखाई देना लम्पी बीमारी का लक्ष्ण है। इस बीमारी से ग्रसित पशुओं की मृत्यु दर अनुमान एक से पांच प्रतिशत है। इसके बचाव के लिए ) बीमारी से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखना चाहिए। पशुओं में बीमारी को फैलाने वाले घटकों की संख्या को रोकना अर्थात पशुओं को मक्खी, चिचडी एंव मच्छर के काटने से बचाने का प्रबंध होना चाहिए। पशुशाला की साफ-सफाई दैनिक रूप से करें तथा डिसइन्फैक्शन का स्प्रे करें। संकमित पशुओं को खाने के लिए संतुलित आहार तथा हरा चारा दे। मृत पशुओं के शव को गहरे गड्ढे में दबाया जाना। बताया कि आवंला, अश्वगन्धा, गिलोय एंव मुलेठी में से किसी एक को 20 ग्राम की मात्रा में गुड़ मिलाकर सुबह शाम लड्डू बनाकर खिलाये अथवा तुलसी के पत्ते एक मुट्ठी, दालचीनी 05 ग्राम सोठ पाउडर 05 ग्राम, काली मिर्च 10 नग को गुड़ में मिलाकर सुबह शाम खिलाएं। संक्रमण रोकने के लिए पशु बाड़े में गोबर के कण्डे में गूगल, कपूर, नीम के सूखे पत्ते, लोबान को डालकर सुबह शाम धुआँ करें।  पशुओं के स्नान के लिए 25 लीटर पानी में एक मुट्ठी नीम की पत्ती का पेस्ट एंव 100 ग्राम फिटकरी मिलाकर प्रयोग करें। 

मवेशियों के खुले घाव का करें देशी उपचार

चंदौली। पशु चिकित्साधिकारियों ने बताया कि नीम के पत्ते एक मुट्ठी, तुलसी के पत्ते एक मुट्ठी, मेहंदी के पत्ते एक मुट्ठी लेहसुन की कली 10 हल्दी पाउडर 10 ग्राम, नारियल का तेल 500 मिली को मिलाकर धीरे-धीरे पकाये तथा ठण्डा होने के बाद नीम की पत्ती पानी में उबालकर पानी से घाव साफ करने के बाद जख्म पर लगाये। किसी भी पशु में बीमारी होने पर नजदीक के पशु चिकित्सालय पर सम्पर्क करके उपचार कराये। किसी भी दशा में बिना पशु चिकित्सक के परामर्श के कोई उपचार स्वंय न करें। जनपद में लम्पी स्किन बीमारी सी बचाव हेतु पशुपालन के कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर गोवंशीय पशुओं को टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर- 05412262197, 9792961830 व 8840688479 सम्पर्क करें। 

आईजी वाराणसी ने मिनी महानगर में जाम की समस्या से निजात के लिए बनाई रणनीति

मुगलसराय नगर क्षेत्र का भ्रमण करते आईजी वाराणसी।
मुगलसराय नगर क्षेत्र का भ्रमण करते आईजी वाराणसी।

मुगलसराय में अफसरों संग जाम वाले इलाके का लिया जायजा, दिया निर्देश

Young Writer, डीडीयू नगर। नगर में लग रहे जाम की समस्या को देखते हुए आईजी वाराणसी के सत्यनारायण शनिवार को मिनी महानगर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जाम को निजात दिलाने हेतु सड़क पर उतरकर समस्या का समाधान किए जाने को लेकर अफसरों से चर्चा की। साथ ही जाम वाले इलाकों का जायजा भी लिया।
इस दौरान एसडीएम अवनीश कुमार व सीओ अनिरुद्ध सिंह कोतवाल मुगलसराय संतोष श्रीवास्तव के साथ ही पीडब्लूडी के एक्सईएन सहित अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। बताया कि सड़क के किनारे बने पथवे को हटाकर सड़क का चौड़ीकरण करने के साथ ही सड़क पर खड़े वाहनों के लिए जगह मुहैया करायी जाए। साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर गेट नंबर दो से यात्रियों को आने-जाने वह गेट नंबर एक से यात्रियों के निकासी हेतु बात कही। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने आस लगाई कि शायद आईजी के आने से जाम की समस्या का निदान हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह कोतवाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर में जितने कट है वहां पर बैरिकेडिंग कर दी जाए जो इधर से उधर जाता है। उस पर पुलिस कार्रवाई करें तो जाम की समस्या खुद ब खुद समाप्त हो जाएगी। कहा कि पड़ाव चौराहे पर टर्निंग प्वाइंट बनाने की योजना है उन्होंने फल व्यवसाई सब्जी मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सोनकर से भी वार्ता कर दुकानदारों को सचेत करने की बात कही। सभी दुकानदार अवैध रूप से सड़क पर जो कब्जा जमाए हुए हैं उन्हें चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

जान से मारने का प्रयासः धीना पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा तो होगा आंदोलन

पुलिस लाइन में एएसपी से मुलाकात कर लौटते करणी सेना के पदाधिकारी।
पुलिस लाइन में एएसपी से मुलाकात कर लौटते करणी सेना के पदाधिकारी।

पीड़ित युवक संग न्याय मांगने पुलिस लाइन पहुंची करणी सेना

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष झनमेजय सिंह के नेतृत्व में करणी सेना व क्षत्रिय महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से मिला। इस दौरान ज्ञापन देकर आलमखातोपुर निवासी आकाश सिंह को जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की। साथ ही इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने व लापरवाही बरतने पर धीना थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

घायल व पीड़ित युवक आकाश सिंह।

आरोप हैं कि धीना थाना क्षेत्र के आलमखातोपुर गांव निवासी दिग्विजय सिंह के पुत्र आकाश सिंह हर घर पेयजल योजना के तहत काम करने वाली निजी कंपनी में असिस्टेंट फील्ड आफिसर के पद पर कार्यरत है। खझरा गांव में कार्य में अनियमितता पाए जाने पर दिग्विजय सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार्य करा रहे ठेकेदार द्वारा जान से मारने के लिए धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के परिजन तीन दिन से मुकदमा दर्ज कराने के लिए धीना थाना का चक्कर काट रहे थे। थानाध्यक्ष द्वारा मामले में हीलाहवाली करने पर करणी सेना व छत्रिय महासभा के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए। औऱ पीड़ित तथा उसके परिजनों के साथ पुलिस लाइन पहुंचकर तत्काल थानाध्यक्ष को बर्खास्त व बदमाशों पर कार्यवाई की मांग को लेकर अड़ गए। चेताया कि यदि पुलिस द्वारा दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल धीना थानाध्यक्ष को इस मामले में मुकदमा लिख कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, ट्विंकल सिंह, रणवीर सिंह पिंटू, अंकित सिंह, रामप्रकाश सिंह, छोटू सिंह, शिवम सिंह, शिवकुमार सिंह, धीरज सिंह, हिमांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली- बदहवास अवस्था में मिली युवती, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

चंदौली । सदर कोतवाली क्षेत्र के कोरडिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवती खेत में बदहवास व अर्धनग्न हालत में मिली. युवती तिरपाल में लपेटी हुई थी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है. एसपी अंकुर अग्रवाल और सीओ ने अस्पताल पहुचकर युवती का हाल जाना
कोतवाली क्षेत्र के कोरडिया गांव में ग्रमीणों ने अर्धनग्न और बदहवास अवस्था में एक युवती को खेत में पड़ा देखा. इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां इकठ्ठा हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. साथ ही रेप की आशंका जताई.

इसकी जानकारी होते पुलिस महकमें में खलबली मच गई. आनन फानन में कोतवाल संतोष सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. इसके बाद सीओ रामबीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने तत्काल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई.

जिला अस्पताल में युवती का हाल जानने पहुंचे एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली के कोरडिया के ग्रामीणों ने खेत में घायल युवती के पड़े होने की सूचना दी. इसपर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवती को महिला पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल डॉक्टर युवती के इलाज में जुटे है. युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है. युवती के होश में आने के बाद ही घटना के सम्बन्ध में हकीकत सामने आएगी.


इस बाबत इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर संजय निगम ने बताया कि युवती प्रथम दृष्टया विच्छिप्त लग रही है. जांच में एक फ्रेश इंजरी और एक खरोंच के निशान मिले है.इंटरनल जांच के लिए गैनीकोलॉजी को रेफर किया गया है.

बाल संसदः सुधांशु चौहान बने प्रधानमंत्री और अंजली को मिला शिक्षा मंत्रालय

सकलडीहा के परिषदीय विद्‍यालय में आयोजित बाल संसद चुनाव का निरीक्षण करते बीईओ अवधेश राय।
सकलडीहा के परिषदीय विद्‍यालय में आयोजित बाल संसद चुनाव का निरीक्षण करते बीईओ अवधेश राय।

Young Writer, सकलडीहा। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिये बाल संसद गठन का पहल केन्द्र सरकार और यूनिसेफ के माध्यम से शुरू किया गया है। इस क्रम में शुक्रवार को कम्पोजिट विद्यालय सकलडीहा में एक दिवसीय बाल संसद चुनाव का आयोजन किया गया। बाल संसद के चुनाव में प्रधानमंत्री पद पर चुनाव कराया गया। इस दौरान कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा, नामांकन किया। उन्हें चुनाव चिन्ह आंवटित किया गया। इसके बाद मतदान और मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा किया गया। अंत में प्रधानमंत्री द्वारा अन्य पदों पर मंत्री मंडल का विस्तार किया गया। बाल संसद गठन के दौरान बीईओ अवधेश राय पहुंचकर चुनाव कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
बाल संसद के चुनाव को लेकर सुबह से कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों में काफी उत्सुकता बनी रही। चुनाव अधिकारी के देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया गया। प्रधानमंत्री के लिये कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा। इसके बाद सभी नामांकन पत्रों की जांच की गयी। जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची और चुनाव चिन्ह आंवटित किया गया। निश्चित समय से मतदातन पीठासीन और सेक्टर मजिस्ट्रेट के देख रेख में शुरू हुआ। मतदान के बाद मतगणना किया गया। जिसमें सुंधाश चौहान ने 122 मत पाकर प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए। वही अजोरी 63 मत पाकर खेलमंत्री, श्वेता 41 मत पाकर स्वच्छता मंत्री, दीपांशु 38 मत पाकर पर्यावरण मंत्री, अंजली 23 मत पाकर शिक्षा मंत्री, प्रियांशी 20 मत पाकर सांस्कृतिक मंत्री, साहिल 12 मत पाकर बागवानी मंत्री और हरिओम 8 मत पाकर मिल डे मिल मंत्री बनाया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला देवी ने बताया कि कुल कक्षा चार से आठ के 327 बच्चों ने बाल संसद चुनाव में प्रतिभाग किया। 75 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव संयोजक धीरज शाह चुनाव पर्वेक्षक  मीरा टाइगर, दीपशिखा, बच्चों के पीठासीन अधिकारी स्नेहा वर्मा विकास, नेहा, शिवम की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अंत में सभी निर्वाचित पदाधिकारी को बीईओ अवधेश राय और प्रधानप्रतिनिधि अशोक कुमार ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद, संगीया जायसवाल, सुशीला सिह, मुसर्रत जहां, सुरेश कुमार गौतम, संध्या जायसवाल, विनय खरवार, कल्पना भारद्वाज, प्रज्ञा गौतम, सत्यनारायण प्रसाद, जसवंत आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल


कमालपुर धीना थाना क्षेत्र के विरासराय गांव के पास शुक्रवार के दिन मीनाक्षी इंटर कालेज के पास धानापुर जमानियां मार्ग शाम 5 बजे के करीब मोटर साईकिल से दो युवक जमानिया से अपने घर महरायी गांव आते समय मोटरसाइकिल असंतुलित हो जाने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये |
महुंजी चौकी के सिपाही कुल भूषण सरोज और ह्रदय नारायण हेडकांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अवहीँ गांव स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गम्भीता को देखते हुए डॉक्टरों ने धानापुर सीएच सी पहुचाया जहाँ प्रदुम्न कुमार 25 वर्ष और धनंजय कुमार 24 वर्ष धानापुर थाना के महराइयाँ गाँव के निवासी हैं । पुलिस ने उनके घर वालों को सूचित किया मौके पर पहुँचे परिजनों ने पुलिस कर्मियों का आभार प्रकट किया और कहा कि ऐसे पुलिस देव दूतों की वजह से हमारे बच्चों को समय से ईलाज संभव हुआ ।

चार वर्ष पूरे होने पर चंदौली में मनाया गया ‘आयुष्मान भारत दिवस’

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डा. विवेक सिंह।
कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डा. विवेक सिंह।

आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों और सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक हुये सम्मानित

Young Writer, चंदौली। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष पूरे होने पर जिला मुख्यालय कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली सभागार में शुक्रवार को आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे वह निशुल्क इलाज का लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि हर गरीब के घर आयुष्मान कार्ड होगा। योजना के 10 लाभार्थियों और छह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चिकित्सालयों को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके राय ने कहा कि जिले में अब तक 2,97,350 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। 24,431 से अधिक लाभार्थियों का विभिन्न बीमारियों में निःशुल्क इलाज कराया जा चुका है। जिले में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के तहत योजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समुदाय को विस्तार से योजना की जानकारी दी जा रही है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व योजना के नोडल अधिकारी डा.अमित दुबे ने कहा कि योजना के 10 लाभार्थियों अच्छेलाल, इमरान, अजीत यादव एवं रवि प्रकाश व अन्य को आयुष्मान कार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत संबद्ध मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के अधीक्षक व जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निजी चिकित्सालयों में राम कृष्ण आई हॉस्पिटल, डा.आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल के चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वेश सिंह, काशी नाथ सिंह, हरिवंश उपाध्याय, छत्रबली  सिंह, उमा शंकर,  शिवराज सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा उपस्थित थे।

चंदौली करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्षेत्र में निकाली अभिभावक सम्मान यात्रा


चंदौली। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष झनमेजय सिंह के नेतृव में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करणी सेना अभिभावक सम्मान यात्रा निकली गयी। जिसमे युवाओं व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। वही अभिभावकों से मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए विस्तार से चर्चा किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग जाति की राजनीति करने के लिए किसी की जाति ही बदल देते हैं। जब महाराजा राणा प्रताप ने युद्ध किया था। तो उन्हें सर्वसमाज का सहयोग मिला था। किसी एक जाति के सहयोग से कभी किसी ने कोई लड़ाई नहीं जीती जाती है। उन्होंने ने युवाओं से आगामी 9 अक्टूबर को वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम में चर बढ़कर हिस्सा ले कर सफल बनाने का आव्हान किया। इस दौरान रामा सिंह, हेमराज सिंह,नंदलाल सिंह, रिंटू सिंह,शिवपूजन सिंह,
रमेश सिंह, आनंद सिंह, विजय सिंह व मुन्नू सिंह, उपस्थित रहे।

Chandauli
broken clouds
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
84 %
0.3kmh
59 %
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Verified by MonsterInsights